आज से निवेश करें, सुरक्षित भविष्य पाएं
10 साल में 30,000 की SIP से कितना फंड बनेगा?
चलिए एक उदाहरण की सहायता से समझते हैं कि 10 साल तक 30,000 की SIP (30000 ki SIP 10 Year return) से कितना फंड बनाया जा सकता है:
मान लीजिए आप 10 साल के बाद घर खरीदना चाहते हैं, जिसके लिए आप अगले 10 साल तक हर महीने 30,000 रुपये की बचत कर उसे SIP के माध्यम से म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं। मान लीजिए इसपर आपको 12% का रिटर्न मिलता है, ऐसे में 10 साल बाद आपको कितनी मैच्योरिटी अमाउंट मिलेगी:
- मासिक SIP राशि - 30,000
- निवेश अवधि - 10 साल
- अनुमानित रिटर्न - 12%
अब इस आधार पर SIP कैलकुलेटर आपको बताएगा:
- आपने कुल कितना निवेश किया - 36,00,000
- आपको कुल कितना रिटर्न मिला - 31,21,077
- कुल मैच्योरिटी अमाउंट कितनी होगी - 67,21,077
10 साल तक 30,000 की SIP के लिए बेस्ट SIP प्लान
यहां 10 सालों तक 30,000 प्रति माह निवेश के लिए कुछ एसआईपी प्लान्स के बारे में बताया गया है:
-
बंधन लार्ज & मिड कैप फंड डायरेक्ट ग्रोथ
बंधन लार्ज & मिड कैप फंड डायरेक्ट ग्रोथ एक ओपन एंडेड इक्विटी आधारित म्यूचुअल फंड है। इसका उद्देश्य लार्ज और मिड कैप कंपनियों के शेयरों में निवेश कर लंबी अवधि में वेल्थ को बढ़ाना है। यह एक उच्च जोखिम वाला म्यूचुअल फंड है, जो 5 से अधिक साल के निवेश के लिए उपयुक्त है।
-
मिराए एसेट लार्ज & मिड कैप रेगुलर ग्रोथ
मिराए एसेट लार्ज & मिड कैप रेगुलर ग्रोथ एक इक्विटी आधारित म्यूचुअल फंड है। जो मुख्य रूप से लार्ज और मिड कैप कंपनियों के शेयरों में निवेश करता है। अगर आप मध्यम स्तर का जोखिम उठा सकते है और लंबे समय तक निवेशत रहना चाहते है, तो यह आपके लिए उपयुक्त विकल्प साबित हो सकता है।
-
केनरा रोबेको लार्ज & मिड कैप फंड डायरेक्ट ग्रोथ
केनरा रोबेको लार्ज & मिड कैप फंड डायरेक्ट ग्रोथ एक ओपन एंडेड इक्विटी आधारित म्यूचुअल फंड है। जो मुख्य रूप से लार्ज और मिड कैप कंपनियों के शेयरों में निवेश कर लंबी अवधि में वेल्थ बढ़ाने का उद्देश्य रखता है। अगर आप अपनी जोखिम सहने की क्षमता को समझते है, तो इस फंड में निवेश कर सकते है।
-
पराग पारिख फ्लेक्सी कैप फंड डायरेक्ट
पराग पारिश फ्लेक्सी कैप फंड डायरेक्ट एक वैल्यू ओरिएंटेड और फ्लेक्सी कैप म्यूचुअल फंड है। इस फंड का उद्देश्य भारतीय और विदेशी शेयरों में निवेश कर लंबी अवधि में पूंजी को बढ़ाना है। इस फंड का जोखिम स्तर मध्यम से उच्च है।
-
ICICI प्रूडेंशियल लार्ज कैप फंड डायरेक्ट
ICICI प्रूडेंशियल लार्ज कैप फंड डायरेक्ट ग्रोथ एक इक्विटी आधारत म्यूचुअल फंड है। यह फंड मुख्य रूप से भारत की 100 शीर्ष कंपनियों में निवेश कर लंबी अवधि में वेल्थ बनाने का लक्ष्य रखता है। अगर आप 10 साल जैसे लंबे समय के लिए निवेश करना चाहते है, तो इस फंड का चयन कर सकते है।
10 साल के लिए 30,000 प्रति माह की एसआईपी करने से पहले किन बातों का ध्यान रखें?
10 सालों तक 30,000 प्रति माह की एसआईपी करने से पहले आप निम्नलिखित बातों पर ध्यान दे सकते है:
- लक्ष्य निर्धारित करें - 10 साल निवेश के लिए एक लंबा समय माना जाता है और इस दौरान निवेश के प्रति आपकी प्रेरणा कम हो सकती है। इसलिए अपने निवेश को किसी लक्ष्य से जोडकर आप लंबे समय तक निवेश करने के लिए प्रेरित रह सकते है।
- जोखिम सहनशीलता - सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान में निवेश करने से पहले आपको अपनी जोखिम सहने की क्षमता का पता होना चाहिए। इससे आप अपने अनुसार सही फंड का चयन कर पाएंगे।
- बेस्ट एसआईपी प्लान चुनें - अपने लक्ष्य और जोखिम सहनशीलता के अनुसार बेस्ट एसआईपी प्लान का चयन करें।
- फंड का पहले का प्रदर्शन देखें - फंड का चयन करने से पहले यह अवश्य देखें कि फंड ने पिछले कुछ सालों में कैसा प्रदर्शन किया है। इसके बाद उसी फंड का चयन करें जिसने पिछले वर्षों में अच्छा रिटर्न दिया हो।
- अनुशासन और धैर्य रखें - 10 साल एक लंबा समय है, ऐसे में बाजार की अस्थिरता का असर पड़ सकता है। ऐसे समय में निवेश करना बंद न करें और अनुशासन के साथ निवेश को जारी रखें।
निष्कर्ष
अगर आप 30,000 प्रति माह एसआईपी में निवेश करते है, तो 10 साल में आप कुल 36 लाख रुपए निवेश करेंगे। रुपया औसत लागत और कंपाउंडिंग की सहायता से आपके 36 लाख 10 साल मे आपको एक अच्छा रिटर्न प्रदान कर सकते है। इसके लिए आपको बस अपने निवेश को सही दिशा देना जरूरी है। यह आप एसआईपी के बारे में जानकर, बेस्ट एसआईपी प्लान चुन कर और जोखिम को समझकर कर सकते है।