जय बांग्ला पेंशन योजना क्या है?
जॉय बांग्ला (Joy Bangla) पेंशन योजना पश्चिम बंगाल सरकार की एक सामाजिक सुरक्षा योजना है जिसका मुख्य उद्देश्य राज्य के कमज़ोर वर्ग जैसे विधवा, विकलांग, वृद्ध, बीपीएल परिवार और SC, ST वर्ग को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। जय बांग्ला पेंशन योजना के तहत पात्र लाभार्थी को हर महीने एक निश्चित पेंशन राशि दी जाती है।
जॉय बांग्ला पेंशन योजना पूर्ण रूप से सरकार समर्थित पेंशन योजना है, जिसमें लाभार्थी द्वारा किसी प्रकार के योगदान की आवश्यकता नही होती है। पेंशन की राशि प्रत्येक्ष रूप से लाभार्थी के खाते में डाली जाती है। जॉय बांग्ला पेंशन योजना (Jai Bangla) कोई एक अकेली पेंशन योजना नहीं है, जय बांग्ला पेंशन योजना कई पेंशन योजनाओं को साथ लेकर आती है।
जय बांग्ला पेंशन योजना के अंतर्गत विभिन्नन पेंशन योजनाएं
जय बांग्ला पेंशन योजना के अंतर्गत विभिन्न सरकारी पेंशन योजनाओं को शुरू किया गया है:
- तपसिली बंंधु योजना
- मनाबिक पेंशन योजना
- जय जोहार योजना
- वृद्धावस्था पेंशन योजना
- विधवा पेंशन योजना
- मछुआरा वृद्धावस्था पेंशन योजना
- किसान वृद्धावस्था पेंशन योजना
लोग यह भी पढते है: प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना
जय बांग्ला पेंशन योजना की विशेषताएं
जय बांग्ला पेंशन योजना की निम्नलिखित विशेषताएं है:
- आर्थिक सहायता - जय बांग्ला पेंशन योजना के तहत राज्य के विशिष्ट वर्गो को जीवनयापन के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
- पेंशन राशि - पेंशन राशि वर्गो के अनुसार भिन्न है, हालांकि पेंशन राशि 600 - 1,000 रुपए तक होती है।
- विशेष वर्ग को आर्थिक सुरक्षा - जय बांग्ला पेंशन योजना के अंतर्गत विधवा, दिव्यांग और वृद्ध लोगो को नियमित पेंशन प्रदान की जाती है।
- सरकार समर्थित योजना - सरकार समर्थित योजना होने के कारण, इन योजनाओं में किसी प्रकार के योगदान की आवश्यकता नही है।
- नियमित आय - जय बांग्ला पेंशन योजना के तहत लाभार्थियों को हर महीने प्रत्येक्ष रूप से नियमित आय प्रदान की जाती है।
- पेंशन की अवधि - जय बांग्ला पेंशन योजना में जीवनभर पेंशन प्रदान की जाती है।
जय बांग्ला पेंशन योजना पात्रता
जय बांग्ला पेंशन योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए निम्नलिखित शर्तो को पूरा करना जरूरी है:
- जय बांग्ला पेंशन योजना में पात्र होने के लिए आवेदक का पश्चिम बंगाल का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है।
- जय बांग्ला पेंशन योजना में पात्र होने के लिए आवेदक का बिपीएल परिवार से होना अनिवार्य है।
- जय बांग्ला पेंशन योजना में पात्र होने के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 60 वर्ष होनी चाहिए।
- आवेदक किसी दूसरी पेंशन योजना का लाभार्थी नहीं होना चाहिए।
- आवेदक के पास बैंक खाता होना जरूरी है। ताकि बगैर किसी परेशानी के पेंशन राशि प्रत्येक्ष रूप से लाभार्थी के खाते में डाली जा सके।
- विधवा, विकलांग, SC, ST और मछुआरा पेंशन पाने के लिए लाभार्थी का विशिष्ट श्रेणी का होना जरूरी है।
जय बांग्ला पेंशन योजना आवश्यक दस्तावेज़
जय बांग्ला पेंशन योजना में आवेदन करते समय निम्नलिखित दस्तावेज़ो की आवश्यकता पड सकती है लाभार्थी इन दस्तावेज़ो की फोटोकॉपी जमा करा सकते है:
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
- जाति प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- आधार कार्ड
- वोटर ID
- पता प्रमाण स्व-घोषणा पत्र
- आय प्रमाण का घोषणा पत्र
- बैंक पासबुक
लोग यह भी पढते है: बेस्ट पेंशन प्लान्स
जय बांग्ला पेंशन योजना में आवेदन कैसे करे?
