पोस्ट ऑफिस वरिष्ठ नागरिक बचत योजना क्या है?
डाकघर वरिष्ठ नागरिक योजना रिटायरमेंट के बाद नियमित आय प्राप्त करने के लिए बेहतरीन निवेश विकल्प है। पोस्ट ऑफिस में सीनियर सिटीजन स्कीम के तहत एकमुश्त निवेश पर हर 3 महीने में ब्याज़ दिया जाता है। ब्याज़ प्रत्यक्ष रूप से खाते में डाला जाता है, जिसे निकाला भी जा सकता है। ब्याज की नियमित निकासी सुविधा होने के कारण इसे वरिष्ठ नागरिकों के लिए डाकघर मासिक आय योजना के रूप में देखा जा सकता है।
ल निवेश राशि को 5 वर्षों के बाद पूर्ण रूप से प्राप्त किया जा सकता है। पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम फॉर सीनियर सिटीजन इंटरेस्ट रेट वर्तमान में 8.2% तक है, जो डाकघर सावधि जमा ब्याज दरों से अधिक है।
वित्त वर्ष 2025-26 में वरिष्ठ नागरिकों के लिए केंद्रीय बजट अपडेट
केंद्रीय बजट 2025-26 के अनुसार वरिष्ठ नागरिको के लिए TDS सीमा को 50,000 से 1,00,000 तक बढा दिया गया है, जो 1 अप्रैल 2025 से प्रभाव में है।
पोस्ट ऑफिस वरिष्ठ नागरिक बचत योजना की विशेषताएं
पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीजन स्कीम 2026 की निम्नलिखित विशेषताएं है:
- पात्रता - 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक
- निवेश राशि - न्यूनतम 1,000 और अधिकतम 30 लाख
- ब्याज़ दर - 8.2%
- ब्याज़ भुगतान - ब्याज़ चक्रवृद्धि होता है और तिमाही तौर पर भुगतान किया जाता है।
- संयुक्त खाता - जीवनसाथी के साथ संयुक्त खाता खोला जा सकता है।
- अवधि - परिपक्वता अवधि 5 वर्ष है, लेकिन खाते को अतिरिक्त 3 वर्षो के लिए बढाया जा सकता है।
- कर लाभ - 1.5 लाख तक की राशि आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 80C के तहत टैक्स कटौती के लिए योग्य है, हालांकि अर्जित ब्याज कर योग्य है।
- नामांकन सुविधा - उपलब्ध
- समयपूर्व निकासी - आपात स्थिति में जुर्माने के साथ अनुमति है।
- सुरक्षित योजना - सरकार समर्थित योजना होने के कारण योजना सुरक्षित है।
पोस्ट ऑफिस वरिष्ठ नागरिक बचत योजना पात्रता
पोस्ट ऑफिस वरिष्ठ नागरिक बचत योजना में पात्र होने के लिए निवेशको को कुछ शर्तो को पूरा करना जरूरी है:
- पूर्व सरकरी कर्मचारी 55 से 60 वर्ष के वरिष्ठ नागरिक बचत योजना में निवेश कर सकते है, हालांकि उन्हे रिटायरमेंट के बाद 3 महीनो के अंदर निवेश करना जरूरी है।
- 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक योजना के लिए पात्र है।
- NRI और HUF डाकघर वरिष्ठ नागरिक बचत योजना के लिए पात्र नहीं है।
पोस्ट ऑफिस वरिष्ठ नागरिक बचत योजना ब्याज़ दर
वर्तमान में डाकघर SCSS पर 8.2% की ब्याज़ दरे (Post office senior citizen scheme interest rate)
प्रदान कर रहा है। ब्याज़ दरो में साल में 4 बार बदलाव किया जाता है।
| अवधि |
ब्याज़ दर |
| जनवरी - मार्च 2023 |
8% |
| अप्रैल 2023 - मार्च 2024 |
8.2% |
| अप्रैल 2024 - जून 2024 |
8.2% |
| जनवरी 2025 - मार्च 2025 |
8.2% |
| अप्रैल 2025 - वर्तमान |
8.2% |
वरिष्ठ नागरिक कैसे पाएं हर तीन महीने में 51,250 रुपए?
