Knowledge Center

1 साल में म्यूचुअल फंड कितना रिटर्न देता है?

म्यूचुअल फंड में 1 साल का निवेश करते समय आपको रिटर्न से ज्यादा पैसे की सुरक्षा पर ध्यान देना चाहिए। म्यूचुअल फंड के लिए 1 साल का समय बेहद छोटा माना जाता है, ऐसे में आपको इक्विटी की बजाय डेट में निवेश करना चाहिए। इससे आपको 1 साल में औसतन 6-8% का रिटर्न मिल सकता है, साथ ही इसमें आपकी मूल निवेश राशि भी सुरक्षित रहेगी, डेट फंड से एफडी की तुलना में बेहतर मुनाफा प्राप्त किया जा सकता है।

Read more
आज से निवेश करें, सुरक्षित भविष्य पाएं
  • ₹1 करोड़ के लिए निवेश

    सिर्फ 2 मिनट में SIP शुरू करें
  • 100% ऑनलाइन, जीरो पेपरवर्क

    150+ फ़ंड उपलब्ध बिना किसी पेपरवर्क
  • 18% तक का CAGR

    निशुल्क एक्सपर्ट सलाह
Insurance + Investment
Invest ₹10K/month & Get 

₹1 Crore* Tax-Free

प्लान  ₹1,000/महीने से शुरू
+91
Secure
We don’t spam
View Plans
Please wait. We Are Processing..
Your personal information is secure with us
प्लान देखें पर क्लिक करके आप सहायता प्राप्त करने और हमारी प्राइवेसी पॉलिसी और शर्तों से सहमत होते हैं। #Discount offered by insurance company

म्यूचुअल फंड में 1 साल निवेश करके कितना फंड बनाया जा सकता है?

यहां एक टेबल में विभिन्न राशि और अनुमानित रिटर्न दर के आधार पर मैच्योरिटी अमाउंट का अनुमान लगाया गया है:

कुल निवेश अवधि अनुमानित रिटर्न मैच्योरिटी अमाउंट
₹ 5,00,000 1 साल 6% ₹ 5,30,000
₹ 5,00,000 1 साल 8% ₹ 5,40,000
₹ 10,00,000 1 साल 6% ₹ 10,60,000
₹ 10,00,000 1 साल 8% ₹ 10,80,000

इस टेबल में जो मैच्योरिटी अमाउंट निकलकर आई है, वह फिक्स नहीं है। बाजार का प्रदर्शन जैसा होगा उसी अनुसार आपको रिटर्न मिलेगा और इसके बाद आपकी मैच्योरिटी अमाउंट तय की जाएगी। साथ ही इस उदाहरण में कुल निवेश एकमुश्त रूप से किया गया है। एक्सपर्ट की मानें तो म्यूचुअल फंड में लंबे समय के लिए निवेश करें, इससे आप ज्यादा फंड तैयार कर पाएंगे।

म्यूचुअल फंड में 1 साल तक निवेश करने से पहले किन बातों का ध्यान रखें?

1 साल का समय म्यूचुअल फंड निवेश के लिए काफी कम समय होता है, ऐसे में अगर आप इसमें सोच-समझकर निवेश नहीं करेंगे तो आपको नुकसान भी झेलना पड़ सकता है।

  • सही फंड चुनें - अपनी जोखिम क्षमता के आधार पर एक सही फंड का चयन करें, इससे आप कुछ हद तक जोखिम को संतुलित कर लेंगे।
  • इक्विटी फंड न चुनें - अगर आप म्यूचुअल फंड में 1 साल के लिए निवेश कर रहे हैं तो इक्विटी में निवेश करने की गलती न करें। शेयर बाजार में शॉर्ट टर्म गिरावट आने के कारण मूल निवेश राशि पर भी असर पड़ सकता है। इसलिए 1 साल के लिए डेट फंड का चयन करें।
  • ELSS फंड में निवेश न करें - ELSS म्यूचुअल फंड टैक्स सेविंग फंड होते हैं। जो 3 साल के अनिवार्य लॉक इन के साथ आते हैं, ऐसे में ELSS फंड में निवेश न करें।
  • एक्सपेंस रेशियो - जितने भी म्यूचुअल फंड विकल्प आपके लिए उपलब्ध हो सभी का एक्सपेंस रेशियो चेक करें और सबसे कम वाला चुनें।
  • एग्जिट लोड - फंड चुनने से पहले एग्जिट लोड का ध्यान रखें, आमतौर पर म्यूचुअल फंड एक निश्चित समय से पहले पैसा निकालने पर पेनेल्टी लगाता है, जिसे एग्जिट लोड कहते हैं। इसलिए ऐसा फंड चुनें जिसमें एग्जिट लोड न हो।

म्यूचुअल फंड में 1 साल के निवेश के लिए कौन सा फंड का चयन करें?

