SBI का सबसे अच्छा म्यूचुअल फंड कौन सा है?

भारतीय स्टेट बैंक द्वारा निवेशकों के लिए कई म्यूचुअल फंड विकल्प पेश किए गए हैं। निवेशक इनमें एकमुश्त या SIP के माध्यम से निवेश कर सकते हैं। अगर आप इन म्यूचुअल फंड्स में लंबी अवधि तक निवेशित रहते हैं तो आप कंपाउंडिंग का शानदार फायदा उठाकर एक बड़ा फंड तैयार करने में सफल हो सकते हैं। एसबीआई म्यूचुअल फंड्स ने पिछले वर्षों में औसतन 12-16% का रिटर्न दिया है।

Read more
आज निवेश करें, सुरक्षित भविष्य पाएं
  • ₹1 करोड़ के लिए पहला कदम लें

    सिर्फ 2 मिनट में SIP शुरू करें
  • 100% ऑनलाइन, जीरो पेपरवर्क

    150+ फंड विकल्प उपलब्ध
  • 18% CAGR तक का रिटर्न देने वाले फंड

    बिना अतिरिक्त शुल्क के विशेषज्ञों की सहायता

Top performing plans˜ with High Returns**

Invest ₹10K/month & Get ₹1 Crore returns*

+91
Secure
We don’t spam
View Plans
Please wait. We Are Processing..
Your personal information is secure with us
By clicking on "View Plans" you agree to our Privacy Policy and Terms of use #For a 55 year on investment of 20Lacs #Discount offered by insurance company
Get Updates on WhatsApp

SBI म्यूचुअल फंड्स से कितना फंड बनाया जा सकता है?

यहां टेबल में उदाहरण की सहायता से बताया गया है कि SBI म्यूचुअल फंड में निवेश से कितना कॉर्पस तैयार किया जा सकता है। अगर आप SBI म्यूचुअल फंड में एकमुश्त निवेश करते हैं और अगर आप इसमें SBI SIP के माध्यम से निवेश करते हैं तो मैच्योरिटी अमाउंट अलग हो सकती है। यहां उदाहरण के लिए एकमुश्त निवेश राशि को लिया गया है:

  1. मान लीजिए आप एकमुश्त राशि का निवेश करते हैं

    एकमुश्त निवेश राशि अवधि अनुमानित वार्षिक रिटर्न मैच्योरिटी अमाउंट
    ₹12,00,000 10 साल 12% ₹37,27,018
    ₹12,00,000 10 साल 14% ₹44,48,666
    ₹12,00,000 10 साल 16% ₹52,93,722
    ₹12,00,000 10 साल 17% ₹57,68,194
  2. अगर आप SBI SIP के जरिए म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं

    मंथली SIP अमाउंट अवधि कुल निवेश राशि अनुमानित वार्षिक रिटर्न मैच्योरिटी अमाउंट
    ₹10,000 10 साल ₹12,00,000 12% ₹22,40,359
    ₹10,000 10 साल ₹12,00,000 14% ₹24,92,923
    ₹10,000 10 साल ₹12,00,000 16% ₹27,75,293
    ₹10,000 10 साल ₹12,00,000 17% ₹29,28,684

    उदाहरण के लिए, जो रिटर्न दरें ली गई हैं, वे फिक्स नहीं होती हैं। बाजार जैसा प्रदर्शन करता है, आपको वैसा ही रिटर्न मिलता है। हालांकि आप अपनी जोखिम क्षमता और वित्तीय योजना के अनुसार एकमुश्त या SIP के माध्यम से SBI MF में निवेश कर सकते हैं। SIP की तुलना में एकमुश्त आपको ज्यादा रिटर्न दे सकता है, लेकिन इसमें जोखिम भी ज्यादा होता है, क्योंकि आप एक बारी में बड़ी रकम निवेश करते हैं। SIP टेबल में मैच्योरिटी अमाउंट की गणना SIP कैलकुलेटर से की गई है।

SBI टॉप म्यूचुअल फंड लिस्ट 2026

यहां एसबीआई के म्यूचुअल फंड की लिस्ट (SBI ka best sip plan) दी गई है, जिनसे अच्छा रिटर्न प्राप्त किया जा सकता है:

