BPS Point क्या है

BPS पॉइन्ट का उपयोग म्यूचुअल फंड के एक्सपेंस रेशियो, रिटर्न और ब्याज दरों में होने वाले छोटे बदलावों को सटीक तरीके से दिखाने के लिए होता है। आपके एक्सपेंस रेशियो में सिर्फ कुछ BPS की गिरावट भी आपके फंड पर लगने वाले चार्ज को कम कर देती है, जिससे लंबी अवधि में आपका नेट रिटर्न बढ़ जाता है। आइए लेख के माध्यम से बीपीएस पॉइंट को आसानी से समझते हैं।

Read more
आज निवेश करें, सुरक्षित भविष्य पाएं
  • ₹1 करोड़ के लिए पहला कदम लें

    सिर्फ 2 मिनट में SIP शुरू करें
  • 100% ऑनलाइन, जीरो पेपरवर्क

    150+ फंड विकल्प उपलब्ध
  • 18% CAGR तक का रिटर्न देने वाले फंड

    बिना अतिरिक्त शुल्क के विशेषज्ञों की सहायता

Top performing plans˜ with High Returns**

Invest ₹10K/month & Get ₹1 Crore returns*

+91
Secure
We don’t spam
View Plans
Please wait. We Are Processing..
Your personal information is secure with us
By clicking on "View Plans" you agree to our Privacy Policy and Terms of use #For a 55 year on investment of 20Lacs #Discount offered by insurance company
Get Updates on WhatsApp

BPS पॉइंट का मीनिंग क्या है?

म्यूचुअल फंड में BPS को बेसिस पॉइन्ट कहते हैं। यह शेयर बाज़ार की एक ऐसी यूनिट होती है, जिससे छोटे वित्तीय बदलावों को 1% के 100 वें हिस्से के रूप में मापा जाता है, यानी 1% अंतर 100 BPS के बराबर होता है। आपके म्यूचुअल फंड BPS की जितनी कम वैल्यू होगी, आपका कटने वाला चार्ज उतना ही कम हो जाएगा। इन वित्तीय बदलावों में एक्सपेंस रेशियो, रिटर्न, फंड मैनेजमेंट फीस में अंतर आदि शामिल हैं।

मान लीजिए, यदि किसी म्यूचुअल फंड का एक्सपेंस रेशियो 1.50% से घटकर 1.25% हो जाता है, तो उस फंड में 25 BPS की कमी मानी जाएगी। आइए BPS के फॉर्मूले से समझते हैं।

  • BPS = (%) ×100
  • BPS = (0.25) ×100 = 25 BPS

म्यूचुअल फंड में बीपीएस पॉइंट कैसे काम करता है?

जब म्यूचुअल फंड में प्रतिशत के छोटे अंतरों की बात होती है, तो दशमलव की गलतियों से बचने के लिए BPS का उपयोग किया जाता है। जैसे 0.05% को सीधा 5 BPS कहा जाता है। आइए बेसिस पॉइंट के अन्य उदाहरण टेबल की मदद से जानते हैं:

बेसिस पॉइंट प्रतिशत
1 BPS 0.01%
10 BPS 0.10%
25 BPS 0.25%
50 BPS 0.50%
100 BPS 1.00%

BPS पॉइंट को प्रतिशत में कैसे बदलते हैं?

आप बीपीएस पॉइंट के फॉर्मूलों की मदद से प्रतिशत को BPS में और BPS को प्रतिशत में बदल सकते हैं। आइए जानते हैं, कैसे:

  1. प्रतिशत (%) से BPS निकालना

    यदि आपको प्रतिशत को BPS में बदलना है, तो 100 से गुणा करें:

    जैसे मान लीजिए आपको 0.75% का बीपीएस जानना है, तो आपको निम्न फॉर्मूले का उपयोग करना होगा।

    • BPS = (%) × 100
    • BPS = (0.75) × 100 = 75 BPS
  2. BPS को प्रतिशत में बदलना

    यदि आपको बेसिस पॉइंट को प्रतिशत में बदलना है, तो उसके लिए वैल्यू में 100 से भाग देना होता है। जैसे:

    अगर आपको 75 BPS को प्रतिशत में बदलना है, तब नीचे दिया गया फॉर्मूला उपयोग होगा।

    • प्रतिशत = BPS/100
    • प्रतिशत = 75/100 = 0.75%

बीपीएस पॉइंट से जुड़ी गलत धारणाएँ

कई बार म्यूचुअल फंड बेसिस पॉइन्ट के लिए निवेशक गलत धारणाएं बना लेते हैं, जिस वजह से इसका सही उपयोग नहीं हो पाता है। नीचे BPS से जुड़ी भ्रम फैलाने वाली धारणाओं की जानकारी दी गई है:

