आज से निवेश करें, सुरक्षित भविष्य पाएं
निवेश के लिए एक्सिस म्यूचुअल फंड 2026
यहाँ निवेश के लिए एक्सिस बैंक द्वारा पेश किए गए सिस्टमैटिक इंवेस्टमेंट प्लान की लिस्ट दी गई है:
-
एक्सिस गोल्ड फंड रेगुलर ग्रोथ
एक्सिस गोल्ड फंड रेगुलर एक ऐसा म्यूचुअल फंड है, जो गोल्ड में निवेश करता है। यह उच्च जोखिम वाला फंड माना जाता है और इसका उद्देश्य मध्यम से लंबी अवधि में अच्छा लाभ बनाना है। जैसे-जैसे सोने की कीमतें बढ़ती है, वैसे ही आपका निवेश बढ़ता है।
-
एक्सिस ग्लोबल इक्विटी एल्फा FoF रेगुलर ग्रोथ
एक्सिस ग्लोबल इक्विटी एल्फा FoF रेगुलर ग्रोथ फंड मुख्य रूप से विदेशी इक्विटी शेयरों में निवेश करता है। यह फंड सीधे स्टॉक नहीं खरीदता है, बल्कि दूसरे फंडों में निवेश करता है। इसका उद्देश्य लंबी अवधि में पूंजी वृद्धि करना है।
-
एक्सिस निफ्टी स्मॉल कैप 50 इंडेक्स फंड रेगुलर ग्रोथ
एक्सिस निफ्टी स्मॉल कैप 50 इंडेक्स फंड रेगुलर ग्रोथ उनके लिए उपयुक्त है, जो 5 वर्ष से अधिक समय के लिए निवेशित रह सकते है और जो अपनी जोखिम उठाने की क्षमता को जानते है। यह फंड निफ्टी स्मॉलकैप 50 इंडेक्स की 50 सबसे बड़ी स्मॉल-कैप कंपनियों में निवेश करता है।
-
एक्सिस वैल्यू फंड रेगुलर ग्रोथ
एक्सिस वैल्यू फंड रेगुलर ग्रोथ एक इक्विटी आधारित म्यूचुअल फंड है, जो लंबी अवधि में पूंजी वृद्धि का लक्ष्य रखता है। यह फंड वैल्यू इंवेस्टिग रणनीति पर काम करता है। अगर आप मध्यम अवधि का निवेश करना चाहते है, तो यह फंड आपके लिए उपयुक्त साबित हो सकता है।
-
एक्सिस मल्टी कैप फंड रेगुलर ग्रोथ
एक्सिस मल्टी कैप फंड रेगुलर ग्रोथ एक इक्विटी आधारित म्यूचुअल फंड है, जो बाजार की स्थिति के अनुसार स्मॉल, लार्ज और मिड कैप फंड में निवेश करता है। इस फंड का उद्देश्य लंबी अवधि में पूंजी वृद्धि करना है। अगर आप अपनी जोखिम सहने की क्षमता को जानते है, तो आप इस फंड में निवेश कर सकते है।
-
एक्सिस स्मॉल कैप फंड रेगुलर ग्रोथ
एक्सिस स्मॉल कैप फंड रेगुलर ग्रोथ एक इक्विटी बेस्ड म्यूचुअल फंड जो मुख्य रूप से स्मॉल कैप कंपनियों में निवेश करता है। यह फंड उच्च जोखिम वाला माना जाता है, अगर आप लंबे समय के लिए निवेशित रहना चाहते है, तो यह फंड आपके लिए उपयुक्त साबित हो सकता है।
-
एक्सिस मिड कैप फंड रेगुलर ग्रोथ
एक्सिस मिड कैप फंड रेगुलर ग्रोथ एक इक्विटी म्यूचुअल फंड है। जो मिड कैप कंपनियों में निवेश कर पूंजी वृद्धि का लक्ष्य रखता है। अगर आप अपनी जोखिम सहने की क्षमता को समझते है, तो इस फंड में निवेश कर सकते है।
-
एक्सिस लार्ज & मिड कैप फंड रेगुलर ग्रोथ
