मार्च 2026 के अनुसार बैंक ऑफ बड़ौदा एफडी ब्याज दर सामान्य नागरिकों के लिए 3.50% से 6.45% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 4.00%से 7.00% तक है। वही अति वरिष्ठ नागरिकों के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा में एफडी पर ब्याज दर 2026 7.05% तक है। बैंक ऑफ बड़ौदा फिक्स्ड डिपॉजिट एक सुरक्षित निवेश विकल्प माना जाता है।

गारंटीड प्लान
(बीमा कंपनियों द्वारा)फिक्स्ड डिपॉजिट
(बैंकों द्वारा प्रदान)सेविंग अकाउंट
(पोस्ट ऑफिस)पूरी तरह से टैक्स-फ्री, जीवन कवर शामिल
बैंक ऑफ बड़ौदा एफडी स्कीम एक स्थिर रिटर्न प्रदान करने वाला निवेश विकल्प है। भारत की एक बडी आबादी सावधि जमा में निवेश करने की इच्छा रखती है। बैंक ऑफ बड़ौदा एफडी स्कीम में निवेशकों द्वारा एक निश्चित अवधि के लिए तय ब्याज दर पर एकमुश्त निवेश किया जाता है।
सावधि जमा निवेश पर तय ब्याज दर के आधार पर ब्याज जोडा जाता है और परिपक्वता पर सुनिश्चित रूप से मूल निवेश राशि का ब्याज समेत भुगतान किया जाता है। बैंक ऑफ बड़ौदा वरिष्ठ नागरिक एफडी पर अतिरिक्त ब्याज प्रदान किया जाता है।
बैंक ऑफ बड़ौदा एफडी स्कीम की निम्नलिखित विशेषताएं है:
यहां बैंक ऑफ बड़ौदा एफडी ब्याज दर को दर्शाया गया है:
| अवधि | सामान्य नागरिक | वरिष्ठ नागरिक |
| 7 दिन से 14 दिन | 3.50% | 4.00% |
| 15 दिन से 45 दिन | 3.50% | 4.00% |
| 46 दिन से 90 दिन | 5.00% | 5.50% |
| 91 दिन से 180 दिन | 5.00% | 5.50% |
| 181 दिन से 210 दिन | 5.50% | 6.00% |
| 211 दिन से 270 दिन | 5.75% | 6.25% |
| 271 दिन से 1 वर्ष से कम | 6.00% | 6.50% |
| 1 वर्ष | 6.10% | 6.60% |
| 1 वर्ष से 400 दिन | 6.25% | 6.75% |
| 401 दिन से 2 वर्ष | 6.25% | 6.75% |
| 2 वर्ष से 3 वर्ष | 6.25% | 6.75% |
| 3 वर्ष से 5 वर्ष | 6.30% | 6.90% |
| 5 वर्ष से 10 वर्ष | 6.00% | 7.00% |
| 10 वर्ष से अधिक | 5.50% | 6.00% |
| 444 दिन | 6.45% | 6.95% |
बैंक ऑफ बड़ौदा सावधि जमा ब्याज दर 10 मार्च 2026 को अपडेट की गई है।
यहाँ टेबल में सावधि जमा पर भारत के सभी प्रमुख बैंको की FD ब्याज़ दरे दी गई है:
| बैंक का नाम | न्यूनतम दर | अधिकतम दर |
| यूनियन बैंक ऑफ इंडिया | 2.75% | 6.60% |
| बैंक ऑफ इंडिया | 3.00% | 6.60% |
| ICICI बैंक | 2.75% | 6.50% |
| HDFC बैंक | 2.75% | 6.50% |
| स्टेट बैंक ऑफ इंडिया | 3.05% | 6.40% |
| एक्सिस बैंक | 3.00% | 6.45% |
| पंजाब नैशनल बैंक | 3.00% | 6.60% |
| कोटक महिंद्रा बैंक | 2.75% | 6.70% |
| यस बैंक | 3.25% | 7.00% |
| इंडसइंड बैंक | 3.25% | 7.00% |
| केनरा बैंक | 3.00% | 6.50% |
| IDFC बैंक | 3.00% | 7.20% |
| IDBI बैंक | 3.00% | 6.50% |
| इंडियन ओवरसिज़ बैंक | 3.50% | 6.60% |
| सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया | 3.00% | 6.25% |
| पंजाब & सिंध बैंक | 2.85% | 6.70% |
| UCO बैंक | 2.90% | 6.45% |
| RBL बैंक | 3.50% | 7.20% |
| फेडरल बैंक | 3.00% | 6.70% |
| बंधन बैंक | 2.95% | 7.25% |
