5,000 की SIP से करोड़पति कैसे बनें?

SIP में रेगुलर 5,000 इन्वेस्ट करके आप करोड़ों का फंड तैयार कर सकते हैं, दरअसल लंबी अवधि में एसआईपी 10-16% का रिटर्न देता है। ऐसे में अनुशासन, कंपाउंडिंग और रुपी कॉस्ट एवरेजिंग मिलकर आपके पैसे को तेज़ी से बढ़ाते हैं। अगर आप अनुशासन के साथ नियमित 5,000 की एसआईपी करते हैं, तो लगभग 20-25 साल में आप करोड़पति बन जाएंगे।

5,000 की SIP से करोड़पति कैसे बनेंगे?

चलिए विस्तार से समझते हैं कि 5,000 की SIP आपको करोड़पति कैसे बनाएगी? चलिए एक टेबल में 5,000 की SIP की कैलकुलेशन को देखते हैं:

मासिक SIP राशि अनुमानित रिटर्न अवधि मैच्योरिटी अमाउंट
5,000 12% 27 साल 1,08,11,565
5,000 14% 24 साल 1,02,26,967
5,000 16% 22 साल 1,02,44,903
5,000 18% 21 साल 1,14,33,552

5,000 की SIP से करोड़पति बनने के लिए SIP प्लान्स

यहां 5,000 की SIP से करोड़ का फंड बनाने के लिए SIP प्लान्स बताए गए हैं:

Fund Name AUM Return 3 Years Return 5 Years Return 10 Years Minimum Investment Return Since Launch
ICICI Prudential Large & Mid Cap Fund-Growth ₹31,628.20 Crs 13.85% 12.81% 14.44% ₹500 17.66%
Parag Parikh Flexi Cap Fund Regular-Growth ₹145,070.50 Crs 12.86% 11.02% 16.63% ₹1,000 17.28%
HDFC Mid Cap Fund Regular-Growth ₹101,856.06 Crs 15.66% 17.06% 16.37% ₹100 16.83%
Nippon India Small Cap Fund-Growth ₹80,905.55 Crs 12.39% 16.34% 19.04% ₹5,000 19.43%
SBI PSU Fund-Growth ₹6,353.85 Crs 19.36% 20.38% 12.81% ₹5,000 7.69%
Axis Midcap Fund Regular-Growth ₹33,527.80 Crs 15.7% 11.18% 16.33% ₹100 17.15%
Mirae Asset Large & Midcap Fund Regular-Growth ₹42,834.08 Crs 11.92% 9.18% 15.24% ₹5,000 18.31%
Kotak Large & Mid Cap Fund Regular-Growth ₹30,581.49 Crs 13.08% 12.29% 14.26% ₹100 17.44%

Updated as of 09 November 2026

करोड़पति बनने के लिए 5,000 की SIP शुरू करने से पहले किन बातों का ध्यान रखें?

अपने वित्तीय लक्ष्य को पूरा करने के लिए 5,000 की SIP शुरू करने से पहले कई बातों को ध्यान में रखा जा सकता है:

  • वित्तीय लक्ष्य निर्धारित करें - निवेश से पहले 1 करोड़ क्यों बनाना चाहते हैं, इसे भी तय करें। क्योंकि 5,000 की SIP से करोड़ों का फंड बनाने में 20-25 साल का लंबा समय लगता है, ऐसे में सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान की पूरी अवधि तक निवेश जारी रखना मुश्किल हो सकता है।
  • जोखिम क्षमता - जल्दी करोड़पति बनने के चक्कर में अपनी जोखिम क्षमता से ज्यादा जोखिम वाला फंड न चुनें। सबसे पहले इस बात का आकलन करें कि आप कितना जोखिम उठा सकते हैं, उसके बाद ही फंड का चयन करें।
  • फंड का पहले का प्रदर्शन - फंड चुनने से पहले विभिन्न फंड्स के बारे में जाँच करें, तुलना करें और उस फंड का चयन करें, जिसने पिछले कुछ वर्षों में सबसे ज्यादा रिटर्न दिया हो।
  • धैर्य रखें - आपको यह समझना होगा कि 5,000 से करोड़ का फंड बनने में समय तो लगेगा। ऐसे में बीच में निवेश को बंद न करें, अगर मार्केट नीचे भी आता है, तब भी इसे बंद न करें। धैर्य रखें और निवेश करते रहें।

निष्कर्ष

अगर आप में धैर्य, अनुशासन और साहस है, तो आप आसानी से 5,000 की SIP शुरू करके लंबी अवधि में करोड़पति बन सकते हैं। जैसे हमने बताया कि इसमें समय लगेगा, ऐसे में पहले से लंबी अवधि की योजना बनाएं और किसी भी स्थिति में निवेश बंद न करें। लंबी अवधि में ही कंपाउंडिंग का पूरा लाभ मिलेगा, इसलिए धैर्य रखकर अनुशासन के साथ निवेश जारी रखें। साथ ही SIP कैलकुलेटर से अपने वित्तीय लक्ष्यों को हासिल करने के लिए बेहतर राशि और अवधि का चयन करें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  • क्या 5,000 की SIP से करोड़ रुपए बनाए जा सकते हैं?

    हाँ, ऐसा किया जा सकता है। लेकिन आमतौर पर इसमें 20-25 साल का समय लगता है। ऐसे में अगर आप लंबी अवधि तक निवेश कर सकते हैं, तो आप अवश्य 5,000 की SIP से 1 करोड़ रुपए बना सकते हैं।
  • SIP से 1 करोड़ बनाने में कितना समय लगेगा?

    यह अनुमानित रिटर्न और निवेश राशि पर निर्भर करता है। हालांकि अगर आप 5,000 की मंथली SIP करते हैं, तो इसमें 20-25 साल लग जाएंगे।
Invest ₹10K/Month & Get ₹1 Crore# Tax-Free*
*under 10(10D)
CCBot
top
Close
Download the Policybazaar app
to manage all your insurance needs.
INSTALL