1 करोड़ रुपये का टर्म इंश्योरेंस प्लान

1 करोड़ रुपये का टर्म इंश्योरेंस (1 Crore Term Insurance ) प्लान एक शुद्ध जीवन बीमा कवर है, जो पॉलिसी अवधि के दौरान बीमित व्यक्ति की असामयिक मृत्यु होने पर नॉमिनी को 1 करोड़ रुपये की एकमुश्त बीमा राशि प्रदान करता है। यह राशि परिवार को दैनिक खर्चों, बच्चों की शिक्षा और होम लोन जैसी वित्तीय जिम्मेदारियों को पूरा करने में सहायता करती है, जिससे उनके भविष्य की आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित होती है।

Read more
53 साझेदार इंश्योरेंस साझेदार
13.2 Crore पंजीकृत ग्राहक
6.29 Crore बेची गई पॉलिसियाँ
we are rated ++ rating
₹1 करोड़ का जीवन बीमा ₹478/month+से शुरू
Lowest Price Guarantee ˜
अभी अपना प्रीमियम जांचें
Please wait. We Are Processing..
Term Insurance
Get Updates on WhatsApp
×

1 करोड़ रुपये का टर्म इंश्योरेंस आपको मात्र रू.409 महिने के किफायती प्रीमियम पर आसानी से खरीद सकतें हैं।

इस लेख के माध्यम से आप 1 crore term insurance plan in hindi के बारे में हिंदी में विस्तार से समझ सकते हैं।

हर मिनट

एक भारतीय परिवार बिना जीवन कवर के अपना एकमात्र कमाने वाला खो देता है।

83% भारतीयों के पास कोई औपचारिक जीवन बीमा नहीं है — इसलिए अपने परिवार को तैयार न छोड़ें।

टर्म प्लान देखें
Mother and child — protect your family with term insurance

1 करोड़ टर्म इंश्योरेंस योजना क्या है?

1 करोड़ रुपये का टर्म इंश्योरेंस (1 Crore Term Insurance) प्लान एक प्रकार का जीवन बीमा है जो 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सुरक्षा प्रदान करता है। किसी भी अन्य बीमा योजना की तरह, यह जीवन बीमा का सबसे शुद्ध और बुनियादी रूप है जिसमें आप एक निश्चित समय अवधि के लिए नियमित रूप से प्रीमियम का भुगतान करते हैं जिसे ‘पॉलिसी अवधि’ (Policy term) कहा जाता है। इस टर्म इंश्योरेंस प्लान में आपकी दुर्भाग्यपुर्ण मृत्यु होने पर चुने गये नॉमिनी को 1 करोड़ रूपये प्राप्त होंगे। यह बड़ी राशि आपकी गैर-मौजूदगी में आपके परिवार को फाइनेंशियल सुरक्षा प्रदान करने में मदद करती है। क्योंकि यह एक शुद्ध जोखिम कवर है, इसलिए पॉलिसी अवधि समाप्त होने पर आपको कोई राशि नहीं मिलेगी।

उदाहरण के लिए: एक स्वस्थ 29 वर्षीय पुरुष, जो धूम्रपान नहीं करता, को 1 करोड़ के टर्म इंश्योरेंस प्लान के लिए 60 वर्षों तक 447 रुपये प्रति माह का भुगतान करना होगा। इसका मतलब है कि आपको 1 करोड़ का टर्म इंश्योरेंस 14 रुपये प्रतिदिन की दर से मिलेगा।

one crore term plan

Secure Your Family Future Today

₹1 CRORE

Term Plan Starting @

Get an online discount of upto 15%#

Compare 40+ plans from 15 Insurers

+Standard T&C Applied

बेस्ट 1 करोड़ टर्म इंश्योरेंस प्लान 2026

सिर्फ़ ₹13/दिन पर 1 करोड़ रुपये का टर्म प्लान खरीदें। नीचे 2026 तक 1 करोड़ रुपये के लिए सबसे अच्छे टर्म इंश्योरेंस प्लान (Best Term Insurance Plan For 1 Crore) की सूची दी गई है। आप इन 1 करोड़ रुपये के टर्म इंश्योरेंस प्लान पर नज़र डाल सकते हैं और अपनी पसंद का प्लान चुन सकते हैं:

