सावधि जमा बंद करने के लिए एप्लीकेशन

सावधि जमा निकासी करने के लिए ग्राहकों को बैंक में एक एप्लीकेशन देनी होती है। इस एप्लीकेशन में आपकी एफडी, बचत खाता और अन्य आवश्यक दस्तावेज़ों से संबंधी विवरण दर्ज होता है। समय से पहले निकासी करने के लिए या मैच्योरिटी पर निकासी करने के लिए, ग्राहकों को यह एप्लीकेशन सही जानकारी के साथ भरकर जमा कराना अनिवार्य है।

Read more
Senior Citizen FD Rates 2025
Guaranteed Return
गारंटीड रिटर्न
Includes Life Cover
जीवन कवर शामिल
Completely Tax Free+
पूरी तरह टैक्स फ्री+
1 प्लान, 3 फायदे
सबसे ज़्यादा रिटर्न देने वाले:
6.9%* (टैक्स-फ्री)

गारंटीड प्लान

(बीमा कंपनियों द्वारा)
4.6%* (टैक्स के बाद)

फिक्स्ड डिपॉजिट

(बैंकों द्वारा प्रदान)
4.0%*

सेविंग अकाउंट

(पोस्ट ऑफिस)
Get Guaranteed returns upto 6.9%*
Fully Tax-Free, Life Cover Included
+91
Secure
We don’t spam
View Plans
Please wait. We Are Processing..
Your personal information is secure with us
Plans available only for people of Indian origin By clicking on "View Plans" you agree to our Privacy Policy and Terms of use
Get Updates on WhatsApp
We are rated++
rating
13.2 Crore
Registered Consumer
53
Insurance Partners
6.29 Crore
Policies Sold

सावधि जमा निकासी क्या है?

जब किसी सावधि जमा खाते को बंद किया जाता है, तो उसे निकासी कहते है। यह निकासी मैच्योरिटी पर की जा सकती है या समय से पहले। अधिकतम बैंकों द्वारा समय से पहले निकासी करने की अनुमती दी जाती है, लेकिन इस पर बैंक द्वारा 0.50% से 1% तक जुर्माना लगाया जाता है। 

जब किसी सावधि जमा को बंद किया जाता है, तो ग्राहकों को बैंक में एक एप्लीकेशन देनी होती है। इस एप्लीकेशन के बाद ही बैंक सावधि जमा खाते को बंद करता है। 

एप्लीकेशन जमा कराते समय किन बातों पर ध्यान देना आवश्यक है?

सावधि जमा निकासी के लिए एप्लीकेशन सब्मिट करते समय निम्नलिखित बातों पर ध्यान देना आवश्यक है:

  • एफडी संबंधी जानकारी - एप्लीकेशन जमा कराते समय इस बात पर खात ध्यान दें कि आपने सभी जानकारी जैसे मैच्योरिटी अवधि, एफडी नंबर और एफडी खाता खुलने की तारीख आदि सही दर्ज की हो।
  • बचत खाते की जानकारी - बैंक बचत खाता या करंट खाते से संबंधी जानकारी का सही होना बेहद आवश्यक है। इसी खाते में एफडी का पैसा दिया जाएगा।
  • एफडी रसीद - एफडी रसीद एक प्रमाण दस्तावेज़ होता है। इस दस्तावेज़ की सहायता से यह प्रमाणित होता है, कि आपने बैंक में एफडी की थी। इसलिए मूल सावधि जमा रसीद को एप्लीकेशन के साथ जमा करना आवश्यक है।
  • मूल रसीद न होने पर - यदि आपके पास सावधि जमा की मूल रसीद नहीं है, तो एप्लीकेशन में बताएं या बैंक शाखा में बात करें। 
  • सहायक दस्तावेज़ - आमतौर पर निकासी के समय बैंक को सहायक दस्तावेज़ की आवश्यकता नहीं पडती है, लेकिन कुछ परिस्थियों में बैंक सहायक दस्तावेज़ो की मांग कर सकता है। 
  • कैलकुलेटर - समय से पहले निकासी करने पर जुर्माने की गणना करने के लिए एफडी समय से पहले निकासी कैलकुलेटर का उपयोग किया जा सकता है। 

सावधि जमा राशि की अपने खाते में निकासी कैसे करें?

