महिला सम्मान बचत पत्र योजना भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक बचत योजना है जिसे विशेष रूप से महिलाओं में बचत की आदत का निर्माण करने के लिए शुरू किया गया था। योजना के तहत सरकार 7.5% का उच्च ब्याज़ प्रदान करती थी। MSSC को सरकार द्वारा 2023 में 2 वर्षो के लिए शुरू किया गया था, यह योजना (MSSC Scheme) अप्रैल 2023 से मार्च 2025 तक उपलब्ध थी।
Read more
Peaceful Post-Retirement Life
Tax Free Regular Income
Wealth Generation to beat Inflation
4.8++ Rated
10.5 CroreRegistered Consumer
51 PartnersInsurance Partners
5.3 CrorePolicies Sold
We are rated++
10.5 Crore
Registered Consumer
51
Insurance Partners
5.3 Crore
Policies Sold
Start Investing ₹10k/Month & Build a corpus of ₹1 Crore# on Retirement
महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट योजना को भारत सरकार ने 2023 में शुरु किया था। महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढावा देना और महिलाओं को बचत करने के लिए प्रोत्साहित करना था। योजना के तहत 2 वर्षो के लिए महिलाओं द्वारा 1,000 से 2,00,000 तक की राशि एकमुश्त रूप से निवेश की जा सकती थी, जिसपर सरकार 7.5% (MSSC Interest Rate) का उच्च ब्याज़ प्रदान किया करती थी।
महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट योजना को सरकार द्वारा 2 वर्षो के लिए ही शुरू किया गया था और मार्च 2025 में इस योजना को बंद कर दिया गया है। सरकार समर्थित योजना होने के कारण यह एक सुरक्षित निवेश विकल्प था।
महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट विशेषताएं
MSSC योजना की निम्नलिखित विशेषताएं है:
पात्रता - भारतीय महिलाएं
उपलब्ध - अप्रैल 2023 से मार्च 2025
निवेश अवधि - 2 वर्ष
न्यूनतम निवेश राशि - 1,000
अधिकतम निवेश राशि - 2,00,000
ब्याज़ दर - 7.5%
ब्याज़ चकवृद्ध - तिमाही
आंशिक निकासी - उपलब्ध
खाता कहा खुलवाया जा सकता था - बैंक और डाकघर
बैंक जिनके माध्यम से योजना में निवेश किया जा सकता था
यहां उन बैंको की सूची दी गई है, जो महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट में निवेश का माध्यम प्रदान किया करते थे:
पंजाब नेशनल बैंक
केनरा बैंक
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया
बैंक ऑफ इंडिया
बैंक ऑफ बडौदा
यूनियन बैंक
महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट के अंतर्गत समयपूर्व निकासी
MSSC (Mahila Samman Savings Certificate) योजना में 2 वर्षो की लॉक इन अवधि होती है। हालांकि कुछ परिस्थितियों में समयपूर्व निकासी की अनुमति का प्रावधान है।
निवेश की शुरुआत तिथी से 6 महीने बाद कभी भी खाते को बंद किया जा सकता है, हालांकि ऐसा करने पर मूल निवेश राशि पर 7.5% की जगह 5.5% का ब्याज़ दिया जाएगा।
यदि योजनाधारक की दुर्भाग्यवश मृत्यु हो जाती है, तो नामांकित व्यक्ति द्वारा खाते को बंद किया जा सकता है और जमा राशि मूल ब्याज़ के साथ प्राप्त की जा सकती है।
किसी आपात स्थिति में जैसे गंभीर बिमारी की स्थिति में वैध प्रमाण के माध्यम से समयपूर्व निकासी की अनुमति दी जा सकती है।
महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट की दूसरी बचत योजनाओं से तुलना
यहां विस्तार से महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट, सुकन्या समृद्धि योजना, पीपीएफ और वरिष्ठ नागरिक बचत खाता योजना में तुलना को दर्शाया गया है:
विशेषताएं
महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट
सुकन्या समृद्धि योजना
पब्लिक प्रोविडेंट फंड
वरिष्ठ नागरिक बचत योजना
पात्रता
महिलाएं
बालिका 10 वर्ष की आयु तक
भारतीय नागरिक
60 वर्ष या अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक
निवेश अवधि
2 वर्ष
खाता खुलने से 21 वर्ष तक
15 वर्ष
5 वर्ष
न्यूनतम निवेश
रु. 1,000
रु. 250
रु. 500
रु. 1,000
अधिकतम निवेश
रु. 2 लाख (प्रति खात )
रु. 1.5 लाख (वार्षिक)
रु. 1.5 लाख (वार्षिक)
रु. 1.5 लाख (वार्षिक)
ब्याज़ दर
7.5% p.a. (तय)
8.2% pa. (वर्तमान ब्याज़ दरो में बदलाव हो सकता है)
7.1% p.a. (वर्तमान ब्याज़ दरो में बदलाव हो सकता है)
8.2% p.a. (वर्तमान ब्याज़ दरो में बदलाव हो सकता है)
समयपूर्व निकासी
6 महीने बाद कम ब्याज़ के साथ अनुमति है।
अनुमति नहीं है।
5 वर्षो बाद जुर्माने के साथ अनुमति है।
1 वर्षो बाद जुर्माने के साथ अनुमति है।
उपलब्धता
अप्रैल 2023 - मार्च 2025
उपलब्ध
उपलब्ध
उपलब्ध
