टर्म इंश्योरेंस क्या है?

टर्म इंश्योरेंस लाइफ इंश्योरेंस का ही एक रूप है। इसमें आप हर साल थोड़ा प्रीमियम भरते हैं, और अगर पाॅलिसी के दौरान आपको कुछ हो जाता है, तो आपके परिवार को पूरी बीमित राशि मिल जाती है। घर का किराया, राशन, बच्चों की फीस, लोन की किस्तें, ये सब उसी पैसे से चल सकता है। पाॅलिसी लेने से पहले ये जान लेना ठीक रहेगा कि टर्म इंश्योरेंस असल में क्या है और आपके घर की ज़रूरतों के हिसाब से कितना कवर चाहिए। कवर इतना रखिए कि आपके बाद भी परिवार को पैसों के लिए किसी के आगे हाथ न फैलाना पड़े। आइए इस लेख के माध्यम से हम टर्म इंश्योरेंस क्या होता है और यह किस प्रकार कार्य करता है इन सबको जानने का प्रयास करते हैं।

Read more
55 साझेदार इंश्योरेंस साझेदार
17.3 Crore पंजीकृत ग्राहक
7.7 Crore बेची गई पॉलिसियाँ
we are rated ++ rating
₹1 करोड़ का जीवन बीमा ₹478/month+से शुरू
Lowest Price Guarantee ˜
अभी अपना प्रीमियम जांचें
Please wait. We Are Processing..
Term Insurance
By continuing you agree to receive assistance and agree to our Privacy Policy , Terms of use & +Disclaimer
×

टर्म प्लान क्या है: अर्थ और परिभाषा

टर्म इंश्योरेंस का हिंदी में मतलब "अवधि बीमा" है, यानी एक तय समय के लिए जीवन की सुरक्षा। टर्म इंश्योरेंस, टर्म लाइफ इंश्योरेंस और टर्म प्लान, तीनों एक ही पॉलिसी के नाम हैं। इसमें आप एक तय अवधि के लिए प्रीमियम भरते हैं। अगर उस दौरान आपकी मृत्यु हो जाती है, तो आपके नॉमिनी को पूरी बीमा राशि मिलती है। परिवार इस पैसे से लोन चुका सकता है, घर का खर्च चला सकता है और बच्चों की पढ़ाई जारी रख सकता है। यानी टर्म प्लान कम प्रीमियम में बड़ा लाइफ कवर देता है।

हाँ, एक बात ध्यान रखें कि अगर आप पॉलिसी अवधि पूरी होने तक जीवित रहते हैं, तो आम टर्म प्लान में कुछ नहीं मिलता। सिर्फ़ रिटर्न ऑफ प्रीमियम वाले प्लान में भरा हुआ प्रीमियम वापस मिलता है।

उदाहरण: आपने 30 साल की उम्र में 30 साल के लिए ₹1 करोड़ का टर्म प्लान लिया। अगर 50 साल की उम्र में आपका निधन हो जाता है, तो आपके परिवार को ₹1 करोड़ मृत्यु लाभ के रूप में मिलेंगे। अगर आप 60 साल की उम्र तक जीवित रहते हैं, तो सामान्य टर्म प्लान में कोई रकम नहीं मिलती और पॉलिसी खत्म हो जाती है।

सावधि बीमा एक नज़र में

बात जानकारी
यह क्या है तय अवधि वाला सीधा-सादा लाइफ इंश्योरेंस
दूसरे नाम टर्म लाइफ इंश्योरेंस, टर्म प्लान
मृत्यु पर नॉमिनी को पूरी बीमा राशि
अवधि पूरी होने पर कोई रकम नहीं (रिटर्न ऑफ प्रीमियम प्लान को छोड़कर)
प्रीमियम अन्य जीवन बीमा के मुकाबले कम
शुरुआती प्रीमियम ₹1 करोड़ का कवर लगभग ₹412 प्रति माह से
एंट्री की उम्र आमतौर पर 18 से 65 साल
टैक्स पुरानी टैक्स व्यवस्था में प्रीमियम पर कटौती और मृत्यु लाभ पर छूट

सावधि बीमा के लाभ

टर्म इंश्योरेंस क्या है और इससे क्या फ़ायदे मिलते हैं, ये जानना बहुत ज़रूरी है, क्योंकि यही बातें आपको फैसला लेने में मदद करती हैं। टर्म इंश्योरेंस के फायदे जानने वालों के लिए पूरी लिस्ट ये रही:

  • कम प्रीमियम में बड़ा कवर: ₹1 करोड़ का कवर लगभग ₹412 प्रति माह से शुरू हो सकता है, जो दूसरे जीवन बीमा प्लान से काफ़ी कम है।

  • परिवार को आर्थिक सुरक्षा: आपके न रहने पर बच्चों की पढ़ाई, EMI और घर के रोज़ के खर्च चलते रहते हैं।

  • कर्ज़ से राहत: होम लोन, एजुकेशन लोन या पर्सनल लोन का बोझ परिवार पर नहीं पड़ता।

  • टैक्स में राहत: पुरानी कर व्यवस्था में प्रीमियम पर ₹1.5 लाख तक की कटौती मिल सकती है, और परिवार को मिलने वाला मृत्यु लाभ आमतौर पर कर-मुक्त होता है। कर नियम बदलते रहते हैं, इसलिए खरीदने से पहले जाँच लें।

  • प्रीमियम पर GST नहीं: 22 सितंबर 2025 से व्यक्तिगत जीवन बीमा के प्रीमियम पर GST 0% है।

  • राइडर्स की सुविधा: गंभीर बीमारी, दुर्घटना में मृत्यु और प्रीमियम माफ़ी जैसे राइडर थोड़े अतिरिक्त खर्च पर जोड़ सकते हैं।

  • ऑनलाइन खरीदना आसान: घर बैठे, कुछ मिनट में प्लान देखिए, तुलना कीजिए और ले लीजिए। पाॅलिसीबाजार टर्म इंश्योरेंस जैसे पोर्टल पर ये काम और भी आसान हो जाता है।

  • भुगतान में लचीलापन: प्रीमियम मासिक, तिमाही, छमाही या सालाना भर सकते हैं, और कुछ प्लान में एकमुश्त या सीमित अवधि के लिए भी।

  • लंबी अवधि का कवर: कुछ प्लान में कवर 99 साल की उम्र तक मिल सकता है।

one crore term plan

Secure Your Family Future Today

₹1 CRORE

Term Plan Starting @

Get an online discount of upto 15%#

Compare 40+ plans from 15 Insurers

+Standard T&C Applied

टर्म इंश्योरेंस कैसे काम करता है?

