आज से निवेश करें, सुरक्षित भविष्य पाएं
1 वर्ष के लिए SIP क्या है?
1 वर्ष के लिए सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान, वह व्यवस्थित निवेश योजना है, जिसमें नियमित अंतराल पर तय राशि 1 वर्ष के लिए निवेश की जाती है। इस SIP की परिपक्वता पर मिलने वाला रिटर्न बाजार के प्रदर्शन पर निर्भर करता है। निवेशकों के लिए तमाम SIP प्लान उपलब्ध है, जिन्हे विशेष रूप से कम अवधि के लिए बनाया गया है।
आमतौर पर 1 वर्ष के लिए SIP की शुरुआत 500 रुपए से हो जाती है, जिसे SIP के दौरान बढ़ाया भी जा सकता है।
इस लेख के माध्यम से आप 1 वर्ष की SIP के लिए बेस्ट SIP प्लान के बारे में जान सकते है।
1 वर्ष के लिए बेस्ट SIP प्लान कौन से है?
यहां 1 वर्ष के लिए बेस्ट SIP प्लान की सूची दी गई है:
-
कोटक सिल्वर ETF FoF रेगुलर - ग्रोथ
कोटक सिल्वर ETF FoF रेगुलर ग्रोथ फंड चांदी में निवेश का एक तरीका है, जो ग्रोथ विकल्प के साथ नियमित योजना का हिस्सा है। इसका मुख्य उद्देश्य चांदी की कीमतों के प्रदर्शन के अनुसार लाभ अर्जित करना है।
-
एक्सिस सिल्वर FoF रेगुलर ग्रोथ
एक्सिस सिल्वर FoF रेगुलर ग्रोथ एक ऐसा म्यूचुअल फंड है जो सिधे चांदी में निवेश करने के बजाय सिल्वर ETF में निवेश करता है। इस फंड का उद्देश्य चांदी की कीमतों के प्रदर्शन के आधार पर लाभ अर्जित करना है।
-
HDFC सिल्वर ETF FoF रेगुलर ग्रोथ
HDFC सिल्वर ETF FoF रेगुलर ग्रोथ एक FoF म्यूचुअल फंड है। इसका मुख्य उद्देश्य HDFC सिल्वर ETF की ईकाइयों में निवेश करके पूंजी वृद्धि अर्जित करना है।
-
निप्पॉन इंडिया सिल्वर ETF FoF रेगुलर ग्रोथ
निप्पॉन इंडिया सिल्वर ETF FoF रेगुलर ग्रोथ, FoF होने के कारण यह फंड सीधे सिल्वर में निवेश न करके सिल्वर ETF में निवेश करता है। इसका उद्देश्य चांदी की कीमतों के प्रदर्शन के आधार पर लाभ अर्जित करना है।
-
SBI सिल्वर ETF FoF रेगुलर ग्रोथ
SBI सिल्वर ETF FoF रेगुलर ग्रोथ, SBI म्यूचुअल फंड द्वारा प्रदान किया जाने वाला एक म्यूचुअल फंड है, जिसका उद्देश्य चांदी की कीमतों को ट्रैक करके, प्रदर्शन के अनुसार लाभ उत्पन्न करना है।
-
ICICI प्रूडेंशियल सिल्वर ईटीएफ
ICICI प्रूडेंशियल सिल्वर ETF भारत का सबसे पहला सिल्वर ETF है। इसका उद्देश्य चांदी की कीमतोंको ट्रैक करके उनके प्रदर्शन के अनुसार लाभ उत्पन्न करना है।
-
आदित्य बिड़ला सन लाइफ ETF FoF रेगुलर ग्रोथ
आदित्या बिडला सन लाइफ ETF FoF रेगुलर ग्रोथ, प्रत्यक्ष रूप से शेयर, बॉंड या चांदी में निवेश नहीं करता है, बल्कि अन्य ETF ईकाइयों में निवेश करता है।
-
मिराए एसेट सिल्वर ETF ग्रोथ
मिराए एसेट सिल्वर ETF ग्रोथ फंड का प्रबंधन मिराए एसेट सिल्वर ETF ग्रोथ म्यूचुअल फंड द्वारा किया जाता है। इस फंड का मुख्य उद्देश्य चांदी की कीमतो के अनुरूप लाभ उत्पन्न करना है।
-
एडलवाइस सिल्वर ईटीएफ
एडलवाइस सिल्वर ईटीएफ एक ओपन एंडेड म्यूचुअल फंड है। इसका मुख्य उद्देश्य चांदी संबंधी निवेश करके निवेशकों के लिए अच्छा रिटर्न उत्पन्न करना है।
-
टाटा सिल्वर ETF
टाटा सिल्वर ETF एक ओपन एंडेड म्यूचुअल फंड है, जिसका उद्देश्य चांदी की कीमतों के अनुरूप निवेशकों के लिए रिटर्न उत्पन्न करना है।
1 वर्ष के लिए SIP के लाभ
1 वर्ष की SIP के निम्नलिखित लाभ है:
- अनुशासित निवेश - नियमित अंतराल पर एक राशि का निवेश करने से निवेशकों में अनुशासन आता है। साथ बचत और निवेश की आदत बनती है, जो जीवन के विभिन्न पड़ाव पर लाभदायक साबित होती है।
- छोटी राशि से शुरू - 1 वर्ष की SIP की शुरुआत आमतौर पर 500 रुपए से हो जाता है, ऐसे में नए निवेशक और छात्र भी इसमे निवेश कर सकते है।
- रुपया औसत लागत - रुपया औसत लागत एक ऐसी रणनिती है, जिसके तहत मूल्य कम होने पर अधिक ईकाइयां खरीदी जाती है और मूल्य अधिक होने पर कम।
- अनुकूलता - 1 वर्ष की SIP में निवेशकों द्वारा बदलाव किया जा सकता है। वे कभी भी राशि को बढ़ा, कम और SIP को रोक सकते है।
- विशेषज्ञ प्रबंधन - आपकी SIP का प्रबंधन अनुभवी विशेषज्ञ द्वारा किया जाता है, ऐसे में जोखिम थोडा कम हो जाता है।
SIP Calculator
Monthly Investment
₹22.4 L
निष्कर्ष
1 वर्ष के लिए SIP कम अवधि के निवेश के लिए उपयुक्त निवेश विकल्प है। भारत में तमाम म्यूचुअल फंड उपलब्ध है, जो 1 वर्ष की SIP में उच्च रिटर्न प्रदान करते है। आमतौर पर निवेशक 1 वर्ष की SIP की 500 रुपए से शुरुआत कर सकते है। 1 वर्ष की SIP के तहत मिलने वाला रिटर्न बाज़ार के प्रदर्शन पर निर्भर करता है। यदि आप परिपक्वता पर मिलने वाले रिटर्न का अनुमान लगाना चाहते है, तो पॉलिसी बाज़ार के सिप कैलकुलेटर का उपयोग कर सकते है।