सावधि जमा राशि की अपने खाते में निकासी करने के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम का उपयोग कर सकते है:

ऑनलाइन निकासी माध्यम 

  • स्टेप 1- अपने बैंक के आधिकारिक डिजिटल प्लैटफॉर्म पर लॉग इन करें।
  • स्टेप 2 - लॉग इन करने के बाद फिक्स्ड डिपॉजिट सेक्शन में जाएं।
  • स्टेप 3 - अपना एफडी प्रकार चुनें और निकासी या समयपूर्व निकासी के विकल्पों में चयन करें।
  • स्टेप 4 - स्क्रीन पर दिख रहें दिशानिर्देशों के अनुसार निकासी अनुरोध की पुष्टि करें।

ऑफलाइन निकासी माध्यम

  • स्टेप 1 - उस बैंक की शाखा में जाए जहां आपने एफडी की है।
  • स्टेप 2 - निकासी पत्र भरें और आवश्यक दस्तावेज़ो के साथ जमा कराएं।
  • स्टेप 3 - आवश्यक दस्तावेज़ो में मूल एफडी रसीद जरूर जमा कराएं।
  • स्टेप 4 - बैंक द्वारा वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपके खाते में एफडी का पैसा भेज दिया जाएगा। 

निष्कर्ष

सावधि जमा निकासी एप्लीकेशन एक औपचारिक दस्तावेज़ है, जिसे बैंक में निकासी करते समय जमा कराना होता है। इस एप्लीकेशन में आपकी एफडी, बैंक अकाउंट और मूल एफडी रसीद आदि जरूरी जानकारी होती है। एफडी निकासी करने के लिए ग्राहकों को मूल एफडी रसीद को बैंक में जमा करना आवश्यक होता है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  • सावधि जमा निकासी एप्लीकेशन में क्या-क्या होता है?

    सावधि जमा निकासी एप्लीकेशन में एफडी, बैकं अकाउंट और अन्य आवश्यक जानकारी होती है। इस एप्लीकेशन को एफडी की मूल रसीद के साथ जमा कराना होता है।
  • क्या सावधि जमा निकासी एप्लीकेशन ऑनलाइन जमा कराई जा सकती है?

    हाँ, अधिकतम बैंक ऑनलाइन निकासी अनुरोध करने की सुविधा प्रदान करते है। 
  • समय से पहले निकासी करने पर बैंक कितना जुर्माना लगाता है?

    एफडी निवेश पर समय से पहले निकासी करने पर बैंक द्वारा 0.50% से 1% तक का जुर्माना लगाया जाता है। 
FD Calculator

Total Investment

₹500 ₹30L
Enter Total Investment

Rate of Interest (Yearly)

1% 15%
Rate of Interest (Yearly)

Time Period

1 Year 15 Years
Enter Time Period
Interest Earned
Maturity Amount

FD Rates articles

Recent Articles
Popular Articles
HSBC Zero Balance Savings Account

24 Mar 2026

The HSBC Zero Balance Savings Account is a basic savings account
Read more
HSBC Savings Account

24 Mar 2026

The HSBC savings account enables customers to save securely and
Read more
IDBI Bank Zero Balance Savings Account

24 Mar 2026

The IDBI Bank Zero Balance Savings Account facilitates financial
Read more
IDBI Bank Savings Account

23 Mar 2026

IDBI Bank savings account allows customers to save money
Read more
Federal Bank Zero Balance Savings Account

23 Mar 2026

The Federal Bank Zero Balance Savings Account allows customers
Read more
SBI Fixed Deposit Monthly Income Scheme
  • 04 Apr 2022
  • 103840
The SBI Fixed Deposit Monthly Income Scheme, commonly called the SBI Annuity Deposit Scheme. It is a specialised
Read more
Best Savings Bank Accounts in India in 2026
  • 07 May 2025
  • 41146
Choosing the right savings bank account is important for managing your finances efficiently. In 2026, several
Read more
FD Rates Comparison in India
  • 10 Feb 2026
  • 12754
The interest rates on fixed deposits (FDs) in India are generally between 2.60% to 8.60% p.a. for general citizens
Read more
SBI Zero Balance Account Opening Online
  • 11 Feb 2026
  • 2887
Opening an SBI zero balance account online is a quick and easy way to start banking without worrying about
Read more
SBI MOD Interest Rate
  • 24 Dec 2024
  • 51962
SBI Multi Deposit Scheme (MODS) is one such financial product in which your or another individual's term deposit
Read more

*All savings are provided by the insurer as per the IRDAI approved insurance plan. Standard T&C Apply
+ Trad plans with a premium above 5 lakhs would be taxed as per applicable tax slabs post 31st march 2023
#Discount offered by insurance company
++Source - Google Review Rating available on:- http://bit.ly/3J20bXZ ˜The insurers/plans mentioned are arranged in order of highest to lowest first year premium (sum of individual single premium and individual non-single premium) offered by Policybazaar’s insurer partners offering life insurance investment plans on our platform, as per ‘first year premium of life insurers as at 31.03.2025 report’ published by IRDAI. Policybazaar does not endorse, rate or recommend any particular insurer or insurance product offered by any insurer. For complete list of insurers in India refer to the IRDAI website www.irdai.gov.in

Claude
top
Close
Download the Policybazaar app
to manage all your insurance needs.
INSTALL