इंडेक्स फंड SIP प्लान्स 2026

2026 में इंडेक्स फंड SIP काफी लोकप्रिय हो रहा है। इसके जरिए आप हर महीने निफ्टी 50 या सेंसेक्स जैसे मार्केट इंडेक्स की कॉपी करने वाले लो कॉस्ट फंड्स में एक निश्चित राशि निवेश कर सकते हैं। अगर आपका भी लक्ष्य लंबी अवधि में भविष्य के लिए बड़ा फंड तैयार करना है, तो इंडेक्स फंड SIP आपकी मदद कर सकते हैं। इसमें लंबी अवधि में रुपी कॉस्ट एवरेजिंग और कंपाउंडिंग का शानदार फायदा मिलता है।

इंडेक्स फंड SIP प्लान लिस्ट 2026

यहां इंडेक्स फंड SIP प्लान्स की लिस्ट दी गई है:

Fund Name AUM Return 3 Years Return 5 Years Return 10 Years Minimum Investment Return Since Launch
Motilal Oswal Nifty Midcap 150 Index Fund Direct-Growth ₹3,942.95 Crs 13.64% 14.53% N/A ₹500 21.66%
Motilal Oswal Nifty Smallcap 250 Index Fund Direct-Growth ₹1,175.31 Crs 11.3% 13.3% N/A ₹500 21.17%
Edelweiss MSCI India Domestic & World Healthcare 45 Index Fund Direct-Growth ₹202.88 Crs 20.49% 15.34% N/A ₹100 16.89%
DSP Nifty Next 50 Index Fund Direct-Growth ₹1,336.16 Crs 16.36% 11.43% N/A ₹100 14.71%
UTI Nifty Next 50 Index Fund Direct-Growth ₹7,198.82 Crs 16.43% 11.39% N/A ₹100 12.61%
ICICI Prudential Nifty Next 50 Index Fund-Growth ₹9,743.95 Crs 15.79% 10.83% 13.1% ₹100 11.98%
Motilal Oswal Nifty Next 50 Index Fund Direct-Growth ₹504.87 Crs 16.38% 11.39% N/A ₹500 14.97%
Motilal Oswal Nifty 500 Index Fund Direct-Growth ₹3,126.28 Crs 11.47% 10.08% N/A ₹500 15.34%
UTI Nifty 50 Index Fund Direct-Growth ₹28,984.58 Crs 9.93% 8.52% 13.24% ₹100 11.97%
HDFC NIFTY 50 Index Fund Direct-Growth ₹22,727.99 Crs 9.86% 8.47% 13.18% ₹100 12.06%

Updated as of 23 November 2026

इंडेक्स फंड SIP प्लान्स से कितना रिटर्न मिल सकता है?

यहां एक उदाहरण की सहायता से बताया गया है कि इंडेक्स फंड SIP प्लान्स से कितना रिटर्न मिल सकता है। यहां विभिन्न अवधि और निवेश राशि के आधार पर गणना को इंडेक्स फंड एसआईपी कैलकुलेटर के माध्यम से दर्शाया गया है।

मासिक SIP राशि अपेक्षित रिटर्न निवेश अवधि मैच्योरिटी अमाउंट
10,000 12% 5 साल 8,11,036
10,000 12% 10 साल 22,40,359
20,000 12% 5 साल 16,22,072
20,000 12% 10 साल 44,80,718

इस कैलकुलेशन को देखकर यह समझा जा सकता है कि म्यूचुअल फंड निवेश में समय का कितना महत्व है। आप जितना ज्यादा समय के लिए निवेशित रहेंगे, आपको उतना ही ज्यादा मुनाफा होगा।

इंडेक्स फंड में एसआईपी करने से पहले किन बातों का ध्यान रखें?

इंडेक्स फंड्स में SIP से निवेश शुरू करने से पहले निम्नलिखित बातों पर ध्यान दिया जा सकता है:

  • ट्रैकिंग एरर - इंडेक्स फंड के तहत मिलने वाला रिटर्न उसके बेंचमार्क से कितना अलग है, इसकी जानकारी ट्रैकिंग एरर से पता लगती है। इसलिए हमेशा कम ट्रैकिंग एरर वाले फंड को ही चुनें।
  • निवेश की अवधि - सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान निवेश का पूरा लाभ लंबी अवधि में ही मिलता है, ऐसे में कोशिश करें कि अपने वित्तीय लक्ष्य के अनुसार एक सही अवधि का ही चयन करें।
  • जोखिम को समझे - इंडेक्स फंड के तहत सभी जोखिमों को अच्छे से समझें, साथ ही अपनी जोखिम क्षमता का भी आकलन करें।
  • फंड का पिछला प्रदर्शन - फंड चुनने से पहले उस फंड का पहले का रिकॉर्ड देखें कि उसने पिछले कुछ सालों में कैसा रिटर्न दिया है। इससे आप अपने लिए बेस्ट एसआईपी प्लान का चयन कर सकेंगे।
  • एक्सपेंस रेशियो - ऐसे फंड्स का चयन करें जिनका एक्सपेंस रेशियो कम हो, इसका सीधा असर मैच्योरिटी अमाउंट पर पड़ता है।
  • सही इंडेक्स चुनें - अगर आप निवेश में स्थिरता चाहते हैं तो, निफ्टी 50 इंडेक्स चुनें और अगर आप जोखिम उठा सकते हैं, और हाई ग्रोथ चाहते हैं तो निफ्टी नेक्स्ट 50 का चयन करें।

निष्कर्ष

इंडेक्स म्यूचुअल फंड समय के साथ तेज़ी से लोकप्रिय हो रहे हैं। इसमें आमतौर पर औसतन 10-15% का रिटर्न मिल सकता है। हालांकि इसमें निवेश करने से पहले कई बातों को ध्यान में रखना जरूरी है। जैसे एक्सपेंस रेशियो, ट्रैकिंग एरर, जोखिम और सही इंडेक्स। इन सभी बातों को समझकर आप अपने लिए बेहतर निवेश कर पाएंगे। साथ ही आप निवेश करने से पहले इंडेक्स फंड एसआईपी कैलकुलेटर से मैच्योरिटी अमाउंट की कैलकुलेशन कर सकते हैं, यह पूरी तरह से फ्री टूल है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  • इंडेक्स फंड एसआईपी कैलकुलेटर क्या है?

    इंडेक्स फंड एसआईपी कैलकुलेटर एक वित्तीय कैलकुलेटर है, जो आपको यह जानने में मदद करता है कि इंडेक्स फंड में निवेश करने पर मैच्योरिटी पर कितना फंड तैयार हो सकता है।
  • इंडेक्स फंड से कितना रिटर्न मिलता है?

    इंडेक्स फंड से मिलने वाला रिटर्न पहले से तय नहीं होता है, बाजार जैसा प्रदर्शन करता है, आपको उसी हिसाब से रिटर्न मिलता है। आमतौर पर 10% से 15% का रिटर्न मिल जाता है।
Invest ₹10K/Month & Get ₹1 Crore# Tax-Free*
*under 10(10D)
Claude
top
Close
Download the Policybazaar app
to manage all your insurance needs.
INSTALL