यूको बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट पर सामान्य नागरिकों को 6.45% और वरिष्ठ नागरिकों को 6.95% तक का ब्याज प्रदान कर रहा है। ग्राहक 7 दिन से 10 वर्ष की अवधि के लिए यूको बैंक एफडी स्कीम में निवेश कर सकते है। बैंक द्वारा सावधि जमा पर वरिष्ठ नागरिकों को 0.25% से 0.50% तक अतिरिक्त ब्याज दिया जाता हैं।

Guaranteed Plan
(By Insurance companies)Fixed Deposit
(Offered by Banks)Savings Account
(Post Office)Fully Tax-Free, Life Cover Included
यूको बैंक एफडी स्कीम एक सुरक्षित निवेश विकल्प है। यूको बैंक सावधि जमा में निवेशक 7 दिन से 10 वर्ष की अवधि के लिए पूर्वनिर्धारित ब्याज दर के आधार पर निवेश करते है। यूको बैंक सावधि जमा में निवेश एकमुश्त रूप से किया जाता है और यूको बैंक सावधि जमा की परिपक्वता पर मूल निवेश राशि को ब्याज के साथ रिटर्न किया जाता है।
यूको बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट गारंटी और स्थिर रिटर्न प्रदान करने वाली योजना है, जोखिम मुक्त निवेश की इच्छा रखने वाले निवेशकों के लिए सावधि जमा उपयुक्त विकल्प साबित हो सकता है।
यूको बैंक एफडी स्कीम की निम्नलिखित विशेषताएं है:
यूको बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट ब्याज दरें इस प्रकार है:
| परिपक्वता अवधि | सामान्य नागरिक ब्याज दरें % | वरिष्ठ नागरिक ब्याज दरें % |
| 7 दिन से 14 दिन | 2.90% | 3.15% |
| 15 दिन से 29 दिन | 2.90% | 3.15% |
| 30 दिन से 45 दिन | 3.00% | 3.25% |
| 46 दिन से 60 दिन | 3.50% | 3.75% |
| 61 दिन से 90 दिन | 3.50% | 3.75% |
| 91दिन से 120 दिन | 4.25% | 4.50% |
| 121 दिन से 150 दिन | 4.25% | 4.50% |
| 151 दिन से 180 दिन | 4.75% | 5.00% |
| 181 दिन से 332 दिन | 5.00% | 5.25% |
| 333 दिन | 6.30% | 6.55% |
| 334 दिन से 364 दिन | 5.00% | 5.25% |
| 1 वर्ष | 6.25% | 6.50% |
| 1 वर्ष से 443 दिन | 6.20% | 6.70% |
| 444 दिन | 6.45% | 6.95% |
| 445 दिन से 2 वर्ष | 6.20% | 6.70% |
| 2 से 3 वर्ष | 6.15% | 6.65% |
| 3 वर्ष से 5 वर्ष | 6.10% | 6.60% |
| 5 वर्ष से अधिक | 6.00% | 6.50% |
UCO Bank FD Interest Rates 2025
यहाँ टेबल में भारत के सभी प्रमुख बैंको की FD ब्याज़ दरें दी गई है:
| बैंक का नाम | न्यूनतम दर | अधिकतम दर |
| UCO बैंक | 2.90% | 6.45% |
| बंधन बैंक | 2.95% | 7.20% |
| यूनियन बैंक ऑफ इंडिया | 3.40% | 6.60% |
| बैंक ऑफ इंडिया | 3.00% | 6.60% |
| ICICI बैंक | 2.75% | 6.60% |
| HDFC बैंक | 2.75% | 6.60% |
| स्टेट बैंक ऑफ इंडिया | 3.05% | 6.45% |
| एक्सिस बैंक | 3.00% | 6.60% |
| पंजाब नैशनल बैंक | 3.00% | 6.60% |
| कोटक महिंद्रा बैंक | 2.75% | 6.60% |
| यस बैंक | 3.25% | 7.00% |
| इंडसइंड बैंक | 3.25% | 7.00% |
| केनरा बैंक | 3.25% | 6.50% |
| IDFC बैंक | 3.00% | 7.00% |
| IDBI बैंक | 3.00% | 6.55% |
| इंडियन ओवरसिज़ बैंक | 3.5% | 6.75% |
| बैंक ऑफ महाराष्ट्र | 2.75% | 6.20% |
| सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया | 3.50% | 6.50% |
| पंजाब & सिंध बैंक | 3.00% | 6.70% |
| RBL बैंक | 3.5% | 7.2% |