टर्म इंश्योरेंस क्या होता है ये समझने के बाद अगला सवाल यही आता है कि ये टर्म प्लान कैसे काम करता है। मामला सीधा है: आप कंपनी को टाइम पर प्रीमियम देते रहते हैं, और कंपनी आपको तय अवधि तक लाइफ कवर देती है। पूरी प्रक्रिया निम्नलिखित है:

  • कवर तय करें: पहले सोचिए कि आपके बाद परिवार को कितने पैसों की ज़रूरत पड़ेगी, और अपने बजट के हिसाब से बीमा राशि चुनिए।

  • पॉलिसी की अवधि चुनें: लोग ज़्यादातर 10, 20 या 30 साल लेते हैं। सही अवधि वो है जब तक घर आपकी कमाई पर टिका है, यानी बच्चे अपने पैरों पर खड़े हो जाएँ या लोन खत्म हो जाए।

  • प्रीमियम भरने का तरीका चुनें: पूरी अवधि तक भरना है, कुछ ही साल भरना है या एक बार में, और महीने-महीने भरना है, तिमाही, छमाही या सालाना । यह सारे विकल्प आपको मिलते है।

  • प्रपोज़ल फ़ॉर्म भरें: उम्र, कमाई, सेहत और रहन-सहन की जानकारी सही-सही दीजिए। ग़लत या छुपाई हुई जानकारी बाद में क्लेम अटका सकती है।

  • नॉमिनी चुनें: वो इंसान जिसे आपके न रहने पर पैसा मिलेगा।

  • क्लेम करें: पॉलिसी चालू रहते मृत्यु हो जाए तो नॉमिनी क्लेम डालता है। कंपनी जाँच करती है और सब कुछ ठीक निकला तो रकम सीधे नॉमिनी के बैंक खाते में आ जाती है।

उदाहरण: करण (32 साल) ने 30 साल के लिए ₹1 करोड़ का टर्म प्लान लिया और हर साल समय पर प्रीमियम भरा। पॉलिसी के 12वें साल में उनका निधन हो गया। उनकी पत्नी ने नॉमिनी के तौर पर क्लेम किया, कागज़ात पूरे होने पर कंपनी ने ₹1 करोड़ का मृत्यु लाभ दिया। इस रकम से परिवार ने लोन चुकाया और बच्चों की पढ़ाई जारी रखी।

Life Insurer Details

सावधि बीमा क्यों ज़रूरी है?

टर्म इंश्योरेंस क्या है, ये जानने के बाद ये भी समझना ज़रूरी है कि इसकी ज़रूरत क्यों है। सावधि बीमा उस इंसान के लिए लगभग ज़रूरी है जिस पर घर का कोई भी सदस्य पैसों के लिए निर्भर है। इसके निम्नलिखित कारण है -

  • कमाई का बैकअप: अगर घर में आप ही कमाने वाले हैं, तो आपके न रहने पर टर्म प्लान परिवार की आमदनी की जगह लेता है।

  • प्रॉपर्टी बची रहती है: लोन की रकम मृत्यु लाभ से चुकाई जा सकती है, इसलिए घर या गाड़ी बेचने की नौबत नहीं आती।

  • बीमारी का डर: उम्र बढ़ने के साथ हार्ट की बीमारी या कैंसर जैसे खतरे बढ़ते हैं। क्रिटिकल इलनेस राइडर लगा हो तो बीमारी पकड़ में आते ही एक साथ रकम मिल सकती है।

  • आगे की अनिश्चितता: कोविड-19 जैसी घटनाओं ने दिखाया कि हालात कितनी जल्दी बदल सकते हैं। टर्म प्लान आपके परिवार का बैकअप प्लान है।

one crore term plan
plus

Term Plans

₹1
Crore

Life Cover

@ Starting from ₹ 13/day+

₹50
LAKH

Life Cover

@ Starting from ₹ 8/day+

₹75
LAKH

Life Cover

@ Starting from ₹ 12/day+

टर्म इंश्योरेंस कितने प्रकार का होता है?

अपनी ज़रूरत के हिसाब से आप इनमें से कोई भी टर्म प्लान चुन सकते हैं:

प्रकार कैसे काम करता है किसके लिए ठीक है
लेवल टर्म पूरी अवधि में कवर और प्रीमियम दोनों वहीं रहते है। ज़्यादातर लोगों के लिए, खासकर पहली बार खरीदने वालों के लिए
इंक्रीजिंग टर्म टाइम के साथ कवर बढ़ता जाता है और प्रीमियम थोड़ा ज़्यादा लगता है। जो महँगाई के साथ कवर बढ़ाना चाहते हैं
डिक्रीजिंग टर्म साल दर साल कवर घटता जाता है, जबकि प्रीमियम वही रहता है। होम लोन जैसी घटती ज़िम्मेदारी वालों के लिए
रिटर्न ऑफ प्रीमियम (TROP) अवधि पूरी होने तक जीवित रहने पर भरा हुआ प्रीमियम वापस मिलता है। प्रीमियम सामान्य प्लान से ज़्यादा होता है। जो पैसा वापस चाहते हैं और ज़्यादा प्रीमियम दे सकते हैं
कन्वर्टिबल टर्म अवधि के दौरान पॉलिसी को एंडोमेंट या होल लाइफ जैसे दूसरे प्लान में बदलने की सुविधा। जिनकी आर्थिक ज़रूरतें बदल सकती हैं

राइडर्स: कवर बढ़ाने के विकल्प

  • राइडर्स ऐसे अतिरिक्त लाभ हैं जो थोड़े अतिरिक्त प्रीमियम पर बेस प्लान में जोड़े जाते हैं। हर कंपनी के राइडर अलग हो सकते हैं।

  • एक्सीडेंटल डेथ बेनिफिट राइडर: दुर्घटना में मृत्यु होने पर बीमा राशि के अलावा अतिरिक्त रकम।

