भारतीय डाकघर क्या हैं?
भारतीय डाक, भारतीय संचार मंत्रालय के डाक विभाग के अंतर्गत आता हैं। पिछले लगभग 150 वर्षों से भारतीय डाक विभाग लोगों के लिए डाक व विभिन्न प्रकार के वित्तीय उत्पाद की सुविधाएं उपलब्ध करा रहा हैं। भारतीय डाक 1.5 लाख शाखाओं के साथ विश्व का सबसे बडा डाक नेटवर्क हैं।
समय के साथ भारतीय डाक द्वारा ऐसे उत्पाद व बैंकिंग सुविधाएं जिनकी लोगो को जरूरत हैं, उनको अपनाया गया हैं। भारतीय डाक का मुख्य उद्देश्य पत्र, पार्सल, मनी ऑर्डर, बैंकिंग और बीमा जैसी सेवाएं देश के हर क्षेत्र में पहुंचाना हैं।
डाकघर द्वारा प्रदान विभिन्न सेवाएं
डाकघर का मुख्य उद्देश्य देश के हर क्षेत्र तक पहुँच को बढ़ाना हैं, जिसके लिए डाकघर द्वारा विभिन्न प्रकार की सेवाएं प्रदान की जाती हैं, जिनसे लोगों का जीवन सरल व सुरक्षित हो सके।
डाकघर बैंकिंग सेवाएं
डाकघर बैंकिंग सेवाओं में विभिन्न बचत योजनाएं, राशि ट्रांसफर और पेंशन प्लान शामिल हैं:
-
डाकघर बचत योजनाएं
डाकघर द्वारा विभिन्न सरकार समर्थित बचत योजनाएं प्रदान की जाती हैं, जिन्में पोस्ट ऑफिस सावधि जमा, आवर्ती जमा, SCSS, पीपीएफ खाता, सुकन्या समृद्धि योजना व किसान विकास पत्र जैसी योजनाएँ शामिल हैं:
- डाकघर आवर्ती जमा योजना - डाकघर आवर्ती जमा योजना एक सरकारी बचत योजना हैंं, जिसके तहत सुरक्षित और गारंटीड रिटर्न प्रदान किया जाता हैंं। डाकघर RD का मुख्य उद्देश्य लोगों में नियमित बचत की आदत का निर्माण करना हैंं। पोस्ट ऑफिस आरडी योजना रिटर्न वर्तमान में 6.70% ब्याज दर तक हैंं। आमतौर पर डाकघर आवर्ती जमा योजना की अवधि 5 वर्षों की होती हैं।
- डाकघर मासिक आय योजना (MIS) - डाकघर मासिक आय योजना पोस्ट ऑफिस का एक खास वित्तिय उत्पाद हैं, जो निवेशको को नियमित आय प्रदान करता हैं। डाकघर मासिक आय योजना में निवेशको को एकमुश्त राशि निवेश करनी होती हैं, जिसके बाद मासिक तौर पर नियमित आय प्रदान की जाती हैं, साथ ही निवेश पर 7.4% का उच्च ब्याज़ दिया जाता हैं।
- वरिष्ठ नागरिक बचत योजना खाता (SCSS) - पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम एक सरकार समर्थित बचत योजना हैं, जिसे विशेष रूप से 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिको के लिए बनाया गया हैं। वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (Post Office Senior Citizen Savings Scheme) के तहत डाकघर 8.2% की उच्च ब्याज़ दर प्रदान करता हैं। खाता खोलने के लिए न्यूनतम 1,000 रुपए की आवश्यकता होती हैं।
- पब्लिक प्रोविडेंट फंड खाता - पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (PPF) एक सरकारी बचत योजना हैं, जिसमे आप हर साल थोडी-थोडी बचत कर लंबे समय में अच्छा पैसा बना सकते हैं, पीपीएफ अकाउंट (PPF Account) की लॉक इन अवधि आमतौर पर 15 वर्ष होती है। सार्वजनिक भविष्य निधि उन निवेशकों के लिए अच्छा निवेश विकल्प हैं, जो बिना जोखिम के निवेश करना चाहते हैं। डाकघर लोगों को डाकघर में पीपीएफ खाता खोलने की सुविधा प्रदान करता हैं। डाकघर द्वारा वर्तमान में पीपीएफ खाते पर 7.1% ब्याज़ दिया जा रहा हैं।