नीजि बीमा कंपनी

टर्म इंश्योरेंस प्लान

प्रवेश आयु

बीमा राशि

HDFC लाइफ इंश्योरेंस

HDFC लाइफ क्लिक 2 प्रोटेक्ट सुप्रीम

18 – 65 वर्ष

10,000 लाख - कोई सीमा नहीं

ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस

ICICI प्रू आईप्रोटेक्ट स्मार्ट प्लस

18 – 65 वर्ष

25 लाख – 20 करोड़

टाटा AIA लाइफ इंश्योरेंस

टाटा AIA संपूर्ण रक्षा वादा

18 – 65 वर्ष

25 लाख – कोई सीमा नहीं

SBI लाइफ इंश्योरेंस

SBI स्मार्ट शील्ड प्लस

18 – 65 वर्ष

25 लाख – कोई सीमा नहीं

बजाज लाइफ इंश्योरेंस

बजाज लाइफ ईटच II

18 – 65 वर्ष

50 लाख – कोई सीमा नहीं

एक्सिस मैक्स लाइफ इंश्योरेंस

एक्सिस मैक्स स्मार्ट टर्म प्लान प्लस

18 – 60 वर्ष

25 लाख – 20 करोड़

गो डिजिट लाइफ इंश्योरेंस

डिजिट ग्लो टर्म इंश्योरेंस

18 – 65 वर्ष

25 लाख – 1 करोड़

आदित्य बिड़ला सन लाइफ इंश्योरेंस

ABSLI सुपर टर्म प्लान

18 - 65 वर्ष

25 लाख – कोई सीमा नहीं

इंडिया फर्स्ट लाइफ इंश्योरेंस

इंडिया फर्स्ट लाइफ प्लान

18 - 60 वर्ष

1 लाख - 50 करोड़

कोटक महिंद्रा लाइफ इंश्योरेंस

कोटक ई-टर्म इंश्योरेंस

18 – 65 वर्ष

51 लाख - कोई सीमा नहीं

केनरा एचएसबीसी लाइफ इंश्योरेंस

केनरा HSBC यंग टर्म प्लान - लाइफ सिक्योर

18 – 45 वर्ष

25 लाख – कोई सीमा नहीं

श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस

श्रीराम लाइफ ऑनलाइन टर्म प्लान

18 - 55 वर्ष

25 लाख - 10 करोड़

पीएनबी मेट लाइफ इंश्योरेंस

PNB मेटा टर्म प्लान प्लस

18 - 60 वर्ष

25 लाख - कोई सीमा नहीं

स्टार यूनियन दाई-इची लाइफ इंश्योरेंस

SUD लाइफ ई-लाइफलाइन

18 - 60 वर्ष

25 लाख - 1 करोड़

प्रामेरिका लाइफ इंश्योरेंस

प्रामेरिका लाइफ सरल जीवन बीमा

18 - 65 वर्ष

5 लाख - 25 लाख

अवीवा लाइफ इंश्योरेंस

सिग्नेचर 3D टर्म प्लान - प्लैटिनम

18 - 65 वर्ष

30 लाख - 5 करोड़

फ्यूचर जनरली लाइफ इंश्योरेंस

फ्यूचर जेनरली केयर प्लस प्लान

18 - 60 वर्ष

10 लाख - कोई सीमा नहीं

रिलायंस निप्पॉन लाइफ इंश्योरेंस

रिलायंस निप्पॉन लाइफ सुपर सुरक्षा प्लस

18 - 60 वर्ष

2 करोड़ - कोई सीमा नहीं

एजियास फेडरल लाइफ इंश्योरेंस

टर्मश्योरेंस जीवन सुरक्षा बीमा योजना

18 - 60 वर्ष

5 लाख - कोई सीमा नहीं

बंधन लाइफ इंश्योरेंस

बंधन लाइफ iTerm प्राइम

18 – 65 वर्ष

-

भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस

भारती एक्सा फ्लेक्सी टर्म प्रो

18 - 65 वर्ष

25 लाख - कोई सीमा नहीं

एडलवाइस लाइफ इंश्योरेंस

एडलवाइस लाइफ जिंदगी प्रोटेक्ट प्लस

18 – 65 वर्ष

50 लाख – कोई सीमा नहीं

सार्वजनिक बीमाकर्ता

भारतीय जीवन बीमा निगम लिमिटेड

LIC जीवन अमर

18 - 65 वर्ष

25 लाख - कोई सीमा नहीं

अस्वीकरण: *उल्लिखित बीमाकर्ता/योजनाएँ, IRDAI द्वारा प्रकाशित '31.03.2025 तक जीवन बीमाकर्ताओं के प्रथम वर्ष के प्रीमियम रिपोर्ट' के अनुसार, हमारे प्लेटफ़ॉर्म पर टर्म इंश्योरेंस प्लान प्रदान करने वाले पॉलिसीबाज़ार के बीमाकर्ता भागीदारों द्वारा दी जाने वाली उच्चतम से निम्नतम बीमित राशि (SA) के क्रम में व्यवस्थित हैं। पॉलिसीबाज़ार किसी भी बीमाकर्ता द्वारा प्रदान किए जाने वाले किसी विशेष बीमाकर्ता या बीमा उत्पाद का समर्थन, मूल्यांकन या अनुशंसा नहीं करता है। भारत में बीमाकर्ताओं की पूरी सूची के लिए IRDAI की वेबसाइट www.irdai.gov.in देखें।

Life Insurer Details

1 करोड़ का टर्म इंश्योरेंस कैसे काम करता है?

1 करोड़ रूपये का टर्म इंश्योरेंस पॉलिसी (1 Crore Ka Term Insurance Policy) शुद्ध रुप से काम करता है, जिसमें कम प्रमीयिम के बदले आपके परिवार को उच्च लाइफ कवरेज (sum assured) दिया जाता है। आइए नीचे दिए गए उदाहरण से समझते हैं-


मान लीजिए राहुल ने 30 साल की उम्र में ₹1 करोड़ की बीमा राशि वाला एक टर्म इंश्योरेंस प्लान खरीदा। उन्होंने 40 साल की पॉलिसी अवधि चुनी और अपनी पत्नी को इस प्लान का नॉमिनी बनाया। इसके लिए राहुल को 1 करोड़ रुपये के टर्म इंश्योरेंस के लिए रु.800-रु.1000 प्रति महिने के किफायती प्रीमियम पर प्राप्त हो गया। पाँच साल बाद, राहुल की एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है। ऐसे में, 1 करोड़ रुपये की पूरी बीमा राशि उनकी पत्नी को प्रदान की जाएगी। यह भुगतान उन्हें अपने पति के बिना आर्थिक सुरक्षा के साथ अपना जीवन जारी रखने में मदद कर सकता है।

1 करोड़ का टर्म इंश्योरेंस प्लान क्यों जरूरी है?

यह 1 करोड़ रुपये का इंश्योरेंस पॉलिसी (1 crore ka insurance policy)आपके परिवार को आपके साथ कोई अनहोनी होने पर एक मज़बूत वित्तीय सुरक्षा प्रदान करता है। यह भुगतान आपके परिवार के जरूरी खर्चों जैसे-विवाह, बच्चे की पढ़ाई, और आदि आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायता करता है |

आइए समझते हैं कि आजकल 1 करोड़ का टर्म इंश्योरेंस क्यों महत्वपूर्ण होता जा रहा है:

    • परिवार की जीवनशैली के स्तर को सुरक्षित करना: बढ़ती महंगाई के दौर में और परिवार के बढ़ती सुरक्षा को देखते हुए , 1 करोड़ का टर्म इंश्योरेंस प्लान आपके परिवार को आपकी अनुपस्थिति में अपनी मनचाही जीवनशैली बनाए रखने में मदद करेगा। दीर्घकालिक ऋण और कई आश्रितों वाले व्यक्तियों के लिए यह प्लान खरीदना एक समझदारी भरा निर्णय है।

    • आय की जगह: 1 करोड़ का टर्म इंश्योरेंस प्लान एक आय की जगह के रूप में काम करता है। आपकी अनुपस्थिति में आपकी आय की जगह लेने के लिए यह एक स्मार्ट विकल्प है। यह आपको नियमित आय, एकमुश्त राशि या दोनों के संयोजन के रूप में भुगतान प्राप्त करने का विकल्प प्रदान करता है। यह घरेलू खर्चों को प्रबंधित करने में भी मदद करता है।

    • बढ़ती महंगाई : जितनी तेजी से समय बदल रहा है उतनी ही तेजी से महंगाई भी बढ़ती जा रही है वेसे ही आपके पैसे की ताकत उतनी ही कम होती जाएगी ऐसे में टर्म प्लान लेते समय इस बात का ध्यान रखना जरूरी है की भविष्य में बढ़ती महंगाई के कारण इसके वास्तविक मूल्य को कैसे प्रभावित करेगी। ऐसे में 1 करोड़ का उच्च कवरेज वाला प्लान यह सुनिश्चित करता है आपके परिवार को उनकी मनचाही जीवनशैली से समझौता नहीं करना पड़ेगा।

    • लोन और कर्ज को कवर : अगर आपके पास होम लोन, कार लोन, एजुकेशन लोन आदि जैसे बकाया लोन हैं, तो आपकी मृत्यु की स्थिति में 1 करोड़ रुपये के टर्म प्लान से आपके परिवार को समय पर लोन चुकाने में मदद मिलेगी।

    • बच्चों के भविष्य को सुरक्षित : 1 करोड़ का टर्म इंश्योरेंस प्लान आपके बच्चों के सपनों की रक्षा करता है, आपकी अप्रत्याशित मृत्यु की स्थिति में, टर्म इंश्योरेंस प्लान से आपके बच्चे की कॉलेज की फीस, उच्च शिक्षा और स्कूल के खर्चों को बिना किसी रुकावट के पूरा करने में सहायता करता है।

    • विवाह: बच्चे का विवाह सबसे महत्वपूर्ण और यादगार पल होता है जिसे बिना किसी आर्थिक समस्या के मनाया जाना चाहिए। 1 करोड़ का टर्म इंश्योरेंस प्लान चुनने से यह सुनिश्चित होता है कि आपकी अनुपस्थिति में भी, आपके परिवार के पास इस सपने को पूरा करने के लिए आर्थिक साधन मौजूद हों।

    • राइडर्स के साथ विक्लप कवर : कस्टमाइजेशन राइडर्स के साथ मिलती है, अपने जीवन बीमा को और और अच्छा बनाने के लिए, आप अपने 1 करोड़ के टर्म प्लान के साथ अलग-अलग राइडर्स का विक्लप चुन सकते है, जैसे की:

      • गंभीर बीमा कवर (Critical Illness Cover)

      • आक्समिक मृत्यु लाभ (Accidental Death Benefit)

      • प्रीमियम की छूट (Waiver Of Premium)

      • इन राइडर्स को अतिरिक्त प्रीमियम पर आपके एक करोड़ के टर्म प्लान में जोड़ा जा सकता है।

      • वार्षिक करों पर बचत करें (Tax Benefits)

आयकर अधिनियम 1961 की धारा 80सी और 10(10डी) के तहत प्रचलित कर कानूनों के अनुसार, 1 करोड़ का टर्म इंश्योरेंस आपको अपने करों को बचाने में मदद कर सकता है। यह सुझाव दिया जाता है कि आप अपनी प्रोफ़ाइल के लिए लागू कर टर्म इंश्योरेंस टैक्स लाभ देखने के लिए अपने वित्तीय सलाहकार से संपर्क करें।

1 करोड़ का टर्म इंश्योरेंस प्लान आपके परिवार को भविष्य में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का एक सरल और किफ़ायती तरीका प्रदान करता है, चाहे कितनी भी चुनौतियाँ क्यों न आएँ। आप 1 करोड़ के टर्म इंश्योरेंस प्लान के प्रीमियम की जाँच के लिए टर्म इंश्योरेंस कैलकुलेटर का उपयोग कर सकते हैं।

Read about Section 80C and Section 80D in English

1 करोड़ रुपये के लिए बेस्ट टर्म इंश्योरेंस प्लान खरीदने की विशेषताएं और लाभ क्या हैं?

