हाइब्रिड फंड क्या है

हाइब्रिड म्यूचुअल फंड वे फंड होते हैं, जो आपके निवेश को एक साथ कई तरह की एसेट क्लास (इक्विटी और डेट) में लगाते हैं। इन फंड्स का मुख्य उद्देश्य इक्विटी फंड के जरिए बड़ा रिटर्न बनाना और डेट फंड के जरिए स्थिरता प्राप्त करना होता है। निवेशकों की जोखिम क्षमता के अनुसार ये फंड कई प्रकार के होते हैं, जैसे अग्रेसिव हाइब्रिड फंड, कंजर्वेटिव हाइब्रिड फंड और मल्टी एसेट एलोकेशन फंड आदि।

Read more
आज निवेश करें, सुरक्षित भविष्य पाएं
  • ₹1 करोड़ के लिए पहला कदम लें

    सिर्फ 2 मिनट में SIP शुरू करें
  • 100% ऑनलाइन, जीरो पेपरवर्क

    150+ फंड विकल्प उपलब्ध
  • 18% CAGR तक का रिटर्न देने वाले फंड

    बिना अतिरिक्त शुल्क के विशेषज्ञों की सहायता

Top performing plans˜ with High Returns**

Invest ₹10K/month & Get ₹1 Crore returns*

+91
Secure
We don’t spam
View Plans
Please wait. We Are Processing..
Your personal information is secure with us
By clicking on "View Plans" you agree to our Privacy Policy and Terms of use #For a 55 year on investment of 20Lacs #Discount offered by insurance company
Get Updates on WhatsApp

हाइब्रिड फंड कैसे काम करते हैं?

हाइब्रिड फंड म्यूचुअल फंड का एक प्रकार है, जो एक से अधिक एसेट क्लास में निवेश करते हैं। ये फंड इक्विटी में निवेश करके शेयर बाजार का बेहतरीन लाभ देते हैं और डेट फंड में निवेशित रहकर सरकारी बॉन्ड आदि से फिक्स्ड इनकम बनाते हैं। सरल शब्दों में हाइब्रिड फंड जोखिम और सुरक्षित रिटर्न दोनों का संतुलन बनाने में मदद करते हैं।

उदाहरण के लिए

अग्रेसिव हाइब्रिड फंड - यह म्यूचुअल फंड आपके निवेश का कम से कम 65% हिस्सा इक्विटी में और बाकी का डेट फंड में SIP के जरिए निवेश करता है। इससे शेयर मार्केट में जोखिम होने के बाद भी डेट फंड से सुरक्षित रिटर्न मिलने की संभावना रहती है।

2026 में बेस्ट हाइब्रिड फंड कौन-से हैं?

सबसे अच्छे फंड वही हैं जो आपको कम जोखिम के साथ उच्च रिटर्न देने में मदद करते हैं। नीचे उन टॉप हाइब्रिड फंड की जानकारी दी गई है, जिनका पिछला प्रदर्शन बेहतरीन रहा है:

Fund Name AUM Return 3 Years Return 5 Years Return 10 Years Minimum Investment Return Since Launch
Invesco India Aggressive Hybrid Fund Direct-Growth ₹777.44 Crs 12.35% 10.77% N/A ₹1,000 11.59%
Edelweiss Aggressive Hybrid Fund Direct-Growth ₹3,784.00 Crs 14.97% 14.68% 13.9% ₹100 14%
ICICI Prudential Aggressive Hybrid Fund Direct-Growth ₹51,480.53 Crs 14.93% 16.3% 15.5% ₹5,000 16.48%
Mahindra Manulife Aggressive Hybrid Fund Direct-Growth ₹2,451.27 Crs 13.48% 12.92% N/A ₹1,000 17.14%
SBI Aggressive Hybrid Fund Direct Plan-Growth ₹85,633.48 Crs 13.79% 11.34% 12.76% ₹1,000 14.38%
Bandhan Aggressive Hybrid Fund Direct-Growth ₹2,184.38 Crs 15.73% 12.77% N/A ₹1,000 12.96%

Updated as of 31 August 2026

हाइब्रिड फंड के मुख्य प्रकार

हाइब्रिड फंड के मुख्य प्रकार की जानकारी नीचे दी गई है:

  1. अग्रेसिव हाइब्रिड फंड

    हाइब्रिड अग्रेसिव फंड आपके पैसे का कम से कम 65% इक्विटी फंड में और बाकी का 20% से 35% पैसा डेट से संबंधित सरकारी बॉन्ड आदि में निवेश करता है। इसमें इक्विटी फंड्स की तुलना में जोखिम थोड़ा कम होता है और लंबी अवधि में अच्छा रिटर्न बनाने में मदद मिलती है।

    उदाहरण - Invesco India Aggressive Hybrid Fund Direct-Growth

  2. कंजर्वेटिव हाइब्रिड फंड

    यह फंड उन निवेशकों के लिए बेहतरीन विकल्प है जो बाजार के जोखिम से बचना चाहते हैं। कंजर्वेटिव हाइब्रिड फंड आपके निवेश का लगभग 75% डेट में और बचा हुआ पैसा इक्विटी में निवेश करता है। इस फंड में निवेश करने से फिक्स्ड इनकम की संभावना बनी रहती है।

    उदाहरण - Parag Parikh Conservative Hybrid Fund Direct Growth

  3. बैलेंस्ड हाइब्रिड फंड

    बैलेंस्ड हाइब्रिड फंड इक्विटी और डेट फंड दोनों में संतुलन बनाकर निवेश करने के लिए लोकप्रिय है। जो निवेशक मध्यम रिस्क लेकर सुरक्षित व अधिक रिटर्न एक साथ चाहते हैं, वे इस फंड में निवेश कर सकते हैं। साथ ही, निवेश से पहले रिटर्न जानने के लिए सिप कैलकुलेटर की मदद ले सकते हैं।

