Knowledge Center

मल्टी कैप फंड क्या होते हैं?

मल्टी कैप फंड के अंतर्गत कई प्रकार के फंड आते हैं, जिसमें लार्ज कैप फंड, मिड कैप फंड और स्मॉल कैप फंड शामिल है। इस म्यूचुअल फंड में आपके पैसे का कम से कम 75% इक्विटी में निवेश होता है, जोकि इन तीनों फंड में 25-25% के हिसाब से बाँट दिया जाता है। बाकी बचे 25% पैसे को फंड मैनेजर अपनी मर्जी से किसी भी कैप में लगा सकता है।

Read more
आज से निवेश करें, सुरक्षित भविष्य पाएं
  • ₹1 करोड़ के लिए निवेश

    सिर्फ 2 मिनट में SIP शुरू करें
  • 100% ऑनलाइन, जीरो पेपरवर्क

    150+ फ़ंड उपलब्ध बिना किसी पेपरवर्क
  • 18% तक का CAGR

    निशुल्क एक्सपर्ट सलाह
Insurance + Investment
Invest ₹10K/month & Get 

₹1 Crore* Tax-Free

प्लान  ₹1,000/महीने से शुरू
+91
Secure
We don’t spam
View Plans
Please wait. We Are Processing..
Your personal information is secure with us
प्लान देखें पर क्लिक करके आप सहायता प्राप्त करने और हमारी प्राइवेसी पॉलिसी और शर्तों से सहमत होते हैं। #For a 55 year on investment of 20Lacs #Discount offered by insurance company

मल्टी कैप फंड कैसे काम करते हैं?

मल्टी कैप फंड, इक्विटी फंड का एक प्रकार है, जिसमें सेबी (SEBI) के नियमों के अनुसार आपके निवेश का 75% हिस्सा लार्ज कैप, मिड कैप और स्मॉल कैप फंड के अंदर निवेश किया जाता है। इस फंड में आपको 14-18% का अनुमानित रिटर्न प्राप्त हो सकता है।

मान लीजिए आपने मल्टी कैप फंड में ₹3,000 निवेश किए हैं। आपके पैसों का 25% लार्ज कैप में, 25% स्मॉल कैप में और 25% मिड कैप में जाएगा। साथ ही फंड मैनेजर बाकी के 25% को बाजार के प्रदर्शन को देखते हुए तीनों फंड में बाँट देता है, जैसे: 5% लार्ज, 10% मिड, 10% स्मॉल फंड।

मल्टी कैप रिटर्न की गणना कैसे करें?

SIP कैलकुलेटर मल्टी कैप म्यूचुअल फंड की गणना आपके निवेश के आधार पर करता है, न कि अलग-अलग कैप के अनुसार। आइए कैलकुलेटर में लंपसम राशि दर्ज करके समझते हैं:

  • एकमुश्त निवेश राशि- ₹3,000
  • अपेक्षित रिटर्न- 15%
  • निवेश अवधि- 10 साल

राशि दर्ज करने पर निम्न जानकारी प्राप्त होगी।

  • कुल रिटर्न- 9,137
  • कुल मैच्योरिटी राशि- 12,137

2026 के लिए बेस्ट मल्टी कैप फंड

म्यूचुअल फंड में बेहतर रिटर्न मिलना आपकी निवेश अवधि और जोखिम क्षमता पर निर्भर करता है। हालांकि, आपके लिए निम्न दिए गए मल्टी कैप फंड 2026 के लिए अच्छे साबित हो सकते हैं:

Fund Name Risk Expense Ratio 3 Years Return
Nippon India Multi Cap Fund Very High 0.84% 16.0%
Kotak Multicap Fund Very High 0.61% 19.8%
Axis Multicap Fund Very High 1.08% 19.8%
HDFC Multicap Fund Very High 0.94% 14.3%
ICICI Prudential Multicap Fund Very High 1.03% 17.8%

मल्टी कैप म्यूचुअल फंड के फायदे

मल्टी कैप फंड से बेहतर रिटर्न कमाया जा सकता है, आइए इससे मिलने वाले फायदों को अच्छे से समझते हैं:

