SBI सिप क्या है?
सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान, म्यूचुअल फंड में निवेश करने का एक अनुशासित माध्यम है। SBI SIP Plan के अंतर्गत निवेशकों को SBI द्वारा प्रदान म्यूचुअल फंड में नियमित अंतराल पर निवेश करना होता है, जिसके बाद बाजार के प्रदर्शन के आधार पर रिटर्न दिया जाता है। एसबीआई एसआईपी योजना एक लाभदायक मासिक निवेश प्लान साबित हो सकता है।
ऐसे निवेशक जो अपनी निवेश यात्रा की शुरुआत कर रहे है और बाजार के उतार-चढ़ाव से अंजान है, वह SBI SIP में निवेश कर सकते है। निवेशक SBI SIP Plan के अंतर्गत SBI SWP का विकल्प भी प्राप्त कर सकते है।
2025 में बेस्ट SBI SIP प्लान
SBI द्वारा विभिन्न प्रकार के सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान प्रदान किए जाते है। यहां बेस्ट SBI SIP Plan की सूची दी गई है:
-
SBI कॉन्ट्रा फंड ग्रोथ
एसबीआई कॉन्ट्रा फंड ग्रोथ, SBI द्वारा प्रदान किया जाने वाला म्यूचुअल फंड है। यह आमतौर पर कॉन्ट्रेनियम निवेश रणनीति का पालन करता है। यह फंड ऐसे शेयरो में निवेश करता है, जिनसे भविष्य में बेहतर प्रदर्शन की संभावना होती है।
-
एसबीआई स्मॉल कैप फंड ग्रोथ
एसबीआई स्मॉल कैप फंड ग्रोथ एक इक्विटी आधारित म्यूचुअल फंड है, जो विशेष रूप से स्मॉल कैप कंपनियों में निवेश करता है। इस फंड का उद्देश्य लंबी अवधि में उच्च रिटर्न का अवसर प्रदान करना है।
-
SBI ELSS टैक्स सेवर फंड रेगुलर-ग्रोथ
SBI ELSS टैक्स सेवर फंड रेगुलर-ग्रोथ, यह एक इक्विटी आधारित म्यूचुअल फंड है, जो आयकर अधिनियम की
धारा 80C के तहत कर निवेश को कर लाभ और निवेश वृद्धि का अवसर प्रदान करता है। फंड में 3 वर्ष की लॉक इन अवधि होती है, जिसके बाद SWP किया जा सकता है।
-
एसबीआई इंफ्रास्ट्रक्चर फंड-ग्रोथ
एसबीआई इंफ्रास्ट्रक्चर फंड-ग्रोथ एक इक्विटी म्यूचुअल फंड है। यह फंड विशेष रूप से भारत सरकार की इंफ्रास्ट्रक्चर संबंधी कंपनियों के शेयरों में निवेश करता है।
-
एसबीआई हेल्थकेयर ऑपर्च्युनिटीज फंड-ग्रोथ
एसबीआई हेल्थकेयर ऑपर्च्युनिटीज फंड-ग्रोथ विशेष रूप से स्वास्थ्य संबंधी क्षेत्र मे निविश कर लंबी अवधि में निवेशकों को बेहतर रिटर्न देने का अवसर प्रदान करता है।
-
SBI फोकस्ड फंड ग्रोथ
SBI फोकस्ड फंड ग्रोथ इक्विटी आधारित फंड है, जिसका प्रबंधन SBI म्यूचअल फंड द्वारा किया जाता है। इसका उद्देश्य लंबे समय में निवेश में वृद्धि लाकर बेहतर रिटर्न प्रदान करना है।
-
SBI इक्विटी हाइब्रिड फंड ग्रोथ
SBI इक्विटी हाइब्रिड फंड ग्रोथ एक ऐसा म्यूचुअल फंड है, जो एक से अधिक ऐसट क्लास जैसे इक्विटी, डेट, बॉंड में निवेश करता है। यह एक अक्रामक हाइब्रिड फंड है।
-
एसबीआई बैलेंस्ड एडवांटेज फंड रेगुलर - ग्रोथ
एसबीआई बैलेंस्ड एडवांटेज फंड रेगुलर - ग्रोथ का उद्देश्य डेट और इक्विटी में निवेश करके लंबे समय में एक निवेश में वृद्धि करना है। यह फंड लार्ज कैप कंपनियों पर आधारित है।
-
एसबीआई सेविंग्स फंड डायरेक्ट प्लान ग्रोथ
एसबीआई सेविंग्स फंड डायरेक्ट प्लान ग्रोथ एक ओपन एंडेड फंड है। जो निवेशकों को मार्केट सिक्योरिटिज में निवेश करने का अवसर प्रदान करता है। यह एक डेट आधारित फंड है।
-
एसबीआई ओवरनाइट फंड रेगुलर-ग्रोथ
एसबीआई ओवरनाइट फंड रेगुलर-ग्रोथ एक डेट आधारित फंड है। यह एक कम अवधि का निवेश विकल्प है। आमतौर पर ऐसे निवेशक जो एक रात के लिए निवेश करना चाहते है, उनके लिए यह एक उपयुक्त निवेश विकल्प है।
- Insurance Companies
- Mutual Funds
|
Returns |
| Fund Name |
5 Years |
7 Years |