  • क्रिटिकल इलनेस राइडर: गंभीर बीमारी का पता चलने पर एकमुश्त रकम।

  • वेवर ऑफ प्रीमियम राइडर: गंभीर बीमारी या स्थायी विकलांगता होने पर आगे का प्रीमियम माफ़, और कवर चालू रहता है।

  • परमानेंट डिसेबिलिटी राइडर: दुर्घटना से स्थायी विकलांगता होने पर रकम।

  • टर्मिनल इलनेस राइडर: लाइलाज बीमारी होने पर बीमा राशि का हिस्सा या पूरा भुगतान, कंपनी के नियमों के अनुसार।

हॉस्पिकेयर राइडर: अस्पताल में बिताए हर दिन के लिए तय रकम।

पेआउट विकल्प: परिवार को पैसा कैसे मिले

ज़्यादातर प्लान में आप चुन सकते हैं कि मृत्यु लाभ नॉमिनी को किस तरह मिलेगा:

  • एकमुश्त (लम्पसम): पूरी बीमा राशि एक साथ मिलती है।

  • मासिक आय: बीमा राशि हर महीने किस्तों में मिलती है, जैसे तनख़्वाह।

  • एकमुश्त और मासिक आय: कुछ रकम तुरंत, बाकी हर महीने।

  • बढ़ती मासिक आय: मासिक आय हर साल तय प्रतिशत से बढ़ती है, जिससे महँगाई से निपटने में मदद मिलती है।

पेआउट का विकल्प पॉलिसी खरीदते समय चुनना होता है, और आमतौर पर बाद में बदला नहीं जा सकता। पक्का करने के लिए अपने प्लान की शर्तें देख लें।

टर्म इंश्योरेंस प्लान किसे खरीदना चाहिए?

टर्म प्लान क्या है और इसे किसे लेना चाहिए, इसका सीधा-सा जवाब है: जिस पर किसी की आर्थिक ज़िम्मेदारी है। खासकर ये लोग ज़रूर सोचें:

  • नौजवान कमाने वाले: जल्दी ले लिया तो प्रीमियम कम रहता है और कवर बड़ा मिलता है, साथ ही माता-पिता की भी सुरक्षा हो जाती है।

  • नए शादीशुदा जोड़े: इससे जीवनसाथी का भविष्य सुरक्षित हो जाता है।

  • बच्चों वाले माता-पिता: इसे खरीदने से आपके न रहने पर भी बच्चों की पढ़ाई और आगे के खर्चे चलते रहते हैं।

  • होम लोन या EMI वाले लोग: इसकी मदद से आप अपना बचा हुआ लोन मृत्यु लाभ से चुका सकते है।

  • स्व-रोज़गार वाले और कारोबारी: परिवार पर बिज़नेस के कर्ज़ और रोज़ के खर्चों का बोझ नहीं आता, और आय का दूसरा प्रूफ देकर भी प्लान मिल सकता है।

  • प्रवासी भारतीय : भारत में रह रहे परिवार के लिए कम प्रीमियम में बड़ा कवर मिलता है, और सालाना भुगतान पर एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी मिल सकता है।

सावधि बीमा खरीदने से पहले किन 5 बातों पर ध्यान दें?

सावधि बीमा क्या होता है ये समझ लेने के बाद अब प्लान और कंपनी छाँटने की बारी आती है। उस वक्त ये पाँच चीज़ें ज़रूर देखनी चाहिए -

  • क्लेम सेटलमेंट रेशियो : इससे पता चलता है कि कंपनी कितने प्रतिशत मृत्यु दावे पास करती है। 95 प्रतिशत से ऊपर अच्छा माना जाता है, और कई कंपनियाँ 98 प्रतिशत से भी ऊपर हैं। सिर्फ़ एक साल का नहीं, कई सालों का आँकड़ा देखिए।

  • सॉल्वेंसी अनुपात: ये कंपनी की माली हालत का पैमाना है। IRDAI के हिसाब से हर बीमा कंपनी का सॉल्वेंसी अनुपात कम से कम 1.5 होना चाहिए।

  • राइडर और एक्स्ट्रा फ़ायदे: गंभीर बीमारी, एक्सीडेंट में मृत्यु और प्रीमियम माफ़ी जैसे ऑप्शन देखिए, और ये भी कि हर राइडर की कीमत और शर्तें क्या हैं।

  • कवर राशि: अपनी उम्र, कमाई, लोन और घरवालों की ज़रूरत देखकर कवर तय कीजिए, सिर्फ़ सबसे सस्ता प्रीमियम देखकर नहीं।

  • पॉलिसी की अवधि: पॉलिसी तब तक चलनी चाहिए जब तक परिवार आप पर निर्भर है, यानी रिटायरमेंट तक या लोन खत्म होने तक।

आपके कवर का प्रीमियम कितना बैठेगा, ये जानने के लिए आप टर्म इंश्योरेंस कैलकुलेटर का इस्तेमाल कर सकते है।

मुझे कितना टर्म इंश्योरेंस लाइफ कवर चाहिए?

टर्म इंश्योरेंस क्या है ये समझ आ गया, तो अब सवाल है कि कवर कितना लें। एक आसान फॉर्मूला ये है कि कवर आपकी सालाना कमाई का कम से कम 10 गुना हो, और 15 से 20 गुना हो तो और अच्छा। इतनी रकम होगी तो आगे के खर्चे और महँगाई दोनों संभल जाएँगे।

उदाहरण: अगर आपकी सालाना आय 10 लाख है, तो 15 से 20 गुना के हिसाब से आपका कवर 1.5 करोड़ से 2 करोड़ के बीच होना चाहिए।

अगर और सही अंदाज़ा चाहिए तो ह्यूमन लाइफ वैल्यू (HLV) कैलकुलेटर आज़माइए। उसमें आपको अपनी उम्र, सालाना कमाई और अभी का कवर डालना होता है। वैसे असली ज़रूरत आपकी आमदनी, लोन, आप पर निर्भर लोगों और आपके लक्ष्यों पर टिकी होती है।

टर्म इंश्योरेंस प्लान खरीदने के लिए पात्रता और ज़रूरी डॉक्यूमेंट क्या हैं?