- सुकन्या समृद्धि खाता - सुकन्या योजना पोस्ट ऑफिस (Sukanya Samriddhi Yojana Post Office) एक सरकार समर्थित बचत योजना हैं, जिसे विशेष रूप से बेटियों के लिए शुरू किया गया हैं। डाकघर द्वारा सुकन्या समृद्धि खाते पर 8.2% का वार्षिक ब्याज़ दिया जाता हैं। खाता खोलने के लिए न्यूनतम 250 रुपए की जमा राशि की आवश्यकता होती हैं।
- डाकघर सावधि जमा योजना - डाकघर द्वारा सावधि जमा (FD) पर 6.9% से 7.5% तक ब्याज़ प्रदान किया जाता हैं, विभिन्न निवेश अवधि के अनुसार यह ब्याज़ दर भिन्न होती हैं। 1,000 रुपए के न्यूनतम निवेश से डाकघर सावधि जमा खाता खोला जा सकता हैं। सुरक्षित और बेहतर रिटर्न प्रदान करने के कारण डाकघर सावधि जमा भारत में लोकप्रिय निवेश विकल्प हैं।
- किसान विकास पत्र - डाकघर KVP (KVP post office) एक सुरक्षित बचत योजना हैं, जो एकमुश्त निवेश पर गारंटीड रिटर्न प्रदान करती हैं। निवेशक मात्र 1,000 रुपए से निवेश की शुरुआत कर सकते हैं। डाकघर द्वारा KVP निवेश पर 7.5% तक का उच्च ब्याज दिया जाता हैं, ब्याज चक्रवृद्धि होने के कारण निवेश तेज़ी से बढता हैं। डाकघर KVP योजना की सहायता से निवेश डबल किया जा सकता हैं।
- महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट - महिला सम्मान बचत पत्र योजना भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक बचत योजना हैं, जिसे विशेष रूप से महिलाओं में बचत की आदत का निर्माण करने के लिए शुरू किया गया था। योजना के डाकघर द्वारा 7.5% का उच्च ब्याज़ प्रदान किया जाता हैं।
- पीएम केयर्स स्कीम फॉर चिल्ड्रन - पीएम केयर्स स्कीम फॉर चिल्ड्रन, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा 2021 में शुरू की गई योजना हैं। योजना का मुख्य उद्देश्य ऐसे बच्चो को आर्थिक सहायता प्रदान करना हैं, जिन्होने कोविड महामारी के दौरान अपने माता-पिता को खो दिया था।
ध्यान दे - ब्याज़ दरो में बदलाव किया जा सकता है, इसलिए ब्याज़ दरो की भारतीय डाक की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से पुष्टि करें।
-
डाकघर पेंशन योजनाएं
- नेशनल पेंशन स्कीम - नेशनल पेंशन योजना एक सरकार समर्थित पेंशन योजना हैं, जिसके तहत वृद्धावस्था में नियमित पेंशन प्रदान की जाती हैं। डाकघर, नेशनल पेंशन योजना में पंजीकरण की सुविधा प्रदान करता है। योजना के तहत पैसा बाज़ार में निवेश किया जाता हैं और बाज़ार के प्रदर्शन के आधार पर रिटर्न दिया जाता हैं। भारत के सभी नागरिक डाकघर के माध्यम से नेशनल पेंशन योजना में पंजीकरण कर सकते है।
- अटल पेंशन योजना - अटल पेंशन योजना एक सरकार समर्थित पेंशन योजना हैं, जिसे विशेष रूप से असंगठित क्षेत्र में कार्यरत लोगो के लिए शुरू किया गया हैं। योजना के तहत लाभार्थी को 1,000 से 5,000 की इच्छित पेंशन प्रदान की जाती हैं, जिसके लिए उन्हे मासिक योगदान करना होता हैं। मासिक योगदान की राशि वर्तमान आयु और इच्छिच पेंशन के आधार पर तय की जाती हैं। मासिक योगदान की राशि जानने के लिए APY कैलकुलेटर का उपयोग किया जा सकता हैं।