निष्कर्ष
महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट योजना सरकार द्वारा विशेष रूप से महिलाओं के लिए शुरू की गई थी। योजना के तहत महिलाओं द्वारा एकमुश्त निवेश किया जाता था, जिसपर सरकार ब्याज़ देती थी। यह एक बचत योजना थी, जिसे 2023 में 2 वर्षो के लिए शुरू किया गया था। मार्च 2025 MSSC को बंद कर दिया गया है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट कब तक उपलब्ध थी? MSSC Scheme अप्रैल 2023 से मार्च 2025 तक उपलब्ध थी।
क्या मार्च 2025 के बाद महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट योजना में अब निवेश नहीं किया जा सकता है? नहींं, मार्च 2025 के बाद से महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट योजना के लिए पंजीकरण बंद हो गए है। तो अब इस योजना में निवेश नहीं किया जा सकता है।
महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट, वरिष्ठ नागरिक बचत योजना और पीपएफ में कौन सी योजना ज्यादा ब्याज़ देती है? महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट, वरिष्ठ नागरिक बचत योजना और पीपीएफ खाते में सबसे ज्यादा ब्याज़ वरिष्ठ नागरिक बचत योजना 8.2% देती है, जो की एक पेंशन योजना है।
महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट योजना कितना ब्याज़ दिया करती थी? महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट (MSSC Interest Rate) निवेशको को 7.5% का ब्याज़ दिया करती थी
MSSC की फूल फॉर्म क्या है? MSSC की फूल फॉर्म (MSSC Full Form) Mahila Samman Savings Certificate हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट कब तक उपलब्ध थी?
MSSC Scheme अप्रैल 2023 से मार्च 2025 तक उपलब्ध थी।
क्या मार्च 2025 के बाद महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट योजना में अब निवेश नहीं किया जा सकता है?
नहींं, मार्च 2025 के बाद से महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट योजना के लिए पंजीकरण बंद हो गए है। तो अब इस योजना में निवेश नहीं किया जा सकता है।
महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट, वरिष्ठ नागरिक बचत योजना और पीपएफ में कौन सी योजना ज्यादा ब्याज़ देती है?
महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट, वरिष्ठ नागरिक बचत योजना और पीपीएफ खाते में सबसे ज्यादा ब्याज़ वरिष्ठ नागरिक बचत योजना 8.2% देती है, जो की एक पेंशन योजना है
महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट योजना कितना ब्याज़ दिया करती थी?
महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट (MSSC Interest Rate) निवेशको को 7.5% का ब्याज़ दिया करती थी
MSSC की फूल फॉर्म क्या है?
MSSC की फूल फॉर्म (MSSC Full Form) Mahila Samman Savings Certificate है।
˜The insurers/plans mentioned are arranged in order of highest to lowest first year premium (sum of individual single premium and individual non-single premium) offered by Policybazaar’s insurer partners offering life insurance investment plans on our platform, as per ‘first year premium of life insurers as at 31.03.2025 report’ published by IRDAI. Policybazaar does not endorse, rate or recommend any particular insurer or insurance product offered by any insurer. For complete list of insurers in India refer to the IRDAI website www.irdai.gov.in *All savings are provided by the insurer as per the IRDAI approved insurance
plan.
^The tax benefits under Section 80C allow a deduction of up to ₹1.5 lakhs from the taxable income per year and 10(10D) tax benefits are for investments made up to ₹2.5 Lakhs/ year for policies bought after 1 Feb 2021. Tax benefits and savings are subject to changes in tax laws.
+Returns Since Inception of LIC Growth Fund
¶Long-term capital gains (LTCG) tax (12.5%) is exempted on annual premiums up to 2.5 lacs. ++Source - Google Review Rating available on:- http://bit.ly/3J20bXZ
^^The information relating to mutual funds presented in this article is for educational purpose only and is not meant for sale. Investment is subject to market risks and the risk is borne by the investor. Please consult your financial advisor before planning your investments.