  • निवेश की सुरक्षा बढ़ती है - मल्टी कैप म्यूचुअल फंड में आपका पैसा कई अलग-अलग जगह लगाया जाता है, जिससे जोखिम काफी हद तक कम हो जाता है।
  • विविधीकरण का लाभ - मल्टी कैप फंड में आपका पैसा अलग-अलग कंपनियों और सेक्टर में निवेश किया जाता है। इससे यदि एक सेक्टर खराब प्रदर्शन करता भी है, तो दूसरे सेक्टर से रिटर्न मिल सकता है।
  • स्टॉक डाउन का कम खतरा - आपका पैसा म्यूचुअल फंड में कई स्टॉक में बंटा होने के कारण, किसी एक शेयर के गिरने से पूरे पोर्टफोलियो पर अधिक असर नहीं पड़ता है।
  • बेहतर फंड मैनेजमेंट - एक अच्छा फंड मैनेजमेंट बाजार पर लगातार नजर रखते हैं और सही समय पर सही फैसले लेकर आपके सिस्टमैटिक इंवेस्टमेंट प्लान के निवेश को बेहतर बनाते हैं।

इसके बारे में और जानें : म्यूचुअल फंड्स के बारे में और जानें

निष्कर्ष

मल्टी कैप फंड में लंबे समय तक निवेश करके जोखिम को काफी हद तक कम किया जा सकता है। आमतौर पर इसमें आपका पैसा 25-25% में बंटकर तीनों फंड में निवेश किया जाता है और बाकी का बचा 25% फंड मैनेजर बाजार के प्रदर्शन को देखकर अपनी समझ से किसी फंड में निवेश कर सकता है। साथ ही, इस फंड में आपके पैसों को बाजार के अनुभवी और पेशेवर फंड मैनेजरों द्वारा प्रबंधित किया जाता है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  • भारत में सबसे अच्छा मल्टीकैप फंड कौन सा है?

    भारत में सबसे अच्छा मल्टी कैप फंड वही है, जो लंबी अवधि में कम जोखिम के साथ बेहतर रिटर्न प्रदान करने की क्षमता रखता है। हालांकि, आप Nippon India Multi Cap Fund, HDFC Multicap Fund और Axis Multicap Fund के साथ निवेश शुरू करके बेहतरीन रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं।
  • क्या मल्टी कैप फंड अच्छा है?

    हाँ, मल्टी कैप म्यूचुअल फंड में निवेश करना एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है, क्योंकि इसमें लार्ज कैप से रिटर्न पर सुरक्षा बढ़ती है, और मिड व स्मॉल कैप से तेजी से रिटर्न बढ़ने में मदद मिलती है।
  • मल्टीकैप फंड कितना सुरक्षित है?

    मल्टी कैप फंड में रिस्क होता है, लेकिन इसमें आपका पैसा अलग-अलग तीनों फंड में निवेश होने की वजह से सुरक्षित रिटर्न मिलने की संभावना अधिक रहती है।

*All savings are provided by the insurer as per the IRDAI approved insurance plan.
*Tax benefit is subject to changes in tax laws. Standard T&C Apply
++Source - Google Review Rating available on:- http://bit.ly/3J20bXZ
˜The insurers/plans mentioned are arranged in order of highest to lowest first year premium (sum of individual single premium and individual non-single premium) offered by Policybazaar’s insurer partners offering life insurance investment plans on our platform, as per ‘first year premium of life insurers as at 31.03.2025 report’ published by IRDAI. Policybazaar does not endorse, rate or recommend any particular insurer or insurance product offered by any insurer. For complete list of insurers in India refer to the IRDAI website www.irdai.gov.in
^^The information relating to mutual funds presented in this article is for educational purpose only and is not meant for sale. Investment is subject to market risks and the risk is borne by the investor. Please consult your financial advisor before planning your investments.

Claude
top
Close
Download the Policybazaar app
to manage all your insurance needs.
INSTALL