-
डाकघर राशि स्थानांतरण सेवा
डाकघर सरल और सुरक्षित माध्यम से एक स्थान से दूसरे स्थान पर पैसे भेजने की सुविधा प्रदान करता हैं। डाकघर द्वारा इस प्रक्रिया की सुरक्षा, तेज़ी और सरलता सुनिश्चित की जाती हैं। ग्राहक भारत व भारत के बाहर राशि ट्रास्फर कर सकते हैं।
-
डाकघर इलेक्ट्रॉनिक क्लियरिंग सेवा
डाकघर इलेक्ट्रॉनिक क्लियरिंग सेवा एक ऑटोमेटेड पेमेंट सिस्टम हैं, जिसका उपयोग ग्राहक विभिन्न भुगतान डाकघर खाते में सिधे तौर पर कर सकते हैं। डाकघर इलेक्ट्रॉनिक क्लियरिंग सेवा के तहत राशि अपने आप समय पर डाकघर खाते में जमा हो जाती हैं, जिससे समय और परिश्रम दोनो की बचत होती हैं।
डाकघर द्वारा प्रदान विभिन्न प्रकार के खाते
डाकघर द्वारा विभिन्न प्रकार के खाते उपलब्ध कराएं जाते हैं, सभी खातो की अपनी अलग विशेषता, लाभ व महत्वता होती हैं:
- डाकघर बचत खाता - डाकघर बचत खाता एक सुरक्षित जमा खाता हैं, जिस पर डाकघर द्वारा वार्षिक ब्याज़ दिया जाता हैं। डाकघर, बचत खाते पर वर्तमान में 4% का ब्याज़ प्रदान करता हैं, जिससे निवेशको का पैसा समय के साथ बढ़ता रहता हैं। डाकघर बचत खाते पर डाकघर द्वारा पासबुक, ATM कार्ड व नामांकन सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। 500 रुपए के न्यूनतम निवेश से डाकघर बचत खाता खोला जा सकता हैं।
- डाकघर प्रीमियम आरोग्य सेविंग अकाउंट - पोस्ट ऑफिस प्रीमियम आरोग्य सेविंग अकाउंट एक सब्सक्रिप्शन बेस्ड खाता हैंं, जिसका प्रबंधन भारतीय डाक द्वारा किया जाता हैंं। डाकघर प्रीमियम आरोग्य खाते में जमा राशि पर ब्याज़ दिया जाता हैंं, यह दर जमा राशि के आधार पर तय होती हैंं। डाकघर प्रीमियम आरोग्य सेविंग अकाउंट के तहत स्वास्थ्य सेवाएं कम लागत पर उपलब्ध कराई जाता हैं।
- पोस्ट ऑफिस प्रीमियम सेविंग अकाउंट - पोस्ट ऑफिस प्रीमियम सेविंग अकाउंट एक जीरो बैलेंस, सब्सक्रिप्शन बेस्ड खाता हैं। 200 रुपए के न्यूनतम जमा राशि से खाता खोला जा सकता हैं। डाकघर द्वारा 1 लाख तक की राशि पर 2% और 1 से 2 लाख तक की जमा राशि पर 2.25% का ब्याज़ प्रदान किया जाता हैं। यदि खाते में जमा राशि 2 लाख से अधिक हो जाती हैं, तो अतिरिक्त राशि लिंक डाकघर बचत खाते में चली जाएगी।
- पोस्ट ऑफिस रेगुलर सेविंग अकाउंट - डाकघर रेगुलर बचत खाता ग्राहको को सुरक्षित और कम लागत पर बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराता हैं। खाते के तहत महीने में 10,000 तक की राशि जमा और 25,000 तक की राशि निकासी की जा सकती हैं, इस पर डाकघर द्वारा कोई शुल्क नहींं लगाया जाता हैं। डाकघर द्वारा 1 लाख तक की राशि पर 2% और 1 से 2 लाख तक की जमा राशि पर 2.25% की ब्याज़ दर मान्य होगी।
- पोस्ट ऑफिस डिजिटल सेविंग अकाउंट - पोस्ट ऑफिस डिजिटल सेविंग अकाउंट IPPB के माध्यम से डिजिटली खोला जा सकता हैं, जिसके लिए ग्राहको को शुरुआत में 200 रुपए की राशि जमा करनी होगी। आसान शब्दो में कहे तो यह एक साधारण खाता हैं, जिसे ऑनलाइल रूप से खोला और प्रबंधन किया जा सकता हैं। डाकघर द्वारा 1 लाख तक की राशि पर 2% का ब्याज़ दिया जाता हैं।