पात्रता

  • उम्र: आमतौर पर न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 65 साल। अधिकतम उम्र कंपनी और प्लान के हिसाब से अलग हो सकती है।

  • आय: आमतौर पर सालाना आय 5 लाख रुपये से ज़्यादा होनी चाहिए।

  • सेहत: अच्छा होगा अगर आप स्मोक न करते हों और कोई बड़ी मेडिकल हिस्ट्री न हो। इस पर कंपनी के अपने नियम हो सकते हैं। आमतौर पर स्माक करने वाले लोगों को अधिक प्रीमियम का भुगतान करना होता है।

ज़रूरी डॉक्यूमेंट

  • पहचान का प्रमाण: आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट या वोटर आईडी। इनमें से कोई भी एक डाॅक्यूमेंट आपको चाहिए होगा ।

  • पते का प्रमाण: आधार कार्ड, बिजली का बिल, वोटर आईडी या पासपोर्ट।

  • आय का प्रमाण: सैलरी स्लिप, फॉर्म 16, आयकर रिटर्न या बैंक स्टेटमेंट।

  • उम्र का प्रमाण: आधार कार्ड, पासपोर्ट, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस।

पॉलिसीबाज़ार टर्म इंश्योरेंस क्या है?

पॉलिसीबाजार टर्म इंश्योरेंस क्या है, इसे सीधे शब्दों में समझें तो पॉलिसीबाज़ार एक इंश्योरेंस कंपनियों को आपस में कंपेयर करने वाला पोर्टल है।पॉलिसीबाजार टर्म इंश्योरेंस पर एक ही जगह कई कंपनियों के टर्म प्लान देखकर आप तुलना कर सकते हैं और अपने हिसाब का प्लान ले सकते हैं। HDFC, ICICI, Axis Max, Tata AIA, Bajaj और LIC जैसी कई कंपनियों के प्लान यहाँ मिल जाते हैं।

  • 15+ बीमा कंपनियों के 40+ टर्म प्लान की तुलना।

  • हर कंपनी का क्लेम सेटलमेंट रेशियो देखने की सुविधा।

  • क्लेम के समय मदद के लिए समर्पित क्लेम सहायता टीम।

  • NRI के लिए खास प्लान।

  • पूरी तरह ऑनलाइन खरीद प्रक्रिया।

  • शुरुआत से क्लेम तक रिलेशनशिप मैनेजर की मदद।

पाॅलिसीबाजार टर्म लाइफ इंश्योरेंस क्या है, ये सवाल भी बहुत से लोग अलग-अलग स्पेलिंग में सर्च करते हैं। जवाब यही है कि ये पॉलिसीबाज़ार पर मिलने वाला वही टर्म लाइफ इंश्योरेंस है जिसमें कंपनी चुनने की आज़ादी आपके हाथ में रहती है। पाॅलिसीबाजार टर्म इंश्योरेंस और पाॅलिसीबाजार टर्म प्लान देखने वाले लोग असल में यही चाहते हैं कि कई प्लान एक साथ सामने हों, ताकि सस्ता और भरोसेमंद, दोनों देखकर चुन सकें।

पॉलिसीबाज़ार से टर्म इंश्योरेंस प्लान कैसे खरीदें?

पाॅलिसीबाजार टर्म इंश्योरेंस से ₹1 करोड़ या जितना भी कवर आपको चाहिए, उसका टर्म प्लान इस तरह ले सकते हैं:

  1. टर्म इंश्योरेंस पेज खोलें: पॉलिसीबाज़ार पर टर्म इंश्योरेंस वाले पेज पर जाइए। कोशिश करें की आधिकारिक वेबसाइट पर ही जाएं ।

  2. बेसिक जानकारी भरें: नाम, जन्मतिथि और फ़ोन नंबर डालिए, फिर "योजनाएँ देखें" पर क्लिक कीजिए। ध्यान रखें कि केवन भरोसेमंद वेबसाइट पर ही जानकारियों का विवरण दें।

  3. आदतें और कमाई बताएँ: स्मोकिंग की आदत, सालाना आय, काम का प्रकार और पढ़ाई की जानकारी भरिए। यह जानकारियां आपके लिए सही योजनाओं का विकल्प दिखाती है।

  4. प्लान की लिस्ट देखें: जानकारी डालते ही सारे उपलब्ध टर्म प्लान की लिस्ट सामने आ जाएगी। अब उनमें से अपने लिए सबसे अच्छे प्लान को चुन लिजिए।

  5. प्लान चुनें और पेमेंट करें: अपनी ज़रूरत के हिसाब से सबसे सही प्लान छाँटिए और पहला प्रीमियम भर दीजिए। इसके बाद रसीद को सहेज कर रख लीजिए।

₹1 करोड़ का टर्म इंश्योरेंस कितने में मिलता है?

टर्म प्लान का प्रीमियम तीन चीज़ों पर सबसे ज़्यादा टिका होता है कि आपकी उम्र, स्मोकिंग की आदत और पॉलिसी कितने साल की है। ये अंदाज़ा लगाने के लिए हैं, असली कोटेशन आपकी सेहत, काम और शहर पर बदल सकता है।

Tata AIA संपूर्ण रक्षा: ₹1 करोड़ कवर, नॉन-स्मोकर, 20 साल की पॉलिसी (टैक्स अलग)

उम्र पुरुष (प्रति माह) महिला (प्रति माह)
20 वर्ष ₹464 ₹424
30 वर्ष ₹706 ₹600
40 वर्ष ₹1,519 ₹1,289

एक्सिस मैक्स लाइफ स्मार्ट टर्म प्लान प्लस : ₹1 करोड़ कवर, 60 साल की उम्र तक

उम्र पुरुष नॉन-स्मोकर पुरुष स्मोकर महिला नॉन-स्मोकर
30 वर्ष ₹795 ₹1430 ₹675
45 वर्ष ₹2,054 ₹3696 ₹1746
50 वर्ष ₹3,233 ₹5819 ₹2748

नोट: स्मोकर का प्रीमियम लगभग डेढ़ गुना से दोगुना तक हो जाता है, और जितनी देर से लेंगे, उतना महँगा पड़ेगा।

समापन

अब तक आप समझ गए होंगे कि कम खर्च में परिवार को पैसों से जुड़ी सुरक्षा देने का सबसे आसान तरीका टर्म इंश्योरेंस है। प्लान लेते समय बस अलग-अलग कंपनियों के विकल्पों और उनके क्लेम सेटलमेंट रेशियो की तुलना कर लें। अपनी कमाई और ज़िम्मेदारियों के हिसाब से सही बीमा राशि चुनें, जिसे पॉलिसीबाज़ार जैसे पोर्टल पर आसानी से कंपेयर करके तय किया जा सकता है। याद रखें, आप जितनी कम उम्र में यह इंश्योरेंस लेंगे, आपका प्रीमियम उतना ही कम रहेगा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

  • टर्म लाइफ इंश्योरेंस क्या है?

