आज से निवेश करें, सुरक्षित भविष्य पाएं
रिटायरमेंट के लिए SIP निवेश कैसे करें?
सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान में निवेश करना बेहतर रिटायरमेंट प्लानिंग साबित हो सकती है। इसके लिए आपको अपनी आयु और लक्ष्य के अनुसार सही फंड चुनकर, मासिक निवेश करना होगा। साथ ही, आप सिप कैलकुलेटर से यह भी पता कर सकते हैं, कि अपना लक्षित रिटर्न पाने के लिए आपको कितना निवेश प्रति माह करना चाहिए।
मान लीजिए आपके रिटायरमेंट में अभी 5 साल बाकी है और आप सिप निवेश शुरू करते हैं। आपने एक ऐसा फंड चुना जो वर्तमान में 13% का रिटर्न दर दे रहा है, तो आपको 5 लाख रिटर्न के लिए कितना निवेश करना होगा।
- अपेक्षित रिटर्न राशि: 5,00,000
- अनुमानित दर: 13%
- कुल निवेश अवधि: 5 साल
ऊपर दी गई जानकारी SIP कैलकुलेटर में दर्ज करने पर यह जानकारी दी जाएगी:
- प्रति माह निवेश राशि: 6,010 रुपए
- कुल निवेश राशि: 3,60,600 रुपए
- प्राप्त रिटर्न: 1,39,400 रुपए
सिप कैलकुलेटर
Monthly Investment
₹22.4 L
बेस्ट रिटायरमेंट प्लानिंग की SIP प्लान लिस्ट 2026
नीचे रिटायरमेंट प्लानिंग के लिए बेस्ट SIP प्लान की सूची दी गई है:
Updated as of 16 September 2026
रिटायरमेंट के लिए सिप निवेश करते समय इन बातों का ध्यान रखें
रिटायरमेंट के समय सिप निवेश से जुड़ी मुख्य बातें:
- बढ़ती महंगाई को ध्यान में रखें: आपके अभी के 500 रुपए की कीमत, आज से 10 साल बाद कम हो जाएगी। इसलिए महंगाई को मात देने के लिए पहले से ही लक्ष्य राशि से थोडा अधिक राशि के लिए योजना बनाएं।
- स्टेप-अप SIP का उपयोग करें: यदि आप शुरुआत में कम राशि से निवेश कर रहे हैं और बाद में अपनी SIP निवेश राशि बढ़ाना चाहते हैं, तो यह Step-Up SIP विकल्प से किया जा सकता है।
- जोखिम अनुसार फंड चुनें: रिटायरमेंट के समय अक्सर ऐसा फंड चुनना चाहिए, जिसमें बाजार में गिरावट आने का जोखिम कम हो। ऐसे में अपनी जोखिम क्षमता के आधार पर बेस्ट SIP प्लान का चयन करें।
- बीच में एसआईपी बंद न करें: किसी भी वजह से SIP बंद न करें, इससे भारी नुकसान हो सकता है। साथ ही, लंबे समय तक निवेश करने से नुकसान की भरपाई करना आसान होता है।
- जल्दी सिप करके कंपाउंडिंग लाभ ले: यदि आप जल्दी एसआईपी करते हैं और उसमें लंबे समय तक निवेश करते हैं, तो कंपाउंडिंग की शक्ति का लाभ मिल सकता है।
निष्कर्ष
रिटायरमेंट प्लानिंग, रिटायर होने से कुछ समय पहले ही शुरू कर देनी चाहिए, जिससे कि आगे वित्तीय जरूरतों के लिए किसी पर निर्भर न रहना पड़े। अपनी प्लानिंग को बेहतर बनाने के लिए आप SIP का उपयोग कर सकते हैं। साथ ही समझें कि, एसआईपी कोई एक कंपनी नहीं है, बल्कि यह आपको म्यूचुअल फंड के साथ पूरे शेयर बाजार में निवेश करने का मौका देता है। यदि आप अपने लक्ष्य अनुसार फंड चुनते हैं और लंबे समय तक निवेश करते हैं, तो आगे के लिए बड़ा फंड तैयार किया जा सकता है।