- पोस्ट ऑफिस बेसिक सेविंग अकाउंट - पोस्ट ऑफिस बेसिक सेविंग अकाउंट ग्रामिण व शहरी क्षेत्र के लोगो को ध्यान में रख कर डिज़ाईन किया गया हैं। इस खाते के तहत दिन के खत्म होने पर अधिकतम जमा राशि 2 लाख सुनिश्चित की गई हैं। डाकघर द्वारा 1 लाख तक की राशि पर 2% और 1 से 2 लाख तक की जमा राशि पर 2.25% की ब्याज़ दिया जाता हैं।
- पोस्ट ऑफिस करंट अकाउंट - पोस्ट ऑफिस करंट अकाउंट ऐसे व्यक्ति या व्यापार के लिए उपयुक्त हैं, जिन्हे निरंतर लेन-देन करना होता हैं। पोस्ट ऑफिस करंट अकाउंट के लिए दिन के खत्म होने पर अधिकतम जमा राशि 2 लाख सुनिश्चित की गई हैं, साथ ही 25,000 तक की निकासी पर कोई शुल्क नहीं लगता हैं।
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक
IPPB (India Post Payment Bank) की शुरुआत 2018 में की गई थी, जिसका प्रबंधन भारतीय डाक द्वारा किया जाता हैं। IPPB का मुख्य उद्देश्य भारत के हर क्षेत्र में बैंकिंग सुविधाओं को उपलब्ध कराना हैं। IPPB द्वारा विभिन्न सेवाएं प्रदान की जाती हैं:
-
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक बैंकिंग सेवाएं
इंडिया पोस्ट पेमेंत बैंक विभिन्न प्रकार की बैंकिंग सेवाएं प्रदान करता हैं:
- मोबाइल बैंकिंग
- SMS बैंकिंग
- मिस्ड कॉल बैंकिंग
- फोन बैंकिंग
- IPPB और POSA लिंक
- डिजिटल जीवन प्रमाण
- घरेलु राशि स्थानांतरण
- CELC सेवा
-
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक भुगतान
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के माध्यम से विभिन्न भुगतान किए जा सकते हैं:
- बिल भुगतान
- राशि स्थानांतरण
- DBT
- e-NACH
- DoP भुगतान
- QR और वर्चुअल कार्ड
-
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक लोन परामर्श
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (Post Office Loan Scheme) विभिन्न जरूरतों के लिए लोन परामर्श की सुविधा प्रदान करता है।
- वाहन लोन
- गोल्ड लोन
- व्यक्तिगत लोन
- KCC लोन
- व्यापारिक लोन
- होम लोन
-
इंडिया पोस्ट पेमंट बैंक जीवन बीमा उत्पाद
- टर्म इंश्योरेंस - IPPB टर्म इंश्योरेंस एक वित्तीय उत्पाद हैं, जो एक निश्चित समय के दौरान दुर्भाग्यवश मृत्यु की स्थिति में परिवार को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करता हैं। आपके बाद आपके परिवार की आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जीवन बीमा का होना आवश्यक हैं। IPPB जीवन बीमा में नामांकन की सुविधा प्रदान करता हैं।
- वार्षिकी बीमा - वार्षिकी योजना वृद्धावस्था में नियमित आय प्रदान करने के उद्देश्य से डिज़ाइन की जाती हैं। वार्षिकी बीमा के तहत ग्राहक द्वारा एकमुश्त राशि निवेश की जाती हैं, जिसे वृद्धावस्था में नियमित तौर पर दिया जाता हैं। वार्षिकी बीमा योजना जीवन में निरंतर्ता और स्थिरता सुनिश्चित करती हैं।
