SIP Day क्या है?

जब आप सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान में निवेश करना शुरू करते हैं, तब आपकी राशि हर महीने या साप्ताह की एक निश्चित तारीख को आपके खाते से काट ली जाती है, इसी तारीख को SIP Day कहते हैं। यह तारीख आपके द्वारा तय की जाती है। यानी इस विकल्प के एक्टिव होने के बाद आपके बैंक खाते से अपने आप ऑटो पेमेंट के माध्यम से राशि काट कर सीधे आपके चुने गए म्यूचुअल फंड में निवेश हो जाती है।

एसआईपी डे क्या होता है?

एसआईपी डे को मासिक एसआईपी की तारीख भी कह सकते हैं। यह कोई विशेष या जादुई दिन नहीं बल्कि वह दिन होता है, जिस निश्चित तारीख को आप सिस्सटमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान में निवेश करते हैं। इससे आपके कई फायदे होते हैं, जैसे कि आपको निवेश की अवधि याद रखने में कोई झंझट नहीं होता, क्योंकि यह ऑटो पे माध्यम से चलता है। साथ ही, आपको कहीं ऑफलाइन जाकर राशि जमा नहीं करनी पड़ती है, राशि सीधे आपके खाते से कट जाती है।

आप अपने सिप निवेश के लिए एक सही तारीख चुनकर उसे बेस्ट SIP प्लान बना सकते हैं। SIP Day कौन सा होना चाहिए?, इसे एक्टिवेट कैसे करें और इसकी जरूरत क्या है? इन सभी सवालों के जवाब इस आर्टिकल में दिए गए हैं।

एसआईपी निवेश के लिए कौन-सा डे बेस्ट होता है?

आइए जानते हैं, SIP की तारीख चुनने से रिटर्न पर क्या असर पड़ता है और कौन-सी तारीख बड़ा मैच्योरिटी अमाउंट देने में मददगार है:

SIP निवेश तारीख रिटर्न पर असर मुख्य सुझाव
1 तारीख किसी भी अन्य तारीख के जैसा ही रहता है। उन लोगों के लिए बेस्ट है जिनकी सैलरी जल्दी आती है।
10 तारीख कोई बड़ा या खास फर्क नहीं पड़ता। अगर आपको महीने के बीच में पैसों की ज़रूरतें पड़ती हैं, तो इसे चुनें।
15 तारीख लंबे समय में कोई खास फर्क नहीं पड़ता। यह तारीख तब सही है जब आप महीने के बीच की कमाई या बिलों को मैनेज कर सकते हैं।
20 या 25 तारीख लंबे समय में बिल्कुल एक जैसा परिणाम मिलता है। अधिक एसआईपी हैं, तो उन्हें अलग-अलग तारीखों पर बांटने के लिए यह बढ़िया ऑप्शन है।
महीने का कोई भी दिन लंबे समय में बिल्कुल एक जैसा परिणाम मिलता है। अलग-अलग समय पर कमाई करने वालों के लिए यह सबसे सही है।

निवेश को एसआईपी डे से करने के फायदे

SIP Day करने के मुख्य फायदे नीचे दिए गए हैं:

  • रुपी कॉस्ट एवरेजिंग का लाभ:जब शेयर बाजार गिरता है और आप हर महीने निवेश करते हैं, तो कम पैसों में अधिक यूनिट्स खरीद पाते हैं। इसलिए एकमुश्त वार्षिक निवेश के बजाय सिप डे करना बेहतर विकल्प है।
  • निवेश तारीख याद रखने की जरूरत नहीं:SIP डे का विकल्प एक्टिव रखने से आपको निवेश की तारीख याद रखने की आवश्यकता नहीं पड़ती है। साथ ही, निवेश का अनुशासन बना रहता है।
  • कंपाउंडिंग की ताकत का अधिक लाभ: हर महीने ऑटो-पे निवेश करने से कंपाउंडिंग की शक्ति और बाजार के प्रदर्शन पर बेहतर निगरानी रखी जा सकती है। साथ ही, बाजार में आई गिरावट पर भी लाभ मिल सकता है।
  • निवेश में लचीलापन रहता है: SIP Day विकल्प का चयन करते समय आपको निवेश साप्ताह में करना है, महीने में करना है या वार्षिक तौर पर करना है, इसकी भी पूरी छूट मिलती है।

