वरिष्ठ नागरिक बचत योजना क्या है?
प्रधान मंत्री सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम एक सरकार समर्थित पेंशन योजना है। वरिष्ठ नागरिक बचत योजना में निवेशको द्वारा एकमुश्त निवेश किया जाता है, जिस पर उच्च बयाज प्रदान किया जाता है। एससीएसएस एक सुरक्षित निवेश विकल्प है, जिसमे परिपक्वता पर मूल निवेश राशि का ब्याज़ समेत भुगतान किया जाता है। मूल निवेश राशि पर हर 3 महीने में ब्याज़ जोडा जाता है, जिसकी नियमित निकासी भी की जा सकती है।
60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक योजना में निवेश कर सकते है। डाकघर और भारत के प्रमुख बैंक योजना में आवेदन का माध्यम प्रदान करते है।
वरिष्ठ नागिरक बचत योजना की विशेषताएं
वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (SCSS Scheme) की निम्नलिखित विशेषताएं है:
- पात्र आयु - 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक योजना में निवेश कर सकते है।
- अवधि - 5 वर्ष, अतिरिक्त 3 वर्षोंके लिए बढा़या जा सकता है।
- सरकार समर्थन - सरकार समर्थित योजना होने के कारण यह एक सुरक्षित निवेश विकल्प है।
- उच्च ब्याज़ दर - इस योजना के तहत वरिष्ठ नागरिको 8.20% ब्याज़ दिया जाता है।
- कर लाभ - इस सेविंग स्कीम के तहत 1.5 लाख तक की राशि आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 80C के तहत कर कटौती के लिए योग्य है।
- निवेश राशि - निवेश की शुरुआत मात्र 1,000 रुपए से की जा सकती है, और अधिकतम निवेश राशि 30 लाख है।
- ब्याज़ भुगतान - अर्जित ब्याज़ का भुगतान तिमाही आधार पर किया जाता है।
वरिष्ठ नागरिक बचत योजना पात्रता
SCSS (Senior Citizen Saving Scheme) का लाभ प्राप्त करने के लिए निम्नलिखित शर्तो को पूरा करना होता है:
- वृद्ध वयक्ति की आयु न्यूनतम 60 वर्ष होनी चाहिए।
- पूर्व सरकरी कर्मचारी 55 से 60 वर्ष के वरिष्ठ नागरिक बचत योजना में निवेश कर सकते है, हालांकि उन्हे रिटायरमेंट के बाद 3 महीनों के अंदर निवेश करना जरूरी है।
- NRI और HUF इस योजना के लिए पात्र नहीं है।
वरिष्ठ नागरिक बचत योजना ब्याज़ दरे
| तिमाही (Quarter) |
2022 - 2023 |
2023 - 2024 |
2024 - 2025 |
2025 - 2026 |
| अप्रैल - जून |
7.4% |
8.0% |
8.2% |
8.2% |
| जुलाई - सितंबर |
7.4% |
8.2% |
8.2% |
8.2% |
| अक्टूबर - दिसंबर |
7.6% |
8.2% |
8.2% |
8.2% |
| जनवरी - मार्च |
8.0% |
8.2% |
8.2% |
8.2% (वर्तमान) |
डाकघर में वरिष्ठ नागरिक बचत योजना में आवेदन कैसे करे?
डाकघर वरिष्ठ नागरिक बचत योजना के लिए आवेदन करने के लिए डाकघर में जाकर एक फॉर्म भरना होगा। इस फॉर्म को डाकघर जाकर या डाकघर की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है।
- स्टेप 1 - डाकघर या इंडिया पोस्ट की वेबसाइट https://www.indiapost.gov.in/ से आवेदन पत्र प्राप्त करें।
- स्टेप 2 - पोस्ट ऑफिस शाखा, पता और बचत खाता नंबर भरें, साथ ही पत्र पर पासपोर्ट साइज फोटो लगाए।
- स्टेप 3 - अपना नाम लिखें और “SCSS” विकल्प पर क्लिक करें।
- स्टेप 4 - खाता प्रकार का चयन करें- एकल / संयुक्त, साथ ही आवेदन पत्र में निवेश राशि को अंकों और शब्दों में लिखें।
- स्टेप 5 - वृद्ध व्यक्ति की निजी जानकारी भरें और पत्र पर हस्ताक्षर करें।
- स्टेप 6 - अंत में नामांकित व्यक्ति की विवरण और हस्ताक्षर दर्ज करें।
- स्टेप 7 - पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीजन स्कीम 2025 का बैलेंस चेक करने के लिए IPPB मोबाइल बैंकिंग ऐप का उपयोग किया जा सकता है, IPPB बैलेंस चेक करने का सरल माध्यम प्रदान करता है।
बैंको में वरिष्ठ नागरिक बचत योजना के लिए आवेदन कैसे करे?