- एंडोमेंट पॉलिसी - एंडोमेंट पॉलिसी बचत और जीवन बीमा का मिश्रण हैं, जिसके तहत जीवन को आर्थिक सुरक्षा प्रदान की जाती हैं। एंडोमेंट पॉलिसी निरंतर राशि जमा करनी होती हैं, जिसके बाद रिटायरमेंट पर जमा राशि का एकमुश्त भुगतान किया जाता हैं। यदि इस दौरान पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाती हैं, तो नामांकिंत व्यक्ति को बीमा राशि व अर्जित बोनस का भुगतान किया जाएगा।
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की अन्य सेवाएं
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक द्वारा लोगों की सुविधा के लिए कई अन्य सुविधाएं प्रदान की जाती हैं:
पोस्ट ऑफिस मोबाइल बैंकिंग
IPPB एक आसान और सुरक्षित ऐप के माध्यम से मोबाइल बैंकिंग (Post Office Mobile Banking) की सुविधा प्रदान करता हैं। ग्राहक मोबाइल बैंकिंग के माध्यम से खाता बैलेंस, खाता विवरण, चेकबुक के लिए अनुरोध, बिजली बिल भुगतान व पैसो का लेन-देन की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। मोबाइल बैंकिंग यह सभी सुविधाएं तीव्र और सुरक्षित रूप से प्रदान करता हैं।
पोस्ट ऑफिस डोर स्टेप सर्विस
IPPB द्वारा डोर स्टेप सेवा प्रदान की जाती हैं, जिससे बैंकिंग सेवाएं आपके घर पर उपलब्ध करा दी जाती हैं। डोरस्टेप सेवा के तहत जो लोग डाकघर जाने में असमर्थ हैं, वह डोर स्टेप के लिए अनुरोध कर सकते हैं। यह सेवा विशेष रूप से वृद्ध लोगो के लिए एक सुविधाजन विकल्प हैं।
निष्कर्ष
भारतीय डाक केवल डाक वितरण तक सीमित नहींं हैं। भारतीय डाक विभिन्न पेंशन योजनाएं, वित्तिय उत्पाद व बैंकिंग सेवाएं प्रदान करता हैं। भारतीय डाक विश्व का सबसे बडा डाक नेटवर्क हैं, भारतीय डाक की भारत में करीब 1.5 लाख से अधिक शाखाएं उपलब्ध हैं। बैंकिंग सुविधाओं की पहुंच बढाने और सरल करने के लिए 2018 में IPPB की शुरुआत की गई थी।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
-
भारतीय डाकघर की भारत में कितनी शाखाएं हैं?
भारत में डाकघर की करीब 1.5 लाख शाखाएं उपलब्ध हैं, इसमें अधिकतम शाखाएं ग्रामिण इलाको में हैं।
-
नजदीकी डाकघर का पता कैसे लगाया जा सकता हैं?
भारतीय डाक की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपने आस-पास उपलब्ध डाकघर का पता लगाया जा सकता हैं।
-
पोस्ट ऑफिस सेविंग स्कीम कौन-कौन सी हैं?
पोस्ट ऑफिस द्वारा विभिन्न सेविंग स्कीम प्रदान की जाती हैं, जिसकी जानकारी इस लेख में दी गई हैं:
- डाकघर आवर्ती जमा योजना
- डाकघर मासिक आय योजना (MIS)
- वरिष्ठ नागरिक बचत योजना खाता (SCSS)
- पब्लिक प्रोविडेंट फंड खाता
- सुकन्या समृद्धि खाता
- डाकघर सावधि जमा
-
पोस्ट ऑफिस बैलेंस कैसे चेक करें?
IPPB मोबाइल बैंकिंग ऐप से पोस्ट ऑफिस बैलेंस देखा जा सकता हैं। आमतौर पर SMS बैंकिंग और बैंक शाखा जाकर बैलेंस चेक करना सबसे लोकप्रिय हैं, लेकिन इसके अतिरिक्त भी कई अन्य विकल्प जैसे मोबाइल नंबर (IPPB Balance Check Number) से भी IPPB बैलेंस आसानी से देखा जा सकता हैं।
-
IPPB मिस्ड कॉल बैंकिंग नंबर क्या हैं?
IPPB द्वारा मिस्ड कॉल बैंकिंग की सुविधा प्राप्त करने के लिए 9910223398 इस नंबर का उपयोग किया जा सकता हैं।