फ्लेक्सी कैप फंड क्या है

फ्लेक्सी कैप फंड एक प्रकार के ओपन-एंडेड इक्विटी म्यूचुअल फंड होते हैं, जो अलग-अलग कैप (जैसे मिड कैप, स्मॉल कैप और लार्ज कैप) वाली कंपनियों में निवेश करते हैं। लेकिन SEBI के नियमों के अनुसार इस फंड का कम से कम 65% पैसा इक्विटी या उससे जुड़े शेयर्स में निवेश करना अनिवार्य होता है। बाकी बचे पैसों को फंड मैनेजर इक्विटी और डेट दोनों में से किसी भी एसेट क्लास में निवेश कर सकते हैं।

Read more
आज निवेश करें, सुरक्षित भविष्य पाएं
  • ₹1 करोड़ के लिए पहला कदम लें

    सिर्फ 2 मिनट में SIP शुरू करें
  • 100% ऑनलाइन, जीरो पेपरवर्क

    150+ फंड विकल्प उपलब्ध
  • 18% CAGR तक का रिटर्न देने वाले फंड

    बिना अतिरिक्त शुल्क के विशेषज्ञों की सहायता

Top performing plans˜ with High Returns**

Invest ₹10K/month & Get ₹1 Crore returns*

+91
Secure
We don’t spam
View Plans
Please wait. We Are Processing..
Your personal information is secure with us
By clicking on "View Plans" you agree to our Privacy Policy and Terms of use #For a 55 year on investment of 20Lacs #Discount offered by insurance company
Get Updates on WhatsApp

फ्लेक्सी कैप फंड कैसे काम करते हैं?

आमतौर पर फ्लेक्सी कैप फंड में फंड मैनेजर के पास लार्ज, मिड और स्मॉल कैप के शेयरों में अपने अनुसार निवेश करने की पूरी आजादी होती है। लेकिन SEBI के नियम के मुताबिक कुल फंड का कम से कम 65% हिस्सा इक्विटी में निवेश करना अनिवार्य होता है, जबकि बाकी हिस्सा फंड मैनेजर बाजार की स्थिति के अनुसार निवेश कर सकता है।

उदाहरण: HDFC Flexi Cap Mutual Fund, फ्लैक्सी कैप फंड का एक उदाहरण है। इस फंड में लार्ज, मिड और स्मॉल कैप तीनों फंड में निवेश करके बेहतरीन रिटर्न बनाया जा सकता है। हालांकि, नियमानुसार न्यूनतम 65% हिस्सा इक्विटी में निवेश करना अनिवार्य है।

2026 में बेस्ट फ्लेक्सी कैप फंड कौन-से हैं?

नीचे 2026 के लिए टॉप फ्लैक्सी कैप म्यूचुअल फंड की जानकारी दी गई है, जिनसे आप लंबी अवधि में बेहतरीन रिटर्न बना सकते हैं:

Fund Name AUM Return 3 Years Return 5 Years Return 10 Years Minimum Investment Return Since Launch
Quant Flexi Cap Fund Direct-Growth ₹7,140.12 Crs 17.9% 16.68% 19.71% ₹5,000 18.7%
JM Flexi cap Fund Direct Plan-Growth ₹5,177.87 Crs 16.62% 17.16% 16.83% ₹1,000 16.86%
Bank of India Flexi Cap Fund Direct-Growth ₹2,615.05 Crs 22.17% 18.21% N/A ₹5,000 26.64%
Parag Parikh Flexi Cap Fund Direct-Growth ₹143,388.43 Crs 14.43% 13.16% 17.2% ₹1,000 18.12%
HSBC Flexi Cap Fund Direct-Growth ₹5,633.43 Crs 17.76% 15.5% 14.01% ₹5,000 14.78%
Edelweiss Flexi Cap Fund Direct-Growth ₹3,483.69 Crs 16.62% 14.61% 15.86% ₹100 14.24%

Updated as of 31 August 2026

फ्लेक्सी कैप फंड निवेश रणनीतियाँ

फ्लेक्सी कैप फंड मुख्य रूप से तीन भागों में देखे जा सकते हैं:

