SIP की ब्याज दरें 2026
आमतौर पर एसआईपी में आपको 12% से 15% तक का सालाना रिटर्न मिल जाता है, लेकिन यह अपेक्षित रिटर्न निश्चित रूप से तय नहीं होता है। चूंकि आप म्यूचुअल फंड में SIP के जरिए निवेश करते हैं, इसलिए आपका रिटर्न शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव से तय होता है। ऐसे में सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान में निवेश करने से पहले बेहतर फंड के साथ बाजार के प्रदर्शन को भी ध्यान से समझना जरूरी है।
एसआईपी क्या है?
एसआईपी को सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान भी कहा जाता है, जिसमें नियमित तौर पर म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं। यदि आप SIP में निवेश करते हैं, तो 12% से 15% तक का रिटर्न मिल सकता है। साथ ही, सिप को आप 500 रुपए जैसी छोटी राशि के साथ भी शुरू कर सकते हैं और नियमित निवेश करने से कम राशि से भी बेहतर रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं।
SIP की ब्याज दरें कैसे काम करती हैं?
आपको बता दें कि SIP ब्याज दरों के आधार पर कार्य नहीं करती है। एसआईपी में आपको रिटर्न का लाभ मिलता है। आइए जानते हैं, रिटर्न कैसे काम करता है:
- चुने गए फंड के अनुसार: SIP की अपेक्षित दर सीधे आपके चुने हुए म्यूचुअल फंड के प्रदर्शन पर निर्भर करती है। इसलिए लंबे समय तक निवेश करने के साथ बेहतर फंड भी चुनें।
- कंपाउंडिंग की शक्ति से: लंबे समय तक निवेश करने से कंपाउंडिंग का फायदा मिलता है, यानी ब्याज पर ब्याज बढ़ता है। वहीं, छोटी अवधि के लिए निवेश करने पर यह लाभ कम दिखाई देता है।
- रुपया औसत लागत की मदद से: सिप में जब बाजार गिरता है, तब भी आपका फायदा होता है। आपको कम कीमत पर अधिक यूनिट्स मिलती हैं, जो आपके लंबे समय तक निवेश करने पर रिटर्न को बढ़ा सकती हैं।
एसआईपी का रिटर्न कैसे पता करें?
सिप में निवेश के कुल रिटर्न का अनुमान लगाने के लिए आप सिप कैलकुलेटर का उपयोग कर सकते हैं। इस टूल में आपको निवेश राशि, निवेश अवधि और अनुमानित दर की जानकारी दर्ज करनी होती है। इन सभी दी गई जानकारी के आधार पर एसआईपी कैलकुलेटर आपको मिलने वाली कुल मैच्योरिटी की सटीक गणना करके देता है। आप अपने रिटर्न की कुल गणना इस पेज पर दिए गए कैलकुलेटर की मदद से भी कर सकते हैं।
SIP का रिटर्न किन कारणों से बदलता है?
एसआईपी का रिटर्न निम्न चीजों के ऊपर निर्भर करता है:
- बाजार में उतार-चढ़ाव आने से: शेयर बाजार में होने वाले उतार-चढ़ाव का सीधा असर SIP रिटर्न पर पड़ता है, इसलिए बाजार के प्रदर्शन को पहले ध्यान से समझना जरूरी है।
- गलत फंड चुनने से: यदि निवेशक अपनी वित्तीय जरूरत और जोखिम लेने की क्षमता के अनुसार सही म्यूचुअल फंड नहीं चुनता है, तो SIP का प्रदर्शन खराब हो सकता है। ऐसे में जाँच करके अपने लिए बेस्ट SIP प्लान चुनें।
- कम समय तक निवेश करने से: सिप में कम अवधि तक निवेश करने पर बाजार के उतार-चढ़ाव का पूरा लाभ नहीं मिल पाता और रिटर्न भी कम मिलता है।
- फंड मैनेजर को चुनने से: सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान में निवेश करते समय फंड मैनेजर का अनुभवी होना आवश्यक होता है। गलत फंड मैनेजमेंट के कारण पोर्टफोलियो का प्रदर्शन खराब हो सकता है।
- बढ़ती महंगाई के कारण: महंगाई बढ़ने पर पैसे की खरीदने की क्षमता कम हो जाती है, जिससे SIP से मिलने वाला रिटर्न भी आपको कम लग सकता है। इसलिए समय के साथ निवेश राशि बढ़ाते रहें।
सबसे ज्यादा रिटर्न के लिए कौन सा फंड चुनें?
आपको कौन सा एसआईपी कितना रिटर्न देगा, यह आपके चुने गए फंड पर निर्भर करता है। सभी फंड की अलग-अलग विशेषताएं जानते हैं:
- स्मॉल कैप फंड: यह फंड नई और छोटी कंपनियों में निवेश करता है। इसमें लंबे समय तक निवेश करने पर 15% से 20% का सबसे अच्छा रिटर्न मिल सकता है। लेकिन इन फंड्स में जोखिम भी सबसे अधिक होता है।
- मिड कैप फंड: यह फंड मिड लेवल की कंपनियों में निवेश करने वाला फंड है। इस फंड में रिस्क और रिटर्न में थोड़ा संतुलन रहता है। आमतौर पर मिड कैप फंड 12% से 15% तक सालाना रिटर्न प्रदान कर सकता है।
- लार्ज कैप फंड: यह देश की सबसे बड़ी 100 स्थिर कंपनियों में पैसा लगाता है। इसमें बाजार के उतार-चढ़ाव से असर कम होता है, जिस वजह से जोखिम भी बहुत कम हो जाता है। लेकिन इसमें अन्य फंड के मुकाबले रिटर्न कम हो सकता है।
निष्कर्ष
सिप की ब्याज दरें तय नहीं होती हैं। यह ब्याज दरें आपके द्वारा तय किए गए फंड और जोखिम क्षमता पर निर्भर करती हैं। यदि आप अधिक ब्याज पाना चाहते हैं, तो अपने जोखिम के अनुसार फंड चुनकर लंबे समय तक निवेश करते रहें। साथ ही, रुपया औसत लागत के महत्व को समझें कि अगर बाजार में अचानक गिरावट आ जाए तो घबराए नहीं। बल्कि अधिक यूनिट्स खरीदें, इससे लंबे समय में फायदा मिल सकता है और यूनिट्स भी सस्ते में मिल जाती हैं। साथ ही आप मैच्योरिटी राशि का अनुमान लगाने के लिए सिप कैलकुलेटर का उपयोग भी कर सकते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
-
सिप में सबसे अच्छा ब्याज कौन सा फंड देता है?
सिप में कोई निश्चित ब्याज दर नहीं होती है, क्योंकि सिप की ब्याज शेयर बाजार से जुड़ी होती है। बाजार के उतार चढ़ाव के साथ आपका रिटर्न भी घटता बढ़ता रहता है। -
SIP में 5 साल तक 20,000 रुपए प्रति माह निवेश करने पर कितना रिटर्न मिलेगा?
अगर आप 5 साल में 20,000 प्रति माह 10% से 12% रिटर्न के अनुसार निवेश करते हैं, तो आपको लगभग 16 से 17 लाख रुपए रिटर्न के रूप में मिल सकते हैं। -
अगर मैं 5 साल के लिए एसआईपी में 1000 रुपये का निवेश करूं तो क्या होगा?
अगर आप 5 साल में 1000 रुपए प्रति माह सिप में निवेश करते हैं, तो आपको लगभग 1.2 लाख रुपए तक प्राप्त हो सकते हैं।