जय बांग्ला पेंशन योजना में आवेदन करने के लिए यहां बताई गई, प्रक्रिया का पालन किया जा सकता है:
- पश्चिम बंगाल सरकार की आधिकारिक वेबसाइट (Joy Bangla Portal) के माध्यम से आवेदन पत्र डाउनलोड करे या नजदीकी सरकारी कार्यालय से प्राप्त करे।
- यदि डाउनलोड किया है, तो आवेदन पत्र का प्रिंट निकाले और उसमें आवश्यक जानकारी भरे जैसे योजना प्रकार, लाभार्थी का नाम आदि।
- आवश्यक दस्तावेज़ो को आवेदन पत्र के साथ सलग्न करे।
- सारी जानकारी भरने के बाद सुनिश्चित करे कि कोई गलती न हो, उसके बाद नजदीकी सरकारी कार्यालय में जाकर आवेदन पत्र को दस्तावेज़ो के साथ जमा करे।
- आवेदन सबमिट करने के बाद सभी जानकारी और दस्तावेज़ो का BDO या SDO द्वारा सत्यापन किया जाएगा, लाभार्थी की पात्रता सुनिश्चित करने के लिए।
- आवेदन पत्र को राज्य योजना पोर्टल पर अपलॉड किया जाएगा।
- BDO और SDO द्वारा लाभार्थी के नाम की सिफारिश DM को की जाएगी।
- नोडल विभान पेंशन की राशि निर्धारित करेगा।
- यह प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूर्ण होने के बाद, लाभार्थी को प्रत्येक्ष रूप से पेंशन दी जाएगी।
जय बांग्ला पेंशन योजना (Joy Bangla Pension Scheme) के निम्नलिखित लाभ है:
- योजना के तहत 600 - 1,000 की मासिक पेंशन दी जाती है। तपसिली बंंधु योजना में 600 रुपए दिए जाते है और अधिकतम योजना लाभार्थी को 1,000 रुपए की पेंशन प्रदान करती है।
- यदि किसी कारणवश लाभार्थी की मृत्यु हो जता है, तो नामांकित व्यक्ति को अगला लाभार्थी बना दिया जाएगा और उसे पेंशन दी जाएगी।
- लाभार्थी को किसी प्रकार का योगदान करने की आवश्यकता नही होती है।
- लाभार्थियो को हर महीने नियमित पेंशन प्रदान की जाती है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
-
जय बांग्ला पेंशन योजना के तहत कौन-कौन सी योजनाएं आती है?
जय बांग्ला पेंशन योजना के तहत राज्य की तमान पेंशन योजनाएं आती है, इनमे से कुछ प्रमुख योजनाएं है:
- तपसिली बंंधु योजना
- मनाबिक पेंशन योजना
- जय जोहार योजना
- वृद्धावस्था पेंशन योजना
- विधवा पेंशन योजना
-
जय बांग्ला पेंशन योजना की शुरुआत कब हुई?
जय बांग्ला पेंशन योजना की शुरुआत पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा 2020 में की गई थी।
-
जय बांग्ला लाभार्थी सूची (Joy Bangla Beneficiary List) कैसे देखी जा सकती है?
जय बांग्ला लाभार्थी सूची जय बांग्ला पेंशन की आधिकारिक वेबसाइट https://jaibangla.wb.gov.in के माध्यम से देखी जा सकती है।
-
क्या जॉय बांग्ला पेंशन योजना केवल पश्चिम बंगाल की योजना है?
हाँ, यह पहल पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा की गई है, जॉय बांग्ला योजना के अंतर्गत कई योजनाएं आती है। जॉय बांग्ला पेंशन योजना में केवल पश्चिम बंगाल के लोगो ही मा्य होंगे।