SIP के मुख्य प्रकार

SIP (सिस्टमैटिक इंवेस्टमेंट प्लान) में 7 प्रकार के मुख्य विकल्प मौजूद हैं। ये सभी प्रकार निवेशकों की अलग-अलग वित्तीय जरूरतों को पूरा करने में सहायता करते हैं। इन विकल्पों में सिप निवेश राशि बढ़ाना, बीमा कवर प्राप्त होना और बाजार में गिरावट आने पर भी लाभ मिलना जैसी सुविधाएं शामिल हैं। एसआईपी के इन 7 प्रमुख प्रकारों में नियमित एसआईपी सबसे अधिक लोकप्रिय प्लान माना जाता है।

SIP प्लान के 7 प्रमुख प्रकार

नीचे सिस्टमैटिक इनवेस्टमेंट प्लान के मुख्य प्रकारों की जानकारी दी गई है:

  • नियमित SIP - एसआईपी का नियमित SIP प्रकार निवेश करने के सबसे आसान तरीकों में से एक है। आप इस विकल्प के अंतर्गत हर महीने या एक निश्चित अवधि में नियमित रूप से निवेश कर सकते हैं। यह तरीका लंबी अवधि में बड़ा कॉर्पस तैयार करने के लिए एक लोकप्रिय और बेहतर विकल्प है।
  • स्टेप-अप SIP - स्टेप अप SIP को टॉप-अप एसआईपी भी कहते हैं। यह SIP निवेश के दौरान दिया जाने वाला एक ऐसा विकल्प है, जिसके अंतर्गत आप अपनी सिप में निवेश हो रही राशि को बढ़ा सकते हैं। यह विकल्प कम समय में बेहतर रिटर्न प्रदान करने के लिए मददगार साबित हो सकता है।
  • फ्लेक्सिबल एसआईपी - सिप प्लान के प्रकारों में फ्लेक्सिबल सिप एक पसंदीदा विकल्प माना जाता है, क्योंकि यह योजना नियमित रूप से निवेश करने के लिए बाध्य नहीं करती है। इसमें आप जितना चाहें उतनी राशि निवेश कर सकते हैं।
  • बीमा सहित SIP - बीमा सहित एसआईपी आपको सिप निवेश विकल्प के साथ-साथ मुफ्त बीमा का लाभ प्रदान करती है। बेहतर बात यह है कि कई कंपनियों में बीमा कवर की अधिकतम सीमा 20 लाख से 25 लाख रुपए तक हो सकती है। लेकिन ध्यान रखें कि यह सुविधा हर फंड में उपलब्ध नहीं होती है।
  • ट्रिगर एसआईपी - आमतौर पर ट्रिगर SIP नियमित निवेश के बजाय बाजार में आए उतार-चढ़ाव के समय निवेश करता है। इस विकल्प को एक्टिव करने से जब भी बाजार में गिरावट आती है, तो आपका पैसा बाजार में निवेश होता है, जिससे कि अधिक यूनिट्स खरीदी जा सकती हैं और आगे बेहतर रिटर्न बनाया जा सकता है।
  • निरंतर एसआईपी - निरंतर SIP प्रकार सिप निवेश को नियमित रखने का एक जबरदस्त तरीका है। इस सुविधा की मदद से आप जितना चाहें उतने समय तक बिना किसी परेशानी के नियमित निवेश जारी रख सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि इस सुविधा के अंतर्गत कोई अंतिम अवधि तय नहीं होती है। इस निवेश को आप केवल खुद रोक सकते हैं।
  • मल्टी SIP - एसआईपी का मल्टी सिप प्रकार एक साथ कई म्यूचुअल फंड में निवेश करने की सुविधा देता है। इससे आपको बाजार की गिरावट का जोखिम कम होता है और साथ ही अलग-अलग फंड के लाभों को प्राप्त करने में आसानी होती है।

2026 में सबसे बेस्ट एसआईपी प्लान कौन-से हैं?