निजी और सार्वजनिक बैंको में यहाँ बताई गई प्रक्रिया का पालन किया जा सकता है:
- अपने नजदीकी बैंक शाखा से आवेदन पत्र प्राप्त करें।
- आवदन पत्र मे आवश्यक जानकारी भरें और आवश्यक दस्तावेज़ संलग्न करें।
- निवेश राशि का भुगतान करेंऔर भुगतान रसीद प्राप्त करें।
- हस्ताक्षर करें और आवेदन पत्र जमा करें।
प्रमुख बैंक जो वरिष्ठ नागरिक बचत योजना में आवेदन की सुविधा प्रदान करते है
भारत के तमाम बैंक SCSS में आवेदन की सुविधा प्रदान करते है, इनमे से कुछ प्रमुख बैंको की सूची इस प्रकार है:
- भारतीय स्टेट बैंक
- बैंक ऑफ इंडिया
- बैंक ऑफ महाराष्ट्र
- बैंक ऑफ बडौदा
- केनरा बैंक
- सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया
- इंडियन बैंक
- पंजाब नेशनल बैंक
- UBI
- ICICI बैंक
सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम से हर महीने 17,000 की कमाई कैसे करें?
वरिष्ठ नागरिक बचत योजना भारत सरकार की योजना है, जो सुरक्षित रूप से नियमित आय का साधन प्रदान करती है। यदि आप 60 वर्ष की आयु के बाद नियमित रूप से हर माह 17,000 रुपए प्राप्त करना चाहते है, तो इस प्रकार कर सकते है।
- सबसे पहले आप इस योजना में एकमुश्त निवेश करें - 25,00,000
- वर्तमान ब्ययाज दर - 8.2%
- 5 साल का कुल ब्याज - 10,25,000
- तिमाही ब्याज - 51,250
- मासिक ब्याज - 17,083
इस प्रकार आप 25,00,000 रुपए निवेश कर मंथली 17,000 प्राप्त कर सकते है।
वरिष्ठ नागरिक बचत योजना समय से पहले निकासी नियम
सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम समय से पहले निकासी करने के नियम इस प्रकार है:
- यदि सससस स्कीम को 1 साल से पहले बंद कराया जाता है, तो ब्याज नहीं दिया जाएगा।
- यदि 1 से 2 साल के दौरान वरिष्ठ नागरिक बचत योजना खाते को बंद किया जाता है, तो खाते पर 1.5% का जुर्माना लगाया जाएगा।
- यदि 2 से 5 साल के बीच खाते को बंद करते है, तो खाते पर 1% का जुर्माना लगाया जाएगा।
- यदि वरिष्ठ नागरिक सीनियर सिटीजन स्कीम खाते की मैच्योरिटी को 3 अतिरिक्त सालों के लिए बढ़ाया जाता है, तो 1 साल के बाद निकासी की जा सकती है।
वरिष्ठ नागरिक बचत योजना के नुकसान
वरिष्ठ नागरिक बचत योजना के नुकसान इस प्रकार है:
- आयु सीमा - वरिष्ठ नागरिक बचत योजना में केवल 60 साल से अधिक आयु के नागरिक ही निवेश कर सकते है। ऐसे में इस योजना में निवेश करने के लिए यह एक बड़ी रुकावट है।
- निवेश राशि - वरिष्ठ नागरिक बचत योजना में केवल 1,000 से 30 लाख तक ही निवेश किया जा सकता है। ऐसे में कुछ लोगों के लिए यह एक बड़ा नुकसान साबित हो सकता है।
- सामान्य ब्याज - वरिष्ठ नागरिक बचत योजना में ब्याज चक्रवृद्धि नहीं होता है। ऐसे में नियमित आय का साधन तो होता है, लेकिन ब्याज चक्रवृद्धि नहीं होता है।
- निकासी करने पर जुर्माना लगना - वरिष्ठ नागरिक बचत योजना में निकासी करने पर जुर्माना लगाया जाता है।
निष्कर्ष
वरिष्ठ नागरिक बचत योजना पोस्ट ऑफिस सेविंग स्कीम की मुख्य योजना है। है, जिसमे निवेशको को एकमुश्त निवेश पर उच्च ब्याज़ दिया जाता है। वर्तमान यह दरे 8.20% तक है, 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक SCSS में निवेश कर सकते है। लंबी अवधि में नियमित आय प्राप्त करने और वरिष्ठ नागरिकों को रिटायरमेट प्लानिंग करने में SCSS फायदेमंद साबित हो सकता है।
पूछे जाने वाले प्रश्न
-
SCSS की फूल फॉर्म (SCSS full form) क्या है?
