म्यूचुअल फंड में फोलियो नंबर

फोलियो नंबर सभी निवेशकों को मिलने वाला एक विशेष अकाउंट नंबर होता है। जब आप म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं, तो आपकी डिटेल्स के हिसाब से आपका फंड हाउस या AMC आपके नाम से एक फोलियो अकाउंट खोलता है, जिसके साथ आपको फोलियो नंबर प्रदान किया जाता है। आइए इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि निवेशक अपना Folio नंबर कैसे चेक कर सकते हैं।

Read more
आज निवेश करें, सुरक्षित भविष्य पाएं
  • ₹1 करोड़ के लिए पहला कदम लें

    सिर्फ 2 मिनट में SIP शुरू करें
  • 100% ऑनलाइन, जीरो पेपरवर्क

    150+ फंड विकल्प उपलब्ध
  • 18% CAGR तक का रिटर्न देने वाले फंड

    बिना अतिरिक्त शुल्क के विशेषज्ञों की सहायता

Top performing plans˜ with High Returns**

Invest ₹10K/month & Get ₹1 Crore returns*

+91
Secure
We don’t spam
View Plans
Please wait. We Are Processing..
Your personal information is secure with us
By clicking on "View Plans" you agree to our Privacy Policy and Terms of use #For a 55 year on investment of 20Lacs #Discount offered by insurance company
Get Updates on WhatsApp

फोलियो नंबर का मतलब क्या है?

फोलियो नंबर एक ऐसा यूनिक अकाउंट नंबर होता है, जो निवेशकों को उनके म्यूचुअल फंड में विशेष पहचान दिलाता है। सरल शब्दों में यह एक बैंक अकाउंट नंबर की तरह होता है, जिसमें आपके निवेश का पूरा ट्रांजेक्शन, यूनिट्स का लेन-देन और कुल निवेश आदि की जानकारी होती है। साथ ही, यदि आप एक ही फंड हाउस में अलग-अलग स्कीम चुनते हैं, तब भी आप वही फोलियो नंबर उपयोग कर सकते हैं।

फोलियो नंबर के मुख्य काम क्या हैं?

फोलियो नंबर म्यूचुअल फंड निवेश में निम्न कार्यों के लिए उपयोग किया जाता है:

  • फंड ट्रांजेक्शन ट्रैकिंग - अपने फोलियो अकाउंट नंबर की मदद से आप अपने म्यूचुअल फंड ट्रांजैक्शन, यूनिट्स की खरीद-बिक्री और फंड के प्रदर्शन को आसानी से ट्रैक कर सकते हैं।
  • टैक्स और स्टेटमेंट सुविधा - आप फोलियो नंबर से अपना कंसोलिडेटेड अकाउंट स्टेटमेंट निकाल सकते हैं। इससे आपके निवेश पर लगने वाले टैक्स की जानकारी भी प्राप्त हो जाती है।
  • विभिन्न स्कीम में निवेश - आपको विभिन्न फंड स्कीम में निवेश करने के लिए अलग-अलग फोलियो नंबर की आवश्यकता नहीं पड़ती है। आप एक ही नंबर को अपने फंड की किसी भी स्कीम में लगा सकते हैं।

फोलियो नंबर डिटेल्स चेक करने के आसान तरीके

फोलियो नंबर की डिटेल्स चेक करने के लिए आप निम्नलिखित तरीकों का उपयोग कर सकते हैं:

  • अकाउंट स्टेटमेंट से - आपके फंड हाउस के द्वारा आपके ईमेल पर हर महीने एक अकाउंट स्टेटमेंट भेजा जाती है। इस स्टेटमेंट में आपके SIP निवेश का सारांश और फोलियो नंबर दर्ज होता है।
  • फंड की आधिकारिक वेबसाइट से - अपने फंड हाउस के आधिकारिक वेब पोर्टल पर जाएं और पैन नंबर दर्ज करके, OTP से पुष्टि करें। इसके बाद फोलियो नंबर की जानकारी आपको प्राप्त हो जाएगी।
  • KFintech की वेबसाइट से - KFintech की वेबसाइट पर जाकर पैन कार्ड और मोबाइल नंबर डालकर अपने निवेश की स्टेटमेंट डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें फोलियो नंबर की जानकारी भी मिलती है।
  • AMC कस्टमर केयर से - वेबसाइट या ईमेल पर फोलियो नंबर न मिलने पर आप अपने फंड से संबंधित AMC कस्टमर केयर को कॉल कर सकते हैं।

फोलियो नंबर से म्यूचुअल फंड स्टेटस कैसे चेक करें?