1 करोड़ रुपये के टर्म प्लान के प्रमुख फायदे और विशेषताएं इस प्रकार हैं:

कम प्रीमियम में उच्च लाइफ सुरक्षा:

1 करोड़ रुपये के उच्च जीवन सुरक्षा कवर वाला टर्म इंश्योरेंस (Term Insurance) सबसे बेहतरीन विकल्प है। यह मात्र ₹500-₹1000 प्रति महिने की निश्चित राशी पर ₹1 करोड़ या उससे अधिक का जीवन कवर प्रदान करता है, जिससे आपके परिवार को आपके अस्मय जाने के बाद भी वित्तीय सुरक्षा प्राप्त होती है।

परिवार की वित्तीय सुरक्षा का कवर

1 करोड़ रूपये का टर्म इंश्योरेंस से आपके परिवार में आपकी अनुपस्थिति में वित्तीय सुरक्षा प्रदान करती है। यह उच्च लाइफ बीमा भविष्य में होने वाले खर्च, कर्जा , बच्चे की उच्च शिक्षा और आर्थिक तंगी से दुर रखता है और एक उच्च जीवन शैली प्रदान करती है।

कर्जों से राहत

1 करोड़ रुपये का टर्म इंश्योरेंस से आप अपनी आकस्मिक मृत्यु के कारण आपके परिवार पर होने पर ऐसे मामलों में, इंश्योरेंस से मिली बीमा राशि का उपयोग किसी भी पेंडिंग लोनऔर देनदारियों को चुकाने के लिए किया जा सकता है, जिससे यह तय होता है कि आपके परिवार को बिना किसी कठनाई के अपना जीवन-यापन कर सकते हैं।

प्रीमियम भुगतान

टर्म बीमा प्रीमियम भुगतान के लिए फ्लेक्सिबिलिटी देता है जिसमें आपको भुगतान करने के लिए तीन विक्लप दिए जाते है जैसे- एकल भुगतान, सीमित प्रीमियम भुगतान और नियमीत प्रीमियम भुगतान, जैसे मासिक, त्रैमासिक, अर्ध-वार्षिक या वार्षिक, के लिए प्रीमियम भुगतान की पसंदीदा समयवधि (आसानी से) निर्धारित कर सकते हैं।

लाभ भुगतान

1 करोड़ रूपये का टर्म प्लान में मृत्यु लाभ (Death Benefit) भुगतान के लिए तीन प्रकार में बांट दिया गया है जैसे- एकमुश्त राशि (Lump sum), नियमित मासिक आय (Monthly Income), और नियमित और एकमुश्त भुगतान का संयोजन का मिश्रण (Combination)। ये विकल्प आपके परिवार की आर्थिक ज़रूरतों के अनुसार आय को मैनेज करने में मदद करते हैं।

राइडर्स के साथ बेहतर सुरक्षा

टर्म प्लान में एक ऐड-ऑन विक्लप की तरह जोड़ा जाता है जिससे बीमाधारक को गंभीर बीमारी, अचानक आने वाली घटना में मृत्यु या विकलांगता, चोट और अस्पताल में भर्ती जैसी स्थितियों में सुरक्षा देते हैं। आप इन्हें थोड़ा अतिरिक्त प्रीमियम देकर अपने 1 करोड़ के टर्म प्लान में जोड़ सकते हैं।

वार्षिक टैक्स पर बचत

आयकर अधिनियम 1961 की धारा 80C और 10(10D) के अनुसार, 1 करोड़ का टर्म इंश्योरेंस आपको टैक्स बचाने में मदद कर सकता है। आपकी प्रोफ़ाइल के अनुसार सही लाभ जानने के लिए वित्तीय सलाहकार से सलाह लेना बेहतर है।

1 करोड़ का टर्म इंश्योरेंस किसे खरीदना चाहिए?

यहाँ उन लोगों की सूची दी गई है जिन्हें भारत में ऑनलाइन 1 करोड़ का टर्म इंश्योरेंस प्लान खरीदने पर विचार करना चाहिए। पहले टर्म इंश्योरेंस क्या है, यह जान लें और फिर अपने प्रियजनों के लिए एक करोड़ का टर्म प्लान खरीदें।

किसे खरीदना चाहिए

1 करोड़ का टर्म इंश्योरेंस खरीदने के फायदे

युवा/अविवाहित लोग

जिन लोगों ने अभी-अभी काम करना शुरू किया है और जिनकी उम्र 20 और 30 के बीच है। ऐसा इसलिए है क्योंकि वे किफायती प्रीमियम दरों पर लंबी पॉलिसी अवधि के लिए बड़ा जीवन बीमा कवर हासिल कर पाएँगे।

ऋणग्रस्त लोग

ऋण और कर्ज वाले लोगों को 1 करोड़ का टर्म इंश्योरेंस खरीदने पर विचार करना चाहिए क्योंकि इस योजना से प्राप्त भुगतान से परिवार को उनकी अनुपस्थिति में बकाया ऋण चुकाने के बोझ से राहत मिल सकती है।

व्यापार मालिक/स्व-नियोजित

व्यापार मालिकों और स्व-नियोजित व्यक्तियों को अपने प्रियजनों की असामयिक मृत्यु की स्थिति में उन्हें व्यवसाय ऋण या किसी अन्य देनदारियों से सुरक्षित करने के लिए 1 करोड़ का टर्म इंश्योरेंस खरीदना चाहिए।

छोटे बच्चों वाले माता-पिता

छोटे बच्चों वाले माता-पिता 1 करोड़ रुपये का सर्वश्रेष्ठ टर्म इंश्योरेंस प्लान खरीद सकते हैं, क्योंकि इन योजनाओं से प्राप्त भुगतान से उनके बच्चों को उनकी उच्च शिक्षा और अन्य वित्तीय आवश्यकताओं के लिए भुगतान करने में मदद मिल सकती है।

नवविवाहित

जो लोग नवविवाहित हैं, वे अपने आश्रित जीवनसाथी को आर्थिक रूप से सहायता कर सकते हैं और आपकी अनुपस्थिति में उनके जीवन की वर्तमान गुणवत्ता को बनाए रखने में उनकी सहायता कर सकते हैं।

करदाता

आयकर अधिनियम 1961 की धारा 80सी और 10(10डी) के तहत बचत के साथ कर के बोझ को कम करने और अपने परिवार को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के लिए, करदाताओं को 1 करोड़ का टर्म प्लान खरीदना चाहिए।

महिलाएं

आजकल कामकाजी महिलाएं भी परिवार की आय में योगदान देती हैं। महिला टर्म इंश्योरेंस प्लान उनकी अनुपस्थिति की स्थिति में अतिरिक्त आय लाभ जारी रखने के लिए महत्वपूर्ण हैं।

गृहिणी

गृहिणी के लिए टर्म इंश्योरेंस योजनाएँ गृहिणी की मृत्यु की स्थिति में उसके परिवार को भुगतान की गारंटी देती हैं। यह भुगतान वित्तीय तनाव से सुरक्षा प्रदान करने में मदद करता है।

