SIP के 8 मुख्य नियम और सिद्धांत

एसआईपी (SIP) से बेहतर मैच्योरिटी प्राप्त करने के लिए SIP नियम और सिद्धांत को समझना आवश्यक है, जिससे बाजार के जोखिम को कम करके उच्च रिटर्न प्राप्त किया जा सकता है। इन नियमों में निवेश के दौरान स्टेप-अप SIP लेना, लंबी अवधि तक निवेश करना, रुपी कॉस्ट एवरेजिंग को समझना, 8-4-3 का विशेष नियम लगाना आदि शामिल हैं। आइए इसकी पूरी जानकारी लेख के माध्यम से लेते हैं।

Read more

आज से निवेश करें, सुरक्षित भविष्य पाएं
  • ₹1 करोड़ के लिए निवेश

    सिर्फ 2 मिनट में SIP शुरू करें
  • 100% ऑनलाइन, जीरो पेपरवर्क

    150+ फ़ंड उपलब्ध बिना किसी पेपरवर्क
  • 18% तक का CAGR

    निशुल्क एक्सपर्ट सलाह
  • 4.8++ Rated
  • 17.3 Crore Registered Consumer
  • 55 Partners Insurance Partners
  • 7.7 Crore Policies Sold

SIP के मुख्य नियम

उच्च रिटर्न प्राप्त करने के लिए सिप निवेश के मुख्य नियमों (SIP Rules and Regulations) को जरूर पढ़ें। नीचे SIP के मुख्य 8 नियमों की जानकारी दी गई है:

  1. निवेश में निरंतरता

    • SIP का पहला नियम है कि इसे हमेशा बिना किसी रोक के चालू रखना चाहिए। इसके लिए आप ऑटो-डेबिट सेट करके अनुशासित निवेश की आदत बना सकते हैं।
    • साथ ही, अगर कभी पैसों की कमी होती है, तो SIP बंद करने के बजाय कुछ समय के लिए ‘Pause’ करने का विकल्प चुनना बेहतर होता है।
    Start An Sip Today Watch Your Money Grow Start An Sip Today Watch Your Money Grow
  2. 8-4-3 का विशेष नियम

    म्यूचुअल फंड SIP का 8-4-3 का नियम बताता है कि समय के साथ आपका पैसा कैसे तेजी से बढ़ता है। आइए इस नियम को समझते हैं:

    • पहले 8 साल: SIP में शुरूआती 8 साल में आपका बेस तैयार होता है। इस समय आपकी जमा राशि ज्यादा होती है और रिटर्न थोड़ा कम मिलता है।
    • अगले 4 साल: नियम के मुताबिक अगले 4 साल में आपका फंड उतना ही बढ़ जाता है जितना पिछले 8 सालों में बना था।
    • अगले 3 साल: इसके बाद कंपाउंडिंग की मदद से सिर्फ 3 साल में आपको उतना फायदा मिलता है जितना आपको शुरुआती 12 सालों में मिला था।
  3. लंबी अवधि तक निवेश

    • लंबे समय तक SIP (सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) करना आपके रिटर्न को कंपाउंडिंग की ताकत से कई गुना बढ़ा सकता है।
    • वित्तीय विशेषज्ञों का कहना है कि आमतौर पर एसआईपी रिटर्न 3-5 सालों में धीरे-धीरे बढ़ता है, लेकिन असली रफ्तार 7-10 साल बाद ही आती है।
  4. बाजार में गिरावट आने पर बंद न करना

    • SIP rules के मुताबिक बाजार में गिरावट आने पर भी सिप निवेश बंद नहीं करना चाहिए। क्योंकि यह समय कम पैसों में ज़्यादा यूनिट्स खरीदने के लिए बेस्ट होता है।
    • बाजार के जोखिम को कम करने के लिए आप SIP को लंबे समय तक बढ़ाएं। इससे कम पैसे की खरीदी गई यूनिट्स भी आगे चलकर बेहतरीन रिटर्न देने में मदद कर सकती है।
  5. लक्ष्य अनुसार फंड और निवेश चुनना

    • अपना म्यूचुअल फंड अपने लक्ष्य, उम्र, जोखिम क्षमता, आय आदि सभी को ध्यान में रखकर चुनें। जैसे कम समय तक निवेश के लिए डेट म्यूचुअल फंड आपके लिए बेस्ट SIP प्लान साबित हो सकता है।
    • वहीं अगर आपको 3 से 5 साल के लिए बेस्ट SIP इन्वेस्टमेंट (best sip to invest in) करना है तो हाइब्रिड फंड और 5 से अधिक वर्ष के लिए इक्विटी फंड को चुनना बेहतर माना जाता है।
  6. रुपये की औसत लागत समझना

    • जब बाजार ऊपर होता है, तो आपके पैसों से कम यूनिट्स खरीदी जाती हैं और जब बाजार नीचे गिरता है, तो उसी SIP के पैसों में ज्यादा यूनिट्स सस्ते में मिल जाती हैं। इसी को रुपी कॉस्ट एवरेजिंग कहते हैं।
    • SIP के दौरान रुपी कॉस्ट एवरेजिंग की बेहतरीन समझ आपको अधिक यूनिट्स खरीदने के लिए प्रेरित करती है।
  7. टॉप-अप उपयोग करना