यहां बताया गया है कि म्यूचुअल फंड में 1 साल के निवेश के लिए आप कौन सा फंड चुन सकते हैं:

  • शॉर्ट ड्यूरेशन फंड - अगर आप 1 साल का निवेश करना चाहते हैं तो शॉर्ट ड्यूरेशन फंड में निवेश कर सकते हैं। इससे आपके 7-8% का स्थिर रिटर्न मिल सकता है। इन फंड्स में रिस्क भी कम होता है, ऐसे में एफडी से ज्यादा पाने के लिए इस फंड में निवेश किया जा सकता है।
  • अल्ट्रा शॉर्ट ड्यूरेशन फंड - अगर आपका लक्ष्य 3 महीने से 1 साल के बीच का है तो आप अल्ट्रा शॉर्ट ड्यूरेशन फंड में भी निवेश कर सकते हैं। इस फंड से 6-7% का रिटर्न प्राप्त किया जा सकता है और इस फंड में आपका पैसा काफी हद तक सुरक्षित रहता है।
  • मनी मार्केट फंड्स - मनी मार्केट फंड्स भी 1 साल के लिए अच्छे साबित हो सकते हैं, इस फंड में आपका पैसा लगभग पूरी तरह से सुरक्षित रहता है, साथ ही 6-7% का रिटर्न भी मिल जाता है।
  • इक्विटी फंड्स - अगर आप जोखिम उठाने की क्षमता रखते हैं तो आप इक्विटी में 1 साल के लिए निवेश कर सकते हैं, लेकिन बाजार में अचानक आने वाले उतार-चढ़ाव में संतुलन बनाना मुश्किल हो सकता है और आप अपनी मूल निवेश राशि को भी खो सकते हैं।

इसके बारे में और जानें : म्यूचुअल फंड्स के बारे में और जानें

निष्कर्ष

वित्तीय विशेषज्ञों की मांने तो म्यूचुअल फंड में हमेशा एक लंबी अवधि के लिए ही निवेश करना चाहिए। लंबी अवधि में आपके पैसे कंपाउंडिंग और रुपी कॉस्ट एवरेजिंग का फायदा उठाकर तेज़ी से बढ़ते हैं। वहीं 1 साल में उन्हें न तो बढ़ने के लिए समय मिलता है, न उतार-चढ़ाव के समय संभलने का। फिर भी यदि आपका लक्ष्य ही 1 साल के भीतर का है तो आप 1 साल के भी म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं, हालांकि 1 साल के लिए डेट फंड्स में निवेश करना ज्यादा बेहतर माना जाता है। क्योंकि ज्यादातर लोग इस दौरान रिटर्न से ज्यादा सुरक्षा को प्राथमिकता देते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  • क्या 1 साल के लिए म्यूचुअल फंड में निवेश किया जा सकता है?

    हाँ, म्यूचुअल फंड में 1 साल के लिए निवेश किया जा सकता है। हालांकि इसके लिए एक सही फंड का चयन करना बहुत जरूरी है।
  • 1 साल के निवेश में इक्विटी म्यूचुअल फंड कितना रिटर्न दे सकता है?

    अगर बाजार का प्रदर्शन अच्छा रहता है, तो इक्विटी म्यूचुअल फंड 1 साल में 12-16% तक का रिटर्न दे सकता है। लेकिन इक्विटी में 1 साल तक निवेश करने पर जोखिम भी बहुत ज्यादा होता है।
  • म्यूचुअल फंड में नुकसान कब होता है?

    म्यूचुअल फंड में नुकसान तब होता है, जब शेयर बाजार में गिरावट आती है, या SIP को गलत समय पर डरकर बंद कर देना या फंड का एग्जिट लोड ज्यादा होना। इन सभी स्थितियों में आपको नुकसान हो सकता है।
  • म्यूचुअल फंड में इन्वेस्ट कैसे करें?

    म्यूचुअल फंड में इन्वेस्ट करने के लिए आप AMC की ऑफिशियल वेबसाइट या किसी थर्ड पार्टी फाइनेंशियल ऐप का उपयोग कर सकते हैं। हालांकि, पहले KYC पूरी करनी आवश्यक है।
Claude
top
Close
Download the Policybazaar app
to manage all your insurance needs.
INSTALL