वरिष्ठ नागरिक

वरिष्ठ नागरिक जो अपने जीवनसाथी की वित्तीय सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं, उन्हें संपूर्ण कवरेज वाला टर्म प्लान खरीदना चाहिए। वरिष्ठ नागरिकों के लिए टर्म इंश्योरेंस प्लान जीवनसाथी के लिए सुरक्षित सेवानिवृत्ति सुनिश्चित करते हैं।

टर्म इंश्योरेंस प्लान के लिए बीमित राशि के विकल्प

1 करोड़ के टर्म प्लान के अलावा, कुछ बीमा राशि विकल्प नीचे दिए , और आप अपनी ज़रूरतों के हिसाब से चुन सकते हैं। पॉलिसी दस्तावेज़ों में टर्म इंश्योरेंस की शर्तों के अनुसार उपयुक्त बीमा राशि चुनने की अधिक जानकारी भी उपलब्ध है। टर्म इंश्योरेंस में बीमा राशि (Sum Assured) को चुनते समय आपको आपकी सालाना आय का 10-20 गुना से अधिक चुनना चाहिए, जो आपकी उम्र, देनदारियों और परिवार की आर्थिक जरूरत पर निर्भर करती है।

बीमित राशि के महत्वपूर्ण विकल्प:

  • 1 करोड़ तक का कवर- सबसे ज्यादा फायदे वाला और आज की जनरेशन का सबसे भरोसेमंद और पहली पसंद वाला प्लान है जो युवा के लिए अच्छी फाइनेंशियल सुरक्षा प्रदान करता है ।

  • आय का 20 गुना- अगर आपकी सालाना कमाई 10 लाख है तो आप कम से कम 1 से 2 करोड़ तक का टर्म प्लान लेकर अपने भविष्य के लिए बेफिक्र हो सकते है ।

  • उच्च बीमा कवर (2 करोड़ तक) - यदि आपके ऊपर होम लोन या कर्जा है तो उच्च बीमा कवर को चुनना चाहिए ।

one crore term plan
plus

Term Plans

₹1
Crore

Life Cover

@ Starting from ₹ 13/day+

₹50
LAKH

Life Cover

@ Starting from ₹ 8/day+

₹75
LAKH

Life Cover

@ Starting from ₹ 12/day+

1 करोड़ के बेस्ट टर्म इंश्योरेंस प्लान खरीदने से पहले किन बातों का ध्यान रखें

1 करोड़ के लिए सबसे अच्छा टर्म इंश्योरेंस प्लान ढूँढना एक महत्वपूर्ण काम है, क्योंकि विभिन्न बीमा कंपनियाँ प्रतिस्पर्धी दरों पर प्लान पेश करती हैं। हालाँकि, अगर आपने अपनी अनुपस्थिति में अपने परिवार की आर्थिक सुरक्षा के लिए 1 करोड़ का टर्म प्लान खरीदने का फैसला कर लिया है, तो यहाँ कुछ महत्वपूर्ण मानदंड दिए गए हैं जिन पर आपको उपयुक्त 1 करोड़ का टर्म इंश्योरेंस प्लान खरीदते समय विचार करना चाहिए।

  • टर्म प्लान की प्रीमियम दर
    पॉलिसी के लाभों, समावेशन और बहिष्करणों पर विचार करने के बाद, प्रीमियम दर किसी भी टर्म इंश्योरेंस प्लान का एक महत्वपूर्ण पहलू है। प्लान की कीमतें एक बीमा कंपनी से दूसरी बीमा कंपनी में भिन्न हो सकती हैं। आप विभिन्न बीमा कंपनियों के 1 करोड़ के टर्म इंश्योरेंस प्रीमियम का पता लगाने के लिए एक ऑनलाइन टर्म इंश्योरेंस प्रीमियम कैलकुलेटर का उपयोग कर सकते हैं। आप अपनी आवश्यकताओं और अपनी टर्म इंश्योरेंस शर्तों के अनुरूप एक किफायती प्लान चुनने के लिए इन प्लान की तुलना कर सकते हैं।

  • कवरेज राशि
    आपका मानव जीवन मूल्य (HLV) भविष्य में आपकी अपेक्षित आय का एक अनुमान है। आप इसे HLV कैलकुलेटर का उपयोग करके आसानी से गणना कर सकते हैं, जो आपको सही बीमित राशि चुनने में मार्गदर्शन कर सकता है। एक सामान्य नियम के रूप में, अपनी वार्षिक आय का 10-15 गुना कवरेज चुनने की सलाह दी जाती है।

  • बीमाकर्ता का दावा निपटान अनुपात (CSR)
    सीएसआर, बीमा कंपनी द्वारा एक वर्ष में निपटाए गए कुल दावों की संख्या और उसी वर्ष प्राप्त कुल दावों की संख्या के योग को दर्शाता है। 95% से अधिक CSR यह दिखाता है कि बीमा कंपनी ने वार्षिक रूप से प्राप्त अधिकांश दावों का निपटारा कर दिया है और वह एक भरोसेमंद बीमाकर्ता है जहाँ से आप टर्म प्लान खरीद सकते हैं। इसलिए, आपको उच्च CSR वाली बीमा कंपनी चुननी चाहिए ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि आपके नामांकित व्यक्तियों/लाभार्थियों को दावा राशि समय पर प्राप्त हो।

  • सॉल्वेंसी अनुपात
    हमेशा उच्च सॉल्वेंसी अनुपात वाली बीमा कंपनियों की जाँच करें। उच्च सॉल्वेंसी अनुपात का अर्थ है बीमाकर्ता की दावों का भुगतान करने की वित्तीय क्षमता। पॉलिसी खरीदारों को बीमाकर्ता की वित्तीय स्थिति और टर्म इंश्योरेंस की शर्तों के बारे में गहन शोध करना चाहिए ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उनके पास दावों का निपटान करने की क्षमता है या नहीं।

  • मेडिकल टेस्ट की आवश्यकताएँ
    चिकित्सा जाँच के बारे में बीमा कंपनी की पॉलिसी पढ़ें । कुछ 1 करोड़ के टर्म प्लान में उम्र और जीवन बीमा राशि के आधार पर मेडिकल टेस्ट की आवश्यकता हो सकती है। किसी भी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य जाँच के बारे में जानकारी रखें।

  • राइडर्स
    राइडर्स अतिरिक्त लाभ होते हैं जिन्हें मौजूदा टर्म प्लान के कवरेज को बढ़ाने के लिए बेस प्लान में जोड़ा जा सकता है। राइडर कई प्रकार के होते हैं, जैसे प्रीमियम माफ़ी, गंभीर बीमारी, आकस्मिक पूर्ण और स्थायी विकलांगता, आकस्मिक मृत्यु, हॉस्पिकेयर राइडर, आदि। अपने 1 करोड़ के टर्म इंश्योरेंस प्लान का अधिकतम लाभ उठाने के लिए उपलब्ध राइडर्स और उनके लाभों की सूची देखें।

  • बहिष्करण
    सभी बहिष्करणों और टर्म इंश्योरेंस की शर्तों को समझने के लिए प्लान के दस्तावेज़ों को ध्यान से पढ़ें। ये ऐसी स्थितियाँ हैं जहाँ प्लान कोई भुगतान नहीं करेगा। सुनिश्चित करें कि आप इन प्रभावों से अवगत हैं।

1 करोड़ रुपये के लिए सर्वश्रेष्ठ टर्म इंश्योरेंस प्लान कैसे चुनें?

