आज से निवेश करें, सुरक्षित भविष्य पाएं
2026 में निवेश के लिए बेस्ट BOI म्यूचुअल फंड
यहाँ 2026 में निवेश के लिए बेस्ट BOI म्यूचुअल फंड के बारे में बताया गया है:
-
बैंक ऑफ इंडिया मैन्युफैक्चरिंग & इंफ्रास्ट्रक्चर फंड रेगुलर ग्रोथ
बैंक ऑफ इंडिया मैन्युफैक्चरिंग & इंफ्रास्ट्रक्चर फंड रेगुलर ग्रोथ एक इक्विटी बेस्ड म्यूचुअल फंड है, जो मुख्य रूप से मैन्युफैक्चरिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी कंपनियों में निवेश करता है। यह फंड लंबी अवधि में पूंजी वृद्धि का लक्ष्य रखता है। अगर आप कम से कम 5 साल के लिए निवेशित रह सकते है और अपनी जोखिम सहने की क्षमता को जानते है, तो यह फंड आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है।
-
बैंक ऑफ इंडिया स्मॉल कैप फंड रेगुलर ग्रोथ
बैंक ऑफ इंडिया स्मॉल कैप फंड रेगुलर ग्रोथ, ओपन एंडेड इक्विटी आधारित म्यूचुअल फंड है। यह फंड मुख्य रूप से स्मॉल कैप कंपनियों के शेयरों में निवेश करता है। इसका उद्देश्य लबी अवधि में पूंजी वृद्धि करना है। यह फंड उच्च जोखिम वाला माना जाता है, लेकिन यह फंड अधिक लाभ देने की क्षमता भी रखता है।
-
बैंक ऑफ इंडिया स्मॉल & मिड कैप इक्विटी और डेट फंड रेगुलर ग्रोथ
बैंक ऑफ इंडिया स्मॉल & मिड कैप इक्विटी और डेट फंड रेगुलर ग्रोथ, एक हाइब्रिड म्यूचुअल फंड है। जो स्मॉल और मिड कैप कंपनियों और डेट में निवेश करता है। लंबी अवधि में अस्थिरता को कम करते हुए पूंजी वृद्धि करना ही इस फंड का लक्ष्य है।
-
बैंक ऑफ इंडिया कंजर्वेटिव हाइब्रिड फंड रेगुलर ग्रोथ
बैंक ऑफ इंडिया कंजर्वेटिव हाइब्रिड फंड रेगुलर ग्रोथ एक डेट आधारित हाइब्रिड म्यूचुअल फंड है। जो मुख्य रूप से डेट में निवेश करता है। अगर आप मध्यम अवधि का निवेश करना चाहते है, तो यह फंड आपके लिए उपयुक्त साबित हो सकता है।
-
बैंक ऑफ इंडिया आर्बिट्रेज फंड रेगुलर ग्रोथ
बैंक ऑफ इंडिया आर्बिट्रेज फंड रेगुलर ग्रोथ एक ओपन एंडेड हाइब्रिड म्यूचुअल फंड है, जिसका उद्देश्य कम जोखिम के साथ पूंजी वृद्धि करना है। अगर आप मध्यम अवधि का निवेश करने की सोच रहें है, तो यह फंड आपके लिए उपयुक्त साबित हो सकता है।
-
बैंक ऑफ इंडिया लार्ज & मिड कैप रेगुलर ग्रोथ
बैंक ऑफ इंडिया लार्ज & मिड कैप रेगुलर ग्रोथ एक ओपन एंडेड इक्विटी आधारित म्यूचुअल फंड है, जिसका उद्देश्य लार्ज और मिड कैप कंपनियों में निवेश कर लंबी अवधि में पूंजी वृद्धि करना है। अगर आप अपनी जोखिम सहने की क्षमता को जानते है, तो आप इसमे निवेश कर सकते है।
-
बैंक ऑफ इंडिया अल्ट्रा शॉर्ट ड्यूरेशन फंड रेगुलर ग्रोथ
बैंक ऑफ इंडिया अल्ट्रा शॉर्ट ड्यूरेशन फंड रेगुलर ग्रोथ, एक डेट आधारित म्यूचुअल फंड है। अगर आप 3 महीने से 1 साल का निवेश करना चाहते है, तो यह फंड आपके लिए उपयुक्त साबित हो सकता है। इस फंड में न्यूनतम 1,000 रुपए से एसआईपी की शुरुआत की जा सकती है।
-
बैंक ऑफ इंडिया बैलेंस्ड एडवांटेज फंड रेगुलर ग्रोथ
बैंक ऑफ इंडिया बैलेंस्ड एडवांटेज फंड रेगुलर ग्रोथ एक हाइब्रिड फंड है, जो बाजार के स्थिति के अनुसार इक्विटी और डेट में निवेश करता है। यह फंड कम जोखिम के साथ पूंजी वृद्धि करने को अपना लक्ष्य रखता है।
बैंक ऑफ इंडिया एसआईपी निवेश की प्रमुख विशेषताएं
बैंक ऑफ इंडिया एसआईपी निवेश की निम्नलिखित विशेषताएं है:
- कम राशि से शुरुआत - बैंक ऑफ इंडिया एसआईपी में निवेशक मात्र 500 - 1,000 रुपए से मासिक एसआईपी की शुरुआत कर सकते है।
- फ्लेक्सिबिलिटी - एसआईपी के दौरान निवेशक राशि को बढ़ा भी सकते है।
- कंपाउंडिंग का लाभ - आप जितना अधिक समय के लिए निवेशित रहेंगे, उतना ही अधिक ब्याज प्राप्त कर पाएंगे। लंबी अवधि में आप अपने ब्याज पर भी ब्याज कमा सकते हैं।
- अनुशासन का निर्माण - बैंक ऑफ इंडिया एसआईपी निवेशकों में नियमित बचत और निवेश की आदत का निर्माण करती है।
- विभिन्न फंड विकल्प - बैंक ऑफ इंडिया द्वारा कई प्रकार के फंड विकल्प प्रदान किए जाते है। ऐसे में निवेशक अपनी जोखिम सहनशीलता के अनुसार सही फंड का चयन कर सकते हैं।
सिप कैलकुलेटर क्या है?
सिप कैलकुलेटर एक वित्तीय उपकरण है, जिसकी सहायता से आप अपने एसआईपी निवेश के तहत मिलने वाली मैच्योरिटी राशि का पहले से ही अनुमान प्राप्त कर सकते है। यह कैलकुलेटर उपयोग में बेहद ही आसान और सटीक है। कैलकुलेटर में आपको केवल एसआईपी राशि, निवेश अवधि और अपेक्षित ब्याज दर दर्ज करनी होती है। इसके बाद कैलकुलेटर आपको यह बताता है, कि आपने कुल कितना निवेश किया, कितना ब्याज प्राप्त होगा और मैच्योरिटी पर कितनी राशि मिलेगी।
सिप कैलकुलेटर
Monthly Investment
₹22.4 L
निष्कर्ष
बैंक ऑफ इंडिया एसआईपी निवेश भारत में लोकप्रिय निवेश विकल्प है। इसमें निवेशक मासिक एसआईपी के माध्यम से म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं। म्यूचुअल फंड निवेश में जोखिम होता है, इसलिए पहले यह जानें कि आप कितना जोखिम उठा सकते है, उसके बाद ही निवेश करें। बैंक ऑफ इंडिया एसआईपी से लंबी अवधि में 14% तक रिटर्न प्राप्त किया जा सकता है।