आज से निवेश करें, सुरक्षित भविष्य पाएं
10,000 प्रति माह के लिए बेस्ट एसआईपी प्लान लिस्ट
यहां 10,000 प्रति माह निवेश के लिए एसआईपी प्लान की लिस्ट दी गई है:
-
ICICI प्रूडेंशियल इंफ्रास्ट्रक्चर फंड ग्रोथ
ICICI प्रूडेंशियल इंफ्रास्ट्रक्चर फंड ग्रोथ एक सेक्टर विशिष्ट म्यूचुअल फंड है, जो बूनियादी ढ़ाचें से संबंधी कंपनियों में निवेश करता है। इस फंड का उद्देश्य लंबी अवधि में वेल्थ को बढ़ाना है। अगर आप शेयर बाजार के जोखिम को समझते है और अपनी जोखिम सहने की क्षमता को जानते है तो यह फंड आपके लिए उपयुक्त साबित हो सकता है।
-
HDFC मिड कैप फंड रेगुलर ग्रोथ
HDFC मिड कैप फंड रेगुलर ग्रोथ एक इक्विटी आधारित म्यूचुअल फंड है। इस फंड का मुख्य उद्देश्य मिड कैप कंपनियों के शेयरों में निवेश कर लंबी अवधि में वेल्थ को बढ़ाना है। यह फंड 90% इक्विटी में निवेश करता है, इस कारण उच्च जोखिम वाला माना जाता है। अगर आप लंबे समय के लिए निवेशित रहना चाहते है, तो यह फंड आपके लिए उपयुक्त साबित हो सकता है।
-
मोतीलाल ओसवाल लार्ज & मिड कैप फंड रेगुलर ग्रोथ
मोतीलाल ओसवाल लार्ज & मिड कैप फंड रेगुलर ग्रोथ एक इक्विटी आधारित म्यूचुअल फंड है। इसका उद्देश्य लार्ज और मिड कैप कंपनियों में निवेश करके लंबी अवधि में पूंजी को बढ़ाना है। यह फंड उच्च जोखिम वाला माना जाता है, ऐसे में जोखिम को समझने के बाद इसमे निवेश किया जा सकता है।
-
SBI ELSS टैक्स सेवर फंड रेगुलर ग्रोथ
एसबीआई ELSS टैक्स सेवर फंड रेगुलर ग्रोथ एक टैक्स सेविंग इक्विटी आधारित म्यूचुअल फंड है। यह फंड 3 साल के लॉक इन के साथ आता है और लंबी अवधि में पूंजी वृद्धि का लक्ष्य रखता है। यह फंड आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत कर लाभ भी प्रदान करता है।
-
निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप फंड ग्रोथ
निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप फंड ग्रोथ एक इक्विटी आधारित म्यूचुअल फंड है। इस फंड का मुख्य उद्देश्य स्मॉल कैप कंपनियों में निवेश करके लंबी अवधि में पूंजी वृद्धि करना है। यह एक पूराना म्यूचुअल फंड है, जिसने लंबी अवधि में अच्छा रिटर्न प्रदान किया है। यह एक उच्च जोखिम वाला म्यूचुअल फंड है।
-
क्वांट स्मॉल कैप फंड ग्रोथ
क्वांट स्मॉल कैप फंड ग्रोथ एक इक्विटी बेस्ड म्यूचुअल फंड है। यह उच्च जोखिम वाला म्यूचुअल फंड है, जिसका उद्देश्य स्मॉल कैप कंपनियों में निवेश करके लंबी अवधि में वेल्थ को बढ़ाना है। यह फंड मुख्य रूप से उर्जा, वित्तीय, क्षेत्रों में निवेश करता है।
-
SBI PSU फंड ग्रोथ
SBI PSU फंड ग्रोथ एक थीमेटिक इक्विटी म्यूचुअल फंड है। यह फंड मुख्य रूप से सरकारी कंपनियों के शेयरों में निवेश करता है। इस फंड का उद्देश्य लंबी अवधि में पूंजी को बढाना है। यह एक उच्च जोखिम वाला म्यूचुअल फंड है, जो लंबी अवधि में अच्छा रिटर्न प्रदान कर सकता है।
-
फ्रैंकलिन इंडिया ऑपर्च्युनिटीज फंड रेगुलर ग्रोथ
फ्रैंकलिन इंडिया ऑपर्च्युनिटीज फंड रेगुलर ग्रोथ एक थीमेटिक म्यूचुअल फंड है। इस फंड का उद्देश्य बैंकिंग, आईटी और हेल्थकेयर क्षेत्रों में निवेश कर लंबी अवधि में पूंजी को बढ़ाना है। यह एक उच्च जोखिम वाला म्यूचुअल फंड माना जाता है। अगर आप लंबे समय के लिए निवेशित रहते है, तो इस फंड से अच्छी वेल्थ बनाई जा सकती है।