    उत्तर: टर्म इंश्योरेंस वह योजना है, जो आपको और आपके परिवार को किफायती प्रीमियम पर उच्च लाइफ कवरेज प्रदान करती है।
  • सावधि बीमा का क्या मतलब है?

    उत्तर: टर्म इंश्योरेंस का अर्थ समझने के लिए हमें यह समझना होगा कि टर्म प्लान क्या है। टर्म इंश्योरेंस एक वित्तीय उत्पाद है जो आपकी अनुपस्थिति में आपके परिवार की वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित करता है। आपकी असामयिक मृत्यु के मामले में, बीमाकर्ता नामांकित व्यक्ति को जीवन कवर का भुगतान करता है, जिससे उन्हें अपने वित्तीय दायित्वों को पूरा करने में मदद मिलती है।
  • टर्म लाइफ इंश्योरेंस क्या है और यह कैसे काम करता है?

    उत्तर. टर्म इंश्योरेंस प्लान एक शुद्ध जीवन बीमा उत्पाद है जो पॉलिसीधारक के परिवार को एक निश्चित समय अवधि के लिए कम प्रीमियम दरों पर वित्तीय सुरक्षा प्रदान करता है। यह एक निश्चित प्रीमियम राशि के बदले एक विशिष्ट अवधि के लिए बड़ा कवर प्रदान करता है। यदि पॉलिसीधारक की पॉलिसी अवधि के दौरान असामयिक मृत्यु हो जाती है, तो नामांकित व्यक्ति को मृत्यु लाभ का भुगतान किया जाता है।
  • टर्म इंश्योरेंस का उदाहरण क्या है?

    उत्तर: आइए एक उदाहरण की सहायता से बीमा शब्द का अर्थ समझें: मान लीजिए कि करण के दोस्त ने उसे बताया कि टर्म इंश्योरेंस क्या है और उसे उसके लिए उपयुक्त योजना खरीदने के लिए प्रोत्साहित किया। करण ने मात्र रु. के प्रीमियम पर 1 करोड़ का टर्म प्लान खरीदा. 487 प्रति माह. यदि पॉलिसी अवधि के दौरान करण की अप्रत्याशित मृत्यु हो जाती है, तो बीमाकर्ता पॉलिसी के नामांकित व्यक्ति को बीमा राशि का भुगतान करेगा। यह भुगतान करण के परिवार को उनके मासिक खर्चों का ख्याल रखने और आर्थिक रूप से स्थिर जीवन जीने में मदद कर सकता है।
  • बेहतर टर्म या जीवन बीमा कौन सा है?

    उत्तर. टर्म या जीवन बीमा के बीच बेहतर विकल्प व्यक्ति की व्यक्तिगत जरूरतों पर निर्भर करता है। सही निर्णय लेने के लिए, आपको सबसे पहले टर्म और जीवन बीमा को समझना होगा। अब, यदि आपको कम प्रीमियम पर बड़े जीवन कवर की आवश्यकता है, तो आप एक टर्म बीमा योजना का विकल्प चुन सकते हैं, लेकिन यदि आपको एक बचत योजना की आवश्यकता है जो धन सृजन लाभ प्रदान करती है, तो आप भारत में उपलब्ध विभिन्न प्रकार की जीवन बीमा योजनाओं को देख सकते हैं।
  • क्या टर्म इंश्योरेंस लेना अच्छा है?

    उत्तर. हां, टर्म इंश्योरेंस प्लान लेना हमेशा एक अच्छा विचार माना जाता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि एक टर्म इंश्योरेंस प्लान आपकी अनुपस्थिति में आपके परिवार को किफायती प्रीमियम पर एक बड़ा जीवन कवर प्रदान करता है। इतना ही नहीं, बल्कि आप नाममात्र प्रीमियम पर इसे और अधिक व्यापक बनाने के लिए ऐड-ऑन राइडर्स का उपयोग करके बेस कवर को भी बढ़ा सकते हैं।
  • टर्म इंश्योरेंस और जीवन बीमा के बीच क्या अंतर है?

    उत्तर. टर्म इंश्योरेंस और जीवन बीमा के बीच अंतर यह है कि एक टर्म इंश्योरेंस प्लान पॉलिसी अवधि के भीतर पॉलिसीधारक की मृत्यु के मामले में मृत्यु लाभ प्रदान करता है, जबकि एक जीवन बीमा प्लान बीमित व्यक्ति को मृत्यु लाभ और परिपक्वता लाभ दोनों प्रदान करता है। उपयुक्त विकल्प चुनने से पहले आपको हमेशा यह समझने का प्रयास करना चाहिए कि टर्म इंश्योरेंस और जीवन बीमा क्या है।
  • आपको भारत में टर्म इंश्योरेंस क्यों खरीदना चाहिए?

    उत्तर. भारत में टर्म इंश्योरेंस विदेशों की प्रमुख बीमा कंपनियों की तुलना में सस्ती दरों पर उपलब्ध हैं। एनआरआई के लिए भारतीय टर्म इंश्योरेंस विदेश की तुलना में लगभग 50% सस्ता है। इसलिए, यदि आप किसी विदेशी देश में स्थानांतरित होने की योजना बना रहे हैं या विदेश में बस गए हैं और एक टर्म इंश्योरेंस प्लान खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपको इसे भारत से खरीदने के बारे में सोचना चाहिए।
  • टर्म इंश्योरेंस प्लान खरीदने के लिए न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा क्या है?

