SIP हर महीने करें या साल में एक बार 2026

आमतौर पर मासिक SIP निवेश आपको अधिक फायदे प्रदान कर सकता है क्योंकि जब आप प्रति माह निवेश करते हैं, तब रुपये की औसत लागत बेहतर होने की संभावना रहती है। साथ ही, मासिक निवेश से आपको मात्र 100 से 500 रुपये में निवेश करके कंपाउंडिंग का बेहतर लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं कि सिप में हर महीने निवेश करने से और साल में एक बार निवेश करने से क्या होता है।

SIP हर महीने करें या साल में एक बार

सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान के जरिए म्यूचुअल फंड में निवेश शुरू करने का बेस्ट समय आपका वर्तमान समय है। आप जितना जल्दी और लंबे समय तक सिप में निवेश करते हैं, आपको उतना ही बेहतर रिटर्न मिलने की संभावना बढ़ती है। आइए तुलना से जानते हैं SIP कैसे करना चाहिए, हर महीने या साल में एक बार:

मुख्य अंतर हर महीने SIP साल में एक बार
औसत लागत में बदलाव बाजार के प्रदर्शन पर निर्भर करता है लाभ सीमित रहता है
कंपाउंडिंग की शक्ति भरपूर लाभ मिलता है तुलना में थोड़ा कम
वित्तीय लक्ष्य में अनुशासन आदत बनने की वजह से अनुशासन रहता है अनुशासन कम रहता है
कैश फ्लो पर प्रभाव छोटी राशि से निवेश हो सकता है बड़ी राशि जुटानी पड़ती है

SIP में निवेश कब करना चाहिए?

यदि आप एसआईपी मासिक रूप से करते हैं, तो आपको अधिक लाभ प्राप्त हो सकता है। आइए जानते हैं कैसे:

  • एसआईपी में हर महीने निवेश करने से आप यूनिट्स की अलग-अलग कीमत का लाभ उठा सकते हैं, जिससे बाजार का जोखिम कम रहता है।
  • वहीं जब आप वार्षिक निवेश करते हैं, तो आपको एक बार में ही राशि निवेश करनी होती है, जिस वजह से आपके द्वारा खरीदी गई यूनिट्स उस दिन के भाव के बराबर होती हैं जिस दिन आपने निवेश किया है। इससे लाभ सीमित हो जाता है।
  • यदि आप वार्षिक निवेश करते हैं, तो आपको महीने-दर-महीने मिलने वाला कंपाउंडिंग का लाभ पूरी तरह से प्राप्त नहीं होता है। जबकि मासिक निवेश में लंबे समय के कारण अधिक लाभ मिलता है।
  • हर महीने निवेश करने के लिए आप अपनी आय से छोटा भाग निवेश कर सकते हैं, लेकिन वार्षिक निवेश करने के लिए आपको एक बार में बड़ी रकम की जरूरत होती है।
  • आप दोनो से मिलने वाले रिटर्न की तुलना करने के लिए SIP कैलकुलेटर का उपयोग भी कर सकते हैं।

2026 में बेस्ट सिप निवेश करने के लिए टिप्स

एसआईपी से ज्यादा रिटर्न प्राप्त करने के लिए बेस्ट SIP प्लान चुनना आवश्यक है। आइए 2026 के लिए बेस्ट सिप निवेश की टिप्स जानते हैं:

  • SIP में हर महीने निवेश करें - म्यूचुअल फंड में अधिक बचत के लिए हर महीने एसआईपी निवेश करना सबसे बेहतरीन तरीका है। यह नियमित निवेश आपको बिना बोझ दिए बड़ा फंड तैयार करने में मदद करता है।
  • 5 साल या उससे अधिक निवेश अवधि चुनें - हर महीने सिप करने के साथ-साथ लंबी अवधि तक निवेश करना बाजार के जोखिमों को कम कर देता है और कंपाउंडिंग का अधिक लाभ देता है। इससे चुनने के लिए आप सिप कैलकुलेटर का उपयोग कर सकते हैं, कैलकुलेटक में विभिन्न अवधि डाल तुलना कर आप बेस्ट SIP प्लान चुन सकते हैं।
  • बाजार में गिरावट आने पर सिप बंद न करें - शेयर बाजार में गिरावट होने पर आपको कम कीमत पर ज्यादा म्यूचुअल फंड यूनिट्स मिल सकती हैं, जिससे लंबे समय में फायदा होता है।
  • स्टेप-अप एसआईपी का उपयोग करें - अपनी आय बढ़ने के साथ-साथ हर साल अपनी निवेश राशि को थोड़ा बढ़ाते रहें। इससे वित्तीय लक्ष्यों को जल्दी प्राप्त करने में मदद मिलती है।
  • अपने लक्ष्यों के अनुसार निवेश राशि चुनें - अपने वित्तीय लक्ष्यों को ध्यान में रखकर मासिक एसआईपी राशि तय करें। इससे आपके बीच में सिप रोकने की संभावना कम हो जाती है।