| साउथ इंडिया बैंक | 2.90% | 6.70% |
| करूर वैश्य बैंक | 4.00% | 6.80% |
| कर्नाटक बैंक | 3.50% | 6.65% |
| DBS बैंक | 2.75% | 6.60% |
| श्रीराम फाइनेंस | 6.79% | 7.35% |
| बजाज फाइनेंस | 6.60% | 6.95% |
| महिंद्रा फाइनेंस | 6.75% | 7.00% |
| AU स्मॉल फाइनेंस | 3.50% | 7.10% |
| यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक | 4.00% | 7.50% |
| सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक | 4.00% | 7.90% |
| DCB बैंक | 3.75% | 7.15% |
| इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक | 3.50% | 7.40% |
| ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक | 2.75% | 8.00% |
| कर्नाटक ग्रामीण बैंक | 3.25% | 6.60% |
| नॉर्थ इस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक | 3.50% | 7.75% |
यह सावधि जमा ब्याज दरें सामान्य नागरिकों के लिए है।
बैंक ऑफ बड़ौदा एफडी स्कीम के निम्नलिखित प्रकार है:
यह बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा सावधि जमा के तहत प्रदान किया जाने वाला एक टैक्स सेविंग विकल्प है। BOB टैक्स सेविंग सावधि जमा खाते के अंतर्गत आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत कर लाभ प्राप्त प्राप्त किए जा सकते है। यह खाता 5 वर्ष की लॉक इन अवधि के साथ आता है।
यह बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा प्रदान की जानी वाली एक तय अवधि की सावधि जमा योजना है। इस स्कीम में निवेशकों को 444 दिन की तय अवधि के लिए सावधि जमा में निवेश करना होता है, जिस पर बैंक द्वारा सामान्य नागरिकों को 6.60% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.10% तक का ब्याज दिया जाता है।
बैंक ऑफ बड़ौदा लिक्विड सावधि जमा स्कीम विशेष रूप से तरलता और रिटर्न के बीच संतुलन बनाता है। यह सावधि जमा स्कीम आमतौर पर जरूरत के समय निकासी की सुविधा प्रदान करती है।
बैंक ऑफ बड़ौदा रेगुलर इनकम कम आवर्ती जमा योजना के अंतर्गत अधिक समय की अवधि पर अधिक ब्याज प्रदान किया जाता है। साथ ही चक्रवृद्धि ब्याज के माध्यम से लंबी अवधि में निवेश को बढ़ने का अच्छा अवसर प्रदान होता है।
बैंक ऑफ बड़ौदा एफडी स्कीम का लाभ प्राप्त करने के लिए ग्राहकों को निम्नलिखित शर्तों को पूरा करना होता है:
लोग यह भी पढ़ते है: कौन सा बैंक एफडी पर सबसे अधिक ब्याज देता है?
बैंक ऑफ बड़ौदा सावधि जमा खाता ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनो माध्यमों से खोला जा सकता है:
बैंक ऑफ बड़ौदा में एफडी पर ब्याज दर 2026 में सामान्य नागरिकों के लिए 6.60% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.10% (Bank of Baroda FD Rates) तक है। बैंक ऑफ बड़ौदा एफडी रेट्स हर अवधि के लिए भिन्न है, 444 दिनों की एफडी पर बैंक ऑफ बड़ौदा सबसे अधिक ब्याज कर रहा है। सुरक्षित और स्थिर रिटर्न की चाह रखने वाले निवेशकों के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा एफडी स्कीम एक उपयुक्त निवेश विकल्प साबित हो सकता है।