किसान विकास पत्र क्या है?
किसान विकास पत्र की शुरुआत सरकार द्वारा 1988 में की गई थी, लेकिन 2011 में सीमित समय के लिए इसे बंद कर दिया गया था। इसके बाद 2014 में केवीपी योजना को एक बार फिर कुछ बदलावों के साथ शुरू किया गया।
केवीपी निवेशकों को एक तय अवधि में सुरक्षित रूप से निवेश डबल करने का माध्यम प्रदान करता है।
KVP में 115 महीने में पैसा दोगुना, 7.5% ब्याज दर की सहायता से किया जा सकता है। डाकघर किसान विकास योजना 2.5 वर्ष की लॉक इन अवधि के साथ आती है। हर कोई अपनी बचत को डबल करना चाहता है, लेकिन आमतौर पर उच्च ब्याज वाली योजनाओं में जोखिम होता है। ऐसे में KVP एक लाभदायक विकल्प साबित हो सकता है।
किसान विकास पत्र के तहत पैसा डबल कैसे किया जा सकता है?
KVP के तहत निवेश को 115 महीने में डबल किया जा सकता है। निवेश डबल कैसे किया जा सकता है, चलिए इसे समझते हैं:
- केवीपी के तहत निवेशकों को 7.5% का वार्षिक ब्याज दिया जाता है, जो सालाना चक्रवृद्ध किया जाता है। ऐसे में आपके निवेश पर हर साल ब्याज जुडता है और ब्याज पर भी ब्याज दिया जाता है।
- आसान शब्दो में कहे तो मान लिजिए आपने 1 लाख रुपए निवेश किए, जिसपर पहले साल में 7.5% ब्याज दर के आधार पर 7,500 ब्याज दिया गया। अब अगले साल 1,00,000 की बजाय 1,07,500 पर ब्याज दिया जाएगा।
- इस प्रकार 115 महीने की अवधि में केवीपी के तहत निवेश को डबल किया जा सकता है।
किसान विकास पत्र मुख्य विशेषताएं
केवीपी की निम्नलिखित विशेषताएं है:
- निवेश अवधि - 9.5 वर्ष (115 महीने)
- ब्याज दर - 7.5%
- मुख्य विशेषता - निश्चित समय में निवेश को डबल करना
- न्यूनतम निवेश राशि - 1,000
- अधिकतम निवेश राशि - कोई सीमा नहीं
- लॉक इन अवधि - 2.5 वर्ष
किसान विकास पत्र में निवेश कहां करें?
मुख्य रूप से डाकघर द्वारा केवीपी में निवेश करने का माध्यम प्रदान किया जाता है, हालांकि कुछ सरकारी और निजी बैंकों में भी निवेश किया जा सकता है। यहा उन बैंको की सूची दी गई है:
- भारतीय स्टेट बैंक
- पंजाब नैशनल बैंक
- बैंक ऑफ बडौदा
- यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
- ICICI बैंक
- HDFC बैंक
- एक्सिस बैंक
किसान विकास पत्र पात्रता
Kisan Vikas Patra में निवेश करने के लिए निम्नलिखित शर्तों के अधीन होना आवश्यक है:
- भारतीय नागरिक - निवेशक का भारतीय नागरिक होना आवश्यक हैं।
- नाबालिग - नाबालिगों के लिए माता-पिता या अभिभावक द्वारा निवेश किया जा सकता है।
- अस्वस्थ मन के व्यक्ति - किसी अस्वस्थ मन के व्यक्ति के लिए भी अभिभावक द्वारा निवेश किया जा सकता है।
- NRI और HUF - NRI और HUF किसान विकास योजना के लिए पात्र नही हैं।
किसान विकास पत्र आवश्यक दस्तावेज़
पोस्ट ऑफिस डबल मनी स्कीम में आवेदन करते समय निम्नलिखित दस्तावेज़ो की आवश्यकता पड सकती है:
- आवेदन पत्र (Form A)
- पहचान प्रमाण
- पता प्रमाण
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
- आय प्रमाण
- आयु प्रमाण
किसान विकास पत्र कैसे खरीदे?
KVP में आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से किया जा सकता है:
-
ऑनलाइन माध्यम
- स्टेप 1 - सबसे पहले इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से केवीपी फॉर्म A को डाउनलोड करें।
- स्टेप 2 - आवेदन पत्र में आवश्यक जानकारी जैसे निवेश राशि, खाता प्रकार, भुगतान माध्यम और निजी विवरण दर्ज करें।
- स्टेप 3 - आवेदन पत्र को नजदीकी पोस्ट ऑफिस में आवश्यक दस्तावेज़ और निवेश राशि के साथ जमा कराएं।
-
ऑफलाइन माध्यम
- स्टेप 1 - आवश्यक दस्तावेज़ो के साथ अपने नजदीकी डाकघर शाखा में जाएं।
- स्टेप 2 - पोस्ट ऑफिस से आवेदन पत्र की मांग करें।
- स्टेप 3 - आवेदन पत्र में निजी विवरण, नामांकन और निवेश राशि की जानकारी दर्ज करें।
- स्टेप 4 - आवेदन पत्र को आवश्यक दस्तावेज़ो के साथ पोस्ट ऑफिस में जमा करें।
- स्टेप 5 - अंत में निवेश राशि का भुगतान करें और रसीद प्राप्त करें।
किसान विकास पत्र खाते का बैलेंस कैसे चेक करें?