Fund Name AUM Return 3 Years Return 5 Years Return 10 Years Minimum Investment Return Since Launch
SBI Contra Fund-Growth ₹47,361.68 Crs 11.99% 15.86% 15.01% ₹5,000 18.36%
SBI Small Cap Fund-Growth ₹40,156.66 Crs 11.67% 13.21% 17.91% ₹5,000 18.63%
SBI Large & Midcap Fund Direct Plan-Growth ₹40,849.93 Crs 14.62% 15.08% 15.27% ₹5,000 16.63%
SBI ELSS Tax Saver Fund Direct-Growth ₹31,839.34 Crs 17.55% 16.82% 15% ₹500 15.54%
SBI Equity Hybrid Fund-Growth ₹85,633.48 Crs 13.46% 10.91% 12.07% ₹1,000 15.22%
SBI Healthcare Opportunities Fund Direct Plan-Growth ₹4,997.72 Crs 24.6% 17.98% 14.87% ₹5,000 18.37%

Updated as of 19 August 2026

SBI म्यूचुअल फंड का चयन कैसे करें?

एक सही SBI SIP प्लान या SBI म्यूचुअल फंड का चयन करने से पहले अपना वित्तीय लक्ष्य निर्धारित करें और अपनी जोखिम क्षमता का आकलन करें। इसके बाद आप इस प्रकार से फंड्स का चयन कर सकते हैं:

  • फंड प्रकार - अपनी जोखिम क्षमता और वित्तीय लक्ष्य के अनुसार फंड चुनें:
  • लार्ज कैप फंड - इन फंड्स में बड़ी कंपनियों में निवेश किया जाता है, इसलिए इनमें जोखिम थोड़ा कम होता है। लंबी अवधि में इन फंड्स से 10-12% तक का रिटर्न प्राप्त किया जा सकता है। अगर आप भी कम जोखिम उठाना चाहते हैं, साथ ही स्थिर रिटर्न प्राप्त करना चाहते है तो आप लार्ज कैप फंड में निवेश कर सकते हैं।
  • मिड कैप फंड - मिड कैप म्यूचुअल फंड आमतौर पर ऐसी कंपनियों में निवेश करते हैं, जो तेज़ी से ग्रोथ की राह पर होती है। इन फंड्स से 12-15% का रिटर्न मिल सकता है। साथ ही इस फंड में स्मॉल कैप की तुलना में थोड़ा कम जोखिम होता है।
  • स्मॉल कैप फंड - स्मॉल कैप म्युचुअल फंड हाई रिस्क, हाई रिटर्न वाले होते हैं। इनमें जोखिम का स्तर बहुत ज्यादा होता है, लेकिन इनसे औसतन 15-18% तक के रिटर्न की उम्मीद की जा सकती है। हालांकि यह भी पूरी तरह से बाजार के प्रदर्शन पर निर्भर करता है।
  • फ्लेक्सि कैप फंड - यह एक ऐसा म्यूचुअल फंड होता है, जिसमें फंड मैनेजर के पास यह छूट होती है कि वह बाजार की स्थिति के अनुसार किसी भी आकार के फंड में पैसा लगा सकता है।
  • फंड का पिछला प्रदर्शन - फंड का चयन करने से पहले उसका पिछले वर्षों का रिटर्न भी देखें, इससे आप आप एक बेहतर निवेश कर पाएंगे।
  • फंड मैनेजर का रिकॉर्ड - अपने फंड के मैनेजर का भी पिछला रिकॉर्ड जरूर देखें, अगर आपके पैसे को एक अच्छा मैनेजर मैनेज करेगा तो जोखिम काफी हद तक कम हो जाएगा।
  • SIP कैलकुलेटर का उपयोग करें - अगर आप SBI MF में निवेश कर रहे हैं, तो SIP कैलकुलेटर का जरूर उपयोग करें। आप SIP और एकमुश्त निवेश दोनों की गणना कर सकते हैं।

