आज से निवेश करें, सुरक्षित भविष्य पाएं
1 करोड़ बनाने के लिए हर महीने कितने की SIP करनी होगी?
10 साल में 1 करोड़ बनाने के लिए मंथली SIP अमाउंट, अनुमानित रिटर्न पर निर्भर करता है। यहां बताया गया है कि 1 करोड़ के लिए कितनी मंथली इन्वेस्टमेंट करनी पड़ सकती है:
| सालाना रिटर्न |
निवेश अवधि |
मंथली SIP राशि |
| 12% |
10 साल |
₹44,600 |
| 14% |
10 साल |
₹40,000 |
| 16% |
10 साल |
₹36,000 |
12% सालाना रिटर्न
अगर आपको 12% का सालाना रिटर्न मिल रहा है, तो आपको 10 साल में 1 करोड़ बनाने के लिए लगभग ₹44,600 की मंथली SIP करनी होगी।
14% सालाना रिटर्न
अगर 14% सालाना रिटर्न के हिसाब से देखें तो आपको 10 साल में 1 करोड़ बनाने के लिए ₹40,000 की मंथली SIP करनी होगी।
16% सालाना रिटर्न
वहीं अगर आपको निवेश पर 16% का सालाना रिटर्न मिलता है, तो आपको 10 साल में 1 करोड़ बनाने के लिए ₹36,000 की मंथली SIP करनी होगी।
10 साल में 1 करोड़ बनाने के लिए एसआईपी प्लान
यहां 10 साल में 1 करोड़ बनाने के लिए एसआईपी प्लान की लिस्ट दी गई है:
10 साल में 1 करोड़ बनाने के लिए एसआईपी प्लान की जानकारी
यहां 10 साल के लिए बेस्ट एसआईपी प्लान को विस्तार से बताया गया है:
-
ICICI प्रूडेंशियल इंफ्रास्ट्रक्चर फंड ग्रोथ
ICICI प्रूडेंशियल इंफ्रास्ट्रक्चर फंड ग्रोथ एक ऐसा म्यूचुअल फंड है, जो इंफ्रास्ट्रक्चर से संबंधी कंपनियों में निवेश करता है। इस फंड का उद्देश्य लंबी अवधि में पूंजी वृद्धि करना है। अगर आप उच्च जोखिम उठा सकते है और 5 साल से अधिक समय के लिए निवेश करना चाहते है, तो यह फंड आपके लिए उपयुक्त साबित हो सकता है।
-
मोतीलाल ओसवाल मिड कैप फंड रेगुलर ग्रोथ
मोतीलाल ओसवाल मिड कैप फंड रेगुलर ग्रोथ एक ओपन एंडेड इक्विटी आधारित म्यूचुअल फंड है। जो मिड कैप कंपनियों में निवेश कर लंबी अवधि में वेल्थ को बढ़ाने का लक्ष्य रखता है। यह फंड उच्च ग्रोथ की क्षमता रखता है, ऐसे में 1 करोड़ बनाने के लिए इस फंड में निवेश किया जा सकता है।
-
SBI PSU फंड ग्रोथ
SBI PSU फंड ग्रोथ एक इक्विटी थीमैटिक म्यूचुअल फंड है। जो विशेष रूप से सरकारी कंपनियों के शेयरों में निवेश करता है। इस फंड का उद्देश्य लंबी अवधि में पूंजी को बढ़ाना है। अगर आप लंबे समय के लिए निवेशित रह सकते है, तो यह फंड आपको अच्छा रिटर्न दे सकता है।
-
HDFC इंफ्रास्ट्रक्चर फंड रेगुलर ग्रोथ
HDFC इंफ्रास्ट्रक्चर फंड रेगुलर ग्रोथ एक इक्विटी आधारित म्यूचुअल फंड है, जो मुख्य रूप से इंफ्रास्ट्रक्चर से संबंधित कंपनियों के शेयरों में निवेश करता है। अगर आप लंबे समय तक निवेशित रह सकते है और अपनी जोखिम क्षमता को जानते है, तो यह फंड आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
-
आदित्य बिड़ला सन लाइफ PSU इक्विटी फंड रेगुलर ग्रोथ
आदित्य बिड़ला सन लाइफ पीएसयू इक्विटी फंड रेगुलर ग्रोथ एक थीमैटिक म्यूचुअल फंड है। यह फंड सरकारी कंपनियों में निवेश कर लंबी अवधि में वेल्थ को बढ़ाने का उद्देश्य रखता है। यह फंड उच्च जोखिम वाला माना जाता है और उच्च ग्रोथ की क्षमता रखता है।
-
बंधन इंफ्रास्ट्रक्चर फंड रेगुलर ग्रोथ
बंधन इंफ्रास्ट्र्क्चर फंड रेगुलर ग्रोथ एक सेक्टर आधारित म्यूचुअल फंड है, जो उच्च जोखिम वाला माना जाता है। यह फंड मुख्य रूप से इन्फ्रास्ट्रक्चर से संबंधित कंपनियों में निवेश कर लंबी अवधि में वेल्थ को बढ़ाने का लक्ष्य रखता है। अगर आप 5 साल या उससे अधिक समय के लिए निवेश करना चाहते है, तो यह आपके लिए उपयुक्त विकल्प साबित हो सकता है।
-
क्वांट स्मॉल कैप फंड ग्रोथ
क्वांट स्मॉल कैप फंड ग्रोथ एक इक्विटी आधारित म्यूचुअल फंड है। जो विशेष रूप से स्मॉल कैप कंपनियों के शेयरों में निवेश करता है। इस फंड का उद्देश्य लंबी अवधि में पूंजी को बढ़ाना है। यह एक एग्रेसिव म्यूचुअल फंड है, जो उच्च जोखिम वाला माना जाता है।
-
फ्रैंकलिन बिल्ड इंडिया फंड रेगुलर ग्रोथ
फ्रैकलिन बिल्ड इंडिया फंड रेगुलर ग्रोथ एक इक्विटी आधारित म्यूचुअल फंड है। यह फंड मुख्य रूप से ऊर्जा, निर्माण और वित्तीय क्षेत्रों से संबंधित कंपनियों में निवेश करता है। यह फंड उच्च जोखिम वाला फंड है, जो लंबी अवधि में अच्छा रिटर्न प्रदान कर सकता है।
10 साल में 1 करोड़ बनाने के लिए SIP में पैसा कैसे लगाएं?
