SIP फॉर्म कैंसिल कैसे करें?
आप अपनी एसआईपी समय से पहले बंद कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपको उस निवेश मोबाइल ऐप या वेबसाइट में लॉगिन करना होगा, जिसकी मदद से आपने SIP शुरू की थी। इसके लिए ऐप में Cancel SIP विकल्प का चयन करना होता है। लेकिन यदि आपने सिप सीधे म्यूचुअल फंड हाउस से शुरू की है, तो आपको उनकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर स्टॉप SIP विकल्प पर क्लिक करना होगा।
SIP फॉर्म कैंसिल क्या है?
एसआईपी फॉर्म कैंसिल करना एक ऐसा विकल्प है, जिसकी मदद से आप अपने म्यूचुअल फंड में चल रही SIP को बीच अवधि में ही बंद कर सकते हैं। इसके लिए अपने चुने गए सिप फंड की वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद जैसे ही आप मांगी गई जानकारी के साथ स्टॉप सिप विकल्प का चयन करेंगे, आपकी SIP रुक जाएगी और आपके अकाउंट से पैसे कटने बंद हो जाएंगे। लेकिन आपके जो पैसे फंड में पहले से हैं, वह राशि नियमित रूप से निवेश होती रहती है।
SIP कैंसिल बनाम SIP रोकना बनाम SIP राशि निकासी में मुख्य अंतर
एसआईपी को कैंसिल करने के बजाय आप उसे कुछ समय के लिए रोक भी सकते हैं या अपने सिप निवेश से निकासी भी कर सकते हैं। आइए एसआईपी कैंसिल, रोकने और राशि निकासी करने के बीच मुख्य अंतर जानते हैं:
| मुख्य विशेषता |
SIP Cancellation |
SIP Pause |
Redemption |
| साधारण अर्थ |
एसआईपी किस्तों को हमेशा के लिए बंद कर देता है। |
एक निश्चित अवधि के लिए एसआईपी को रोक देता है। |
निवेश किए गए पैसे को वापस निकालने का तरीका। |
| SIP भुगतान |
सिप पूरी तरह से बंद हो जाती है। |
चुने गए महीनों के लिए रुक जाते हैं। |
फंड में ठहरे हुए पैसे निवेश होते रहते हैं, जब तक उन्हें निकाल न लिया जाए। |
| मौजूदा निवेश |
बाजार में निवेशित रहता है। |
बाजार में निवेशित रहता है। |
यदि राशि फंड में बची है, तो निवेशित रहती है। |
| टैक्स का प्रभाव |
कोई टैक्स नहीं लगता। |
कोई टैक्स नहीं लगता। |
कैपिटल गेंस टैक्स लग सकता है। |
| एग्जिट लोड |
लागू नहीं होता। |
लागू नहीं होता। |
नए नियमों के आधार पर लागू हो सकता है। |
| क्या दोबारा शुरू हो सकता है? |
हाँ, लेकिन आपको एक नई एसआईपी रजिस्टर करनी होगी। |
रोकने के दौरान चुनी गई अवधि के खत्म होने के बाद यह अपने आप शुरू हो जाता है। |
लागू नहीं होता। |
एसआईपी फॉर्म कैंसिल कैसे करें?