एक्सिस लार्ज & मिड कैप फंड रेगुलर ग्रोथ एक इक्विटी म्यूचुअल फंड है। यह फंड लार्ज और मिड कैप कंपनियों में निवेश कर लंबी अवधि में पूंजी वृद्धि का लक्ष्य रखता है। इस फंड में 1,000 रुपए से एसआईपी की शुरुआत की जा सकती है।
-
एक्सिस इनोवेशन फंड रेगुलर ग्रोथ
एक्सिस इनोवेशन फंड रेगुलर ग्रोथ एक ऐसा म्यूचुअल फंड है, जो उच्च जोखिम वाला माना जाता है। यह मुख्य रूप से तकनीक, वित्तीय और उपभोक्ता क्षेत्रों में निवेश करता है। इसका उद्देश्य लंबी अवधि में पूंजी वृद्धि करना है।
-
एक्सिस बैलेंस्ड एडवांटेज फंड रेगुलर ग्रोथ
एक्सिस बैलेंस्ड एडवांटेज फंड रेगुलर ग्रोथ इक्विटी और डेट के बीच निवेश को एक्टिवली मैनेज करता है। इस फंड का उद्देश्य जोखिम को कम करते हुए लंबी अवधि में पूंजी वृद्धि करना है।
एक्सिस एसआईपी निवेश के फायदे
एक्सिस सिस्टमैटिक इंवेस्टमेंट प्लान के निम्नलिखित फायदे है:
- अनुशासित निवेश - एक्सिस एसआईपी निवेश में आप नियमित अंतराल पर अनुशासित रूप से निवेश करते है। इससे आपमें अनुशासित निवेश और बचत की आदत का निर्माण होता है, जो बेहतर निर्णय लेने में आपकी सहायता करती है।
- कम राशि से शुरुआत - आप एक्सिस एसआईपी में मात्र 500 रुपए से एसआईपी की शुरुआत कर सकते है। नियमित छोटी-छोटी बचत से लंबी अवधि में बड़ा फंड तैयार किया जा सकता है।
- विभिन्न प्रकार के म्यूचुअल फंड - एक्सिस बैंक द्वारा विभिन्न प्रकार के म्यूचुअल फंड पेश किए गए है, आप अपनी जोखिम क्षमता के अनुसार अपने लिए बेस्ट एसआईपी प्लान का चयन कर सकते है।
- विशेषज्ञों द्वारा प्रबंधन - आपके एसआईपी निवेश का प्रबंधन विशेषज्ञों द्वारा किया जाता है, जिससे जोखिम कुछ हद तक कम हो जाता है।
- कंपाउंडिंग की शक्ति - आपके निवेश पर आपको चक्रवृद्धि का लाभ मिलता है, इसका मतलब है कि आप अपने ब्याज पर भी ब्याज कमा सकते है। लंबी अवधि में कंपाउंडिंग का पूर्ण लाभ प्राप्त किया जा सकता है।
सिप कैलकुलेटर क्या है?
सिप कैलकुलेटर एक ऑनलाइन कैलकुलेशन टूल है, जो सिप निवेश की मैच्योरिटी पर मिलने वाली राशि का अनुमान लगाने में सहायता करता है। सिप कैलकुलेटर निवेश अवधि, निवेश राशि और अपेक्षित रिटर्न दर के आधार पर गणना करता है। इस कैलकुलेटर का उपयोग करना बेहद ही सरल, सटीक और तेज़ है।
सिप कैलकुलेटर
Monthly Investment
₹22.4 L
निष्कर्ष
एक्सिस एसआईपी निवेश वित्तीय लक्ष्यों को हासिल करने में आपकी सहायता कर सकता है। अगर आप अपनी जोखिम सहने की क्षमता को जानते है और लंबे समय के लिए निवेशित रह सकते है, तो यह आपके लिए उपयुक्त निवेश विकल्प साबित हो सकता है। आमतौर पर एसआईपी आपको 10 से 15% का रिटर्न प्रदान कर सकती है।