आज से निवेश करें, सुरक्षित भविष्य पाएं
मंथली 5,000 की SIP से कितना फंड बनाया जा सकता है?
अगर आप हर महीने सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान के माध्यम से 5,000 रुपए निवेश करते हैं, तो एक बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं।
मान लीजिए आपने 15 साल तक हर महीने 5,000 रुपए निवेश करने का फैसला किया। इसपर आपको अनुमानित 14% का रिटर्न मिलता है। ऐसे में मैच्योरिटी पर आपको कितनी अमाउंट मिलेगी?, इसका अनुमान आप SIP कैलकुलेटर से लगा सकते हैं। कैलकुलेटर में आपको बस निम्नलिखित जानकारी डालनी होगी:
- मंथली SIP अमाउंट - 5,000
- निवेश अवधि - 15 साल
- अनुमानित रिटर्न दर - 14%
इस जानकारी के आधार पर SIP कैलकुलेटर आपको बताएा कि:
- आपने कुल कितना निवेश किया - 9,00,000
- आपको कितना रिटर्न मिलेगा - 19,26,036
- कुल मैच्योरिटी अमाउंट क्या होगी - 28,26,036
5,000 प्रति माह के लिए बेस्ट एसआईपी प्लान
यहां 5,000 प्रति माह के लिए बेस्ट एसआईपी प्लान्स के बारे में बताया गया है:
-
पराग पारिख फ्लेक्सी कैप फंड रेगुलर ग्रोथ
पराग पारिख फ्लेक्सी कैप फंड रेगुलर ग्रोथ एक ओपन एंडेड इक्विटी आधारित म्यूचुअल फंड है। इस फंड का उद्देश्य लार्ज, मिड और स्मॉल कैप कंपनियों के शेयरों में निवेश करके लंबी अवधि में पूंजी को बढ़ाना है। यह फंड भारतीय और विदेशी शेयरों में निवेश करता है। यह एक उच्च जोखिम वाला म्यूचुअल फंड है।
-
HDFC बैलेंस्ड एडवांटेज फंड रेगुलर ग्रोथ
HDFC बैलेंस्ड एडवांटेज फंड रेगुलर ग्रोथ एक हाइब्रिड म्यूचुअल फंड है, जो इक्विटी और डेट दोनो में निवेश करता है। इस फंड का उद्देश्य बाजार की स्थिति के अनुसार डेट और इक्विटी में आवंटन कर लंबी अवधि में वेल्थ को बढ़ाना है। यह एक उच्च जोखिम वाला म्यूचुअल फंड माना जाता है।
-
SBI इक्विटी हाइब्रिड फंड ग्रोथ
एसबीआई इक्विटी हाइब्रिड फंड ग्रोथ एक एग्रेसिव हाइब्रिड म्यूचुअल फंड है। इसका उद्देश्य इक्विटी और डेट में निवेश कर लंबी अवधि में पूंजी को बढ़ाना है। अगर आप लंबे समय तक निवेशित रहना चाहते है, तो इस फंड का चयन कर सकते है। यह फंड मुख्य रूप से लार्ज कैप और हाइ ग्रोथ वाली कंपनियों में निवेश पर ध्यान केंद्रीत करता है।
-
ICICI प्रूडेंशियल लार्ज कैप फंड ग्रोथ
ICICI प्रूडेंशियल लार्ज कैप फंड ग्रोथ एक इक्विटी आधारित म्यूचुअल फंड है। इसका उद्देश्य भारत की टॉप 100 कंपनियों में निवेश कर लंबी अवधि में पूंजी को बढ़ाना है। ऐसे निवेशक जो उच्च जोखिम उठाने की क्षमता रखते है और लंबी अवधि के लिए निवेश कर सकते है उनके लिए यह उपयुक्त फंड साबित हो सकता है।
-
निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप फंड ग्रोथ
निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप फंड ग्रोथ एक इक्विटी आधारित म्यूचुअल फंड है। इसका उद्देश्य स्मॉल कैप कंपनियों के शेयरों में निवेश कर लंबी अवधि में पूंजी को बढ़ाना है। यह एक उच्च जोखिम वाला म्यूचुअल फंड है, जो लंबी अवधि में अच्छा रिटर्न प्रदान करने की क्षमता रखता है। अगर आप 5,000 प्रति माह का निवेश करना चाहते हैं, तो यह आपके लिए उपयुक्त साबित हो सकता है।
-
कोटक मिड कैप फंड रेगुलर ग्रोथ
