आज निवेश करें, सुरक्षित भविष्य पाएं
-
₹1 करोड़ के लिए पहला कदम लें
सिर्फ 2 मिनट में SIP शुरू करें
-
100% ऑनलाइन, जीरो पेपरवर्क
150+ फंड विकल्प उपलब्ध
-
18% CAGR तक का रिटर्न देने वाले फंड
बिना अतिरिक्त शुल्क के विशेषज्ञों की सहायता
घर खरीदने के लिए सिप निवेश क्या है?
घर खरीदने के लिए सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान में निवेश करना बड़ा फंड बनाने का एक जबरदस्त तरीका है। इसमें निवेश शुरू करने पर हर महीने एक निश्चित राशि आपके खाते से सीधे काट ली जाती है, फिर इस राशि को बाजार में निवेश कर दिया जाता है। लंबी अवधि में ये पैसे कंपाउंडिंग का फायदा उठाकर तेज़ी से बढ़ते हैं। चलिए इस उदाहरण की सहायता से समझते हैं।
मान लीजिए अपने सपनों का घर खरीदने के लिए आप 10,000 रुपए SIP में मासिक निवेश शुरू करते हैं, तो आपको महज 15 साल में 12% अपेक्षित दर के अनुसार लगभग 47,59,314 रुपए मैच्योरिटी राशि के रूप में प्राप्त हो सकती है।
घर खरीदने के लिए SIP के बेस्ट फंड
घर खरीदने के लिए निम्न SIP प्लान बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं:
Updated as of 28 August 2026
-
मोतीलाल ओसवाल मिडकैप फंड - ग्रोथ
मोतीलाल ओसवाल मिडकैप फंड एक ओपन-एंडेड म्यूचुअल फंड होता है, जो घर खरीदने के लिए SIP करने का अच्छा विकल्प है। यह फंड आपका कम से कम 65% पैसा मध्य लेवल की कंपनियों में निवेश करता है, जिसमें मात्र 500 रुपए की न्यूनतम राशि से निवेश शुरू किया जा सकता है।
Updated as of 28 August 2026
-
Quant ELSS टैक्स सेवर फंड - ग्रोथ
Quant ELSS टैक्स सेवर फंड एक ऐसा फंड है, जो आपको टैक्स बचत के साथ बड़ा फंड बनाने में मदद करता है। यह फंड 3 साल के लिए लॉक इन रहता है, जिस वजह से आप 3 साल तक राशि निकासी नहीं कर सकते हैं। इस फंड में रिस्क होने के बावजूद भी इसमें कंपाउंडिंग का अच्छा लाभ मिल जाता है, जो होम लोन के ब्याज की भरपाई आसानी से करा सकता है।
Updated as of 28 August 2026
-
इन्वेस्को इंडिया इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड - ग्रोथ
यह फंड ऐसी कंपनियों में निवेश करता है, जो निर्माण, बिजली, औद्योगिक उपकरण और सड़क जैसे क्षेत्रों में काम करती हैं। इस फंड में अधिक जोखिम होने के बाद भी इसका पिछले 5 सालों का प्रदर्शन काफी बेहतर रहा है। लेकिन याद रखें कि अगर आपने 1 साल के भीतर अपने फंड का 10% से अधिक हिस्सा बेचा है, तो आपको 1% का एग्जिट लोड भरना पड़ता है।
Updated as of 28 August 2026
-
कोटक इंफ्रास्ट्रक्चर एंड इकोनॉमिक रिफॉर्म फंड
यह फंड भी उन कंपनियों में ही निवेश करता है, जो बुनियादी ढांचे यानी इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में कार्य कर रही हैं। अपने घर की राशि जुटाने के लिए यह फंड एक बेहतर एसआईपी निवेश विकल्प हो सकता है, क्योंकि इस फंड में बड़ी पूंजी मिलने की संभावना अधिक रहती है।
Updated as of 28 August 2026
-
निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप फंड - ग्रोथ
निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप फंड घर खरीदने के लिए बेस्ट SIP प्लान साबित हो सकता है, क्योंकि यह फंड छोटे आकार की उन कंपनियों में निवेश करता है, जो लंबे समय में बेहतर रिटर्न देने की क्षमता रखती हैं। अगर आप बाजार के जोखिम को ध्यान से समझें, तो 12-15% तक का अपेक्षित रिटर्न आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।
Updated as of 28 August 2026
-
टाटा स्मॉल कैप फंड - ग्रोथ
टाटा स्मॉल कैप फंड बड़ा रिटर्न पाने के लिए बेहतर फंड साबित हो सकता है। यह फंड उन कंपनियों में SIP करता है, जिनकी तेजी से बढ़ने की संभावनाएं अधिक होती हैं। साथ ही, वे कंपनियां जो भविष्य में उच्च रिटर्न देने की ताकत रखती हैं।