-
HDFC फोकस्ड फंड रेगुलर ग्रोथ
HDFC फोकस्ड फंड रेगुलर ग्रोथ एक इक्विटी आधारित म्यूचुअल फंड है। यह फंड मुख्य रूप से स्मॉल, मिड औप लार्ज कैप कंपनियों में निवेश कर लंबी अवधि में पूंजी वृद्धि का लक्ष्य रखता है। यह एक ओपन एंडेड म्यूचुअल फंड है, जो उच्च जोखिम के साथ आता है।
-
ICICI प्रूडेंशियल इंडिया ऑपर्च्युनिटीज फंड ग्रोथ
ICICI प्रुडेंशियल इंडिया ऑपर्च्युनिटीज फंड ग्रोथ एक थीमैटिक म्यूचुअल फंड है। यह फंड लंबी अवधि में विशेष स्थितियों का लाभ उठाकर वेल्थ बढ़ाने का लक्ष्य रखता है। यह फंड स्पेशन सिचुएशन रणनीति पर काम करता है। अगर आप लंबी अवधि के निवेशित रहना चाहते है, तो यह फंड आपके लिए उपयुक्त साबित हो सकता है।
10,000/माह की एसआईपी करने से पहले किन बातों का ध्यान रखें?
10,000 प्रति माह की एसआईपी करने से पहले निम्नलिखित बातों पर ध्यान दिया जा सकता है:
- वित्तीय लक्ष्य निर्धारित करें - 10,000 प्रति माह के एसआईपी करने से पहले अपने निवेश को किसी लक्ष्य से जोड़े। इससे लंबे समय तक निवेशित रहने में मदद मिलती है।
- अपनी जोखिम सहनशीलता को जानें - इस बात को जानें कि आप कितना जोखिम उठा सकते है। इससे आप जोखिम को काफी हद तक पहले ही कम कर देते है।
- सही फंड चुनें - अपनी जोखिम सहने की क्षमता के आधार पर सही म्यूचुअल फंड का चयन करें। साथ ही ही विभिन्न फंड प्रकार के बारे में जाने।
- सही अवधि का चयन करें - 10,000 प्रति माह का निवेश, एसआईपी में एक अच्छा निवेश माना जाता है, इसलिए एक सही अवधि को चुन करें इसे बढ़ने के लिए सही समय दें।
- अनुशासित रहें - सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान निवेश पूर्ण लाभ लंबी अवधि में ही प्रदान करता है। ऐसे में अनुशासित रहकर निवेश को पूरा करें।
सिप कैलकुलेटर क्या है?
सिप कैलकुलेटर एक वित्तीय उपकरण है, जो आपके एसआईपी निवेश के तहत मिलने वाली मैच्योरिटी राशि का अनुमान लगाने में आपकी सहायता करता है। सिप कैलकुलेटर निवेश अवधि, निवेश राशि और अपेक्षित रिटर्न दर के आधार पर गणना करता है। अगर आप सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान में 10,000 प्रति माह निवेश करना चाहते है, तो मैच्योरिटी वैल्यू जानने के लिए इसमें निवेश कर सकते है।
10,000 प्रति माह की एसआईपी को उदाहरण से समझते है
मान लीजिए आप 10 साल के लिए 10,000 प्रति माह की एसआईपी, 12% अपेक्षित रिटर्न दर के आधार पर करते है। तो जब आप यह विवरण सिप कैलकुलेटर में डालेंगे तो कैलकुलेटर आपको मैच्योरिटी वैल्यू की जानकारी देगा जो 10 साल के अंत में लगभग 22.4 लाख होगी। इस कैलकुलेटर की सहायता से आप सही निवेश अवधि का भी चयन कर सकते है।
सिप कैलकुलेटर
Monthly Investment
₹22.4 L
निष्कर्ष
10,000 प्रति माह एसआईपी निवेश के लिए एक अच्छी राशि मानी जाती है। अगर इस नियमित निवेश को एक सही अवधि के लिए किया जाए तो आसानी से बड़ा फंड बनाया जा सकता है। हालांकि इसके लिए आपको एक बेस्ट एसआईपी प्लान का चयन करना होगा। अपने निवेश को वित्तीय लक्ष्य से जोड़कर और अपनी जोखिम सहन शीलता को जानकर आप एक फायदेमंद निवेश कर सकते है।