बेहतर रिटर्न के लिए SIP के प्रकार के साथ-साथ सही बेस्ट सिप प्लान चुनना भी जरूरी है। नीचे 2026 के सबसे बेस्ट एसआईपी प्लान की जानकारी दी गई है:

Fund Name AUM Return 3 Years Return 5 Years Return 10 Years Minimum Investment Return Since Launch
SBI PSU Fund-Growth ₹6,703.16 Crs 18.71% 22.54% 12.85% ₹5,000 7.86%
ICICI Prudential Infrastructure Fund-Growth ₹8,558.09 Crs 16.85% 21.42% 16.86% ₹5,000 15.37%
ICICI Prudential BHARAT 22 FOF-Growth ₹2,743.19 Crs 14.7% 21.53% N/A ₹5,000 15.72%
Aditya Birla Sun Life PSU Equity Fund Regular-Growth ₹6,072.56 Crs 18.22% 22.06% N/A ₹500 21.03%
Motilal Oswal Midcap Fund Direct-Growth ₹37,473.87 Crs 18.27% 21.93% 17.58% ₹500 21.95%
HDFC Infrastructure Fund Regular-Growth ₹2,324.63 Crs 12.92% 19.18% 10.51% ₹100 8.69%
Franklin Build India Fund Regular-Growth ₹3,151.71 Crs 15.06% 17.69% 15.53% ₹5,000 16.8%
Nippon India Power & Infra Fund Direct-Growth ₹8,136.78 Crs 18.24% 21.05% 17.57% ₹5,000 15.12%
Franklin India Opportunities Fund Regular-Growth ₹9,717.42 Crs 18.88% 17.4% 15.57% ₹5,000 13.16%
Canara Robeco Infrastructure Fund Regular-Growth ₹998.07 Crs 17.59% 18.05% 14.84% ₹5,000 14.5%

Updated as of 11 September 2026

आपके लिए कौन-सा SIP प्रकार चुनना बेहतर है?

अपने लिए बेस्ट SIP प्लान चुनते समय इन बातों का ध्यान रखना जरूरी है:

  • लंबे समय के लिए SIP चुनें: लंबे समय की SIP से कंपाउंडिंग का भरपूर लाभ मिल सकता है। इसके लिए आप नियमित SIP या निरंतर एसआईपी का उपयोग कर सकते हैं।
  • अपने जोखिम के अनुसार फंड चुनें: अपनी रिस्क लेने की क्षमता के अनुसार सही फंड चुनें। यदि आप कम जोखिम चाहते हैं, तो लार्ज कैप सिप निवेश के साथ स्टेप-अप SIP विकल्प का उपयोग करें।
  • बीमा व स्वास्थ्य संबंधित लाभ: यदि आप बेहतर निवेश के साथ फ्री बीमा कवर चाहते हैं, तो बीमा सहित एसआईपी विकल्प का उपयोग कर सकते हैं। इससे आपके परिवार को भी लाभ मिल सकता है।
  • अपनी लक्षित राशि से अधिक निवेश करें: यदि आप बढ़ती महंगाई को ध्यान में रखकर निवेश करना चाहते हैं, तो आप स्टेप-अप सिप या निरंतर सिप की मदद ले सकते हैं। ये दोनों ही सुविधाएं लंबे समय में उच्च रिटर्न प्रदान करने में सहायक हैं।
  • अपनी इच्छा के अनुसार निवेश: यदि आप अपनी इच्छा के अनुसार निवेश करना चाहते हैं या आपकी आय कम है, तो आप फ्लेक्सिबल SIP का उपयोग कर सकते हैं। यह फंड सुरक्षित रिटर्न देने के लिए लोकप्रिय है।