अपने परिवार के वित्तीय भविष्य को सुरक्षित करने के लिए 1 करोड़ रुपये के लिए सबसे अच्छा टर्म इंश्योरेंस प्लान चुनना ज़रूरी है। यहाँ बताया गया है कि आप अपने परिवार के लिए सबसे उपयुक्त 1 करोड़ रुपये का टर्म इंश्योरेंस ऑनलाइन कैसे चुन सकते हैं:

  • अपनी आर्थिक ज़रूरतों को समझे:

अपने परिवार की जरूरतों, आय और सभी वित्तीय देनदारियों का आकलन करना जरूरी है, क्योंकि टर्म इंश्योरेंस आपकी अनुपस्थिति में आय की भरपाई करके परिवार को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करता है।

  • 1 करोड़ के जीवन बीमा की प्रीमियम दरें:

जब तक प्रीमियम राशि आपके बजट में नहीं आती, आप 1 करोड़ का टर्म इंश्योरेंस नहीं खरीद पाएंगे या नियमित रूप से उसकी कीमत नहीं चुका पाएंगे। इसलिए, अपनी आय के अनुसार किफायती प्रीमियम वाली टर्म इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदने की सलाह दी जाती है।

  • बढ़ती महंगाई और निजी खर्चों को ध्यान में रखें:

एक करोड़ का टर्म प्लान लंबे समय तक सुरक्षा देता है, इसलिए इसे चुनते समय मुद्रास्फीति और बढ़ती जीवनयापन लागत को ध्यान में रखना जरूरी है ताकि भविष्य में भी यह आपके परिवार की जरूरतों को पूरा कर सके।

  • 1 करोड़ के टर्म इंश्योरेंस प्लान की ऑनलाइन तुलना करें:

आपको अलग-अलग बीमा कंपनियों के 1 करोड़ टर्म प्लान की तुलना प्रीमियम, CSR, लाभ, राइडर्स और पॉलिसी शर्तों के आधार पर करनी चाहिए ताकि सही विकल्प चुना जा सके। NRI ग्राहक भी भारत में अपने परिवार की सुरक्षा के लिए टर्म इंश्योरेंस प्लान खरीद सकते हैं। कुछ कंपनियां OPD लाभ वाले टर्म प्लान भी प्रदान करती हैं, जो अतिरिक्त स्वास्थ्य कवर देते हैं।

  • अन्य लाभ:

जीवन बीमा कवरेज प्रदान करने के अलावा, बीमा कंपनियां अपने एक करोड़ टर्म प्लान के साथ विभिन्न सुविधाएँ प्रदान करती हैं, जैसे

  • 1 करोड़ जीवन बीमा के आधार कवरेज को बढ़ाने के लिए ऐड-ऑन या राइडर्स

  • जीवन के बदलते चरणों के साथ कवरेज बढ़ाने का विकल्प

  • असाध्य बीमारियों के मामले में त्वरित भुगतान

मुझे 1 करोड़ का टर्म इंश्योरेंस प्लान कब खरीदना चाहिए?

इस प्रीमियम तालिका कि मदद से आप 1 करोड़ टर्म इंश्योरेंस के लिए प्रीमियम क्या है? और 1 करोड़ का टर्म इंश्योरेंस कब खरीदना चाहिए आसानी से समझ सकतें हैं:

विभिन्न आयु समूहों के लिए प्रीमियम

पॉलिसी अवधि

प्रीमियम (महिला)

प्रीमियम (पुरुष)

20s

70 वर्ष तक कवर

526 रुपये

564 रुपये

30s

70 वर्ष तक कवर

692 रूपये

827 रुपये

40 के दशक

70 वर्ष तक कवर

1178 रुपये

1500 रूपये

50 के दशक

70 वर्ष तक कवर

2241रुपये

2907 रूपये

60 के दशक

70 वर्ष तक कवर

4144 रुपये

5142 रुपये

1 करोड़ रूपये का टर्म इंश्योरेंस प्लान लेने की अधिकतम और न्यूनतम आयु क्या होनी चाहिए?

न्यूनतम आयु

1 करोड़ रूपये का टर्म इंश्योरेंस प्लान खरीदने के लिए न्यूनतम आयु 18 है।

अधिकतम आयु

अधिकतम बीमा कंपनी 60-65 वर्ष की उम्र तक 1 करोड़ रूपये तक के उच्च लाइफ कवर प्रदान करती है। लेकिन बीमीत व्यकित 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के व्यक्तियों के लिए विशेष योजनाएं भी उपलब्ध कराते है, इसलिए सीधे बीमा कंपनी से संपर्क करना उचित रहेगा।

टर्म इंश्योरेंस प्लान के लिए सही कवरेज राशि कैसे चुनें?

यहां उन बिंदुओं की सूची दी गई है जिन पर आपको अपने वित्तीय पोर्टफोलियो के आधार पर सही जीवन बीमा प्रकार का निर्धारण करते समय विचार करना चाहिए:

  • आपकी उम्र:

टर्म प्लान के प्रीमियम और कवरेज राशि तय करने में आपकी उम्र एक महत्वपूर्ण कारक है। अगर आप कम उम्र में 1 करोड़ का टर्म प्लान लेते हैं, तो कम स्वास्थ्य जोखिम के कारण आपको कम प्रीमियम में अधिक कवर मिल सकता है।

  • आपकी आय:

आपकी वार्षिक आय के आधार पर जीवन बीमा कवर तय होता है, और आमतौर पर आय का 10 से 15 गुना कवर लेना बेहतर माना जाता है। इसे आप ह्यूमन लाइफ वैल्यू कैलकुलेटर से आसानी से जांच सकते हैं।

  • खरीद का कारण:

आपको बीमा खरीदने का उद्देश्य समझना जरूरी है। यदि आप निवेश और धन सृजन चाहते हैं तो एंडोमेंट या यूलिप बेहतर विकल्प हो सकते हैं, लेकिन अगर आप कम प्रीमियम में शुद्ध जीवन सुरक्षा चाहते हैं तो 1 करोड़ का टर्म इंश्योरेंस सबसे उपयुक्त है।

  • आश्रितों की ज़रूरतें:

आपकी अनुपस्थिति में परिवार को वित्तीय सुरक्षा की जरूरत होती है, इसलिए बीमा राशि तय करते समय मुद्रास्फीति को ध्यान में रखना जरूरी है। आज 1 करोड़ पर्याप्त हो सकता है, लेकिन भविष्य में बढ़ती महंगाई के कारण यह कम पड़ सकता है।

  • आर्थिक दायित्व:

आपके ऋण और वित्तीय दायित्व आपके परिवार पर आ सकते हैं, इसलिए उन्हें कवर करने वाला पर्याप्त जीवन बीमा लेना जरूरी है। सही बीमा राशि और प्रीमियम जानने के लिए आप टर्म इंश्योरेंस कैलकुलेटर का उपयोग कर सकते हैं।

  • मुद्रास्फीति:

मुद्रास्फीति समय के साथ पैसे की क्रय शक्ति को कम करती है, इसलिए बीमा राशि तय करते समय भविष्य के बढ़ते खर्चों को ध्यान में रखना जरूरी है। आज का 1 करोड़ टर्म इंश्योरेंस भविष्य में बढ़ती जीवनयापन लागत के अनुसार कम पड़ सकता है।

  • लंबी अवधि का लक्ष्य:

अपने बच्चों की उच्च शिक्षा, शादी या घर खरीदने जैसे भविष्य के लक्ष्यों पर विचार करें। आपका एक करोड़ का टर्म प्लान कवरेज आपके परिवार की वर्तमान सुरक्षा और समय के साथ उनकी बदलती ज़रूरतों के अनुकूल होने के लिए पर्याप्त होना चाहिए।

पॉलिसीबाज़ार टर्म इंश्योरेंस 1 करोड़ प्लान क्यों खरीदें?

  • कम प्रीमियम पर उच्च कवरेज प्राप्त करें

  • ऋण और कर्ज से परिवार की सुरक्षा

  • 15% तक ऑनलाइन छूट पाएँ

  • 99/100 वर्ष तक संपूर्ण जीवन कवर

  • 46,800 रुपये तक का कर लाभ प्राप्त करें

*सभी बचत बीमाकर्ता द्वारा IRDAI द्वारा अनुमोदित बीमा योजना के अनुसार प्रदान की जाती हैं। मानक नियम व शर्तें लागू।

*कर लाभ मौजूदा कर कानूनों के अनुसार परिवर्तन के अधीन है। मानक नियम व शर्तें लागू।

पॉलिसीबाज़ार से 1 करोड़ का टर्म इंश्योरेंस प्लान कैसे खरीदें?