10 साल के लिए एसआईपी में निवेश करने से पहले इन बातों को ध्यान में रखा जा सकता है, इसके बाद एक बेहतर एसआईपी कर पाएंगे:
- लक्ष्य निर्धारित करें - निवेश करने से पहले आप अपने निवेश को किसी लक्ष्य से जोड़ें। ऐसा करने से आप लंबे समय तक निवेश करने के लिए प्रेरित रह सकते हैं।
- सिप कैलकुलेटर का उपयोग करें - सिप कैलकुलेटर का उपयोग कर यह जाने की 1 करोड़ की मैच्योरिटी राशि के लिए मासिक एसआईपी राशि और अपेक्षित ब्याज दर कितनी होनी चाहिए।
- जोखिम क्षमता को जानें - अपनी जोखिम उठाने की क्षमता को जानें, कि आप कितना जोखिम उठा सकते है, इससे आपको एक बेस्ट एसआईपी प्लान चुनने में मदद मिलगी।
- म्यूचुअल फंड प्रकार चुनें - जोखिम क्षमता और वित्तीय लक्ष्य के अनुसार एक सही म्यूचुअल फंड का चयन करें।
- खाता खोलें - म्यूचुअल फंड खाता खोलें।
- एसआईपी शुरू करें - अपनी एसआईपी राशि निर्धारित करें और नियमित निवेश शुरू करें।
सिप कैलकुलेटर क्या है?
सिप कैलकुलेटर एक वित्तीय उपकरण है, जो एसआईपी निवेश के तहत मैच्योरिटी पर मिलने वाली राशि का अनुमान लगाने में आपकी सहायता करता है। सिप कैलकुलेटर एसआईपी निवेश राशि, निवेश अवधि और अपेक्षित रिटर्न दर के आधार पर गणना करता है। चलिए जानते है, आप पॉलिसीबाजार सिप कैलकुलेटर से 1 करोड़ के लिए मासिक एसआईपी राशि का कैसे पता लगा सकते है:
- स्टेप 1 - पॉलिसीबाजार के सिप कैलकुलेटर पर जाएं।
- स्टेप 2 - ‘I Know My Goal Amount’ के विकल्प पर क्लिक करें।
- स्टेप 3 - अब निम्नलिखित विवरण दर्ज करें:
- I want to save - 1,00,00,000
- I want to invest for - 10 साल
- Expected rate - 12%
सिप कैलकुलेटर
Monthly Investment
₹22.4 L
निष्कर्ष
अगर आप 10 साल में 1 करोड़ रुपए का फंड बनाना चाहते है, तो सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान निवेश आपके लिए उपयुक्त साबित हो सकता है। नियमित निवेश, कंपाउंडिंग का लाभ और रुपया औसत लागत की सहायता से आप अपने लिए बड़ा फंड तैयार कर सकते है। इसके लिए आपको एक बेस्ट एसआईपी प्लान चुनना होगा। इस लेख में हमने यह बताया है, कि आप कैसे एक फायदेमंद निवेश कर सकते है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
-
क्या एसआईपी के माध्यम से 10 साल में 1 करोड़ बनाया जा सकता है?
हाँ, एसआईपी के माध्यम से आप लंबी अवधि में कंपाउंडिंग और नियमित निवेश की सहायता से बड़ा फंड तैयार कर सकते है।
-
अगर मेरा लक्ष्य 10 साल में करोड़ बनाना है, तो मै कैसे म्यूचुअल फंड का चयन करू?
इस लक्ष्य के लिए आप मिड कैप, स्मॉल कैप और फ्लैक्सी कैप फंड का चयन कर सकते है।
-
सिप कैलकुलेटर से 10 साल में 1 करोड बनाने के लिए मासिक एसआईपी राशि कैसे पता करें?
सिप कैलकुलेटर से 10 साल में 1 करोड़ बनाने के लिए मासिक एसआईपी राशि का पता लगाने के लिए सबसे पहले सिप कैलकुलेटर में जाएं, फिर ‘I Know my goal amount’ पर जाए और विवरण दर्ज करें।
सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाला म्यूचुअल फंड कौन सा है?
आमतौर पर स्मॉल कैप फंड और मिड कैप फंड सबसे ज्यादा रिटर्न देते है।