सिप निवेश को रोकने के लिए या फॉर्म कैंसिल करने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया नीचे दी गई है:
-
ऑनलाइन प्रक्रिया
- स्टेप 1 - उस निवेश ऐप में लॉगिन करें, जिसके जरिए आपने सिप शुरू किया था।
- स्टेप 2 - फिर म्यूचुअल फंड या डैशबोर्ड सेक्शन में जाएं।
- स्टेप 3 - SIP विकल्प पर क्लिक करें और SIP प्लान चुनें।
- स्टेप 4 - दिख रहे ‘Cancel SIP’ विकल्प पर क्लिक करें।
- स्टेप 5 - पुष्टि के लिए मोबाइल पर आए OTP को दर्ज करें।
-
ऑफलाइन प्रक्रिया
- स्टेप 1 - अपनी म्यूचुअल फंड कंपनी की नजदीकी शाखा पर जाएं।
- स्टेप 2 - वहां से SIP कैंसिलेशन फॉर्म प्राप्त करें।
- स्टेप 3 - अपने पैन नंबर, फोलियो नंबर और म्यूचुअल फंड स्कीम का नाम दर्ज करें।
- स्टेप 4 - AMC या रजिस्ट्रार की ब्रांच में फॉर्म जमा कर दें।
- स्टेप 5 - इस प्रक्रिया को ऑफलाइन करने में 21 दिन तक का समय लग सकता है।
लोग यह भी पढ़ते हैं: बेस्ट SIP प्लान 2026
SIP फॉर्म ऑफलाइन कैंसिल करने के लिए आवश्यक जानकारी
एसआईपी फॉर्म को ऑफलाइन रद्द करने के लिए निम्न जानकारी प्रदान करें:
- निवेशक का विवरण - नाम, पैन (PAN), फोलियो नंबर।
- एसआईपी का विवरण - स्कीम का नाम, निवेश राशि, अगली डेबिट तिथि।
- बैंक का विवरण - NACH/ECS से लिंक खाता संख्या।
- रद्दीकरण की तिथि -जिस तारीख से आप इसे बंद करना चाहते हैं।
- हस्ताक्षर
सिप फॉर्म कैंसिल करने के बाद क्या होता है?
यदि आपने एसआईपी का फॉर्म कैंसिल कर दिया है, तो घबराने की कोई जरूरत नहीं है। इस विकल्प को चुनने के बाद आपका पैसा कटना बंद हो जाता है, लेकिन पहले से निवेश किया हुआ पैसा डूबता नहीं है, बल्कि वह आगे भी नियमित रूप से निवेश होता रहता है। साथ ही, उस निवेश पर कंपाउंडिंग की शक्ति का लाभ भी मिलता रहता है। इस विकल्प की खास बात यह है, कि सिप फॉर्म कैंसिल करने के बाद भी आपसे किसी प्रकार का कोई जुर्माना नहीं लिया जाता है।
निष्कर्ष
सिप का फॉर्म कैंसिल करने पर फंड हाउस आपसे किसी भी प्रकार का कोई जुर्माना या फीस नहीं लेते हैं। इसके लिए आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि जो राशि पहले से ही फंड में मौजूद है, वह नियमित रूप से निवेश होती रहती है। हालांकि आप उस राशि को भी खाते से निकाल सकते हैं, लेकिन यदि आपके SIP की तारीख और कैंसिल करने की तारीख काफी पास है, तो सिप किस्त एक बार और काटी जा सकती है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
-
SIP से पैसे कैसे निकाले जाते हैं?
आप अपने म्यूचुअल फंड ऐप या फंड हाउस की वेबसाइट पर जाकर 'Redeem' बटन पर क्लिक करके पैसे निकाल सकते हैं। इसके अलावा ऑफलाइन फॉर्म भरकर भी अपनी राशि निकाली जा सकती है।
-
म्यूचुअल फंड से पैसे निकालने में कितना समय लगता है?
आपके म्यूचुअल फंड से पैसे निकालने में कितना समय लगेगा, यह आपके फंड के प्रकार पर भी निर्भर करता है। जैसे कि आमतौर पर लिक्विड फंड्स से राशि निकासी में 1 दिन और इक्विटी फंड्स में 2 से 3 दिन लग जाते हैं।
-
क्या SIP में पैसा डूब सकता है?
SIP का पैसा सीधे शेयर बाजार में निवेश होता है, इसलिए बाजार के उतार-चढ़ाव के कारण इसमें नुकसान का जोखिम रहता है। हालांकि, अगर आप लंबे समय के लिए निवेश करते हैं, तो पैसा डूबने की संभावनाएं कम हो जाती हैं और बेहतर रिटर्न प्राप्त हो सकता है।
-
क्या SIP में फॉर्म कैंसिल करने पर चार्जेस लगते हैं?
नहीं, आपकी चल रही SIP को बीच में रोकने या कैंसिल करने पर फंड हाउस या बैंक द्वारा कोई पेनल्टी या चार्ज नहीं लिया जाता है। लेकिन आपको अपनी अगली किस्त कटने की तारीख से लगभग 15-20 दिन पहले कैंसिलेशन के लिए आवेदन करना होगा।