    उत्तर. आम तौर पर, प्रत्येक बीमा कंपनी और योजना के लिए टर्म बीमा पात्रता अलग-अलग हो सकती है। सभी बीमाकर्ता अद्वितीय नियम एवं शर्तों के साथ योजनाएं पेश करते हैं। हालाँकि, सामान्य शर्तों के अनुसार, टर्म प्लान खरीदने के लिए न्यूनतम प्रवेश आयु 18 वर्ष है और अधिकतम आयु अलग-अलग है क्योंकि विभिन्न बीमाकर्ताओं के पास अलग-अलग मानदंड हैं।
  • वे कौन से कारक हैं जो टर्म इंश्योरेंस प्रीमियम दरों को प्रभावित करते हैं?

    उत्तर. जो कोई भी जानता है कि टर्म इंश्योरेंस क्या है, वह यह भी जानता है कि ऐसे कई कारक हैं जो टर्म इंश्योरेंस प्रीमियम दरों को प्रभावित करते हैं। टर्म प्लान का प्रीमियम उम्र, वार्षिक आय, बीमा कवरेज की अवधि और राशि, स्वास्थ्य स्थितियों और जीवनशैली की आदतों (धूम्रपान करने वाले/गैर-धूम्रपान करने वाले) जैसे कई कारकों के आधार पर भिन्न होता है।
  • टर्म इंश्योरेंस राइडर क्या है?

    उत्तर. टर्म इंश्योरेंस राइडर्स क्या है इसका उत्तर देने के लिए, आपको टर्म इंश्योरेंस का अर्थ समझने की आवश्यकता है। टर्म राइडर्स अतिरिक्त लाभ हैं जो आपके नियमित टर्म प्लान से जुड़े होते हैं। इन्हें कम कीमत पर खरीदा जा सकता है. वे पॉलिसीधारक को उनकी आवश्यकताओं के अनुसार योजना को निजीकृत करने की भी अनुमति देते हैं। विभिन्न बीमाकर्ता इन सवारियों की पेशकश करते हैं - गंभीर बीमारी, प्रीमियम की छूट, आकस्मिक मृत्यु, और स्थायी या आंशिक विकलांगता।
  • मुझे कितने टर्म इंश्योरेंस की आवश्यकता है?

    उत्तर. बीमा विशेषज्ञों के अनुसार, टर्म इंश्योरेंस में जीवन कवर आपकी वार्षिक आय का कम से कम 10 गुना होना चाहिए, जबकि 15-20 गुना हमेशा एक अच्छा विकल्प होता है। आप मानव जीवन मूल्य कैलकुलेटर का उपयोग करके HLV (मानव जीवन मूल्य) की गणना करके इस प्रश्न का स्पष्ट उत्तर प्राप्त कर सकते हैं। एचएलवी आपके लिए आवश्यक टर्म कवर राशि की गणना करने की एक आसान संख्यात्मक प्रक्रिया है।
  • टर्म इंश्योरेंस प्लान खरीदने के लिए किन दस्तावेजों की आवश्यकता होती है?

    उत्तर. टर्म प्लान खरीदने के लिए, आपको नीचे सूचीबद्ध दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:
    • पहचान प्रमाण: पैन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, या आधार कार्ड
    • पता प्रमाण: ड्राइविंग लाइसेंस, मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट और अन्य पहचान दस्तावेज
    • आय प्रमाण: आयकर रिटर्न, वेतन पर्ची, बैंक विवरण
    • आयु प्रमाण: आधार कार्ड, पासपोर्ट मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस।
  • टर्म इंश्योरेंस के कर लाभ क्या हैं?

    उत्तर. आइए एक नजर डालते हैं कि टर्म इंश्योरेंस टैक्स लाभ क्या है। टर्म प्लान के साथ, आप अपनी कर देनदारियों को कम करने के लिए कर पर छूट का लाभ उठा सकते हैं। आप अपने प्रीमियम पर रु. तक कर कटौती प्राप्त कर सकते हैं। आईटीए, 1961 की धारा 80 सी के तहत 1.5 लाख। इसके अलावा, गंभीर बीमारी लाभ के मामले में, आप रुपये तक कर बचत लाभ प्राप्त कर सकते हैं। धारा 80डी के तहत 25,000.
  • क्या मैं अपने जीवनसाथी के लिए टर्म इंश्योरेंस प्लान खरीद सकता हूं?

    उत्तर. हां, आप अपने पार्टनर के लिए टर्म प्लान खरीद सकते हैं। लेकिन इन योजनाओं को खरीदने से पहले, आपको यह समझना होगा कि टर्म लाइफ इंश्योरेंस क्या है और यह संयुक्त ग्राहकों के लिए कैसे काम करता है। ये संयुक्त अवधि बीमा योजनाएं आपको और आपके साथी को एक ही योजना के तहत कवर करती हैं। अपने और अपने जीवनसाथी के लिए संयुक्त अवधि बीमा योजना खरीदना परेशानी मुक्त, सरल और टर्म बीमा खरीदने के लिए प्रभावी हो सकता है।
  • क्या मौजूदा टर्म प्लान में टर्म राइडर जोड़ना संभव है?

    उत्तर. हां, आपको अपने वर्तमान टर्म प्लान को नवीनीकृत करते समय एक राइडर जोड़ने की अनुमति है। हालाँकि, अलग-अलग बीमाकर्ताओं के पास अलग-अलग नियम एवं शर्तें हो सकती हैं। इस प्रकार, आपको हमेशा बीमाकर्ता से जांच करनी चाहिए और समझना चाहिए कि टर्म इंश्योरेंस राइडर के लाभ और विशेषताएं क्या हैं।
  • सावधि बीमा प्लान के तहत क्या बहिष्करण हैं?

    उत्तर. यहां टर्म इंश्योरेंस प्लान के सभी बहिष्करणों की एक सूची दी गई है:
    • आत्मघाती मृत्यु को पहले वर्ष के लिए पॉलिसी के अंतर्गत कवर नहीं किया जाता है।
    • यह पॉलिसी स्वयं को लगी चोटों के मामले में कोई मृत्यु कवरेज प्रदान नहीं करती है।
    • एचआईवी/एड्स के कारण होने वाली मृत्यु इस योजना के अंतर्गत शामिल नहीं है।
    • दवाओं की अधिक मात्रा या नशे के कारण होने वाली मृत्यु भी इस योजना के अंतर्गत शामिल नहीं है।
  • टर्म इंश्योरेंस में लाइलाज बीमारी क्या है?