वरिष्ठ नागरिक पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीजन स्कीम के अंतर्गत हर तीन महीने 51,250 तक का ब्याज प्राप्त कर सकते है और इस ब्याज की नियमित रूप से निकासी भी की जा सकती है। SCSS की अवधि 5 वर्ष होती है, लेकिन इसे 3 अतिरिक्त वर्षों के लिए बढाया जा सकता है। चलिए अब इसे उदाहरण की सहायता से समझते है:
- परिपक्वता अवधि 5+3 - 8 वर्ष
- वरिष्ठ नागरिक बचत योजना वर्तमान ब्याज दर - 8.2%
- वरिष्ठ नागरिक द्वारा निवेश की गई राशि - 25,00,000
अब ऐसे में पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीजन स्कीम कैलकुलेटर से गणना करने पर यह परिणाम आएगा:
- तिमाही ब्याज - 51,250
- कुल वार्षिक ब्याज - 2,05,000
- 8 वर्षों का कुल ब्याज - 16,40,000
- परिपक्वता लाभ - मूल निवेश राशि 25,00,000
आसान शब्दो में कहे तो 25,00,000 रुपए निवेश करने पर वरिष्ठ नागरिक 8 साल की अवधि में करीब 16,40,000 का ब्याज प्राप्त करेंगे। इस ब्याज का भुगतान हर 3 महीने में 51,250 रुपए के तौर पर किया जाएगा और अंत में मूल निवेश राशि भी रिटर्न की जाएगी।
डाकघर वरिष्ठ नागरिक बचत योजना समयपूर्व निकासी नियम
जब डाकघर SCSS खाते को परिपक्वता से पहले बंद कराया जाता है, उसे समयपूर्व निकासी कहते है। डाकघर SCSS में समयपूर्व निकासी करने पर डाकघर जुर्माना लगाता है, जिसकी जानकारी निम्नलिखित है:
- डाकघर SCSS खाते को खोलने के बाद किसी भी समय बंद करने की अनुमति देता है।
- यदि खाते को 1 वर्ष से पहले बंद कराया जाता है, तो ब्याज़ का भुगतना नही किया जाएगा। यदि भुगतान किया गया होगा तो वो, मूल निवेश राशि मे से काट लिया जाएगा।
- यदि 1 वर्ष से 2 वर्ष के बीच में खाते को बंद कराया जाता है तो, मूल राशि पर 1.5% का जुर्माना लगाया जाएगा।
- यदि 2 वर्ष से 5 वर्ष के बीच में SCSS खाते को बंद किया जाता है तो, मूल राशि पर 1% का जुर्माना लगाया जाएगा।
- यह जुर्माना लगने का अर्थ है, कि 1.5% या 1% आपकी मूल निवेश राशि से भुगतान से पहले काट लिया जाएगा।
- यदि किसी खाते की परिपक्वता को अतिरिक्त 3 वर्षो के लिए बढाया गया है, तो उसमे 1 वर्ष बाद निकासी की जा सकती है। इस पर किसी तरह का जुर्माना नही लगाया जाएगा।
डाकघर वरिष्ठ नागरिक बचत योजना खाते को परिपक्वता पर बंद कैसे करे
पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीजन स्कीम खाते को परिपक्वता पर बंद कराने से पहले कुछ मुख्य बातो को ध्यान मे रखना आवश्यक है:
- 5 वर्ष बाद खाता बंद करने के लिए निवेशको को एक अनुरोध पत्र, पासबुक के साथ डाकघर मे जमा कराना होता है।
- खाताधारक की मृत्यु की स्थिति मे, जिस दिन खाताधारक की मृत्यु हुई होगी, उस दिन से खाते पर डाकघर बचत खाते के अनुसार ब्याज़ दिया जाएगा।
- जीवन साथी संयुक्त खाते का हिस्सा है या कोई नामांकित व्यक्ति है, तो वह डाकघर SCSS खाते को परिपक्वता तक ज़ारी रख सकते है।
डाकघर वरिष्ठ नागरिक बचत योजना में आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज़
डाकघर SCSS में आवेदन करने के लिए आपके पास निम्नलिखित दस्तावेज़ होना आवश्यक है:
- डाकघर से आवेदन पत्र प्राप्त करे, उसे भरे।
- KYC फॉर्म भरे।
- PAN
- वोटर ID कार्ड
- तत्काल फोटो
- पासपोर्ट
- आधार कार्ड
डाकघर वरिष्ठ नागरिक बचत खाता कैसे खोले
बताई गई प्रक्रिया के माध्यम से आप डाकघर बचत खाता खोल सकते है:
- निवेशक अपने नजदीकी डाकघर जाए।
- डाकघर से SCSS आवेदन पत्र प्राप्त करे या इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलॉड करे।
- निजी जानकारी जैसे - शाखा नाम, खाता नंबर और अपना नाम आदि भरे, SCSS के विकल्प पर टिक लगाए।
- 2 पासपोर्ट साइज़ फोटो पत्र के साथ लगाए।
- आवेदन पत्र को आवश्यक दस्तावेज़ो के साथ जमा करे।
- निवेश राशि को जमा करे।
- प्रक्रिया पूरी होने के बाद डाकघर द्वारा आपके लिए SCSS खाता खोल दिया जाएगा और आपके खाते की एक पासबुक दी जाएगी।
- सुनिश्चित करे की सभी खाताधारक आवेदन पत्र पर हस्ताक्षर करे।
निष्कर्ष
डाकघर वरिष्ठ नागरिक बचत योजना पोस्ट ऑफिस वरिष्ठ नागरिक बचत योजना एक सरकार समर्थित योजना है, जिसमे निवेशको को एकमुश्त निवेश करना होता है। यह निवेश आमतौर पर 5 वर्षो के लिए किया जाता है, जिसे अतिरिक्त 3 वर्षो के लिए बढाया जा सकता है। डाकघर SCSS (Senior Citizen Saving Scheme Post Office) योजना पर 8.2% की ब्याज़ दर प्रदान कर रहा है। ब्याज़ का भुगतान हर 3 महीने में किया जाता है, जिसकी निकासी भी करी जा सकती है, विभिन्न लाभ और सुविधाएं मिलकर डाकघर बचत योजना को एक लोकप्रिय निवेश विकल्प बनाते है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
FAQs
-
डाकघर SCSS पर कितना ब्याज़ दे रहा है?
