SIP पर औसत रिटर्न 2026
सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान में मिलने वाला रिटर्न वह मुनाफा होता है, जो निवेशकों को निवेश अवधि के दौरान प्राप्त होता है। आज के समय में एसआईपी तेज़ी से पैसा बनाने का स्मार्ट तरीका बन गया है। पिछले कुछ सालों में मिले रिटर्न का आकलन करने के बाद यह कहा जा सकता है कि एसआईपी औसतन 12-18% का रिटर्न दे देती है। लेकिन यह रिटर्न फिक्स नहीं होता है, मार्केट में होने वाले उतार-चढ़ाव के कारण रिटर्न कम-ज्यादा हो सकता है।
SIP पर औसत रिटर्न कितना मिलता है?
SIP, म्यूचुअल फंड में रेगुलर इन्वेस्ट करने का एक सिस्टमैटिक तरीका है। सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान के अंतर्गत आप एक नियमित अंतराल पर एक निश्चित राशि म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं। इसमें आपके पैसे को शेयर बाजार में लगाया जाता है और शेयर बाजार निवेश पूरी तरह से सुरक्षित तो नहीं होता है। ऐसे में जो रिटर्न मिलता है वो बाजार के प्रदर्शन के हिसाब से मिलता है।
हालांकि मिलने वाला रिटर्न काफी हद तक चुने गए फंड पर भी निर्भर करता है, लंबी अवधि में स्मॉल और मिड कैप फंड 12-18% औसत अनुमानित रिटर्न देते हैं। वहीं लार्ज कैप जो दूसरे फंड की तुलना में स्थिर होते हैं, यह 10 से 15% तक का औसत अनुमानित रिटर्न देते हैं।
SIP रिटर्न को क्या प्रभावित करता है?
यहां ऐसे फैक्टर्स को बताया गया है जो SIP रिटर्न को प्रभावित करते हैं:
- बाजार की स्थिति - म्यूचुअल फंड निवेश पूरी तरह से बाजार आधारित होते हैं, इनमें जोखिम भी होता है। ऐसे में मिलने वाला रिटर्न बाजार के प्रदर्शन पर ही निर्भर करता है, अगर बाजार की स्थिति अच्छी रहती है, तो ज्यादा मुनाफा होगा, वहीं अगर बाजार की स्थिति थोड़ी खराब होती है, जो औसत अनुमानित रिटर्न कम हो सकता है।
- निवेश अवधि - सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान का पूरा लाभ लंबी अवधि में मिलता है। फाइनेंशियल एक्सपर्ट के अनुसार, म्यूचुअल फंड के लिए हमेशा लंबी अवधि की योजना बनानी चाहिए। क्योंकि लंबी अवधि में आपके पैसे कंपाउंडिंग की मदद से तेज़ी से बढ़ते हैं। साथ ही लंबी अवधि बाजार के उतार-चढ़ाव को भी कम करने में मदद करती है।
- फंड का चयन - एसआईपी में मिलने वाला रिटर्न आपको द्वारा चुने गए फंड पर भी निर्भर करता है। आमतौर पर स्मॉल कैप फंड हाई रिस्क, हाई ग्रोथ वाले होते हैं, वहीं मिड और लार्ज कैप फंड स्थिरता के साथ ग्रोथ को बढ़ावा देता है। हालांकि जोखिम तो सभी फंड्स में होता है।
SIP से ज्यादा रिटर्न कैसे कमाएं?
SIP से ज्यादा रिटर्न प्राप्त करने के लिए इन बातों पर ध्यान दें:
- जल्दी निवेश शुरू करें - कंपाउंडिंग का पूरा फायदा उठाने के लिए जितना जल्दी हो सकें, उतना जल्दी निवेश शुरू करें। ताकि आपके पैसे को बढ़ने का पूरा समय मिल सके।
- अनुशासित रहें - म्यूचुअल फंड में एसआईपी समय और अनुशासन की मांग करता है। बाजार की स्थिति खराब होने पर भी एकदम से निवेश करना बंद न करें। निवेश को पूरी अवधि तक जारी रखें।
- सही फंड का चयन करें - अपने वित्तीय लक्ष्य और जोखिम क्षमता के आधार पर सही फंड का चयन करें। साथ ही फंड के पहले का प्रदर्शन भी देखें।
- स्टेप अप SIP - समय के साथ अपनी एसआईपी राशि को स्टेप अप SIP के माध्यम से बढ़ाते रहें। ताकि आप एक बड़ा फंड तैयार कर सकें।
- लंबी अवधि चुनें - अगर आप एक बड़ा फंड तैयार करना चाहते हैं, साथ ही बाजार के उतार-चढ़ाव को भी संतुलित करना चाहते हैं, तो निवेश को बढ़ने के लिए सही समय दें।
- सिप कैलकुलेटर - निवेश से पहले बेहतर एसआईपी राशि और अवधि चुनने के लिए SIP कैलकुलेटर का चयन करें। साथ ही मैच्योरिटी राशि का भी अनुमान लगाएं।
SIP से कितना रिटर्न मिल सकता है?
यहां एक टेबल के माध्यम से विभिन्न औसत अनुमानित रिटर्न के आधार पर बताया गया है कि आपको एसआईपी से कितना रिटर्न मिल सकता है:
| मासिक SIP राशि | निवेश अवधि | अनुमानित रिटर्न | मैच्योरिटी अमाउंट |
| 10,000 | 10 साल | 10% | 20,14,576 |
| 10,000 | 10 साल | 12% | 22,40,359 |
| 10,000 | 10 साल | 14% | 24,92,923 |
| 10,000 | 10 साल | 16% | 27,75,293 |
| 10,000 | 10 साल | 18% | 30,90,801 |
निष्कर्ष
सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान से मिलने वाला रिटर्न पूरी तरह से मार्केट की स्थिति पर निर्भर करता है। ऐसे में सटीक औसत रिटर्न बताना मुश्किल है। हालांकि पिछले सालों में मिले रिटर्न को देखें तो एसआईपी से 10-18% का रिटर्न मिल सकता है। एसआईपी में मिलने वाला रिटर्न आपके द्वारा चुने गए फंड और अवधि पर भी निर्भर करता है। ऐसे में निवेश से पहले कई फैक्टर्स को ध्यान में रखकर ही निवेश करना चाहिए।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
-
SIP का पूरा नाम क्या है?
एसआईपी की फुल फॉर्म सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान है। -
SIP से कितना रिटर्न मिलता है?
SIP से आमतौर पर 12-18% का रिटर्न मिल सकता है। हालांकि यह बाजार के प्रदर्शन पर निर्भर करता है। -
SIP कितने सालों के लिए करनी चाहिए?
आपको एसआईपी लंबे समय के लिए करनी चाहिए, ताकि आपके पैसे को बढ़ने का अच्छा अवसर और समय मिले।