  • लार्ज-कैप ओरिएंटेड फ्लेक्सी कैप फंड - फ्लेक्सी कैप म्यूचुअल फंड का ये प्रकार देश की सबसे बड़ी, मजबूत कंपनियों में पैसा लगाता है। यह अपना लगभग 60% पैसा लार्ज-कैप कंपनियों में निवेश करता है। साथ ही, बाजार के उतार-चढ़ाव में यह फंड अन्य इक्विटी फंड्स की तुलना में अधिक स्थिरता और सुरक्षा प्रदान करता है।
  • मल्टी-कैप स्टाइल फ्लेक्सी कैप फंड - मल्टी फ्लेक्सी कैप फंड बाजार की स्थिति के अनुसार सभी साइज की कंपनियों में निवेश करता है, जिसमें लार्ज-कैप, मिड-कैप और स्मॉल-कैप तीनों तरह की कंपनियां शामिल होती हैं। इससे आपके पोर्टफोलियो को विविधता का भी लाभ मिलता है।
  • स्मॉल-कैप ओरिएंटेड फ्लेक्सी कैप फंड - यह फंड अपने एसेट का बड़ा हिस्सा उभरती हुई स्मॉल-कैप कंपनियों में लगाता है, जिस वजह से जोखिम थोड़ा अधिक रहता है। लेकिन लंबी अवधि तक निवेश करने से यह फंड अन्य फ्लेक्सी कैप फंड्स की तुलना में सबसे ज्यादा रिटर्न देने का दम रखता है।

इसके बारे में और जानें : म्यूचुअल फंड्स के बारे में और जानें

निष्कर्ष

फ्लैक्सी कैप फंड मुख्य रूप से तीन प्रकार के फंड होते हैं, जो कि लार्ज कैप, स्मॉल कैप और मिड कैप से जुड़े होते हैं। इस फंड में आपके निवेश का कम से कम 65% इक्विटी में जाता है, जिस वजह से बाजार का जोखिम बना रहता है। लेकिन SIP के जरिए लंबी अवधि तक निवेश करके आप जोखिम कम कर सकते हैं और बेहतर रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  • फ्लेक्सी कैप फंड क्या होता है?

    फ्लेक्सी कैप फंड एक इक्विटी म्यूचुअल फंड है, जिसमें फंड मैनेजर बाजार की स्थिति के अनुसार लार्ज, मिड और स्मॉल कैप शेयरों में निवेश करता है। लेकिन इस फंड में निवेश करने पर आपकी राशि का कम से कम 65% इक्विटी फंड में निवेश होना अनिवार्य है।
  • पिछले 5 वर्षों में फ्लेक्सी कैप फंड का रिटर्न कितना है?

    अगर पिछले 5 सालों में फ्लेक्सी कैप फंड का रिटर्न प्रदर्शन देखें, तो फंड कम से कम 13% से 18% तक का वार्षिक रिटर्न प्रदान कर सकता है।
  • फ्लेक्सी कैप और मल्टी कैप फंड में क्या अंतर है?

    फ्लेक्सी कैप फंड में फंड मैनेजर किसी भी मार्केट कैप में अपनी इच्छानुसार स्वतंत्र होकर निवेश कर सकता है। जबकि मल्टी कैप फंड में SEBI के नियमानुसार लार्ज, मिड और स्मॉल कैप तीनों श्रेणियों में कम से कम 25-25% निवेश करना अनिवार्य होता है।
  • HDFC फ्लेक्सी कैप फंड का 10 साल का रिटर्न क्या है?

    HDFC फ्लेक्सी कैप फंड ने पिछले 10 सालों में लगभग 15% से 16% तक का सालाना रिटर्न दिया है।
capital guarantee

Mutual Fund Articles

Recent Articles
Popular Articles
म्यूचुअल फंड में फोलियो नंबर

27 Aug 2026

फोलियो नंबर सभी
Read more
मिड कैप म्यूचुअल फंड क्या है?

27 Aug 2026

मिड कैप फंड एक ऐसा
Read more
नो लोड फंड

27 Aug 2026

नो-लोड फंड में यूनिट्स
Read more
हाइब्रिड फंड क्या है

27 Aug 2026

हाइब्रिड म्यूचुअल फंड
Read more
टॉप 10 म्यूचुअल फंड
  • 05 Aug 2026
  • 176
आपके लिए सबसे टॉप म्यूचुअल फंड वहीं हैं, जो
Read more
लंपसम कैलकुलेटर
  • 29 Jul 2026
  • 64
लंपसम कैलकुलेटर एक ऑनलाइन गणना टूल है, जो
Read more

*All savings are provided by the insurer as per the IRDAI approved insurance plan.
*Tax benefit is subject to changes in tax laws. Standard T&C Apply
++Source - Google Review Rating available on:- http://bit.ly/3J20bXZ
˜The insurers/plans mentioned are arranged in order of highest to lowest first year premium (sum of individual single premium and individual non-single premium) offered by Policybazaar’s insurer partners offering life insurance investment plans on our platform, as per ‘first year premium of life insurers as at 31.03.2025 report’ published by IRDAI. Policybazaar does not endorse, rate or recommend any particular insurer or insurance product offered by any insurer. For complete list of insurers in India refer to the IRDAI website www.irdai.gov.in
^^The information relating to mutual funds presented in this article is for educational purpose only and is not meant for sale. Investment is subject to market risks and the risk is borne by the investor. Please consult your financial advisor before planning your investments.

Claude
top
Close
Download the Policybazaar app
to manage all your insurance needs.
INSTALL