निष्कर्ष

पिछले कुछ वर्षों में SBI MF निवेश लोगों के बीच तेज़ी से लोकप्रिय हो रहा है। लोग बढ़-चढ़कर SBI SIP प्लान के माध्यम से एसबीआई म्यूचुअल फंड (SBI Mutual Fund) में निवेश कर रहे हैं। इसकी वजह नियमित अंतराल पर रेगुलर इन्वेस्टमेंट कर पाना है। वहीं बहुत से लोग आज भी एकमुश्त रूप से निवेश करके कंपाउंडिंग का फायदा उठा रहे हैं। भारतीय स्टेट बैंक के म्यूचुअल फंड लंबी अवधि में औसतन 10-16% का रिटर्न दे सकते हैं। हालांकि म्यूचुअल फंड में जोखिम भी होता है, ऐसे में सही से सोच-समझकर ही इसमें निवेश करें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  • SBI में ₹50000 जमा करने पर 5 साल में कितना मिलेगा?

    अगर आप एस बी आई म्यूचुअल फंड में 5 साल के लिए ₹50,000 रुपये का एकमुश्त निवेश करते हैं तो 12% अनुमानित रिटर्न के अनुसार लगभग ₹88,117 रुपये की मैच्योरिटी अमाउंट मिल सकती है।
  • 3 साल के लिए एसबीआई म्यूचुअल फंड का रिटर्न कितना है?

    म्यूचल फण्ड इन्वेस्टमेंट से 3 साल में मिलने वाला रिटर्न बाजार के प्रदर्शन और फंड के आकार पर निर्भर करता है।
  • SBI म्यूचुअल फंड के नुकसान क्या हैं?

    SBI म्यूचुअल फंड के नुकसानों में बाजार का स्थिर न रहना जिसके कारण रिटर्न भी अस्थिर होता है, एक्पेंस रेशियो का होना और एग्जिट लोड का होना शामिल है। हालांकि इन सभी चीजों पर ध्यान देकर आप एक अच्छा निवेश कर सकते हैं।
  • Sabse jyada return dene wala mutual fund kon sa hai?

    एसबीआई का सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाला म्यूचुअल फंड एसबीआई स्मॉल कैप फंड, एसबीआई कॉन्ट्रा फंड और SBI लॉंंग टर्म इक्विटी फंड है। इन फंड्स ने लंबी अवधि में अच्छा रिटर्न दिया है।
capital guarantee

Mutual Fund Articles

Recent Articles
Popular Articles
मल्टी कैप फंड क्या होते हैं?

13 Aug 2026

मल्टी कैप फंड के अंतर्गत
Read more
टैक्स सेविंग म्यूचुअल फंड

13 Aug 2026

टैक्स सेविंग म्यूचुअल
Read more
डायरेक्ट म्यूचुअल फंड क्या है

12 Aug 2026

डायरेक्ट म्यूचुअल फंड
Read more
म्यूचुअल फंड मैनेजमेंट फीस क्या है?

12 Aug 2026

म्यूचुअल फंड में पैसे
Read more
म्यूचुअल फंड्स ग्लॉसरी

12 Aug 2026

म्यूचुअल फंड ग्लॉसरी एक
Read more
टॉप 10 म्यूचुअल फंड
  • 05 Aug 2026
  • 54
आपके लिए सबसे टॉप म्यूचुअल फंड वहीं हैं, जो
Read more
लंपसम कैलकुलेटर
  • 29 Jul 2026
  • 38
लंपसम कैलकुलेटर एक ऑनलाइन गणना टूल है, जो
Read more

*All savings are provided by the insurer as per the IRDAI approved insurance plan.
*Tax benefit is subject to changes in tax laws. Standard T&C Apply
++Source - Google Review Rating available on:- http://bit.ly/3J20bXZ
˜The insurers/plans mentioned are arranged in order of highest to lowest first year premium (sum of individual single premium and individual non-single premium) offered by Policybazaar’s insurer partners offering life insurance investment plans on our platform, as per ‘first year premium of life insurers as at 31.03.2025 report’ published by IRDAI. Policybazaar does not endorse, rate or recommend any particular insurer or insurance product offered by any insurer. For complete list of insurers in India refer to the IRDAI website www.irdai.gov.in
^^The information relating to mutual funds presented in this article is for educational purpose only and is not meant for sale. Investment is subject to market risks and the risk is borne by the investor. Please consult your financial advisor before planning your investments.

Claude
top
Close
Download the Policybazaar app
to manage all your insurance needs.
INSTALL