सससस स्कीम इन हिंदी में मतलब वरिष्ठ नागरिक बचत योजना है।
-
वरिष्ठ नागरिक बचत योजना में कितना ब्याज़ दिया जा रहा है?
वर्तमान मे वरिष्ठ नागरिक बचत योजना निवेशको को 8.20% (SCSS interest rate) तक का ब्याज़ दे रही है।
-
क्या सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम में ब्याज़ दर 5 वर्षोंके लिए एक समान रहती है?
हाँ, जो ब्याज़ दर योजना की शुरुआत मे तय की जाती है, वही ब्याज़ दर SCSS परिपक्वता तक रहती है।
-
5 साल बाद SCSS खाते का क्या होता है?
5 वर्ष पूरे होने के बाद यदि निवेश परिपक्वता अवधि को अतिरिक्त 3 वर्षोंके लिए बढाना चाहते, तो वह फॉर्म B के माध्यम से ऐसा कर सकते हैं।
-
वरिष्ठ नागरिक बचत योजना के नुकसान क्या है?
यह एक अच्छा निवेश विकल्प है, लेकिन योजना की कमियों (Disadvantages of Senior Citizen Savings Scheme) के बारे में भी सोचना जरूरी है?
- वरिष्ठ नागरिक बचत योजना लंबी अवधि की योजना नहीं है, निवेशको को इसका लाभ केवल 8 वर्ष तक ही मिल सकता है। यदि लंबी अवधि में पेंशन प्राप्त करना चाहते है, वरिष्ठ नागरिक बचत योजना एक उपयुक्त निवेश विकल्प नहीं है।
- SCSS में चक्रवृद्धि ब्याज़ का लाभ नहीं मिलता है।
-
क्या वरिष्ठ नागरिक बचत योजना केवल सरकारी कर्मचारियों के लिए उपलब्ध हैं?
नहीं, सभी भारतीय नागरिक जिनकी आयु कम से कम 60 वर्ष है, वे योजना में निवेश कर सकते है।
-
पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीजन स्कीम 2026 ब्याज़ दर क्या हैं?
डाकघर वर्तमान में इसपर 8.2% ब्याज़ दे रहा हैं।
-
क्या IPPB मिस्ड कॉल बैंकिंग नंबर से वरिष्ठ नागरिक बचत योजना का बैलेंस देखा जा सकता है?
नहीं, मिस्ड कॉल बैंकिंग नंबर के माध्यम से केवल डाकघर बचत खाते का बैलेंस देखा जा सकता है। IPPB मोबाइल ऐप के माध्यम से ग्राहक बैलेंस देख सकते है, हालांकि IPPB मोबाइल बैंकिंग ऐप से आवर्ती जमा योजना के लिए भुगतान किया जा सकता है।
-
पोस्ट ऑफिस की कौन सी स्कीम से मंथली 17,000 की कमाई हो सकती है?
पोस्ट ऑफिस वरिष्ठ नागरिक बचत योजना में अगर आप 5 साल की मैच्योरिटी पर 25 लाख निवेश करते है, तो आप हर माह 17,000 की कमाई कर पाएंगे।