निष्कर्ष

सिप के मुख्य 7 प्रकार होते हैं, जो अपनी अलग-अलग विशेषताओं के लिए लोकप्रिय हैं। ध्यान रखने योग्य बात यह है कि आप इन सुविधाओं में से कुछ विकल्पों का उपयोग एक ही समय में कर सकते हैं, वहीं कुछ विकल्पों का उपयोग करने के लिए आपको पहले फंड के बारे में जानकारी होना आवश्यक है। जैसे आप नियमित सिप के साथ स्टेप-अप SIP का उपयोग कर सकते हैं। लेकिन जिस फंड में नियमित सिप विकल्प है, उसमें बीमा सहित सिप विकल्प मौजूद हो यह आवश्यक नहीं है। इसके लिए आपको अपने चुने गए फंड में प्रदान की जा रही सुविधाओं को देखना होगा।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  • SIP Plan कितने प्रकार के होते हैं?

    सिप प्लान मुख्य रूप से 7 प्रकार के होते हैं, जिनमें से नियमित सिप निवेश और स्टेप-अप सिप विकल्प सबसे अधिक उपयोग किया जाता है।
  • सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाली SIP कौन-सी है?

    सबसे ज्यादा रिटर्न आपकी निवेश की गई राशि, निवेश अवधि और चयनित फंड के द्वारा दिए जा रहे अनुमानित रिटर्न पर निर्भर करता है। हालांकि यदि आप स्मॉल कैप में निवेश करते हैं, तो सबसे अधिक रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं, पर इसमें जोखिम भी सबसे अधिक होता है।
Invest ₹10K/Month & Get ₹1 Crore# Tax-Free*
*under 10(10D)

˜The insurers/plans mentioned are arranged in order of highest to lowest first year premium (sum of individual single premium and individual non-single premium) offered by Policybazaar’s insurer partners offering life insurance investment plans on our platform, as per ‘first year premium of life insurers as at 31.03.2025 report’ published by IRDAI. Policybazaar does not endorse, rate or recommend any particular insurer or insurance product offered by any insurer. For complete list of insurers in India refer to the IRDAI website www.irdai.gov.in
Disclaimer:#The investment risk in the portfolio is borne by the policyholder. Life insurance is available in this product. The maturity amount of Rs 1 Cr. is for a 30 year old healthy individual investing Rs 10,000/- per month for 30 years, with assumed rates of returns @ 8% p.a. that is not guaranteed and is not the upper or lower limits as the value of your policy depends on a number of factors including future investment performance. In Unit Linked Insurance Plans, the investment risk in the investment portfolio is borne by the policyholder and the returns are not guaranteed. Maturity Value: ₹1,05,02,174 @ CAGR 8%; ₹50,45,591 @ CAGR 4%. All SIPs listed here are of insurance companies’ funds. The tax benefits under Section 80C allow a deduction of up to ₹1.5 lakhs from the taxable income per year and 10(10D) tax benefits are for investments made up to ₹2.5 Lakhs/ year for policies bought after 1 Feb 2021. Tax benefits and savings are subject to changes in tax laws.
*All savings are provided by the insurer as per the IRDAI approved insurance plan. Standard T&C Apply
^The tax benefits under Section 80C allow a deduction of up to ₹1.5 lakhs from the taxable income per year and 10(10D) tax benefits are for investments made up to ₹2.5 Lakhs/ year for policies bought after 1 Feb 2021. Tax benefits and savings are subject to changes in tax laws.
¶Long-term capital gains (LTCG) tax (12.5%) is exempted on annual premiums up to 2.5 lacs.
++Source - Google Review Rating available on:- http://bit.ly/3J20bXZ
^^The information relating to mutual funds presented in this article is for educational purpose only and is not meant for sale. Investment is subject to market risks and the risk is borne by the investor. Please consult your financial advisor before planning your investments.
**Returns are based on past 10 years’ fund performance data (Fund Data Source: Value Research).

Claude
top
Close
Download the Policybazaar app
to manage all your insurance needs.
INSTALL