    उत्तर. टर्म इंश्योरेंस टर्मिनल इलनेस क्या है इसका उत्तर देने के लिए, यह एक ऐड-ऑन राइडर है जो पॉलिसीधारक को उस स्थिति में वित्तीय लाभ प्रदान करता है जब उन्हें लाइलाज बीमारी होती है और उनकी जीवन प्रत्याशा एक वर्ष (12 महीने) से कम होने की उम्मीद होती है।
  • क्या टर्म प्लान लाइलाज बीमारी का लाभ देता है?

    उत्तर. हां, अधिकांश टर्म प्लान गंभीर बीमारी राइडर्स जैसे टर्म राइडर्स चुनने का विकल्प प्रदान करते हैं जो लाइलाज बीमारियों के खिलाफ अतिरिक्त कवर प्रदान करते हैं। हालाँकि, यह सुझाव दिया जाता है कि आप अपने बेस प्लान में राइडर जोड़ने से पहले बीमाकर्ता से इस बारे में पुष्टि कर लें कि टर्म इंश्योरेंस टर्मिनल बीमारी राइडर के लाभ और शर्तें क्या हैं।
  • 1 करोड़ का टर्म लाइफ इंश्योरेंस क्या है?

    उत्तर: 1 करोड़ की टर्म लाइफ इंश्योरेंस प्लान है जो पॉलिसीधारक की आक्समिक मृत्यु की स्थिति में 1 करोड़ का मृत्यु लाभ प्रदान करती है।यह कवर पॉलिसीधारक के परिवार को उनकी आर्थिक ज़रूरतों, जैसे कि किराया और बच्चे की फीस का भुगतान, कर्ज का भुगतान, और अन्य आर्थिक उद्देश्य को पूरा करने के लिए यह राशि प्राप्त होगी।
  • टर्म लाइफ इंश्योरेंस का पैसा कब मिलता है?

    उत्तर: टर्म लाइफ इंश्योरेंस प्लान का पैसा पॉलिसीधारक की आक्समिक मृत्यु के बाद उनके परिवार को मृत्यु लाभ (Death Benefits) के रूप में मिलता है।
  • क्या मुझे टर्म लाइफ इंश्योरेंस के अंत में अपना पैसा वापस मिलता है?

    उत्तर: नहीं, आगर आप टर्म लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी की अवधि तक जीवित रहते है, तो आपको बीमा राशि नहीं मिलती है।
  • टर्म लाइफ प्रीमियम इंश्योरेंस कैलकुलेटर क्या है?

    उत्तर: टर्म लाइफ प्रीमियम इंश्योरेंस कैलकुलेटर एक प्रकार का ऑनलाइन टूल है, जिसकी मदद से पॉलिसीधारक अपनी पॉलिसी के लिए कितना प्रीमियम भुगतान करेगा इसकी गणना आसानी से कर सकता है।
  • टर्म इंश्योरेंस का क्या मतलब है?

    उत्तर: टर्म इंश्योरेंस का क्या मतलब होता है ये समझना है तो पहले ये जानिए कि टर्म प्लान क्या है। ये एक ऐसा फ़ाइनेंशियल प्रोडक्ट है जो आपके न रहने पर आपके परिवार को पैसों की तंगी से बचाता है। अचानक मृत्यु हो जाए तो बीमा कंपनी नॉमिनी को लाइफ कवर की रकम दे देती है, जिससे घरवाले अपनी ज़िम्मेदारियाँ और देनदारियाँ निपटा पाते हैं।
  • पाॅलिसीबाजार से टर्म इंश्योरेंस लेना कैसा रहता है?

    उत्तर: उत्तर: पाॅलिसीबाजार टर्म इंश्योरेंस का सबसे बड़ा फ़ायदा तुलना है। टर्म इंश्योरेंस लेते वक्त आप 15 से ज़्यादा कंपनियों के 40 से ज़्यादा प्लान एक जगह देख सकते हैं, हर कंपनी का क्लेम सेटलमेंट रेशियो चेक कर सकते हैं और क्लेम के समय मदद के लिए अलग टीम का सहारा भी मिलता है। पाॅलिसी बाजार टर्म इंश्योरेंस या पाॅलिसीबाजार टर्म प्लान जो भी सर्च करके आएँ, फ़ैसला लेने से पहले कवर, अवधि, राइडर और क्लेम रेशियो ज़रूर मिलाकर देख लें।

Premium By Age

Did you Find the Content Helpful?

If yes, Please rate us.

content-usefull

˜The insurers/plans mentioned are arranged in order of highest to lowest Sum Assured(SA) offered by Policybazaar’s insurer partners offering term insurance plans on our platform, as per ‘first year premium of life insurers as at 31.03.2025 report’ published by IRDAI.

Policybazaar Insurance Brokers Private Limited does not endorse, rate or recommend any particular insurer or insurance product offered by any insurer. For complete list of insurers in India refer to the IRDAI website www.irdai.gov.in

+On the basis of your profile

+Rs. 410/month is starting price for a 1 crore term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age, rounded off to nearest 10

+Rs. 410/month (Rs.14/day) is starting price for a 1 crore term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age rounded off to nearest 10

+Rs. 245 is starting price for a 50 lakhs term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.

+Rs. 8/day is starting price for a 50 lakhs term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age, rounded off to nearest 10

+Rs. 15/day is starting price for a 75 lakhs term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age, rounded off to nearest 10

+Rs. 504/month is starting price for a 1.5 crore term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.

+Rs. 494/month is starting price for a 2 crore term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.

+Rs. 636/month is starting price for a 3 crore term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.

+Rs. 918/month is starting price for a 5 crore term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.

+Rs. 1,286/month is starting price for a 7 crore term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.

+Rs. 453/month is starting price for a 1 crore term life insurance for an (NRI) 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.

+Rs.582/month is starting price for a 2 crore term life insurance for an (NRI) 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.

+Rs. 786/month is starting price for a 3 crore term life insurance for an (NRI) 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.

+Rs. 1,374/month is starting price for a 5 crore term life insurance for an (NRI) 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.

+Rs. 1,592/month is starting price for a 7 crore term life insurance for an (NRI) 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.

