केनरा बैंक 2026 में सामान्य नागरिकों को सावधि जमा पर 6.50% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.00% तक का ब्याज प्रदान कर रहा है। सुरक्षित और स्थिर रिटर्न की चाह रखने वाले निवेशक 7 दिनों से 10 वर्ष के अवधि के लिए निवेश कर सकते है। केनरा बैंक निवेशकों को विशेष सावधि जमा योजनाएं भी प्रदान करती है, साथ ही वरिष्ठ नागरिकों को 0.50% अतिरिक्त ब्याज प्रदान किया जाता है।

Guaranteed Plan
(By Insurance companies)Fixed Deposit
(Offered by Banks)Savings Account
(Post Office)पूरी तरह से टैक्स-फ्री, जीवन कवर शामिल
केनरा बैंक सावधि जमा, सुरक्षित और स्थिर रिटर्न देने के कारण एक लोकप्रिय निवेश विकल्प है। केनरा बैंक वरिष्ठ नागरिकों को सावधि जमा पर सामान्य नागरिकों की तुलना में 0.50% अतिरिक्त ब्याज प्रदान करता है। विभिन्न निवेश अवधि के लिए अलग-अलग ब्याज दरे निर्धारित की जाती है। वर्तमान में केनरा बैंक 7.00% तक का ब्याज प्रदान कर रहा है।
केनरा बैंक एफडी ब्याज दरों की निम्नलिखित विशेषताएं है:
यहां केनरा बैंक फिक्स डिपॉजिट पर ब्याज दरों को दर्शाया गया है:
| अवधि | सामान्य नागरिक | वरिष्ठ नागरिक |
| 7 दिन से 45 दिन | 3.25% | 3.25% |
| 46 दिन से 90 दिन | 4.25% | 4.25% |
| 91 दिन से 179 दिन | 4.50% | 4.50% |
| 180 दिन से 269 दिन | 5.50% | 6.00% |
| 270 दिन से 1 वर्ष | 5.75% | 6.25% |
| 1 वर्ष से 1 वर्ष 3 महीने | 6.25% | 6.75% |
| 444 दिन | 6.50% | 7.00% |
| 1 वर्ष से 2 वर्ष | 6.25% | 6.75% |
| 2 वर्ष से 3 वर्ष | 6.25% | 6.75% |
| 3 वर्ष से 5 वर्ष | 6.25% | 6.75% |
| 5 वर्ष से 10 वर्ष | 6.25% | 6.75% |
Canara Bank FD Interest Rates 2026
यहाँ टेबल में भारत के सभी प्रमुख बैंको की FD ब्याज़ दरे दी गई है:
| बैंक का नाम | न्यूनतम दर | अधिकतम दर |
| यूनियन बैंक ऑफ इंडिया | 3.40% | 6.60% |
| बैंक ऑफ इंडिया | 3.00% | 6.60% |
| ICICI बैंक | 2.75% | 6.60% |
| HDFC बैंक | 2.75% | 6.60% |
| स्टेट बैंक ऑफ इंडिया | 3.05% | 6.45% |
| एक्सिस बैंक | 3.00% | 6.60% |
| पंजाब नैशनल बैंक | 3.00% | 6.60% |
| कोटक महिंद्रा बैंक | 2.75% | 6.60% |
| यस बैंक | 3.25% | 7.00% |
| इंडसइंड बैंक | 3.25% | 7.00% |
| केनरा बैंक | 3.25% | 6.50% |
| IDFC बैंक | 3.00% | 7.00% |
FD Interest Rate 2026
केनरा बैंक द्वारा विशेष सावधि जमा योजनाएं प्रदान की जाती है:
केनरा बैंक ग्रीन डिपॉज़िट स्कीम आने वाली पीढ़ी के लिए बेहतर भविष्य बनाने के प्रयास का हिस्सा है। इस विशेष एफडी योजना के तहत प्राप्त धन का उपयोग पर्यावरण, नवीकरणीय उर्जा और बेहतर बुनियादी ढ़ाचे के लिए फंडिंग के रूप में उपयोग किया जाता है।
केनरा कामधेनु डिपॉजिट, केनरा बैंक द्वारा प्रदान की गई एक पुनर्निवेश योजना योजना है। इस योजना के तहत निवेश पर चक्रवृद्धि ब्याज तिमाही तौर पर जोडा जाता है।
केनरा टैक्स सेवर, केनरा बैंक एफडी के तहत प्रदान किया जाने वाला एक विकल्प है, जो 5 वर्ष की लॉक इन अवधि के साथ आता है। केनरा टैक्स सेवर के अंतर्गत आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत कर लाभ प्रदान किए जाते है।
केनरा बैंक 444 दिन एफडी एक तय अवधि की सावधि जमा योजना है, जिसके तहत एक विशेष अवधि में उच्च ब्याज दिया जाता है। वर्तमान में 444 दिनों की एफडी पर सामान्य नागरिकों को 6.50% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.00% का ब्याज प्रदान किया जा रहा है।
केनरा बैंक सावधि जमा का लाभ प्राप्त करने के लिए निम्नलिखित शर्तों को पूरा करना आवश्यक है:
केनरा बैंक सावधि जमा खाता ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनो माध्यमों से खोला जा सकता है:
केनरा बैंक सावधि जमा निवेशकों के बीच सुरक्षित और स्थिर देने वाला एक लोकप्रिय निवेश विकल्प है। वर्तमान में केनरा बैंक सामान्य नागरिकों को 6.50% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.00% तक ब्याज (Canara Bank FD Interest Rates 2026 ) प्रदान कर रहा है। केनरा बैंक वरिष्ठ नागरिकों सामान्य नागरिकों की तुलना में 0.50% अतिरिक्त ब्याज प्रदान करता है। यदि आप केनरा बैंक सावधि जमा योजना की परिपक्वता पर मिलने वाले रिटर्न की गणना करना चाहते है, तो आप एफडी कैलकुलेटर का उपयोग कर सकते हैं।