Updated as of 28 August 2026
-
JM फ्लेक्सीकैप फंड - ग्रोथ
घर खरीदने के लिए JM फ्लेक्सीकैप फंड एक अच्छा फंड साबित हो सकता है। यह फंड आपका पैसा लार्ज, स्मॉल और मिड कैप फंड तीनों कैप में निवेश करता है, जिससे आपका निवेश लंबी अवधि में बेहतर रिटर्न प्रदान करता है। साथ ही, इस फंड में फंड मैनेजर को भी पूरी छूट दी जाती है, इसलिए निवेश से पहले फंड मैनेजर का अनुभव जरूर देखें।
Updated as of 28 August 2026
-
SBI Contra फंड - ग्रोथ
एसबीआई कॉन्ट्रा फंड में न्यूनतम 500 रुपए की राशि से सिप निवेश किया जा सकता है। इस फंड में कोई लॉक इन अवधि नहीं होती है और साथ ही, यह फंड उन कंपनियों में निवेश करता है, जो भविष्य में बेहतर रिटर्न रखने की संभावना रखती हैं। लेकिन ध्यान रखें कि इस फंड में रिस्क कम करने के लिए आपको कम से कम 5-8 साल निवेश करना जरूरी होता है।
Updated as of 28 August 2026
-
HDFC फोकस्ड फंड - ग्रोथ
HDFC फोकस्ड फंड लंबे समय तक निवेश करने के लिए बेहतर रिटर्न का लाभ दे सकता है। यदि आप इस फंड में SIP करके बेहतर रिटर्न बनाना चाहते हैं, तो अपने बने हुए रिटर्न को निकालने के बजाय वापस उस राशि को फंड में निवेश कर देना बेहतर हो सकता है। इससे आपका पैसा तेजी से बढ़ने में मदद मिलती है।
Updated as of 28 August 2026
-
बंधन ELSS टैक्स सेवर फंड - ग्रोथ
बंधन ELSS टैक्स सेवर फंड आपको टैक्स बचत के साथ-साथ बेहतर रिटर्न देने में मदद करता है। इस फंड में 3 साल की लॉक इन अवधि होती है और इसे आप मात्र 500 रुपए से निवेश शुरू कर सकते हैं। यह फंड घर खरीदने के लिए SIP प्लान में अच्छा विकल्प हो सकता है।
Updated as of 28 August 2026
सिप कैलकुलेटर
Monthly Investment
₹22.4 L
अपना घर खरीदने के लिए SIP कैसे लाभ देता है?
यदि आप भी अपना घर खरीदने के लिए एसआईपी निवेश करने का सोच रहे हैं, तो इससे जुड़े लाभ जरूर पढ़ें:
- SIP से होम लोन चुकाने में मदद: डाउनपेमेंट और होम लोन के लिए SIP निवेश बेहतर साबित हो सकता है। यदि आप जल्दी निवेश शुरू कर देते हैं, तो लोन काब्याज चुकाना भी भारी नहीं पड़ता है।
- कंपाउंडिंग की ताकत का लाभ: घर खरीदने के लिए लंबे समय तक सिप निवेश करने से कंपाउंडिंग की ताकत यानी ब्याज पर ब्याज मिलने का लाभ आसानी से प्राप्त हो सकता है।
- रुपए की औसत लागत का फायदा: बढ़ती महंगाई से घर खरीदने में मुश्किलें आ सकती हैं। लेकिन SIP का बेहतर फंड लंबे समय में सस्ती यूनिट्स खरीदकर बड़ा रिटर्न दे सकता है।
- सिप कैलकुलेटर का लाभ: आपको भविष्य में घर खरीदने के लिए जितनी राशि की आवश्यकता होगी, उस राशि को निश्चित अवधि में पाने के लिए कितना निवेश करें, यह आप SIP कैलकुलेटर का उपयोग करके जान सकते हैं।
- आसान और अनुशासित निवेश: एसआईपी आपको अपने घर खरीदने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए अनुशासित निवेश करने की अच्छी आदत देता है। क्योंकि सिप में प्रति माह निश्चित राशि सीधे आपके बैंक अकाउंट से निकाल ली जाती है।
निष्कर्ष
अपने सपनों का घर खरीदने के लिए SIP को अपना निवेश साथी जरूर बनाएं। एसआईपी आपको लंबी अवधि में बड़ा और सुरक्षित फंड प्रदान करता है, जिससे आप होम लोन या डाउनपेमेंट की राशि आसानी से चुका सकते हैं। आपके फायदे के लिए बता दें कि यदि आप घर खरीदने के लिए ही SIP करना चाहते हैं, तो इसे जितना जल्दी हो सकें, उतना जल्दी शुरू करें। इससे आपको लंबी अवधि में कंपाउंडिंग की शक्ति का अधिक लाभ मिल सकता है। साथ ही SIP कैलकुलेटर का उपयोग कर अपने लिए बेस्ट SIP प्लान का चयन करें।