Knowledge Center

नो लोड फंड 2026

नो-लोड फंड में यूनिट्स खरीदते और बेचते समय आपसे कोई चार्ज नहीं लिया जाता है। इस फंड में आपका पूरा निवेश सीधे फंड में जाता है, जिससे अधिक रिटर्न मिलने की संभावनाएं बढ़ती हैं। लेकिन इसका मतलब ये बिलकुल नहीं है कि आपका कुल फंड चार्ज ही शून्य हो, आपके फंड मैनेजमेंट के हिसाब से फंड पर वार्षिक प्रबंधन शुल्क यानी Expense Ratio लग सकता है।

Read more
आज से निवेश करें, सुरक्षित भविष्य पाएं
  • ₹1 करोड़ के लिए निवेश

    सिर्फ 2 मिनट में SIP शुरू करें
  • 100% ऑनलाइन, जीरो पेपरवर्क

    150+ फ़ंड उपलब्ध बिना किसी पेपरवर्क
  • 18% तक का CAGR

    निशुल्क एक्सपर्ट सलाह
Insurance + Investment
Invest ₹10K/month & Get 

₹1 Crore* Tax-Free

प्लान  ₹1,000/महीने से शुरू
+91
Secure
We don’t spam
View Plans
Please wait. We Are Processing..
Your personal information is secure with us
प्लान देखें पर क्लिक करके आप सहायता प्राप्त करने और हमारी प्राइवेसी पॉलिसी और शर्तों से सहमत होते हैं। #Discount offered by insurance company

नो-लोड फंड क्या है?

No-load फंड को लोड-फ्री फंड भी कहते हैं। ये वह म्यूचुअल फंड होते हैं, जिनमें आपको निवेश करने के लिए या निवेश से एग्जिट लेने के लिए कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है। साथ ही, इन फंड्स को आप सीधे फंड हाउस या AMC से खरीद सकते हैं, जिससे आपका ब्रोकर चार्ज भी बच सकता है। उदाहरण - SBI Bluechip Direct Fund एक नो-लोड फंड है।

मान लीजिए आपने ₹10,000 किसी फंड में सीधे कंपनी की वेबसाइट से लगाए हैं। तब ऐसे में आपका कोई ब्रोकर नहीं होता है और आपका 0% बिक्री कमीशन लगता है। वहीं लोड फंड में कम से कम 5% का लोड कमीशन लग जाता है।

No Load म्यूचुअल फंड में निवेश से जुड़ी मुख्य बातें

नो लोड फंड के जरिए SIP में निवेश करने से जुड़ी मुख्य जानकारी नीचे दी गई है:

  • पूरा पैसा निवेश होना - नो लोड फंड में आपके पैसे में से ब्रोकर चार्जेस का खर्चा बच जाता है, जिस वजह से पूरी राशि सीधे फंड में निवेश हो जाती है।
  • एग्जिट लोड से फ्री - यदि आप नो-लोड म्यूचुअल फंड से यूनिट्स बेचते हैं, तब भी आपसे किसी भी तरह का एग्जिट लोड चार्ज नहीं लिया जाता है, जो कि लोड फंड में 1-2% तक होता है। धयान रखें कि एग्जिट लोड फंड हाउस के न्यूनतम होल्डिंग पीरियड (जैसे 1 वर्ष) की शर्तों पर भी निर्भर करता है।
  • फंड खरीदने की समझ - नो लोड फंड में ब्रोकर चार्जेस न होने की वजह से आपको AMC से अपने आप फंड चुनना होता है। इससे आपकी फंड चुनने की जानकारी बढ़ती है।
  • लोड फंड की तुलना - लोड फंड में ब्रोकर चार्जेस सहित अन्य चार्जेस भी लगते हैं, जो कि आमतौर पर नो-लोड फंड की तुलना में अधिक होते हैं।
  • फंड मैनेजमेंट चार्जेस - No-load फंड में भी आपके फंड हाउस द्वारा तय किए गए एक्सपेंस रेशियो चार्जेस लगते हैं।

नो-लोड म्यूचुअल फंड के नुकसान क्या हैं?