+Rs. 525/month is the starting price for a 1 crore term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 68 years of age.

+Rs. 668/month is starting price for a 2 crore term life insurance for an 25 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 45 years of age.

+Rs. 1,200/month is starting price for a 2 crore term life insurance for an 35 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 55 years of age.

+Rs. 410/month is starting price for a 1 crore term life insurance for an 18 year-old Female, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.

+Rs. 577/month is starting price for a 1 crore term life insurance for an 18 year-old Male, self employed, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.

*The full refund of premium is available on availing the one-time option of refund of premium. Total premium paid for policy (paid for add-ons) will be the special exit value, payable on availing the one-time option of refund of premium if you wish to completely exit the policy.

+Rs. ₹361/month is the starting price for a ₹1 crore loan cover with an 8% interest rate for an 18-year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, loan tenure up to 20 years, rounded off to the nearest 10

Prices offered by the insurer are as per the approved insurance plans | #All savings and online discounts are provided by insurers as per IRDAI approved insurance plans | Standard Terms and Conditions Apply | **Tax Benefits are subject to changes in tax laws.| Policybazaar Insurance Brokers Private Limited

We will respond in the first instance within 30 minutes of the customers contacting us. 30-minute claim support service is for the purpose of giving reasonable assistance to the policyholder in pursuance of the claim. Settlement of claim (including cashless claim) is the responsibility of the insurer as per policy terms and conditions. The 30-minute claim support is subject to our operations not being impacted by a system failure or force majeure event or for reasons beyond our control. For further details, 24x7 Claims Support Helpline can be reached out at 1800-258-5881

For more details on risk factors, terms and conditions, please read the sales brochure carefully before concluding a sale

Policybazaar Insurance Brokers Private Limited | CIN: U74999HR2014PTC053454 | Registered Office - Plot No.119, Sector - 44, Gurgaon, Haryana – 122001 | Registration No. 742, Valid till 09/06/2027, License category- Composite Broker Visitors are hereby informed that their information submitted on the website may be shared with insurers. Product information is authentic and solely based on the information received from the insurers.

© Copyright 2008-2026 policybazaar.com. All Rights Reserved

˜ Policybazaar Promise reflects the guarantee offered by insurers. Price assurance is based on certifications shared by insurers with us.

Choose Term Insurance Plan as per you need

Plans starting from @ ₹473/Month*
Term Insurance
1 Crore Term Insurance
Term Insurance
2 Crore Term Insurance
Term Insurance
4 Crore Term Insurance
Term Insurance
5 Crore Term Insurance
Term Insurance
6 Crore Term Insurance
Term Insurance
7 Crore Term Insurance
Term Insurance
7.5 Crore Term Insurance
Term Insurance
8 Crore Term Insurance
Term Insurance
9 Crore Term Insurance
Term Insurance
15 Crore Term Insurance
Term Insurance
20 Crore Term Insurance
Term Insurance
25 Crore Term Insurance
Term Insurance
30 Crore Term Insurance
Term Insurance
15 Lakh Term Insurance
Term Insurance
60 Lakh Term Insurance

Term Insurance Articles

  • Recent Article
  • Popular Articles
04 Nov 2026

संयुक्त जीवन अवधि बीमा पॉलिसियाँ क्या...

संयुक्त जीवन अवधि बीमा, जिसे पति-पत्नी के लिए संयुक्त अवधि योजना भी कहा जाता है, एक ऐसी योजना

Read more
02 Nov 2026

इंडसइंड निप्पॅान लाइफ सुपर सुरक्षा...

इंडसइंड निप्पॅान लाइफ सुपर सुरक्षा प्लस एक टर्म इंश्योरेंस प्लान है, जो आपके न रहने पर

Read more
30 Oct 2026

जेनेराली सेंट्रल केयर प्लस...

जेनेराली सेंट्रल केयर प्लस एक शुद्ध टर्म इंश्योरेंस प्लान है। इसका मतलब सीधा हिसाब है:आप

Read more
29 Oct 2026

डिजिट ग्लो प्लस टर्म इंश्योरेंस...

डिजिट ग्लो प्लस टर्म इंश्योरेंस, डिजिट लाइफ इंश्योरेंस का प्योर रिस्क प्लान है। यह

Read more
29 Oct 2026

बजाज लाइफ ई-टच II टर्म...

बजाज लाइफ ई-टच II आपके न रहने पर परिवार का खर्चा, लोन की EMI और बच्चों की पढ़ाई जैसे खर्चों को पूरा

Read more

जीवन बीमा प्रीमियम...

जीवन बीमा कैलकुलेटर एक मुफ्त आनॅलाइन उपकरण है जिसका प्रयोग बीमाधारक द्वारा अपनी उम्र, आय और

Read more

टर्म इंश्योरेंस प्लान इन इंडिया...

भारत में सबसे अच्छा टर्म इंश्योरेंस प्लान (Best Term Plan) चुनना आपके परिवार की लंबी अवधि की आर्थिक

Read more

क्या टर्म इंश्योरेंस आत्मघाती मृत्यु को कवर करता...

भारत में टर्म इंश्योरेंस के तहत आत्महत्या के मामलों में भी कवर मिलता है । लेकिन इसके लिए 1 से 2

Read more

टर्म इंश्योरेंस...

टर्म इंश्योरेंस कैलकुलेटर टर्म इंश्योरेंस एक मुफ्त ऑनलाइन टूल है जो सही लाइफ कवर और प्लान के

Read more

55 वर्ष के लिए टर्म...

55 वर्षीय व्यक्ति के लिए टर्म इंश्योरेंस एक शुद्ध जीवन बीमा पॉलिसी है, जिसमें आप 55 साल की उम्र

Read more

होम लोन इंश्योरेंस कैलकुलेटर: आसानी से अपने प्रीमियम और ईएमआई का अनुमान...

होम लोन इंश्योरेंस कैलकुलेटर एक सरल ऑनलाइन टूल है जो आपको अपने हाउसिंग लोन को इंश्योरेंस

Read more
Current Version
Nov 04, 2026
Written By
Varun Agarwal
Reviewed By
Vivek Jain
Get Call Back Now
Claude
top
Close
Download the Policybazaar app
to manage all your insurance needs.
INSTALL