यहां बताई गई प्रक्रिया के माध्यम से आप पॉलिसीबाजार से 1 करोड़ का टर्म इंश्योरेंस प्लान खरीद सकते है:

  • स्टेप 1: पॉलिसीबाज़ार पर जाएं और टर्म इंश्योरेंस पेज पर जाएं

  • स्टेप 2: नाम, जन्मतिथि और संपर्क नंबर जैसी बुनियादी जानकारी भरें और ‘योजनाएँ देखें’ पर क्लिक करें

  • स्टेप 3: धूम्रपान की आदतों, वार्षिक आय, व्यवसाय के प्रकार और शैक्षिक योग्यता के बारे में प्रश्नों के उत्तर दें

  • स्टेप 4: सभी विवरण सबमिट करने के बाद, सभी उपलब्ध 1 करोड़ टर्म बीमा योजनाओं की सूची प्रदर्शित की जाएगी

  • स्टेप 5: अपनी वित्तीय आवश्यकताओं के अनुरूप 1 करोड़ के लिए सर्वोत्तम टर्म इंश्योरेंस प्लान चुनें और पहला प्रीमियम भुगतान करें

यदि आप टर्म इंश्योरेंस के बारे में अंग्रेजी में पढ़ना चाहते हैं तो Term insurance plan पेज पर जाएं

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

  • प्रश्न: 1 करोड़ का टर्म लाइफ इंश्योरेंस क्या है?

    उत्तर: 1 करोड़ की टर्म इंश्योरेंस सम एश्योर्ड पॉलिसी एक term इंश्योरेंस प्लान है जो पॉलिसीधारक की मृत्यु पर 1 करोड़ का मृत्यु लाभ प्रदान करती है। पॉलिसीधारक के परिवार को उनकी आर्थिक ज़रूरतों, जैसे कि किराया और बच्चे की फीस का भुगतान, कर्ज का भुगतान, और अन्य आर्थिक उद्देश्य को पूरा करने के लिए यह राशि प्राप्त होगी।
  • प्रश्न: 1 करोड़ के टर्म इंश्योरेंस का प्रीमियम कितने का है?

    उत्तर: 1 करोड़ के टर्म इंश्योरेंस का प्रीमियम अगर आप युवा , जैसे 18-25 वर्ष के हैं, तो 1 करोड़ का कवर मात्र ₹400 प्रति माह से शुरू होता है। हालांकि, प्रीमियम आपकी उम्र, स्वास्थ्य, लिंग और धूम्रपान की आदत और सबसे जरूरी आपकी वार्षिक आय पर निर्भर करता है।
  • प्रश्न: 1 करोड़ के टर्म इंश्योरेंस के लिए कौन पात्र है?

    उत्तर: 1 करोड़ टर्म बीमा योजना 18 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी व्यक्ति खरीद सकता है, और 1 करोड़ के लिए टर्म पॉलिसी खरीदने की ऊपरी आयु सीमा बीमाकर्ता के आधार पर 60 से 65 वर्ष के बीच होती है।
  • प्रश्न: क्या 1 करोड़ का टर्म प्लान लेना एक समझदारी भरा फैसला है?

    उत्तर: हाँ, आज के दौर में बढ़ती महंगाई और जीवन के खर्चों को देखते हुए ₹1 करोड़ का कवर जरूरत बन गया है। यह सुनिश्चित करता है कि आपकी गैर-ंमौजूदगी में भी आपके परिवार की मनचाही जीवनशैली को बनाए रखने में मदद करता है।
  • प्रश्न: 1 करोड़ का टर्म इंश्योरेंस प्लान खरीदने के क्या फायदे हैं?

    उत्तर: 1 करोड़ टर्म इंश्योरेंस प्लान के लाभ हैं:
    • कम प्रीमियम में उच्च कवर: बहुत कम प्रीमियम में ₹1 करोड़ जैसी बड़ी सुरक्षा।
    • आर्थिक सुरक्षा: आपकी अनुपस्थिती में भी परिवार को आर्थिक सुरक्षा मिलेगी।
    • कर्जे से राहत : आपके जाने के बाद परिवार को लोन चुकाने के लिए किसी के आगे हाथ नहीं फैलाना पड़ेगा।
  • प्रश्न: 1 करोड़ के लिए सर्वश्रेष्ठ टर्म इंश्योरेंस प्लान की तुलना कैसे करें?

    उत्तर: 1 करोड़ के टर्म प्लान की तुलना करने के लिए, आप policybazaar.com पर जाकर बाज़ार में उपलब्ध विभिन्न प्लान की तुलना कर सकते हैं। पॉलिसीबाज़ार आपकी पात्रता के आधार पर विभिन्न बीमा कंपनियों की प्रीमियम दरें प्रदान करेगा।
  • प्रश्न: सही टर्म प्लान कैसे चुनें?

    उत्तर: टर्म इंश्योरेंस प्लान का चयन विभिन्न व्यक्तिगत कारकों से प्रभावित होता है:
    • व्यक्तिगत आवश्यकताएं: व्यक्तिगत कारक चुनाव को प्रभावित करते हैं
    • प्रीमियम दर: एक महत्वपूर्ण लागत कारक
    • पॉलिसी अवधि: खरीद के समय आयु प्रीमियम को प्रभावित करती है
    • राइडर्स: अतिरिक्त कवरेज से प्रीमियम बढ़ता है
  • प्रश्न: यदि आप पॉलिसी अवधि तक जीवित रहते हैं तो क्या होगा?

    उत्तर: पॉलिसी अवधि पूरी होने पर, मानक टर्म प्लान के लिए कुछ भी देय नहीं होगा, लेकिन यदि आपने प्रीमियम रिटर्न प्लान चुना है, तो आप पॉलिसी अवधि के अंत में भुगतान किए गए प्रीमियम वापस पाने के पात्र होंगे। यदि आपकी पॉलिसी 22 सितंबर 2025 से पहले खरीदी गई थी, तो लौटाए गए प्रीमियम पर जीएसटी नहीं लगेगा।
  • प्रश्न: 1 करोड़ टर्म प्लान की प्रीमियम राशि की गणना कैसे करें?

    उत्तर: आप अपनी आय सीमा, आयु और धूम्रपान की आदतों जैसी कुछ बुनियादी जानकारी प्रदान करके 1 करोड़ टर्म इंश्योरेंस प्रीमियम दरों की गणना करने के लिए पॉलिसीबाजार की वेबसाइट पर टर्म इंश्योरेंस कैलकुलेटर का उपयोग कर सकते हैं।
  • प्रश्न: 1 करोड़ के लिए सर्वश्रेष्ठ टर्म इंश्योरेंस प्लान खरीदने की सही उम्र क्या है?

    उत्तर: 1 करोड़ का टर्म इंश्योरेंस खरीदने की सही उम्र जितनी जल्दी हो सके उतनी जल्दी है। इस तरह, आप कम प्रीमियम दरों पर लंबी पॉलिसी अवधि के लिए एक बड़ा जीवन बीमा कवर प्राप्त कर पाएँगे। हालाँकि, अपने लिए सही टर्म प्लान खरीदने से पहले आपको टर्म इंश्योरेंस क्या है को समझना सुनिश्चित करना चाहिए।
  • प्रश्न: भारत में 1 करोड़ टर्म इंश्योरेंस प्लान के साथ कौन से राइडर उपलब्ध हैं?