| फेडरल बैंक | 3.00% | 6.70% |
| साउथ इंडिया बैंक | 2.90% | 6.60% |
| करूर वैश्य बैंक | 4.00% | 6.80% |
| कर्नाटक बैंक | 3.50% | 6.65% |
| DBS बैंक | 2.75% | 6.60% |
| श्रीराम फाइनेंस | 6.79% | 7.35% |
| बजाज फाइनेंस | 6.60% | 6.95% |
| महिंद्रा फाइनेंस | 6.75% | 7.00% |
| फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस | 3.00% | 8.61% |
| यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक | 4.00% | 6.75% |
| सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक | 4.00% | 8.20% |
| DCB बैंक | 3.75% | 7.40% |
| इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक | 3.50% | 7.60% |
| ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक | 2.75% | 7.60% |
| कर्नाटक ग्रामीण बैंक | 3.25% | 6.85% |
| नॉर्थ इस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक | 3.50% | 8.50% |
| सारस्वत बैंक | 3.25% | 7.00% |
यूको बैंक द्वारा विभिन्न प्रकार की सावधि जमा पेश की गई है:
यूको बैंक 444 दिन एफडी एक विशेष प्रकार की सावधि जमा है, जो 444 दिन की तय अवधि के साथ आती है। इस 444 दिन की विशेष एफडी पर यूको बैंक द्वारा 6.45% से 6.95% का उच्च ब्याज दिया जाता है। उच्च ब्याज और स्थिर रिटर्न के कारण यूको बैंक सावधि जमा 444 दिन एक अच्छा निवेश विकल्प बन जाता है।
यूको बैंक एफडी स्कीम के तहत यह एक विशेष 333 दिनो की सावधि जमा योजना है। इसके तहत निवेशकों को पूर्वनिर्धारित ब्याज दर के आधार पर 333 दिनो के लिए निवेश करना होता है। सावधि जमा की 333 दिन की अवधि खत्म होने पर मूल निवेश राशि ब्याज के साथ वापस किया जाता है।
UCO बैंक कुबेर योजना एक सावधि जमा योजना है, जिसके तहत मूल निवेश राशि पर प्राप्त ब्याज चक्रवृद्ध किया जाता है। यूको बैंक सावधि जमा (कुबेर योजना) के अंतर्गत ब्याज हर 4 महीने में चक्रवृद्ध किया जाता है।
यूको बैंक मासिक आय योजना एक विशेष प्रकार की तय अवधि वाली योजना है, यह योजना 5 वर्षों की अवधि के साथ आती है और निवेशकों को मासिक आय का साधन प्रदान करती है।
यूको बैंक टैक्स सेवर एक विशेष एफडी है, जिसे निवेश पर कर लाभ प्रदान करने के लिए बनाया गया है। यूको बैंक टैक्स सेवर एफडी के अंतर्गत आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत कर लाभ प्रदान किए जाते है।
यूको बैंक ग्रीन डिपॉजिट एक विशेष एफडी है, जिसे खास तौर पर पर्यावरण संबंधी प्रोजेक्ट्स को सपोर्ट करने के लिए बनाया गया है।
ग्राहक यूको बैंक सावधि जमा खाता ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से खोल सकते है:
यूको बैंक एफडी योजना वर्तमान में सामान्य नागरिकों को 6.45% और वरिष्ठ नागरिकों को 6.95% (UCO Bank FD Interest Rates 2025 ) तक ब्याज कर रही है। यूको बैंक एफडी स्कीम वरिष्ठ नागरिकों को 0.25% से 0.50% तक अतिरिक्त ब्याज प्रदान करती है। यूको बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट एक सुरक्षित और स्थिर रिटर्न देने के कारण एक लोकप्रिय निवेश विकल्प है। यूको बैंक द्वारा यूको 444 दिन एफडी, यूको 333 दिन एफडी, यूको बैंक कुबेर योजना और टैक्स सेवर जैसे विभिन्न एफडी प्रकार भी प्रदान किए जाते है।