अपने फोलियो नंबर से म्यूचुअल फंड स्टेटस चेक करने के लिए दिए गए स्टेप्स का पालन करें:

  • स्टेप 1 - अपने फंड हाउस की आधिकारिक साइट पर जाएं।
  • स्टेप 2 - फिर फोलियो नंबर, पैन कार्ड, और रजिस्टर्ड ईमेल दर्ज करें।
  • स्टेप 3 - जितने समय का स्टेटमेंट देखना है वह अवधि सिलेक्ट करें।
  • स्टेप 4 - इसके बाद PDF विकल्प सिलेक्ट करें और सबमिट कर दें।
  • स्टेप 5 - म्यूचुअल फंड अकाउंट की जानकारी आपके ई-मेल पर आ जाएगी।

इसके बारे में और जानें : म्यूचुअल फंड्स के बारे में और जानें

निष्कर्ष

फोलियो नंबर आपके सामान्य बैंक अकाउंट नंबर की तरह ही म्यूचुअल फंड में निवेश करने की सुविधा देता है। आपका फंड हाउस सबसे पहले आपका फोलियो नंबर बनाता है, जिसके बाद आपको फोलियो नंबर मिलता है और उस नंबर से आप अपना ट्रांजैक्शन, पिछले निवेश की हिस्ट्री, और यूनिट्स को खरीद और बेच सकते हैं। इसी के साथ यदि आपको अपने फंड हाउस की एक स्कीम से हट कर दूसरी स्कीम में निवेश करना है, तो भी आपको अलग फोलियो नंबर की आवश्यकता नहीं पड़ती है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  • फोलियो No. क्या है?

    फोलियो नंबर म्यूचुअल फंड में निवेशक के खाते को दी जाने वाली एक यूनिक पहचान है, जिससे आप अपने म्यूचुअल फंड में किए गए निवेश, लेन-देन आदि कार्य कर सकते हैं।
  • फोलियो नंबर कैसे पता करें?

    आप अपना फोलियो नंबर अपने म्यूचुअल फंड से रजिस्टर्ड ईमेल पर स्टेटमेंट में देख सकते हैं। इसके अलावा, जिस ऐप या एएमसी वेबसाइट से आपने निवेश किया है, वहां भी अपने पैन से लॉग-इन करके जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
  • क्या मैं एक से अधिक फोलियो नंबर रख सकता हूँ?

    हाँ, आप एक ही म्यूचुअल फंड कंपनी में अलग-अलग स्कीमों के लिए एक से अधिक फोलियो नंबर रख सकते हैं। इसके लिए कोई कानूनी नियम नहीं है। हालाँकि, अपनी सभी होल्डिंग्स को आसानी से ट्रैक करने के लिए आप एक ही फोलियो नंबर का उपयोग कर सकते हैं।
  • मुझे अपना फोलियो नंबर कैसे पता चलेगा?

    आप अपना फोलियो नंबर अपने फंड हाउस के द्वारा ईमेल पर भेजे गए मासिक अकाउंट स्टेटमेंट से पता कर सकते हैं।
capital guarantee

Mutual Fund Articles

Recent Articles
Popular Articles
मिड कैप म्यूचुअल फंड क्या है?

27 Aug 2026

मिड कैप फंड एक ऐसा
Read more
फ्लेक्सी कैप फंड क्या है

27 Aug 2026

फ्लेक्सी कैप फंड एक
Read more
नो लोड फंड

27 Aug 2026

नो-लोड फंड में यूनिट्स
Read more
हाइब्रिड फंड क्या है

27 Aug 2026

हाइब्रिड म्यूचुअल फंड
Read more
टॉप 10 म्यूचुअल फंड
  • 05 Aug 2026
  • 176
आपके लिए सबसे टॉप म्यूचुअल फंड वहीं हैं, जो
Read more
लंपसम कैलकुलेटर
  • 29 Jul 2026
  • 64
लंपसम कैलकुलेटर एक ऑनलाइन गणना टूल है, जो
Read more

*All savings are provided by the insurer as per the IRDAI approved insurance plan.
*Tax benefit is subject to changes in tax laws. Standard T&C Apply
++Source - Google Review Rating available on:- http://bit.ly/3J20bXZ
˜The insurers/plans mentioned are arranged in order of highest to lowest first year premium (sum of individual single premium and individual non-single premium) offered by Policybazaar’s insurer partners offering life insurance investment plans on our platform, as per ‘first year premium of life insurers as at 31.03.2025 report’ published by IRDAI. Policybazaar does not endorse, rate or recommend any particular insurer or insurance product offered by any insurer. For complete list of insurers in India refer to the IRDAI website www.irdai.gov.in
^^The information relating to mutual funds presented in this article is for educational purpose only and is not meant for sale. Investment is subject to market risks and the risk is borne by the investor. Please consult your financial advisor before planning your investments.

Claude
top
Close
Download the Policybazaar app
to manage all your insurance needs.
INSTALL