    उत्तर: 1 करोड़ टर्म इंश्योरेंस प्लान निम्नलिखित टर्म इंश्योरेंस राइडर्स प्रदान करते हैं।
    • गंभीर बीमारी लाभ राइडर
    • दुर्घटना मृत्यु लाभ राइडर
    • दुर्घटनावश पूर्ण स्थायी विकलांगता राइडर
    • टर्मिनल इलनेस बेनिफिट राइडर
    • प्रीमियम लाभ राइडर की छूट
    • हॉस्पिकेयर बेनिफिट राइडर
  • प्रश्न: मैं एसबीआई लाइफ टर्म इंश्योरेंस 1 करोड़ का प्रीमियम कैसे प्राप्त कर सकता हूं?

    उत्तर: एसबीआई लाइफ टर्म इंश्योरेंस 1 करोड़ का प्रीमियम 791 रुपये है। इसकी गणना पॉलिसीबाजार से एसबीआई टर्म इंश्योरेंस कैलकुलेटर का उपयोग करके की जा सकती है।
  • प्रश्न: 1 करोड़ का टर्म इंश्योरेंस प्लान ऑनलाइन कैसे खरीदें?

    उत्तर: आप नीचे दिए गए चरणों का पालन करके 1 करोड़ का टर्म प्लान ऑनलाइन खरीद सकते हैं:
    चरण 1 - ऑनलाइन टर्म इंश्योरेंस प्लान देखें
    चरण 2 - अपना नाम, संपर्क नंबर और लिंग भरें
    चरण 3 - अपनी धूम्रपान की आदतें, शैक्षिक पृष्ठभूमि, व्यवसाय का प्रकार और वार्षिक आय दर्ज करें
    चरण 4 - सबसे उपयुक्त योजना का चयन करें और भुगतान के लिए आगे बढ़ें
  • प्रश्न: 1 करोड़ का सर्वश्रेष्ठ टर्म इंश्योरेंस प्लान खरीदने के लिए न्यूनतम आय आवश्यकता क्या है?

    उत्तर: 1 करोड़ रुपये का टर्म प्लान खरीदने के लिए न्यूनतम आय की आवश्यकता अलग-अलग बीमा कंपनियों के लिए अलग-अलग होती है। आमतौर पर, 1 करोड़ रुपये की टर्म इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदने के लिए 5 लाख रुपये या उससे अधिक की वार्षिक आय आवश्यक होती है।
  • क्या NRI 1 करोड़ का टर्म इंश्योरेंस खरीद सकते हैं?

    उत्तर: हाँ, अनिवासी भारतीय पॉलिसीबाज़ार से किफायती दामों पर 1 करोड़ रुपये का टर्म इंश्योरेंस प्लान खरीद सकते हैं।
  • प्रश्न: एलआईसी टर्म इंश्योरेंस 1 करोड़ के क्या लाभ हैं?

    उत्तर: एलआईसी का 1 करोड़ रुपये का टर्म इंश्योरेंस आपके परिवार को आपकी गैर-मौजूदगी में आर्थिक सुरक्षा देता है। कम प्रीमियम पर यह एलआईसी टर्म प्लान आपके बकाया कर्ज, बच्चों की पढ़ाई और रोज़मर्रा खर्चों को कवर करता है। यह एलआईसी टेक टर्म, जीवन अमर और अमूल्य जीवन योजनाओं के साथ उपल्ब्ध है।
  • प्रश्न: LIC टर्म इंश्योरेंस 1 करोड़ का प्रीमियम कितना है?

    उत्तर: एलआईसी टर्म इंश्योरेंस 1 करोड़ के प्रीमियम की गणना एलआईसी टर्म इंश्योरेंस 1 करोड़ कैलकुलेटर का उपयोग करके की जा सकती है। आप पॉलिसीबाज़ार पर जाकर सर्वश्रेष्ठ एलआईसी टर्म इंश्योरेंस 1 करोड़ प्लान की तुलना कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए, एलआईसी टर्म इंश्योरेंस 1 करोड़ प्रीमियम कैलकुलेटर पर क्लिक करें।
  • प्रश्न: मैं कितना टर्म इंश्योरेंस ले सकता हूँ?

    उत्तर: आप मुझे कितने टर्म इंश्योरेंस की आवश्यकता है कैलकुलेटर का उपयोग करके अनुमान लगा सकते हैं कि मैं कितना टर्म इंश्योरेंस ले सकता/सकती हूँ। आप जो अधिकतम टर्म इंश्योरेंस राशि प्राप्त कर सकते हैं, वह इस पर निर्भर करती है:
    • आपकी वार्षिक आय
    • आयु और स्वास्थ्य की स्थिति
    • बीमाकर्ता के अंडरराइटिंग मानदंड
    • मौजूदा जीवन बीमा कवरेज
    उदाहरण के लिए, ₹20 लाख वार्षिक कमाने वाला 35 वर्षीय व्यक्ति ₹2 से ₹3 करोड़ या उससे अधिक के कवर के लिए पात्र हो सकता है, यदि उसके पास कोई बड़ी देनदारियाँ या स्वास्थ्य समस्याएँ नहीं हैं।
  • प्रश्न: 1 करोड़ का मृत्यु बीमा कितने का है?

    उत्तर: 1 करोड़ का मृत्यु बीमा का मतलब है कि पॉलिसीधारक की मृत्यु होने पर नॉमिनी को 1 करोड़ रुपये की एकमुश्त राशि दी जाती है। इसका प्रीमियम उम्र, स्वास्थ्य, पॉलिसी अवधि और जीवनशैली पर निर्भर करता है, जो अलग-अलग व्यक्तियों के लिए अलग होता है।
  • प्रश्न: 1 करोड़ टर्म इंश्योरेंस के लिए न्यूनतम वेतन कितना है?

    उत्तर: इसके लिए कोई निश्चित न्यूनतम वेतन नहीं होता, लेकिन बीमा कंपनियां आपकी आय, वित्तीय जिम्मेदारियों और कवर की आवश्यकता को देखकर पात्रता तय करती हैं। सामान्यतः आपकी वार्षिक आय का 10 से 15 गुना तक कवर दिया जाता है।
  • प्रश्न: कौन सी 1 करोड़ की पॉलिसी सबसे अच्छी है?

    उत्तर: सबसे अच्छी पॉलिसी आपकी उम्र, बजट और जरूरतों पर निर्भर करती है। HDFC लाइफ, ICICI प्रु, टाटा AIA और बंधन लाइफ जैसी कंपनियों के टर्म प्लान लोकप्रिय हैं, जिन्हें कवरेज, राइडर्स और प्रीमियम के आधार पर चुना जा सकता है।
  • प्रश्न: टाटा एआईए 1 करोड़ टर्म इंश्योरेंस प्लान क्या है?

    उत्तर: टाटा एआईए का 1 करोड़ टर्म इंश्योरेंस प्लान एक जीवन बीमा योजना है जो कम प्रीमियम में 1 करोड़ रुपये का कवर प्रदान करता है और पॉलिसी अवधि में मृत्यु होने पर नॉमिनी को एकमुश्त राशि देता है।
  • प्रश्न: एचडीएफसी का 1 करोड़ टर्म इंश्योरेंस प्लान क्या है?

    उत्तर: एचडीएफसी का 1 करोड़ टर्म इंश्योरेंस प्लान एक शुद्ध सुरक्षा योजना है जो पॉलिसी अवधि के दौरान बीमित व्यक्ति की मृत्यु होने पर परिवार को 1 करोड़ रुपये का वित्तीय सुरक्षा कवर प्रदान करता है।

Premium By Age

Did you Find the Content Helpful?

If yes, Please rate us.

content-usefull
Author's Bio
Varun Agarwal
Varun Agarwal IRDAI Certified Term Insurance Expert with 10+ Years of Experience

Varun has spent years in the insurance space, but what drives him isn't policies or premiums — it's the conversations he's had with real people. A young father in Pune wondering if his salary is enough. A newly married couple in Jaipur putting off "the insurance talk" for later. A mother in Chennai who never knew her husband was underinsured until it was too late.
These stories stay with him. As Head of Term Insurance at Policybazaar, Varun knows the numbers well — 52.4% of Indians are aware of term insurance, yet only 9.6% own it. And 87% of families don't realise they're leaving their loved ones with far less protection than they actually need. But behind every statistic, he sees a family that just needed someone to sit with them, explain it simply, and help them take that one step. That's exactly what Policybazaar's term insurance is built to do. In his words, "Most people aren't avoiding protection — they're just waiting for someone to make it easy. That's what we're here for."