10 Years |
| SBI Life |
14.59% |
13.74% |
|
| HDFC Life |
20.53% |
15.94% |
|
| Axis Max Life |
26.3% |
22.04% |
|
| ICICI Prudential Life |
13.82% |
13.29% |
|
| Tata AIA Life |
29% |
23.3% |
|
| Bajaj Life |
17.11% |
14.35% |
|
| Birla Sun Life |
19.01% |
16.28% |
|
| PNB MetLife |
31.41% |
24.68% |
|
| Canara HSBC Life |
13.24% |
11.67% |
|
| Star Union Dai-ichi Life |
15.2% |
- |
|
Fund rating powered by
Last updated: Nov 2025
SBI SIP निवेश के लाभ
एसबीआई एसआईपी योजना निवेश के निम्नलिखित लाभ है:
- बचत और अनुशासन को प्रोत्साहन: SBI सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान के तहत निवेशकों को नियमित अंतराल पर एक निश्चित राशि म्यूचुअल फंड मे निवेश करनी होती है, जिससे बचत की आदक निर्मित होती है।
- अनुकूलता: SBI SIP Plan में निवेशक तय कर सकते है, कि कितनी राशि, कितनी अवधि के लिए निवेश की जानी है। साथ ही निवेशक यह भी तय कर सकते है, कि वह मासिक या साप्ताहिक तौर पर निवेश करना चाहते है।
- लंबी अवधि का लाभ: एसबीआई एसआईपी योजना में निवेशक जितनी अधिक अवधि के लिए निवेशित रहेंगे, निवेश को बढ़ने के लिए उतना ही अधिक अवसर प्राप्त होगा।
- छोटी राशि से शुरू: एसबीआई एसआईपी योजना की शुरुआत आमतौर पर 500 रुपए से हो जाती है।
- विशेषज्ञ सहायता: आपके निवेश का प्रबंधन SBI के विशेषज्ञ द्वारा किया जाता है, ऐसे में निवेशकों को उनके अनुभव का लाभ प्राप्त होता है।
SIP Calculator
Monthly Investment
₹22.4 L
Top Funds with High Returns (Past 7 Years)
13.12%
Equity Pension
15.49%
Global Equity Index Funds Strategy
19.1%
Pension Growth Super
13.3%
Opportunities Fund
21.04%
Multi Cap Fund
14.36%
Accelerator Mid-Cap Fund II
15.8%
Multiplier
14.78%
Frontline Equity Fund
18.41%
Pension Mid Cap Fund
11.32%
Equity II Fund
14.8%
US Equity Fund
15.21%
Growth Opportunities Plus Fund
11.84%
Equity Top 250 Fund
14.19%
Future Apex Fund
12.15%
Pension Dynamic Equity Fund
14.53%
Pension Enhanced Equity
एसबीआई जन निवेश एसआईपी क्या है?
एसबीआई जन निवेश एसआईपी एक विशेष SIP योजना है, जिसका प्रबंधन भारतीय स्टेट बैंक और SBI म्यूचुअल फंड द्वारा किया जाता है। जन निवेश सिप एसबीआई का उद्देश्य जन जन निवेश है, यानी सभी के लिए निवेश और बचत अवसर प्रदान करना है। एसबीआई जन निवेश एसआईपी में किया गया निवेश SBI बैलेंस्ड एडवांटेज फंड में जाता है।
एसबीआई जन निवेश एसआईपी विशेषताएं
एसबीआई जन निवेश एसआईपी की निम्नलिखित विशेषताएं है:
- शुरुआत: 17 फरवरी 2025
- निवेश फंड: SBI बैलेंस्ड एडवांटेज फंड
- न्यूनतम SIP: 250 रुपए
- जोखिम: बहुत अधिक
- निवेश विकल्प: दैनिक, साप्ताहिक या मासिक
- आवेदन माध्यम: SBI योनो ऐप व अन्य प्लैटफॉर्म
निष्कर्ष
SBI SIP Plan म्यूचुअल फंड में निवेश करने का एक सरल और अनुशासित माध्यम है। एसबीआई एसआईपी योजना के तहत निवेशकों को नियमित अंतराल पर निश्चित राशि निवेश करनी होती है। यह राशि एक तय तिथि पर स्वाचालित रूप से खाते से काट ली जाती है। SBI द्वारा विभिन्न म्यूचुअल फंड प्रदान किए जाते है। निवेशक आमतौर पर 500 रुपए से निवेश की शुरुआत कर सकते है। हालांकि एसबीआई जन निवेश एसआईपी निवेशकों को 250 रुपए से SIP की शुरुआत करने की सुविधा प्रदान करती है। एसबीआई एसआईपी योजना के तहत मिलने वाले रिटर्न का अनुमान लगाने के लिए SBI सिप कैलकुलेटर का उपयोग किया जा सकता है।