केवीपी खाते का बैलेंस चेक करने के निम्नलिखित माध्यम है:
-
डाकघर में खाता होने पर
यदि आपका केवीपी खाता डाकघर में है, तो आप IPPB मोबाइल बैंकिंग ऐप और डाकघर में जाकर खाते का बैलेंस देख सकते है।
- IPPB मोबाइल बैंकिंग ऐप - IPPB मोबाइल बैंकिंग ऐप के माध्यम से IPPB केवीपी बैलेंस चेक करने के लिए सबसे पहले खाते को IPPB से लिंंक करना होगा।
- डाकघर में जाकर - डाकघर में जाकर पारंपरिक रूप से निवेशक खाते का बैलेंस देख सकते है, इसके लिए पासबुक अपडेट कराना होगा।
- ई पासबुक माध्यम - किसान विकास पत्र खाते का बैलेंस ई पासबुक के माध्यम से देखने के लिए DOP - डिपार्टमेंट ऑफ पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
-
बैंक में खाता होने पर
बैंक में केवीपी खाता होने पर ऑफलाइन और ऑनलाइन रूप से बैलेंस जाना जा सकता है:
- पारंपरिक माध्यम - बैंक में केवीपी खाता होने पर बैंक में जाकर केवीपी पासबुक अपडेट कराकर खाते का बैलेंस देखा जा सकता है।
- ऑनलाइन माध्यम - ऑनलाइन माध्यम से खाते का बैलेंस देखने के लिए आपने जिस बैंक के माध्यम से निवेश किया है, उस बैंक की नेट बैंकिंग में लॉग इन करें। लॉग इन करने के बाद खाते का बैलेंस देखा जा सकता है।
केवीपी के तहत समय से पहले निकासी
किसान विकास पत्र निकासी नियम इस प्रकार है:
- 2.5 साल से पहले निकासी करने पर - KVP के तहत इस अवधि के दौरान निकासी करने पर जुर्माना लगाया जाता है और ब्याज भी कम दिया जाता है।
- 1 साल से पहले निकासी करने पर - इस अवधि के दौरान निकासी करने पर केवल मूल निवेश राशि दी जाती है, जुर्माना भी लगता है और ब्याज भी नहीं दिया जाता है।
- 2.5 साल के बाद निकासी करने पर - किसान विकास पत्र में 2.5 साल की लॉक इन अवधि अनिवार्य है। इसके बाद निकासी करने पर जुर्माना नहीं लगाया जाता है और तय ब्याज दर के आधार पर मूल निवेश को ब्याज के साथ दिया जाता है।
निष्कर्ष
केवीपी उच्च रिटर्न प्रदान करने वाला एक सुरक्षित निवेश विकल्प है। डाकघर किसान विकास पत्र एक सरकार समर्थित योजना है। इसका मुख्य उद्देश्य भारत के नागरिकों में नियमित बचत की आदत को बढ़ावा देना है। निवेश के माध्यम से निवेश 115 महीने में डबल किया जा सकता है। किसान विकास पत्र इंटरेस्ट रेट वर्तमान में 7.5% है। Kisan Vikas Patra एक पोस्ट ऑफिस डबल मनी स्कीम है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
-
किसान पत्र इंटरेस्ट क्या है?
इस दोगुना योजना के तहत निवेश पर 7.5% तक का ब्याज दिया जाता है।
-
क्या KVP के तहत निवेश डबल किया जा सकता है?
हाँ, 115 महीने की अवधि में केवीपी के तहत निवेश डबल किया जा सकता है।
-
सुरक्षित रूप से पैसा दोगुना करने का तरीका क्या है?
यदि आप पैसो को डबल करना चाहते है, तो Kisan Vikas Patra में निवेश कर सकते है।
-
किसान विकास खाते का बैलेंस कैसे देखे?
केवीपी खाते का बैलेंस चेक करने के लिए नेट बैंकिंग, बैंक या डाकघर में जाकर और IPPB मोबाइल बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है।
-
किसान विकास पत्र में कितने सालों के लिए निवेश किया जा सकता है?
KVP में 115 महीने मतलब करीब 9.5 वर्ष के लिए निवेश किया जा सकता है।
-
पोस्ट ऑफिस डबल मनी स्कीम क्या है?
पोस्ट ऑफिस डबल मनी स्कीम का मतलब केवीपी से है, यह योजना करीब 115 महीने में आपका पैसा दोगुना कर सकती है।
-
किसान विकास पत्र कैलकुलेटर क्या है?
किसान विकास पत्र कैलकुलेटर एक ऐसा वित्तीय उपकरण है, जिसकी सहायता से केवीपी की परिपक्वता पर मिलने वाली राशि की गणना की जा सकती है।
-
केवीपी फुल फॉर्म क्या है?
KVP Full Form किसान विकास पत्र है।
-
डाकघर केवीपी योजन में निवेश करने के लिए न्यूनतम राशि क्या है?
डाकघर केवीपी योजना में निवेश करने के लिए न्यूनतम निवेश राशि 1,000 तय की गई है।
-
डाकघर सावधि जमा और डाकघर केवीपी में से कौन पहले निवेश को डबल कर सकता है?
-
क्या इंदिरा विकास पत्र और KVP एक ही योजना है?
दोनो योजनाओं में कई समानताएं है, लेकिन इंदिरा विकास पत्र और KVP दो अलग योजनाएं है। इंदिरा विकास पत्र को 2001 में बंद कर दिया गया है।
-
किसान विकास पत्र के फायदे क्या है?
इसका सबसे बडा फायदा है, कि सुरक्षित रूप से पैसा दोगुना किया जा सकता है।