आज से निवेश करें, सुरक्षित भविष्य पाएं
केनरा बैंक SIP प्लान
canara SIP प्लान म्यूचुअल फंड में रेगुलर इन्वेस्ट करने का शानदार तरीका है। SIP के जरिए आप हर महीने केनरा म्यूचुअल फंड में निवेश करके अच्छा फंड तैयार कर सकते हैं। इसपर आपको 12-15% का रिटर्न मिल सकता है, लेकिन यह बाजार के प्रदर्शन पर निर्भर करता है। कंपाउंडिंग और रुपी कॉस्ट एवरेजिंग मिलकर आपके पैसे को तेज़ी से बढ़ाते हैं।
केनरा बैंक SIP कैसे काम करती है?
यहां विस्तार से समझाया गया है कि SIP कैसे काम करती है (Canara bank SIP plan in hindi):
- म्यूचुअल फंड चुनना - आप सबसे पहले अपनी जोखिम क्षमता और वित्तीय लक्ष्य के अनुसार किसी केनरा रोबेको म्यूचुअल फंड (Canara robeco mutual fund) को चुनते हैं और KYC कराने के बाद SIP की शुरुआत करते हैं।
- SIP शुरू होना - इसके बाद एक तय अंतराल पर जो आप तय करते हैं, जैसे मासिक, वार्षिक या डेली आपके पैसे खाते से कटकर निवेश हो जाते हैं।
- यूनिट्स मिलना - आपके द्वारा किए गए निवेश से आपको उस दिन के NAV के अनुसार म्यूचुअल फंड यूनिट्स मिलती है।
- रुपी कॉस्ट एवरेजिंग - जब बाजार गिरता है तो ज्यादा और ऊपर जाता है तो कम यूनिट्स मिलती है। इससे औसत लागत कम हो जाती है।
- कंपाउंडिंग - इसके बाद आपको जो मुनाफा मिलता है, उसपर भी मुनाफाकमाया जाचा है। कंपाउंडिंग की शक्ति से आपके पैसे लंबी अवधि में तेजी से बढ़ते हैं।
केनरा बैंक बेस्ट SIP प्लान
यहां केनरा बैंक द्वारा प्रदान बेस्ट SIP प्लान की सूची दी गई है:
-
केनरा रोबेको इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड रेगुलर-ग्रोथ
केनरा बैंक रोबेको इन्फ्रास्ट्रक्चर फंंड रेगुलर-ग्रोथ एक इक्विटी आधारिक फंड है, इसका मुख्य उद्देश्य इंफ्रास्ट्रक्चर संबंधी कंपनियों के शेयरो मे निवेश करना है। ओपन एंडेड फंड होने के कारण इसमे किसी भी समय निवेश किया जा सकता है।
-
केनरा रोबेको फोकस्ड फंड रेगुलर ग्रोथ
केनरा रोबेको फोकस्ड फंड रेगुलर ग्रोथ एक इक्विटी बेस्ड म्यूचुअल फंड है, जो मुख्यत 30 कंपनियों के शेयरो में निवेश करता है। केनरा रोबेको फोकस्ड फंड रेगुलर ग्रोथ में SIP की शुरुआत न्यूनतम 1,000 रुपए से की जा सकती है।
-
केनरा रोबेको वेल्यु फंड रेगुलर ग्रोथ
केनरा रोबेको वेल्यू फंड रेगुलर ग्रोथ एक इक्विटी आधारिक म्यूचुअल फंड है, इसका उद्देश्य लंबी अवधि में मुल्य शेयरो के माध्यम से संपत्ति को बढ़ाना है।
-
केनरा रोबेको स्मॉल कैप फंड रेगुलर ग्रोथ
केनरा रोबेको स्मॉल कैप फंड रेगुलर ग्रोथ एक स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड है, जो इक्विटी में निवेश करता है। इसका उद्देश्य लंबी अवधि में अच्छा रिटर्न उत्पन्न करना है।
-
केनरा रोबेको कंज्यूमर ट्रेंड्स फंड रेगुलर-ग्रोथ
केनरा रोबेको कंज्यूमर ट्रेंड्स फंड रेगुलर ग्रोथ एक इक्विटी म्यूचुअल फंड है। इसका मुख्य उद्देश्य कंज्यूमर ट्रेंड्स संबंधी कंपनियों के शेयरो में निवेश करके लंबी अवधि में लाभ उत्पन्न करना है।
-
केनरा रोबेको लार्ज एंड मिड कैप फंड रेगुलर ग्रोथ
केनरा रोबेको लार्ज एंड मिड कैप फंड रेगुलर ग्रोथ एक इक्विटी आधारित फंड है। इसका मुख्य उद्देश्य मध्यम और बडी कंपनियो में निवेश करके लंबी अवधि में उच्च लाभ अर्जित करना है।
-
केनरा रोबेको फ्लेक्सी कैप फंड रेगुलर ग्रोथ