नो-लोड फंड में निवेश करने के कुछ नुकसान भी हो सकते हैं, जिनकी जानकारी नीचे दी गई है:

  • ब्रोकर सुझाव से वंचित - नो लोड फंड में ब्रोकर नहीं होता है, जिस वजह से कई बार आप बेहतर सुझाव पाने से चूक जाते हैं।
  • अन्य चार्जेस का लगना - लोड फंड की तरह नो-लोड फंड में भी फंड मैनेजमेंट और अन्य खर्चों के लिए एक्सपेंस रेशियो चुकाना ही पड़ता है।
  • स्वयं पोर्टफोलियो संभालना - बाजार में आए उतार-चढ़ाव के समय बिना एक्सपर्ट गाइडेंस के फंड पोर्टफोलियो को मैनेज करने में आपके रिटर्न पर असर पड़ सकता है।

लोड और नो-लोड म्यूचुअल फंड में मुख्य अंतर क्या है?

नीचे लोड और नो-लोड म्यूचुअल फंड के बीच मुख्य अंतर की जानकारी दी गई है:

मुख्य अंतर नो-लोड म्यूचुअल फंड लोड म्यूचुअल फंड
कमीशन कोई बिक्री कमीशन नहीं होता है खरीदने/बेचने पर कमीशन कटता है
खरीदारी फंड सीधे कंपनी की वेबसाइट/ऐप से खरीद सकते हैं ब्रोकर या बैंक एजेंट के ज़रिए खरीदारी होती है
पूरा पैसा निवेश 100% पैसा सीधे इन्वेस्ट होता है कमीशन कटने के बाद पैसा इन्वेस्ट होता है
फंड चुनना खुद रिसर्च करनी पड़ती है ब्रोकर सही फंड चुनने में मदद करता है

इसके बारे में और जानें : म्यूचुअल फंड्स के बारे में और जानें

निष्कर्ष

नो-लोड फंड में आपका पूरा पैसा म्यूचुअल फंड में निवेश होता है, क्योंकि इसमें ब्रोकर चार्जेस नहीं लगते हैं। साथ ही, इन फंडों में न ही आपको एंट्री फीस लगती है और न ही किसी भी प्रकार का एग्जिट लोड लिया जाता है। आप जब चाहें, तब अपनी यूनिट्स खरीद और बेच सकते हैं। लेकिन इसके कुछ नुकसान भी हैं, जिनमें ब्रोकर के सुझाव की कमी और खुद निर्णय लेने का दबाव शामिल हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  • नो लोड फंड का उदाहरण क्या है?

    नो लोड फंड के उदाहरण में Vanguard Total Stock Market Index Fund व SBI Bluechip Direct Fund आदि शामिल हैं। इनमें आप बिना किसी ब्रोकर की मदद के सीधे फंड हाउस के ज़रिए निवेश करते हैं।
  • लोड फंड का क्या मतलब है?

    लोड फंड का मतलब उन म्यूचुअल फंड से होता है, जिनमें खरीदारी या बिक्री करते समय ब्रोकर को सेल्स कमीशन देना पड़ता है। यह कमीशन आपकी निवेश राशि में से काट लिया जाता है।
  • क्या नो-लोड फंड सेफ है?

    नो-लोड फंड पूरी तरह से सुरक्षित होते हैं क्योंकि ये सेबी के नियमों के तहत ही काम करते हैं। हालांकि इसमें अपने लिए फंड आप खुद चुनते हैं, जिस कारण आप ब्रोकर के सुझाव से वंचित रह जाते हैं और फिर जोखिम आपके निर्णय पर निर्भर करता है।
Claude
top
Close
Download the Policybazaar app
to manage all your insurance needs.
INSTALL