हरियाणा सरकार नई योजनाएं 2026 क्या है?
हरियाणा सरकार की योजनाओं में वे सरकारी योजनाएं शामिल है, जिन्हे हरियाणा सरकार द्वारा लोगो के कल्याण के लिए शुरू किया गया है। हरियाणा सरकार द्वारा शिक्षा, कृषि, रोजगार, बेहतर स्वास्थ्य सुनिश्चित करने के लिए
विभिन्न योजनाओं के तहत आर्थिक सहायता दी जाती है। अभी हाल ही में हरियाणा सरकार द्वारा 25 सितंबर 2026 को दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना की शुरुआत की गई है।
हरियाणा सरकार द्वारा बालिका, वृद्धा, विकलांग और विधवा महिलाओं के लिए विशेष रूप से योजनाओं को शुरू किया गया है। आपकी बेटी हमारी बेटी जैसी योजनाओं के तहत बच्चों की शिक्षा के लिए भी आर्थिक सहायता दी जाती है।
हरियाणा सरकार नई योजनाएं 2026
यहां हरियाणा सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया है:
-
दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना
दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना की शुरुआत 25 सितंबर 2025 की गई है। दिन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का उद्देश्य राज्य की पात्र महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है।
- दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत पात्र महिलाओं को 2,100 रुपए की आर्थिक सहाया हर माह दी जाएगी।
- दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन का राज्य का मूल निवासी और न्यूनतम 23 वर्ष का होना आवश्यक है।
- दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए परिवार की वार्षिक आय 1 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
-
डॉ अम्बेडकर मेधावी छात्र संशोधित योजना
डॉ अम्बेडकर मेधावी छात्र संशोधित योजना हरियाणा सरकार द्वारा SC और ST वर्ग के छात्रों की शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए शुरू किया गया था। योजना के अंतर्गत 11वी कक्षा से लकर उच्च शिक्षा तक विभिन्न चरणों में 25,000 तक की आर्थिक सहायता दी जाती है।
- शैक्षिक प्रदर्शन के आधार पर 8,000 से 12,000 तक की आर्थिक सहायता दी जाती है।
- लाभ प्राप्त करने के लिए बेचलर डिग्री में शहरी क्षेत्र में छात्रों को 65% और ग्रामिण क्षेत्रों में 60% तक लाने होते है। साथ ही परिवार की वार्षिक आय 4 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिएं।
- मार्कशिट और पहचान प्रमाण की सहायता से ऑनलाइन माध्यम से आवेदन किया जा सकता है।
-
लाडली सामाजिक सुरक्षा भत्ता योजना
लाडली सोशल सिक्योरिटी अलाउंस स्कीम को हरियाणा सरकार द्वारा विशेष रूप से बेटियों की शिक्षा के लिए शुरू किया गया था। लाडली सामाजिक सुरक्षा भत्ता योजना का उद्देश्य कन्या भ्रूण हत्या को रोकना है।
- केवल बालिका वाले परिवारों को 3,000 की मासिक पेंशन दी जाती है।
- माता-पिता में से किसी की 45 वर्ष की आयु के बाद मासिक पेंशन मिलना शुरू होती है। 60 वर्ष की आयु के बाद यह पेंशन वृद्ध पेंशन में बदल जाती है।
- आवेदन के लिए परिवार की वार्षिक आय 2 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिएं।
-
विधवा और बेसहारा महिला पेंशन
हरियाणा सरकार द्वारा विधवा और बेसहारा महिलाओं को मासिक पेंशन दी जाती है, इसका उद्देश्य नियमित आय के माध्यम से जीवन यापन में मदद करना है।
- विधवा या बेसहारा महिलाओं को 3,000 रुपए की नियमित पेंशन दी जाती है।
- 18 या उससे अधिक आयु की विधवा या बेसहारा महिला जिनकी वार्षिक आय 3 लाख से कम वह इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकती है।
- पात्र आवेदको द्वारा ऑफलाइन और ऑनलाइन माध्यम से आवेदन किया जा सकता है।
-
आपकी बेटी हमारी बेटी
प्यारी बेटी योजना 2026 के नाम से प्रचलित, आपकी बेटी हमारी बेटी योजना की शुरुआत हरियाणा सरकार द्वारा बालिका को शिक्षा के लिए प्रोत्साहन करने के लिए की गई थी। आपकी बेटी हमारी बेटी योजना के अंतर्गत हरियाणा सरकार द्वारा बालिका के जन्म पर LIC में 21,000 रुपए निवेश किए जाते है।
- आपकी बेटी हमारी बेटी योजना का उद्देश्य कन्या भ्रूण हत्या रोकना और बालिका के प्रति सामाजिक नजरिए को बदलना है।
- आपकी बेटी हमारी बेटी योजना के अंतर्गत बालिका के जन्म पर 21,000 रुपए LIC में निवेश किए जाते है।
- बालिका के 18 वर्ष का होने पर इस राशि का ब्याज के साथ भुगतान किया जाता है।
-
वृद्धा पेंशन योजना