    उदाहरण - HDFC Balanced Advantage Fund

  4. डायनामिक एसेट एलोकेशन या बैलेंस्ड एडवांटेज फंड

    यह फंड आपको बाजार के उतार-चढ़ाव की चिंता किए बिना निवेश करने में मदद करता है। क्योंकि इन फंडों में बाजार की स्थिति के अनुसार इक्विटी और डेट दोनों का एलोकेशन बदलते रहता है। जैसे जब बाजार महंगा होता है, तब आपका पैसा अपने आप इक्विटी में कम हो जाता है और सस्ता होने पर बढ़ता है।

    उदाहरण - ICICI Prudential Balanced Advantage Fund

  5. मल्टी-एसेट एलोकेशन फंड

    मल्टी-एसेट हाइब्रिड फंड कम से कम 3 एसेट क्लास शेयर, बॉन्ड्स और सोना/चांदी में अनिवार्य रूप से निवेश करते हैं। साथ ही, बाकी हिस्सा बाजार के हिसाब से तय होता है। आपके लिए बेहतर बात यह है कि जब शेयर मार्केट डाउन जाता है, तब यह फंड सोने या बॉन्ड्स में निवेश किए गए पैसे से स्थिति संभालने में मदद करते हैं।

    उदाहरण - SBI Multi Asset Allocation Fund

इसके बारे में और जानें : म्यूचुअल फंड्स के बारे में और जानें

निष्कर्ष

हाइब्रिड फंड वे फंड होते हैं, जो इक्विटी के जोखिम और डेट फंड की सुरक्षा दोनों का संतुलन बनाकर चलते हैं। इन फंड में निवेश करना उन निवेशकों के लिए बेहतर है, जो जोखिम के साथ भी एक फिक्स्ड इनकम बनाने की चाह रखते हैं। इसी के साथ आपको बता दें कि हाइब्रिड फंड में कई प्रकार के फंड शामिल होते हैं, जिसमें इक्विटी और डेट फंड में पैसे का अलग-अलग प्रतिशत निवेश होता है, जिससे कि आप अपने जोखिम अनुसार फंड आसानी से चुन सकते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  • सबसे अच्छा हाइब्रिड फंड कौन-सा है?

    निवेशकों के लिए सबसे अच्छा हाइब्रिड फंड कौन सा है, यह आपके जोखिम और लक्ष्य पर निर्भर करता है। आमतौर पर कम जोखिम के साथ रिटर्न बनाने के लिए बैलेंस्ड एडवांटेज फंड कैटेगरी को भरोसेमंद फंड माना जाता है।
  • हाइब्रिड फंड कितने प्रकार के होते हैं?

    हाइब्रिड फंड कई प्रकार के होते हैं, जिनमें अग्रेसिव, कंजर्वेटिव, बैलेंस्ड, डायनामिक और मल्टी-एसेट आदि शामिल हैं।
  • हाइब्रिड बैलेंस्ड फंड क्या हैं?

    हाइब्रिड बैलेंस्ड फंड वे म्यूचुअल फंड हैं जो जोखिम और रिटर्न के बीच सही संतुलन बनाने के लिए शेयर और बॉन्ड्स दोनों में पैसा लगाते हैं।
  • इक्विटी फंड और हाइब्रिड फंड में मुख्य अंतर क्या है?

    इक्विटी फंड अपना अधिकतर पैसा केवल कंपनियों के शेयरों में लगाते हैं, जिससे जोखिम और रिटर्न दोनों बहुत अधिक होते हैं। वहीं हाइब्रिड फंड शेयर और बॉन्ड्स दोनों में निवेश करते हैं, जिससे बाजार के उतार-चढ़ाव के बाद भी सुरक्षित रिटर्न मिलने की संभावना अधिक रहती है।
capital guarantee

Mutual Fund Articles

Recent Articles
Popular Articles
म्यूचुअल फंड में फोलियो नंबर

27 Aug 2026

फोलियो नंबर सभी
Read more
मिड कैप म्यूचुअल फंड क्या है?

27 Aug 2026

मिड कैप फंड एक ऐसा
Read more
फ्लेक्सी कैप फंड क्या है

27 Aug 2026

फ्लेक्सी कैप फंड एक
Read more
नो लोड फंड

27 Aug 2026

नो-लोड फंड में यूनिट्स
Read more
टॉप 10 म्यूचुअल फंड
  • 05 Aug 2026
  • 176
आपके लिए सबसे टॉप म्यूचुअल फंड वहीं हैं, जो
Read more
लंपसम कैलकुलेटर
  • 29 Jul 2026
  • 64
लंपसम कैलकुलेटर एक ऑनलाइन गणना टूल है, जो
Read more

*All savings are provided by the insurer as per the IRDAI approved insurance plan.
*Tax benefit is subject to changes in tax laws. Standard T&C Apply
++Source - Google Review Rating available on:- http://bit.ly/3J20bXZ
˜The insurers/plans mentioned are arranged in order of highest to lowest first year premium (sum of individual single premium and individual non-single premium) offered by Policybazaar’s insurer partners offering life insurance investment plans on our platform, as per ‘first year premium of life insurers as at 31.03.2025 report’ published by IRDAI. Policybazaar does not endorse, rate or recommend any particular insurer or insurance product offered by any insurer. For complete list of insurers in India refer to the IRDAI website www.irdai.gov.in
^^The information relating to mutual funds presented in this article is for educational purpose only and is not meant for sale. Investment is subject to market risks and the risk is borne by the investor. Please consult your financial advisor before planning your investments.

Claude
top
Close
Download the Policybazaar app
to manage all your insurance needs.
INSTALL