कोटक मिड कैप फंड रेगुलर ग्रोथ एक इक्विटी बेस्ड म्यूचुअल फंड है। इस फंड का उद्देश्य मिड साइज की कंपनियों में निवेश कर लंबी अवधि में पूंजी को बढ़ाना है। यह फंड उच्च लाभ देने की क्षमता रखता है, लेकिन यह एक उच्च जोखिम वाला फंड भी माना जाता है।
-
मिराए एसेट लार्ज & मिड कैप फंड रेगुलर ग्रोथ
मिराए एसेट लार्ज & मिड कैप फंड रेगुलर ग्रोथ एक ओपन एंडेड इक्विटी आधारित म्यूचुअल फंड है। यह फंड लार्ज और मिड कैप कंपनियों में निवेश कर लंबी अवधि में पूंजी वृद्धि का लक्ष्य रखता है। यह फंड मुख्य रूप से वित्तीय ऑटो और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र की कंपनियों में निवेश करता है। इस फंड का जोखिम स्तर मध्यम से उच्च है।
-
एक्सिस लार्ज कैप फंड रेगुलर ग्रोथ
एक्सिस लार्ज कैप फंड रेगुलर ग्रोथ एक इक्विटी आधारित म्यूचुअल फंड है। यह फंड मुख्य रूप से लार्ज कैप कंपनियों में निवेश करता है और 5 साल से अधिक समय में अच्छा रिटर्न देने की क्षमता रखता है। यह एक उच्च जोखिम वाला फंड माना जाता है, हालांकि स्मॉल कैप फंड की तुलना में इसमे कम जोखिम होता है।
-
आदित्य बिड़ला सन लाइफ लार्ज कैप फंड रेगुलर ग्रोथ
आदित्य बिड़ला सन लाइफ लार्ज कैप फंड रेगुलर ग्रोथ एक इक्विटी बेस्ड म्यूचुअल फंड है। यह फंड विशेष रूप से लार्ज कैप कंपनियों में निवेश कर लंबी अवधि में वेल्थ बढ़ाने का लक्ष्य रखता है। ऐसे निवेशक जो 5 साल से अधिक समय का निवेश कर सकते है, उनके लिए यह एक उपयुक्त म्यूचुअल फंड है।
-
केनरा रोबेको लार्ज & मिड कैप फंड रेगुलर ग्रोथ
केनरा रोबेको लार्ज & मिड कैप फंड रेगुलर ग्रोथ एक इक्विटी म्यूचुअल फंड है। इस फंड का उद्देश्य लार्ज और मिड कैप कंपनियों में निवेश करके लंबी अवधि में लाभ उत्पन्न करना है। लंबे समय के लिए निवेशित रहने की इच्छा रखने वाले निवेशकों के लिए यह उपयुक्त विकल्प है।
5,000 प्रति माह एसआईपी में निवेश करने के लाभ क्या हैं?
सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान में 5,000 प्रति माह निवेश करने के कई लाभ है:
- कम राशि से बड़ा फंड - एसआईपी में नियमित 5,000 प्रति माह निवेश करने से आप लंबी अवधि में बड़ा फंड बना सकते है।
- निवेश की आदत - नियमित 5,000 निवेश करने से निवेश और बचत की आदत बनती है। जो बेहत भविष्य के लिए एक अच्छी आदत है।
- कंपाउंडिंग की शक्ति - लंबी अवधि में कंपाउंडिंग की शक्ति की सहायता से आपका निवेश तेजी से बढ़ता है।
- फ्लेक्सिबल अवधि - 5,000 प्रति माह के निवेश को आप अपने अनुसार बढ़ने के लिए समय दे सकते हैं। आप अपनी वित्तीय योजना के अनुसार निवेश अवधि का चयन कर सकते हैं। इसके लिए आप किसी तरह से बाध्य नहीं है।
- वित्तीय साक्षरता का बढ़ना - जब आप नियमित तौर पर सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान में निवेश करते है और निरंतर बाजार का आकलन करते है, तो आपकी वित्तीय साक्षरता बेहतर होती है।
निष्कर्ष
5,000 प्रति माह एसआईपी में निवेश करना एक अच्छा विकल्प है, क्योंकि कंपाउंडिंग, नियमित निवेश और रुपया औसत लागत की सहायता से बड़ा फंड तैयार किया जा सकता है। इसके लिए आपको एक बेस्ट एसआईपी प्लान का चयन करना आवश्यक है। ताकि निवेश आपकी वित्तीय योजना के अनुसार ढल सकें। 5 से 10 साल में 5,000 की मासिक एसआईपी से आपको लाखों का फंड तैयार किया जा सकता है।