निष्कर्ष

सिप डे के लिए ऑटो डेबिट एक्टिव करके आप हर महीने अनुशासन में रह कर सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान में निवेश कर सकते हैं। इससे आपको एसआईपी की तारीख याद रखने की आवश्यकता नहीं होती है और आप टेंशन फ्री रह सकते हैं। इससे आपको बाजार की गिरावट के समय कैसे निवेश करना चाहिए की बेहतर समझ होती है। लेकिन आपको यह बता दें कि आप महीने की किस तारीख को निवेश कर रहे हैं, इससे कोई खास असर नहीं पड़ता है। फर्क इस बात से नहीं पड़ता कि तारीख कौन सी है, बल्कि इस बात से पड़ता है कि आप कितनी लंबी अवधि तक बने रहते हैं। आप जितनी लंबी अवधि तक निवेश करेंगे, उतना बड़ा रिटर्न मिल सकता है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  • 500 रुपये जमा होने के बाद 10 साल में क्या होगा?

    अगर आप हर महीने SIP Day पर 500 रुपये का नियमित निवेश 10 साल तक करते हैं, तो आपका कुल निवेश 60,000 रुपये बनता है। ऐसे में बाजार के अच्छे प्रदर्शन के साथ आपके फंड की अपेक्षित दर 12% के अनुसार आपकी कुल मैच्योरिटी राशि लगभग 1,12,018 रुपये हो जाएगी।
  • 1 साल के लिए एसआईपी में कितना रिटर्न मिलता है?

    आपके हर महीने SIP निवेश करने पर 1 साल में आपको 8% से 10% तक का रिटर्न मिल सकता है। हालांकि, 1 साल का समय कम होने के कारण रिटर्न पूरी तरह मार्केट के उतार-चढ़ाव पर निर्भर करता है। इसलिए यदि आप बड़ा रिटर्न चाहते हैं, तो लंबे समय तक निवेश करें।
Invest ₹10K/Month & Get ₹1 Crore# Tax-Free*
*under 10(10D)

˜The insurers/plans mentioned are arranged in order of highest to lowest first year premium (sum of individual single premium and individual non-single premium) offered by Policybazaar’s insurer partners offering life insurance investment plans on our platform, as per ‘first year premium of life insurers as at 31.03.2025 report’ published by IRDAI. Policybazaar does not endorse, rate or recommend any particular insurer or insurance product offered by any insurer. For complete list of insurers in India refer to the IRDAI website www.irdai.gov.in
Disclaimer:#The investment risk in the portfolio is borne by the policyholder. Life insurance is available in this product. The maturity amount of Rs 1 Cr. is for a 30 year old healthy individual investing Rs 10,000/- per month for 30 years, with assumed rates of returns @ 8% p.a. that is not guaranteed and is not the upper or lower limits as the value of your policy depends on a number of factors including future investment performance. In Unit Linked Insurance Plans, the investment risk in the investment portfolio is borne by the policyholder and the returns are not guaranteed. Maturity Value: ₹1,05,02,174 @ CAGR 8%; ₹50,45,591 @ CAGR 4%. All SIPs listed here are of insurance companies’ funds. The tax benefits under Section 80C allow a deduction of up to ₹1.5 lakhs from the taxable income per year and 10(10D) tax benefits are for investments made up to ₹2.5 Lakhs/ year for policies bought after 1 Feb 2021. Tax benefits and savings are subject to changes in tax laws.
*All savings are provided by the insurer as per the IRDAI approved insurance plan. Standard T&C Apply
^The tax benefits under Section 80C allow a deduction of up to ₹1.5 lakhs from the taxable income per year and 10(10D) tax benefits are for investments made up to ₹2.5 Lakhs/ year for policies bought after 1 Feb 2021. Tax benefits and savings are subject to changes in tax laws.
¶Long-term capital gains (LTCG) tax (12.5%) is exempted on annual premiums up to 2.5 lacs.
++Source - Google Review Rating available on:- http://bit.ly/3J20bXZ
^^The information relating to mutual funds presented in this article is for educational purpose only and is not meant for sale. Investment is subject to market risks and the risk is borne by the investor. Please consult your financial advisor before planning your investments.
**Returns are based on past 10 years’ fund performance data (Fund Data Source: Value Research).

Claude
top
Close
Download the Policybazaar app
to manage all your insurance needs.
INSTALL