ईलाभार्थी क्या है?
ईला भारती (Ila Bharati) एक ऐसा पोर्टल है, जो बिहार के लोगों को बिहार सरकार की योजनाओं का लाभ और उनसे जुडी सुविधाएं प्रदान करता है। लाभार्थि, इलाभारती पेमेंट स्टेटस ई लाभार्थी भुगतान की स्थिति और लाभार्थी अपना पेंशन विवरण देखे फिर उसी अनुसार भविष्य की योजना बना सकते है।
ईला भारती एक ऐसा वन स्टॉप प्लैटफोर्म है, जो राज्य की सभी योजनाओं का लाभ और अन्य सुविधाओं को एक ही जगह पर प्रदान करता है। इला भारती पोर्टल के माध्यम से अब अलग अलग पेंशन योजनाओं तक आसानी से पहुंचा जा सकता है।
इलाभारती पोर्टल के लाभ क्या है?
इलाभारती पोर्टल के निम्नलिखित लाभ है:
- पहुंच को बढ़ाना - इलाभारती ने लोगो को सूचना तक पहुँचने का सीधा और सरल माध्यम प्रदान किया है, ईलाभार्थी के उपयोग से लाभार्थी योजना के बारे में सभी जानकारी और सेवा घर बैठे आराम से प्राप्त कर सकते है।
- भुगतान की स्थिति - पोर्टल के माध्यम से ई लाभार्थी भुगतान की स्थिति की जाँच की जा सकती है।
- हेल्पलाइन नंबर - बिहार सरकार द्वारा elabharthi पोर्टल का हेल्पलाइन नंबर भी साझा किया गया है, जिससे किसी समस्या की स्थिति में सहायता ली जा सकती है।
- खाते को लिंक करें - लाभार्थी कार्यालयों के चक्कर काटे बिना नंबर को खाते से जोड सकते है।
- पारदर्शिता - ईला भारती पोर्टल पारदर्शिता को बढावा देता है, लाभार्थी प्रत्यक्ष रूप से सूचना और सेवा तक पहुच सकते है।
- पेंशन राशि - ईला भारती पोर्टल के माध्यम से विभिन्न प्रकार की पेंशन सीधे लाभार्थी के खाते में डाली जाती है।
ई लाभार्थी भुगतान की स्थिति कैसे देखें?
यहां बताई गई प्रक्रिया के माध्यम से लाभार्थी, ई लाभार्थी भुगतान की स्थिति देख सकते है:
- स्टेप 1 - ईला भारती आधिकारिक पोर्टल https://elabharthi.bihar.gov.in/ पर जाएं।
- स्टेप 2 - 'भुगतान स्थिति' खोजें या सीधे इस लिंक के माध्यम से https://elabharthi.bihar.gov.in/link1/PaymentReports/CheckBeneficiaryPaymentStatus.aspx 'लाभार्थी की भुगतान स्थिति की जांच करें’।
- स्टेप 3 - लाभार्थी अब उपनी लाभार्थी ID व अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करे।
- स्टेप 4 - 'खोज' पर क्लिक करें, और आप अपनी ई लाभार्थी भुगतान की स्थिति देख पाएंगे।
इलाभारती केवाईसी क्या है?
विधवा, वृद्धा और विकलांग पेंशन आदि का लाभ प्राप्त करने के लिए लाभार्थियों के लिए बिहार सरकार द्वारा इलाभारती केवाईसी को अनिवार्य किया गया है।
- लाभार्थी द्वारा वार्षिक तौर पर इलाभारती केवाईसी कराना अनिवार्य है, ऐसा न करने पर पेंशन बंद या रोकी जा सकती है।
- इलाभारती केवाईसी बायोमेट्रिक द्वारा की जाती है, जिसके लिए आप ब्लॉक कार्याल्य, CSC जा सकते है या सरकारी अधिकारियों द्वारा डोर टू डोर सेवा को प्राप्त किया जा सकता है।
- इलाभारती केवाइसी की प्रक्रिया में दस्तावेज़ो की पुष्टि और फिंगरप्रिंट और IRIS स्कैन किया जाता है।
- इला भारती पोर्टल पर केवाईसी स्टेटस भी देखा जा सकता है।
- इस बात का ध्यान रखे की KYC आपको हर 1 साल बाद करानी होती है, मान लिजिए अगर आप नवम्बर 2025 में KYC करा रहे है, तो नवम्बर 2026 में आपको फिर KYC करानी होगी।
ईला भारती पेंशन स्वीकृति स्थिति की जांच कैसे करें?
elabharthi बिहार स्वीकृति स्थिति की जाँच करने के लिए बताई गई प्रक्रिया का पालन किया जा सकता है:
- ईला भारती की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं https://elabharthi.bihar.gov.in/
- "Beneficiary Status" पर क्लिक करे।
- जिले का चयन करें।
- अपना ब्लॉक और पंचायत चुने।
- पेंशन योजना का चयन करे (वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन)
- अपना नाम या पेंशन ID / रजिस्ट्रेशन नम्बर दर्ज करें।
- सर्च" / "Search" पर क्लिक करे। इसके बाद पेंशन स्वीकृति स्थिति दिखने लगेगी।
निष्कर्ष
बिहार सरकार की पेंशन योजना का लाभ और जानकारी प्रदान करने के लिए इला भारती पोर्टल को लाया गया था। Elabharthi के माधयम से लाभार्थी घर बैठे फोन या लैप टॉप से अपनी पेंशन की जानकारी प्राप्त कर सकते है। हालांकि योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए वार्षिक तौर पर इलाभारती केवाइसी कराना अनिवार्य है।