Write to Varun

˜The insurers/plans mentioned are arranged in order of highest to lowest Sum Assured(SA) offered by Policybazaar’s insurer partners offering term insurance plans on our platform, as per ‘first year premium of life insurers as at 31.03.2025 report’ published by IRDAI.

Policybazaar does not endorse, rate or recommend any particular insurer or insurance product offered by any insurer. For complete list of insurers in India refer to the IRDAI website www.irdai.gov.in

+On the basis of your profile

+Rs. 410/month is starting price for a 1 crore term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age, rounded off to nearest 10

+Rs. 410/month (Rs.14/day) is starting price for a 1 crore term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age rounded off to nearest 10

+Rs. 245 is starting price for a 50 lakhs term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.

+Rs. 8/day is starting price for a 50 lakhs term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age, rounded off to nearest 10

+Rs. 15/day is starting price for a 75 lakhs term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age, rounded off to nearest 10

+Rs. 504/month is starting price for a 1.5 crore term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.

+Rs. 494/month is starting price for a 2 crore term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.

+Rs. 636/month is starting price for a 3 crore term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.

+Rs. 918/month is starting price for a 5 crore term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.

+Rs. 1,286/month is starting price for a 7 crore term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.

+Rs. 453/month is starting price for a 1 crore term life insurance for an (NRI) 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.

+Rs.582/month is starting price for a 2 crore term life insurance for an (NRI) 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.

+Rs. 786/month is starting price for a 3 crore term life insurance for an (NRI) 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.

+Rs. 1,374/month is starting price for a 5 crore term life insurance for an (NRI) 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.

+Rs. 1,592/month is starting price for a 7 crore term life insurance for an (NRI) 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.

+Rs. 525/month is the starting price for a 1 crore term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 68 years of age.

+Rs. 668/month is starting price for a 2 crore term life insurance for an 25 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 45 years of age.

+Rs. 1,200/month is starting price for a 2 crore term life insurance for an 35 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 55 years of age.

+Rs. 410/month is starting price for a 1 crore term life insurance for an 18 year-old Female, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.

+Rs. 577/month is starting price for a 1 crore term life insurance for an 18 year-old Male, self employed, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.

*The full refund of premium is available on availing the one-time option of refund of premium. Total premium paid for policy (paid for add-ons) will be the special exit value, payable on availing the one-time option of refund of premium if you wish to completely exit the policy.

+Rs. ₹361/month is the starting price for a ₹1 crore loan cover with an 8% interest rate for an 18-year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, loan tenure up to 20 years, rounded off to the nearest 10

Prices offered by the insurer are as per the approved insurance plans | #All savings and online discounts are provided by insurers as per IRDAI approved insurance plans | Standard Terms and Conditions Apply | **Tax Benefits are subject to changes in tax laws.| Policybazaar Insurance Brokers Private Limited

We will respond in the first instance within 30 minutes of the customers contacting us. 30-minute claim support service is for the purpose of giving reasonable assistance to the policyholder in pursuance of the claim. Settlement of claim (including cashless claim) is the responsibility of the insurer as per policy terms and conditions. The 30-minute claim support is subject to our operations not being impacted by a system failure or force majeure event or for reasons beyond our control. For further details, 24x7 Claims Support Helpline can be reached out at 1800-258-5881

For more details on risk factors, terms and conditions, please read the sales brochure carefully before concluding a sale

Policybazaar Insurance Brokers Private Limited | CIN: U74999HR2014PTC053454 | Registered Office - Plot No.119, Sector - 44, Gurgaon, Haryana – 122001 | Registration No. 742, Valid till 09/06/2027, License category- Composite Broker Visitors are hereby informed that their information submitted on the website may be shared with insurers. Product information is authentic and solely based on the information received from the insurers.

© Copyright 2008-2026 policybazaar.com. All Rights Reserved

˜ Policybazaar Promise reflects the guarantee offered by insurers. Price assurance is based on certifications shared by insurers with us.



Choose Term Insurance Plan as per you need

Plans starting from @ ₹473/Month*
Term Insurance
1 Crore Term Insurance
Term Insurance
2 Crore Term Insurance
Term Insurance
4 Crore Term Insurance
Term Insurance
5 Crore Term Insurance
Term Insurance
6 Crore Term Insurance
Term Insurance
7 Crore Term Insurance
Term Insurance
7.5 Crore Term Insurance
Term Insurance
8 Crore Term Insurance
Term Insurance
9 Crore Term Insurance
Term Insurance
15 Crore Term Insurance
Term Insurance
20 Crore Term Insurance
Term Insurance
25 Crore Term Insurance
Term Insurance
30 Crore Term Insurance
Term Insurance
15 Lakh Term Insurance
Term Insurance
60 Lakh Term Insurance

Term Insurance Articles

  • Recent Article
  • Popular Articles
06 Jul 2026

एडलवाइस टर्म इंश्योरेंस...

एडलावाइस टर्म इंश्योरेंस (Edelweiss Term Insurance Plan) एक प्रकार का जीवन बीमा प्लान हैं, जो एडलवाइस लाइफ

Read more
06 Jul 2026

केनरा HSBC टर्म इंश्योरेंस...

केनरा एचएसबीसी लाइफ इंश्योरेंस का टर्म इंश्योरेंस प्लान आपके परिवार को आर्थिक सुरक्षा देने

Read more
26 Jun 2026

अॅक्सिस मॅक्स लाईफ स्मार्ट टर्म प्लॅन...

अॅक्सिस मॅक्स लाईफ स्मार्ट टर्म प्लॅन प्लस ही एक टर्म इन्शुरन्स योजना आहे, जी अशा

Read more
25 Jun 2026

बंधन लाइफ टर्म इंश्योरेंस...

बंधन लाइफ टर्म इंश्योरेंस प्लान (Bandhan Life Term Insurance Plan) एक सरल और शुद्ध जोखिम वाला जीवन बीमा हैं, जो

Read more
15 Jun 2026

LIC बीमा कवच प्लान 887

एलआईसी बीमा कवच 887, एलआईसी ऑफ इंडिया द्वारा 3 दिसंबर 2025 को लॉन्च की गई एक सावधि बीमा योजना है। यह

Read more

What Is Term Insurance In Hindi

टर्म लाइफ इंश्योरेंस क्या है टर्म इंश्योरेंस का अर्थ और amp; परिभाषा टर्म इंश्योरेंस पॉलिसी

Read more

जीवन बीमा प्रीमियम...

जीवन बीमा कैलकुलेटर एक निशुल्क ऑनलाइन टूल है, जो पॉलिसीधारक की उम्र, आय, वार्षिक खर्चों और

Read more

1 करोड़ के एसबीआई टर्म इंश्योरेंस के बारे में आपको जो कुछ पता होना...

एसबीआई 1 करोड़ टर्म इंश्योरेंस प्लान 2026 उन लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है, जो कम प्रीमियम

Read more

एलआईसी टर्म इंश्योरेंस 1...

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) आपके प्रियजनों के वित्तीय भविष्य की सुरक्षा के लिए विभिन्न बीमा

Read more

2 करोड़ टर्म इंश्योरेंस...

₹2 करोड़ का टर्म इंश्योरेंस प्लान एक शुद्ध प्रकार की जीवन बीमा योजना है जो बीमित व्यक्ति की

Read more
Current Version
Jul 03, 2026
Written By
Varun Agarwal
Reviewed By
Vivek Jain
Get Call Back Now
Claude
top
Close
Download the Policybazaar app
to manage all your insurance needs.
INSTALL