वर्तमान में डाकघर, पोस्ट ऑफिस में सीनियर सिटीजन स्कीम (SCSS) पर 8.2% ब्याज़ दे रहा है।
-
डाकघर वरिष्ठ नागरिक बचत योजना को परिपक्वता के बाद कितने वर्षो के लिए बढाया जा सकता है?
डाकघर वरिष्ठ नागरिक बचत खाते को 5 वर्षो के बाद 3 अतिरिक्त वर्षो के लिए बढाया जा सकता है।
-
क्या डाकघर वरिष्ठ नागरिक बचत योजना एक से अधिक खाता खोलने की अनुमति देती है?
निवेशक एक से ज्यादा खाता खोल सकते है, लेकिन कुछ शर्तो के साथ - कुल निवेश राशि 30 लाख से अधिक ना हो और एक डाकघर शाखा में एक ही खाता खोला जा सकता है।
-
क्या डाकघर वरिष्ठ नागरिक बचत योजना में परिपक्वता से पहले निकासी कर सकते है?
यदि डाकघर वरिष्ठ नागरिक बचत योजना के तहत समयपूर्व निकासी की जाती है तो, इस पर डाकघर द्वारा जुर्माना लगाया जाता है। हालांकि जो ब्याज़ हर 3 महीने में खाते में डाला जाता है उसकी निकासी की जा सकती है।
-
डाकघर वरिष्ठ नागरिक बचत योजना किन निवेशको के लिए उपयुक्त है?
जो वरिष्ठ निवेशक किसी लक्ष्य जैसे - बच्चो की उच्च शिक्षा, विवाह या
रिटायरमेंट प्लानिंग को हासिल करना चाहते है। लक्ष्य के लिए पैसा बचाना चाहते है, साथ में उस पर ब्याज़ प्राप्त करना चाहते है। उन निवेशको के लिए डाकघर वरिष्ठ नागरिक बचत योजना उपयुक्त है।
-
क्या डाकघर वरिष्ठ नागरिक बचत योजना में परिपक्वता से पहले निकासी कर सकते है?
यदि डाकघर वरिष्ठ नागरिक बचत योजना के तहत समयपूर्व निकासी की जाती है तो, इस पर डाकघर द्वारा जुर्माना लगाया जाता है। हालांकि जो ब्याज़ हर 3 महीने में खाते में डाला जाता है उसकी निकासी की जा सकती है।
-
पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम फॉर सीनियर सिटीजन इंटरेस्ट रेट क्या है?
डाकघर द्वारा वर्तमान में वरिष्ठ नागरिकों के लिए डाकघर मासिक आय योजना पर 8.2% का ब्याज दे रहा है।
-
पोस्ट ऑफिस वरिष्ठ नागरिक बचत योजना को वरिष्ठ नागरिकों द्वारा मासिक आय योजना के रूप में कैसे उपयोग किया जा सकता है?
पोस्ट ऑफिस वरिष्ठ नागरिक बचत योजना के तहत 5 वर्ष बाद मूल निवेश राशि की निकासी की जा सकती है, हालांकि इन दौरान डाकघर द्वारा हर 3 महीने में सीनियर सिटीजन स्कीम खाते पर ब्याज जोडा जाता है, जिसकी निकासी की जा सकती है। ऐसा करने पर किसी प्रकार का जुर्माना भी नहीं लगता है। इस प्रकार डाकघर वरिष्ठ नागरिक बचत योजना को वरिष्ठ नागरिकों के लिए डाकघर मासिक आय योजना के रूप में देखा जा सकता है।
-
डाकघर वरिष्ठ नागरिक बचत योजना खाते का बैलेंस कैसे चेक किया जा सकता है?
डाकघर वरिष्ठ नागरिक बचत योजना खाते का बैलेंस चेक करने के लिए ग्राहक
IPPB इंटरनेट बैंकिंग का उपयोग कर सकते है।
-
सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम कैलकुलेटर क्या है?
पोस्ट ऑफिस वरिष्ठ नागरिक बचत योजना कैलकुलेटर एक वित्तीय उपकरण जिसके माध्यम से ब्याज और परिपक्वता राशि का गणना की जा सकती है।