    • म्यूचुअल फंड SIP में ज्यादा पैसा कमाने के लिए हर साल अपनी SIP राशि को भी बढ़ाते रहना एक सफल कदम माना जाता है। इसके लिए आप Step-up SIP का विकल्प चुन सकते हैं।
    • इससे बढ़ती हुई महंगाई दर को मात देने में आसानी मिलती है और आप बड़े वित्तीय बोझ के बिना लंबे समय तक निवेशित रह पाते हैं।
  8. जोखिम पर जल्दबाजी न दिखाना

    • जब SIP के दौरान बाजार गिरता है और पोर्टफोलियो लाल दिखता है, तो कई निवेशक घबराकर निवेश बंद कर देते हैं। यह सिप गाइडलाइन्स (SIP guidelines) के अनुसार सबसे बड़ी गलती है।
    • जो निवेशक गिरावट के दौर में अपनी SIP चालू रखते हैं, वही बाजार वापस उठने पर सबसे ज्यादा पैसा कमाते हैं।

सिप कैलकुलेटर

I want to invest Pro Tip
Financial experts suggest that a person should invest 10-15% of their monthly income for long-term financial growth
/Month
I want to invest for Pro Tip
Financial experts suggest that individuals should ideally invest for a period of 5 to 10 years, or even longer, to maximize the benefits of compounding and navigate market fluctuations effectively
Years
  • 1
  • 2
  • 3
  • 4
  • 6
  • 7
  • 8
  • 9
  • 11
  • 12
  • 13
  • 14
  • 16
  • 17
  • 18
  • 19
  • 21
  • 22
  • 23
  • 24
  • 26
  • 27
  • 28
  • 29
  • 31
  • 32
  • 33
  • 34
  • 36
  • 37
  • 38
  • 39
  • 40
Expected return Pro Tip
Top 25% of investors consistently generate more than 12% return
% Annually
  • 1
  • 2
  • 3
  • 4
  • 6
  • 7
  • 8
  • 9
  • 11
  • 12
  • 13
  • 14
  • 16
  • 17
  • 18
  • 19
  • 21
  • 22
  • 23
  • 24
  • 26
  • 27
  • 28
  • 30
Total Wealth ₹1.03 Cr
Start Investing
I want to save
I want to invest for Pro Tip
Financial experts suggest that individuals should ideally invest for a period of 5 to 10 years, or even longer, to maximize the benefits of compounding and navigate market fluctuations effectively
Years
  • 1
  • 2
  • 3
  • 4
  • 6
  • 7
  • 8
  • 9
  • 11
  • 12
  • 13
  • 14
  • 16
  • 17
  • 18
  • 19
  • 21
  • 22
  • 23
  • 24
  • 26
  • 27
  • 28
  • 29
  • 31
  • 32
  • 33
  • 34
  • 36
  • 37
  • 38
  • 39
  • 40
Expected return Pro Tip
Top 25% of investors consistently generate more than 12% return
% Annually
  • 1
  • 2
  • 3
  • 4
  • 6
  • 7
  • 8
  • 9
  • 11
  • 12
  • 13
  • 14
  • 16
  • 17
  • 18
  • 19
  • 21
  • 22
  • 23
  • 24
  • 26
  • 27
  • 28
  • 30
Monthly Investment ₹22.4 L
Start Investing

निष्कर्ष

SIP के जरिए म्यूचुअल फंड में निवेश करना एक बेहतरीन और अनुशासित तरीका है। हालांकि, बाज़ार के उतार-चढ़ाव से घबराए बिना सही रिटर्न पाने के लिए कुछ SIP नियम को जानना जरूरी है। इन नियमों में निवेश की निरंतरता, 8-4-3 का नियम, रुपी कॉस्ट एवरेजिंग और स्टेप-अप SIP आदि शामिल है। आज ही अनुशासित तरीके से SIP की शुरुआत करने के लिए इन नियमों की मदद लें और SIP कैलकुलेटर से गणना देख कर बेहतरीन फंड चुनें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  • एसआईपी (SIP) का नियम क्या है?

    SIP के दौरान कई नियमों का पालन करना आपके लिए बेहतरीन हो सकता है। इन नियमों में स्टेप-अप, लंबी अवधि निवेश, 8-4-3 नियम और निवेश में निरंतरता आदि शामिल है।
  • क्या SIP में नुकसान होता है?

    हाँ, SIP में नुकसान हो सकता है क्योंकि यह शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड के प्रदर्शन पर निर्भर करती है। हालांकि आप लंबी अवधि तक निवेश करके जोखिम को कम कर सकते हैं।
  • क्या एसआईपी में पैसा डूब सकता है?

    SIP में पैसे डूबने का रिस्क तो होता है, लेकिन यदि आप लंबे समय तक निवेशित रहते हैं, तो आपके पैसे डूबने की संभावना काफी कम हो जाती है।
  • क्या SIP सेफ है?

    क्या आप भी यही सोचते हैं कि SIP में नुकसान होता है या नहीं (sip me loss hota hai kya)। तो आपको बता दें कि यदि आप लंबे समय तक, बेहतरीन प्रदर्शन वाले फंड में निवेश करते हैं, तो आपके लिए SIP भी सेफ विकल्प बन सकती है।

SIP Hub
View More

Invest ₹10K/Month & Get ₹1 Crore# Tax-Free*
*under 10(10D)
CCBot
top
Close
Download the Policybazaar app
to manage all your insurance needs.
INSTALL