केनरा रोबेको फ्लेक्सी कैप फंड रेगुलर ग्रोथ एक इक्विटी आधारित म्यूचुअल फंड है। इसका उद्देश्य इक्विटी में निवेश करके लंबी अवधि में लाभ अर्जित करना है।
-
केनरा बैंक रोबेको लार्ज कैप फंड रेगुलर ग्रोथ
केनरा बैंक रोबेको लार्ज कैप फंड रेगुलर ग्रोथ एक इक्विटी बेस्ड म्यूचुअल फंड है, जो बडी कंपनियों के शेयरो में निवेश करके लंबी अवधि में उच्च रिटर्न उत्पन्न करने का लक्ष्य रखता है।
-
केनरा रोबेको ELSS टैक्स सेवर रेगुलर ग्रोथ
केनरा रोबेको ELSS टैक्स सेवर रेगुलर ग्रोथ का उद्देश्य इक्विटी में निवेश करके लंबी अवधि में लाभ उत्पन्न करना है। इस फंड के अंतर्गत आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत 1.5 लाख तक की छुट प्राप्त की जा सकती है।
-
केनरा रोबेको इक्विटी हाइब्रिड फंड रेगुलर ग्रोथ
केनरा रोबेको इक्विटी हाइब्रिड फंड रेगुलर ग्रोथ इक्विटी और डेट दोनो में निवेश करता है। इसका उद्देश्य लंबी अवधि में दोनो के माध्यम से प्रोफिट बनाना है।
केनरा SIP निवेश के लाभ क्या है?
केनरा SIP निवेश के निम्नलिखित लाभ है:
- रुपया औसत लागत - रुपया औसत लागत एक ऐसी रणनीति है, जिसके अंतर्गत जब मूल्य कम होती है, तो अधिक यूनिट्स खरीदी जाती है और मूल्य कम होने पर थोडी कम। इससे लंबी अवधि में बाज़ार के प्रभाव को कम करने में सहायता मिलती है।
- अनुशासित निवेश - केनरा SIP के तहत निवेशकों को एक नियमित अंतराल पर एक तय राशि का निवेश करना होता है, जिससे अनुशासित निवेश और बचत की आदत बनती है।
- बचत की आदत को प्रोत्साहन - नियमित निवेश करने के कारण निवेशकों में बचत की आदत बनती है। साथ ही वित्तीय प्रबंधन भी बेहतर होता है।
- वित्तीय साक्षरता - अनुशासित रूप से निवेश करने पर व निवेश पर नियमित नज़र रखने से बाज़ार के उतार-चढ़ाव की समझ आती है। इससे निवेशकों में वित्तीय साक्षरता बढ़ती हैं।
- कर लाभ - केनरा ELSS टैक्स सेवर फंड के तहत निवेशकों को आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत कर लाभ प्रदान किया जाता है।
केनरा बैंक में SIP कैसे करें?
यहां केनरा बैंक में SIP करने (Canara bank me SIP kaise kare in hindi) की प्रक्रिया का विस्तार समझाया गया है:
- स्टेप 1 - Canara ai1 ऐप खोलें और उसमें लॉग इन करें।
- स्टेप 2 - इसके बाद 'Investments' सेक्शन में जाकर अपने अनुसार बेस्ट SIP प्लान चुनें।
- स्टेप 3 - ई KYC पूरा करें, यह अनिवार्य होता है।
- स्टेप 4 - अब अपनी जोखिम क्षमता और वित्तीय लक्ष्य के अनुसार म्यूचुअल फंड चुनें।
- स्टेप 5 - 'Monthly' प्रकार, अपनी पसंदीदा तारीख और निवेश राशि चुनें।
- स्टेप 6 - ऑटो डेबिट मैंडेट को स्वीकार करें और OTP के जरिए वेरिफाई करें।
निष्कर्ष
केनरा बैंक सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान, म्यूचुअल फंड में नियमित तौर पर एक तय राशि निवेश करने का माध्यम है। केनरा बैंक SIP का मुख्य उद्देश्य लोगों में नियमित और अनुशासित निवेश की आदत को विकसित करना और लंबी अवधि में उच्च रिटर्न प्रदान करना है। केनरा बैंक द्वारा विभिन्न प्रकार के म्यूचुअल फंड प्रदान किए जाते है, जिसे निवेशक अपने अनुसार चुन सकते है। केनरा बैंक SIP की शुरुआत आमतौर पर 500 से 1000 रुपए से की जा सकती है। यदि आप SIP परिपक्वता पर मिलने वाले रिटर्न का अनुमान लगाना चाहते है, तो पॉलिसी बाज़ार के सिप कैलकुलेटर का उपयोग कर सकते है।
SIP Calculator
Monthly Investment
₹22.4 L