मध्यप्रदेश सरकार की योजनाएं क्या है?
मध्य प्रदेश सरकार समय समय पर जन कल्याण के लिए कई योजनाएं पेश करती रही है। इन योजनाओं के माध्यम से छात्र, वरिष्ठ नागरिक, महिलाओं व किसानो का खास ध्यान रखा गया है। मध्यप्रदेश सरकारी योजनाओं का उद्देश्य राज्य में कृषि उत्पादन को बढाना, किसानो को आर्थिक सहायता प्रदान करना, राज्य के शिक्षा स्तर में सुधार करना, स्वास्थय सुविधाएं उपलब्ध कराना और लोगों का कौशल विकास सुनिश्चित करना है।
हाल ही में सरकार द्वारा वित्त वर्ष 2026-27 के लिए ₹4,38,000+ करोड़ से अधिक का बजट पेश किया गया है। सरकार ने राज्य के सभी वर्गों को कुछ न कुछ देने की बात की है। साथ ही किसानों के लिए 2026 को किसान विकास वर्ष का नाम दिया गया है। सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र के लिए 1 लाख 15 हजार करोड़ रुपए का प्रस्ताव पेश किया गया है।
मध्य प्रदेश सरकार की योजनाएं लिस्ट
मध्य प्रदेश सरकार की योजनाएं लिस्ट 2026 इस प्रकार है:
-
कृषि और ग्रामिण विकास
-
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना: मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत किसानो को प्रत्येक्ष रूप से आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। योजना के तहत किसानो को हर वर्ष 6,000 रुपए प्रदान किए जाते है। यह राशि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधी के अलावा दी जाती है, ऐसे में पात्र किसान कुल 12,000 रुपए प्राप्त कर सकते है। हालांकि यह राशि 2,000 रुपए की 3 कीस्तो में दी जाती है।
-
भावांतर भुगतान योजना: मुख्यमंत्री भावांतर भुगतान योजना यह एक मूल्य अंतर भुगतान योजना है। जब कुछ फसलों के बाज़ार में भाव तय समर्थन मूल्य से कम हो जाते हैं, तो सरकार उस अंतर का भुगतान किसानों को मुआवज़े के रूप में करती है। इससे किसानों को भाव कम होने से सुरक्षा मिलती है और उन्हें अपनी फसल का उपयुक्त मूल्य प्राप्त होता है।
-
मुख्यमंत्री कृषि सिंचाई योजना: योजना का उद्देश्य सिंचाई सुविधाओं को बढ़ाना है। योजना का लक्ष्य नए सिंचाई परियोजनाएं बनाकर, पुराने परियोजनाओं को ठीक करके और जल संरक्षण की तकनीक को बढ़ावा देकर अधिक जमीन को सिंचाई के लिए उपयुक्त बनाना है। इससे किसान अपनी फसल का उत्पादन बढ़ा सकते हैं।
लोग यह भी पढ़ते है: मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना
-
शिक्षा
-
मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना: मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना राज्य के मेधावी छात्रो को शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है। योजना के तहत प्राप्त की गई आर्थिक सहायता का उपयोग शिक्षा संबंधी खर्चो का भुगतान करने के लिए किया जा सकता है। योजना का उद्देश्य ऐसे छात्रो की शिक्षा प्राप्त करने में सहायता करना था, जो आर्थिक रूप से कमज़ोर परिवार से आते है।
-
गांव की बेटी योजना: गांव की बेटी योजना का उद्देश्य ग्रामिण क्षेत्रो में रह रही बालिकाओं का विकास सुनिश्चित करना है। जिसके लिए गांव की बेटी योजना बालिकाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करती है। योजना के तहत ग्रामिण इलाको में शिक्षा के लिए लड़कियों को प्रोत्साहित किया जाता है।
-
साइकिल वितरन योजना: योजना के तहत छात्रो को साइकिल प्रदान की जाती है। खासकर के लडकियों को। आमतौर पर गांव और स्कूलो में काफी अंतर होता है, जिससे आवाजाही में मुश्किले होती है। ऐसे में साइकिल प्रदान करके इस मुश्किल को हल किया जा सकता है।
-
स्वास्थय
-
आयुष्मान भारत योजना: यह एक राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना है, जो परिवारों को स्वास्थ्य कवरेज प्रदान करती है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों के खर्च को कम करना और अच्छे स्वास्थ्य सेवाओं सुनिश्चित करना है। लाभार्थी अस्पतालों में बिना पैसे दिए इलाज करवा सकते हैं।
-
जननी सुरक्षा योजना: जननी सुरक्षा योजना का उद्देश्य मातृ (MMR) और नवजात मृत्यु दर (IMR) को कम करना है। इसके तहत गर्भवती महिलाओं को सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में बच्चे को जन्म देने पर आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
-
मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना: मुख्यमंत्री स्वास्थय बीमा योजना राज्य स्तर योजना है, जो गरीबी रेखा (BPL) से नीचे जीवन जीने वाले परिवारों को स्वास्थ्य कवरेज देती है। यह योजना आयुष्मान भारत योजना का सहयोग करती है और समाज में सबसे कमजोर वर्ग को भी अच्छे स्वास्थ्य सेवाओं सुनिश्चित करती है।
-
सामाजिक सुरक्षा
-
लाडली लक्ष्मी योजना: यह एक महिला सशक्तिकरण योजना है। लाडली लक्ष्मी योजना का उद्देश्य बालिका की शिक्षा और विकास सुनिश्चित करना है। योजना के तहत बच्ची के परिवार को आर्थिक सहायता दी जाती है, जिसका उपयोग बालिका की शिक्षा, विवाह और अन्य निजी जरूरतो के लिए किया जा सकता है।
-
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह विशेष सहायता योजना: यह योजना मध्य प्रदेश राज्य के जरुरतमंद व्यक्ति और परिवारो को आर्थिक सहायता प्रदान करती है। विशेष रूप से उन लोगो की जो किसी आपदा या संकट से गुज़र रहे हो।
-
वृद्ध पेंशन योजना: वृद्ध पेंशन योजना के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिको को नियमित पेंशन दी जाती है, जिस से वह अपनी निजी जरूरतो को पूरा कर सके।
निष्कर्ष
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा तमाम योजनाओं को लोगो के कल्याण के लिए शुरू किया है। जो राज्य के लोगो की आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करते है। इन योजनाओं में बाल योजना, महिला सशक्तिकरण योजना और अन्य जन कल्याण योजना शामिल है। इन योजनाओं के तहत लोगो को आर्थिक सहयाता प्रदान की जाती है, जिसका उपयोग कृषि, शिक्षा, स्वास्थय और अन्य जरुरतो के लिए किया जा सकता है। इ