  • कई बार निवेशक SIP में निवेश के दौरान बीपीएस और प्रतिशत को एक समझ लेते हैं, जैसे 40% और 40 BPS एक ही हैं। लेकिन यह बिल्कुल गलत है।
  • बीपीएस से जुड़ा भ्रम यह भी है कि निवेशकों को लगता है कि यह सिर्फ होम लोन या बैंक ब्याज के लिए होता है, लेकिन इसका उपयोग म्यूचुअल फंड फीस और वित्तीय बाजारों में हर जगह होता है।
  • लोग बीपीएस निकालने को कठिन समझ लेते हैं, जबकि यह सिर्फ एक सामान्य फॉर्मूले से निकालना संभव होता है।

इसके बारे में और जानें : म्यूचुअल फंड्स के बारे में और जानें

निष्कर्ष

बेसिस पॉइंट शेयर बाज़ार और म्यूचुअल फंड की एक मानक इकाई है, जिसका इस्तेमाल बहुत छोटे वित्तीय बदलावों को मापने के लिए किया जाता है। आप भी अपने रिटर्न और एक्सपेंस रेशियो में आए छोटे बदलावों को BPS की मदद से आसानी से निकाल सकते हैं। साथ ही, इस बात का ध्यान रखें कि सीधे शब्दों में कहें तो BPS जितना कम होगा, म्यूचुअल फंड में आपका कटने वाला चार्ज उतना ही कम होगा, जिसका सीधा फायदा लंबी अवधि में आपके कुल रिटर्न को बढ़ाकर मिलता है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  • 0.75 बीपीएस का क्या मतलब है?

    जब म्यूचुअल फंड में किसी वित्तीय अंतर के लिए कोई इकाई इस्तेमाल करते हैं, तो उसे बीपीएस कहते हैं। यहाँ 0.75 bps का मतलब बाजार में आए 0.0075% अंतर से है।
  • 1 बीपीएस कितने परसेंट के बराबर होता है?

    1 बेसिस पॉइंट ठीक 0.01% के बराबर होता है, जिससे आप अन्य बीपीएस पॉइंट भी निकाल सकते हैं।
  • 10 बीपीएस का क्या मतलब है?

    म्यूचुअल फंड में 10 BPS का सीधा मतलब 0.10% से है, जोकि किसी प्रकार के वित्तीय अंतर या परिवर्तन को समझने में मदद करता है।
capital guarantee

Mutual Fund Articles

Recent Articles
Popular Articles
म्यूचुअल फंड में फोलियो नंबर

27 Aug 2026

फोलियो नंबर सभी
Read more
मिड कैप म्यूचुअल फंड क्या है?

27 Aug 2026

मिड कैप फंड एक ऐसा
Read more
फ्लेक्सी कैप फंड क्या है

27 Aug 2026

फ्लेक्सी कैप फंड एक
Read more
नो लोड फंड

27 Aug 2026

नो-लोड फंड में यूनिट्स
Read more
हाइब्रिड फंड क्या है

27 Aug 2026

हाइब्रिड म्यूचुअल फंड
Read more
टॉप 10 म्यूचुअल फंड
  • 05 Aug 2026
  • 176
आपके लिए सबसे टॉप म्यूचुअल फंड वहीं हैं, जो
Read more
लंपसम कैलकुलेटर
  • 29 Jul 2026
  • 64
लंपसम कैलकुलेटर एक ऑनलाइन गणना टूल है, जो
Read more

*All savings are provided by the insurer as per the IRDAI approved insurance plan.
*Tax benefit is subject to changes in tax laws. Standard T&C Apply
++Source - Google Review Rating available on:- http://bit.ly/3J20bXZ
˜The insurers/plans mentioned are arranged in order of highest to lowest first year premium (sum of individual single premium and individual non-single premium) offered by Policybazaar’s insurer partners offering life insurance investment plans on our platform, as per ‘first year premium of life insurers as at 31.03.2025 report’ published by IRDAI. Policybazaar does not endorse, rate or recommend any particular insurer or insurance product offered by any insurer. For complete list of insurers in India refer to the IRDAI website www.irdai.gov.in
^^The information relating to mutual funds presented in this article is for educational purpose only and is not meant for sale. Investment is subject to market risks and the risk is borne by the investor. Please consult your financial advisor before planning your investments.

Claude
top
Close
Download the Policybazaar app
to manage all your insurance needs.
INSTALL