आज से निवेश करें, सुरक्षित भविष्य पाएं
2026 में शॉर्ट टर्म के लिए बेस्ट एसआईपी प्लान
यहां शॉर्ट टर्म के लिए बेस्ट SIP प्लान की सूची दी गई है:
-
ICICI प्रूडेंशियल शॉर्ट टर्म फंड डायरेक्ट प्लान ग्रोथ
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल शॉर्ट टर्म डायरेक्ट प्लान ग्रोथ एक कम अवधि का डेट म्यूचुअल फंड है। ऐसे निवेशक जो 1 से 3 वर्ष के लिए निवेश करना चाहते है, उनके लिए यह उपयुक्त साबित हो सकता है।
-
निप्पॉन इंडिया शॉर्ट ड्यूरेशन फंड डायरेक्ट ग्रोथ
निप्पॉन इंडिया शॉर्ट ड्यूरेशन फंड डायरेक्ट ग्रोथ एक डेट आधारित म्यूचुअल फंड है, जो कम अवधि के निवेश में अच्छा रिटर्न प्रदान कर सकता है।
-
आदित्य बिरला सन लाइफ शॉर्ट टर्म डायरेक्ट फंड डायरेक्ट ग्रोथ
आदित्य बिरला सन लाइफ शॉर्ट डायरेक्ट टर्म फंड डायरेक्ट ग्रोथ एक डेट म्यूचुअल फंड है। जो 1 से 3 साल की अवधि के लिए उपयुक्त म्यूचुअल फंड साबित हो सकता है। आमतौर पर यह म्यूचुअल फंड एफडी से अधिक रिटर्न प्रदान करता है।
-
एक्सिस शॉर्ट ड्यूरेशन फंड डायरेक्ट ग्रोथ
एक्सिस शॉर्ट ड्यूरेशन फंड डायरेक्ट ग्रोथ एक डेट आधारित म्यूचुअल फंड है। यह फंड मुख्य रूप से लोन इंस्ट्रूमेंट्स में निवेश करता है। 1 से 3 साल के लिए एसआईपी करने के लिए यह एक अच्छा फंड साबित हो सकता है।
-
HDFC शॉर्ट टर्म डेट फंड डायरेक्ट प्लान ग्रोथ
HDFC शॉर्ट टर्म डेट फंड डायरेक्ट प्लान ग्रोथ एक ओपन एंडेड डेट बेस्ड म्यूचुअल फंड है, जो 1 से 3 साल की अवधि में अच्छा रिटर्न प्रदान कर सकता है। निवेशक इस म्चयूचुअल फंड के लिए मात्र 100 रुपए से एसआईपी शूरू कर सकते है।
-
बड़ौदा बीएनपी परिबास शॉर्ट ड्यूरेशन फंड डायरेक्ट फंड ग्रोथ
बड़ौदा बीएनपी परिबास शॉर्ट ड्यूरेशन फंड डायरेक्ट फंड ग्रोथ एक ओपन एंडेड डेट म्यूचुअल फंड है। 1 से 3 मे यह म्यूचुअल फंड एफडी से अधिक रिटर्न दे सकता है।
-
महिंद्रा मैनुलिफ़ शॉर्ट ड्यूरेशन फंड डायरेक्ट - ग्रोथ
महिंद्रा मैनुलिफ़ शॉर्ट ड्यूरेशन फंड डायरेक्ट - ग्रोथ एक ओपन एंडेड म्यूचुअल फंड है। यह फंड डेट और मनी मार्केट मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट्स मे निवेश कर कम समय में अधिक लाभ उत्पन्न करने का उद्देश्य रखता है।
-
मिराए ऐसेट शॉर्ट ड्यूरेशन फंड डायरेक्ट ग्रोथ
मिराए ऐसेट शॉर्ट ड्यूरेशन फंड डायरेक्ट ग्रोथ एक ओपन एंडेड डेट फंड है। इस फंड का उद्देश्य कम समय में निवेश में वृद्धि करना है।
-
UTI शॉर्ट टर्म डायरेक्ट ग्रोथ
UTI शॉर्ट टर्म डायरेक्ट ग्रोथ एक ओपन एंडेड डेट आधारित म्यूचुअल फंड है। इसका उद्देश्य कम अवधि में लाभ उत्पन्न करना है।
-
कोटक बॉंड शॉर्ट टर्म फंड डायरेक्ट ग्रोथ
कोटक बॉंड शॉर्ट टर्म फंड डायरेक्ट ग्रोथ ओपन एंडेड डेट म्यूचुअल फंड है। 1 से 3 वर्ष की एसआईपी के लिए यह फंड उपयुक्त साबित हो सकता है।
शॉर्ट टर्म एसआईपी करने से पहले किन बातों का ध्यान रखें?
शॉर्ट टर्म एसआईपी करने से पहले निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना आवश्यक है:
- जोखिम - शॉर्ट टर्म एसआईपी में उतार-चढ़ाव का खतरा अधिक रहता है। ऐसे में अपनी जोखिम सहने की क्षमता को जानना आवश्यक है।
- धैर्य रखें - एसआईपी निवेश समय मांगता है, एसआईपी में आप जितना अधिक समय तक निवेशित रहेंगे उतना ही लाभ होगा। शॉर्ट टर्म एसआईपी में भी आप कोशिस करें की जल्दबाजी न करें।
- निवेश लक्ष्य को तय करें - एक अच्छे निवेश की पहचान यह होती है, कि उसे एक लक्ष्य सो जोड़ा गया होता है। इससे अपने निवेशित रहने में मदद मिलती है।
- निवेश राशि को जानें - अपने लिए एक सही निवेश राशि का चयन करें। यदि आपको मैच्योरिटी राशि का पता है, तो आप सिप कैलकुलेटर के माध्यम से भी एसआईपी की राशि जान सकते है।
सिप कैलकुलेटर
सिप कैलकुलेटर एक वित्तीय उपकरण है, जिसकी सहायता से एसआईपी निवेश की परिपक्वता पर मिलने वाली राशि का अनुमान लगाया जा सकता है। यह कैलुकलेटर निवेश अवधि, निवेश राशि और अपेक्षित ब्याज दर के आधार पर गणना करता है। चलिए 3 सालों के लिए 5,000 प्रति माह की एसआईपी पर मैच्योरिटी राशि की गणना करते है:
- एसआईपी राशि - 5,000/माह
- कुल निवेश राशि - 1,80,000
- निवेश अवधि - 3 साल
- अपेक्षित ब्याज दर - 12%
- मैच्योरिटी राशि - 2,15,000
SIP Calculator
Monthly Investment
₹22.4 L
निष्कर्ष
एसआईपी भारत में एक लोकप्रिय निवेश विकल्प बनता जा रहा है। ऐसे निवेशक जो अपनी निवेश यात्रा शुरू करना चाहते है, उनके लिए यह उपयुक्त विकल्प है। ऐसा इसलिए क्योकिं उन्हे इसमें न तो एक बारी में बड़ी राशि निवेश करनी होती है, न ही उनके पैसे बहुत लंबे समय के लिए लॉक होते है। इसके साथ वह बाज़ार में रहकर बाज़ार के उतार चढ़ाव को समझ सकते है। इस लेख में हमने बेस्ट शॉर्ट टर्म एसआईपी प्लान के बारे में बताया है। 1 से 3 साल की एसआईपी में उतार-चढ़ाव का खतरा अधिक रहता है, वही अगर आप 15 साल की एसआईपी में निवेश करते है, तो यह खतरा कम हो जाता है।