निष्कर्ष

यदि आप हर महीने SIP में निवेश करते हैं, तो आपको चक्रवृद्धि ब्याज का अधिक लाभ प्राप्त हो सकता है, जिससे आपका पैसा तेजी से बढ़ता है। साथ ही, महीने-दर-महीने निवेश करने पर राशि जुटाने के लिए मेहनत कम लगती है। वहीं, वार्षिक निवेश करने के लिए आपको बड़ी राशि की जरूरत पड़ती है। इसके अलावा हर महीने निवेश करने का सबसे मुख्य फायदा यह भी है कि यदि आपको अचानक से बाजार में गिरावट नजर आ रही है, तो आप मासिक निवेश में स्टेप-अप SIP विकल्प का उपयोग कर सकते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  • SIP कितने समय के लिए करना चाहिए?

    SIP हमेशा अपने वित्तीय लक्ष्यों के आधार पर कम से कम 3 से 5 साल या उससे अधिक समय के लिए करना चाहिए। साथ ही, यदि आप लंबी अवधि तक हर महीने सिप निवेश करते हैं, तो कंपाउंडिंग का पूरा फायदा मिल सकता है।
  • अगर मैं 12,000 रुपये सिप में वार्षिक निवेश करूं और 1,000 रुपये हर महीने निवेश करूं तो क्या अंतर आएगा?

    यदि आप 1,000 रुपये हर महीने निवेश करते हैं, तो बाजार के उतार-चढ़ाव का जोखिम कम होता है और यदि आप 12,000 रुपये साल में एक बार में ही निवेश करते हैं, तो पूरा पैसा एक साथ लगाने के कारण मार्केट रिस्क अधिक रहता है और रुपी कॉस्ट एवरेजिंग का फायदा भी नहीं मिल पाता है।
  • SIP को हर महीने करने से क्या होता है?

    हर महीने SIP करने से बाजार के गिरने पर आपको ज्यादा यूनिट्स और बढ़ने पर कम यूनिट्स प्राप्त करने का लाभ मिल सकता है। इसके अलावा मासिक निवेश आपके भीतर बिना किसी तनाव के हर महीने नियमित रूप से बचत और अनुशासित निवेश की आदत डालता है।
Invest ₹10K/Month & Get ₹1 Crore# Tax-Free*
*under 10(10D)

˜The insurers/plans mentioned are arranged in order of highest to lowest first year premium (sum of individual single premium and individual non-single premium) offered by Policybazaar’s insurer partners offering life insurance investment plans on our platform, as per ‘first year premium of life insurers as at 31.03.2025 report’ published by IRDAI. Policybazaar does not endorse, rate or recommend any particular insurer or insurance product offered by any insurer. For complete list of insurers in India refer to the IRDAI website www.irdai.gov.in
Disclaimer:#The investment risk in the portfolio is borne by the policyholder. Life insurance is available in this product. The maturity amount of Rs 1 Cr. is for a 30 year old healthy individual investing Rs 10,000/- per month for 30 years, with assumed rates of returns @ 8% p.a. that is not guaranteed and is not the upper or lower limits as the value of your policy depends on a number of factors including future investment performance. In Unit Linked Insurance Plans, the investment risk in the investment portfolio is borne by the policyholder and the returns are not guaranteed. Maturity Value: ₹1,05,02,174 @ CAGR 8%; ₹50,45,591 @ CAGR 4%. All SIPs listed here are of insurance companies’ funds. The tax benefits under Section 80C allow a deduction of up to ₹1.5 lakhs from the taxable income per year and 10(10D) tax benefits are for investments made up to ₹2.5 Lakhs/ year for policies bought after 1 Feb 2021. Tax benefits and savings are subject to changes in tax laws.
*All savings are provided by the insurer as per the IRDAI approved insurance plan. Standard T&C Apply
^The tax benefits under Section 80C allow a deduction of up to ₹1.5 lakhs from the taxable income per year and 10(10D) tax benefits are for investments made up to ₹2.5 Lakhs/ year for policies bought after 1 Feb 2021. Tax benefits and savings are subject to changes in tax laws.
¶Long-term capital gains (LTCG) tax (12.5%) is exempted on annual premiums up to 2.5 lacs.
++Source - Google Review Rating available on:- http://bit.ly/3J20bXZ
^^The information relating to mutual funds presented in this article is for educational purpose only and is not meant for sale. Investment is subject to market risks and the risk is borne by the investor. Please consult your financial advisor before planning your investments.
**Returns are based on past 10 years’ fund performance data (Fund Data Source: Value Research).

Claude
top
Close
Download the Policybazaar app
to manage all your insurance needs.
INSTALL