हरियाणा सरकार द्वारा वृद्धा लोगों के लिए वृद्ध सम्मान भत्ता योजना को शुरू किया गया है, इसका उद्देश्य नियमित आय के माध्यम से वृद्धावस्था में नियमित आय का साधन प्रदान करना है।
- हरियाणा के मूल निवासी 60 वर्ष की आयु के बाद वृद्धा पेंशन के लिए पात्र हो जाते है।
- वरिष्ठ नागरिकों को 60 वर्ष की आयु के बाद 3,200 रुपए प्रति माह की पेंशन दी जाती है।
- वरिष्ठ नागरिक ऑफलाइन और ऑनलाइन माध्यम से वृद्धा पेंशन के लिए आवेदन कर सकते है।
-
हरियाणा दिव्यांग पेंशन योजना
हरियाणा दिव्यांग पेंशन योजना की शुरुआत हरियाणा सरकार द्वारा राज्य के विकलांग लोगो की सहायता करने के लिए की गई थी। दिव्यांग पेंशन के तहत मासिक तौर पर विकलांग लोगो को पेंशन दी जाती है।
- दिव्यांग पेंशन के तहत विकलांग जनो को नियमित आय प्रदान की जाती है।
- विकलांग पेंशन के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन किया जा सकता है।
- विकलांग पेंशन के तहत 3,000 रुपए तक की पेंशन दी जाती है।
हरियाणा सरकार नई योजनाएं 2026 के लाभ
हरियाणा सरकारी योजना के लिए निम्नलिखित लाभ है:
- नियमति आय का साधन - हरियाणा सरकार की विकलांग पेंशन, दिव्यांग पेंशन, वृद्धा पेंशन और लाडली सामाजिक सुरक्षा भत्ता योजना के तहत लाभार्थी को नियमित आय दी जाती है।
- शिक्षा के लिए प्रोत्साहन - हरियाणा सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत परिवारों को बालिका की शिक्षा के प्रति प्रोत्सहन दिया जाता है।
- स्वास्थ्य सेवा - हरियाणा सरकार द्वारा जरूरतमंद लोगो को विभिन्न योजनाओं के तहत स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाती है।
- स्कॉलरशिप - हरियाणा सरकार द्वारा छात्रो को शिक्षा के लिए स्कॉलशिप दी जाती है।
हरियाणा सरकार की नई योजनाएं 2026 के लिए आवश्यक दस्तावेज़
हरियाणा सरकार की योजनाओं में आवेदन करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेज़ो की आवश्यकता पड सकती है:
- पहचान प्रमाण
- निवास प्रमाण
- आय प्रमाण
- बैंक खाता विवरण
- पासपोर्ट साइज फोटग्राफ
- जीवन प्रमाण पत्र (वृद्धा पेंशन)
- विकलांगता प्रमाण पत्र (दिव्यांग पेंशन)
निष्कर्ष
हरियाणा सरकार नई योजनाएं 2026 विकलांग, वृद्धा, विधवा और छात्राओं को आर्थिक सहायता प्रदान करती है। हरियाणा सरकाी नई योजना में आपकी बेटी हमारी बेटी, वृद्धा पेंशन योजना, लाडली सामाजिक सुरक्षा भत्ता जैसी विभिन्न योजनाएं शामिल है। इन योजनाओं के तहत राज्य के जरूरतमंद वर्गो की आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित की जाती है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
-
आपकी बेटी हमारी बेटी योजना में आवेदन कैसे कर सकते है?
आपकी बेटी हमारी बेटी योजना में आवेदन हरियाणा सरकार की आधिकारिक वेबसाइट https://wcdhry.gov.in/schemes-for-children/abhb/ के माध्यम से किया जा सकता है।
-
हरियाणा सरकार विकलांग जनो की कितनी पेंशन देती है?
हरियाणा सरकार द्वारा विकलांग जनो को 3,000 रुपए की पेंशन राशि दी जाती है।
-
क्या हरियाणा सरकार नई योजनाएं 2026 ऑफलाइन आवेदन विकल्प प्रदान करते है?
हाँ, हरियाणा सरकारी की योजनाओं में ऑफलाइन आवेदन किया जा सकता है।
-
दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना कितनी राशि देती है?
दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 2,100 रुपए मासिक भत्ता दिया जाता है।
-
हरियाणा सरकार द्वारा लडकों के लिए किन योजनाओं को शुरू किया है?
हरियाणा सरकार द्वारा मुख्य रूप से केवल
लडकों के लिए सरकारी योजनाओं को शुरू नहीं किया गया है, हालांकि राज्य सरकार युवाओं को कौशल और आत्मनिर्भर बनाने के लिए बेहद सजग है। इसी बात को ध्यान में रखकर हरियाणा सरकार द्वारा तमाम स्कॉलरशिप योजनाओं को शुरू किया गया है, हाल ही में 2026 में हरियाणा सरकार द्वारा मुख्यमंत्री युवा कौशल सम्मान योजना की शुरुआत की गई है। इसका उद्देश्य युवाओं को इंटर्नशिप प्रदान करना है।
-
लाडली योजना (Ladli Yojna) हरियाणा की शुरुआत कब हुई?
लाडली सामाजिक सुरक्षा भत्ता योजना की शुरुआत 2006 में की गई थी।
-
लाडो लक्ष्मी योजना हरियाणा की शुरुआत कब हुई है?
दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना की शुरुआत 25 सितंबर 2025 की गई है। Lado Laxmi Yojana Haryana के तहत 2,100 की मासिक आर्थिक सहायता दी जाती है।
-
लाडो योजना हरियाणा का पूरा नाम क्या है?
लाडो योजना हरियाणा का पूरा नाम दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना (Deen Dayal Lado Lakshmi Yojana) है।