म्यूचुअल फंड के नुकसान

म्यूचुअल फंड में फायदा तो है, लेकिन इसके कुछ नुकसान भी हैं। जैसे बाजार के गिरने का डर, एक्सपेंस रेशियो, पैसों पर अपना कंट्रोल न होना और मुनाफा निकालने पर टैक्स लगना। हालांकि, सही तरीके से निवेश करके आप इन जोखिमों को कम कर सकते हैं। आइए आसान शब्दों में म्यूचुअल फंड के नुकसान और उनसे बचने के तरीके जानते हैं।

Read more
आज निवेश करें, सुरक्षित भविष्य पाएं
  • ₹1 करोड़ के लिए पहला कदम लें

    सिर्फ 2 मिनट में SIP शुरू करें
  • 100% ऑनलाइन, जीरो पेपरवर्क

    150+ फंड विकल्प उपलब्ध
  • 18% CAGR तक का रिटर्न देने वाले फंड

    बिना अतिरिक्त शुल्क के विशेषज्ञों की सहायता

Top performing plans˜ with High Returns**

Invest ₹10K/month & Get ₹1 Crore returns*

+91
Secure
We don’t spam
View Plans
Please wait. We Are Processing..
Your personal information is secure with us
By clicking on "View Plans" you agree to our Privacy Policy and Terms of use #For a 55 year on investment of 20Lacs #Discount offered by insurance company
Get Updates on WhatsApp

म्यूचुअल फंड के 6 मुख्य नुकसान

नीचे म्यूचल फण्ड में निवेश करने से होने वाले मुख्य 6 नुकसान की सूची दी गई है:

  • बाजार के उतार-चढ़ाव का जोखिम होना - म्यूचुअल फंड में बाजार में आई गिरावट का असर सीधे आपकी निवेश राशि के मूल्य पर पड़ता है, इससे आपकी फंड यूनिट्स की कीमत कम हो जाती है। इसके अलावा, अगर आप किसी एक ही विशेष फंड में पूरी राशि निवेश करते हैं, तो एक झटके में आपका पैसा डूब भी सकता है।
  • अधिक एक्सपेंस रेशियो होना - आमतौर पर अपने फंड को मैनेज करने के लिए हमें फंड मैनेजर की आवश्यकता होती है, जिसकी फीस आपके निवेश शुल्क में से काट ली जाती है, इसको एक्सपेंस रेशियो भी कहते हैं। आपके म्यूचुअल फंड में अधिक एक्सपेंस रेशियो का होना, आपके फंड से मिलने वाले मुनाफे को कम कर सकता है।
  • निवेश पर नियंत्रण न होना - आपके म्युचुअल फंड में निवेश के सभी निर्णय आपके द्वारा चुना गया मैनेजर लेता है। यदि आपका कोई एक शेयर खराब प्रदर्शन कर रहा है, तब भी उसे फंड से बाहर निकालना आपके नियंत्रण में नहीं होता है, जो कि आपके लिए म्यूचल फण्ड निवेश का एक बड़ा नुकसान है।
  • लॉक-इन अवधि और एग्जिट लोड जुर्माना होना - ELSS म्यूचुअल फंड में निवेश के दौरान लॉक-इन अवधि रहती है। इस अवधि के दौरान फंड से राशि निकासी की अनुमति नहीं होती है। इसी प्रकार यदि आप फंड के एग्जिट लोड अवधि से पहले यूनिट्स बेच देते हैं, तो आपकी राशि से 1% तक की कटौती की जा सकती है।
  • पोर्टफोलियो का ओवरलैप हो जाना - यह समस्या आपके म्यूचुअल फंड में भारी नुकसान कर सकती है। दरअसल, कई बार निवेशक ज्यादा रिटर्न प्राप्त करने के लिए बहुत सारे फंड खरीद लेते हैं, लेकिन यदि अनजाने में सभी फंड किसी एक शेयर में निवेश कर देते हैं, तो आपको विविधीकरण का लाभ नहीं मिल पाता है। साथ ही, पैसे डूबने का खतरा बढ़ जाता है।
  • मुनाफे पर टैक्स लगना - जब आप यूनिट्स बेचने पर अपने प्राप्त मुनाफे पर टैक्स चुकाते हैं, तो दोबारा निवेश करने के लिए आपके पास कम मूलधन बचता है। साथ ही, 1 साल से पहले इक्विटी फंड्स से यूनिट्स बेचने पर आपके रिटर्न पर सीधे 20% का शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन टैक्स लगता है। ये दोनों ही म्युचुअल फंड के मुख्य नुकसान में शामिल हैं।

लोग यह भी पढ़ते हैं: बेस्ट म्यूचुअल फंड में SIP शुरू करें

म्यूचुअल फंड में नुकसान से बचने के आसान तरीके

म्युचुअल फंड में रिस्क है, लेकिन कुछ तरीकों की मदद से इसे कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं कैसे:

  • अपने लक्ष्य के अनुसार निवेश करें - अपने लक्ष्य और जोखिम क्षमता के अनुसार निवेश करने से आप सुरक्षित रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही, छोटी अवधि के लक्ष्यों के लिए इक्विटी के बजाय डेट फंड में निवेश करना बेहतर होता है।
  • निवेश के लिए लंबी अवधि चुनें - बाजार के जोखिमों से बचने के लिए म्यूचुअल फंड में हमेशा 5 से 7 साल तक निवेश करना बेहतर विकल्प माना जाता है। इससे कंपाउंडिंग की शक्ति से बड़ा रिटर्न बनाने में मदद मिलती है।
  • पोर्टफोलियो को प्लानिंग से डाइवर्सिफाई करें - म्यूचुअल फंड के नुकसान को कम करने के लिए सारा पैसा एक ही फंड में लगाने के बजाय अलग-अलग सेक्टर और एसेट क्लास में निवेश करें। इससे यदि एक सेक्टर में गिरावट आती है, तो दूसरा फंड आपके पोर्टफोलियो को संभाल लेता है।
  • गिरावट देख कर सारी यूनिट्स न बेचें - बाजार में गिरावट आने पर यूनिट्स को बेचने की गलती न करें। इसके बजाय अधिक यूनिट्स खरीदें क्योंकि इससे लंबी अवधि में बड़ा रिटर्न मिल सकता है।
  • पोर्टफोलियो पर नजर रखें - हर महीने एक या दो बार अपने निवेश के प्रदर्शन की समीक्षा जरूर करें। यह तरीका लगातार खराब प्रदर्शन करने वाले फंड से समय पर बाहर निकलने में मदद करता है।

निष्कर्ष

म्यूचुअल फंड के नुकसानों में बाजार का जोखिम, निवेश पर नियंत्रण न होना, एक्सपेंस रेशियो का अधिक होना, लॉक-इन और एग्जिट लोड पर जुर्माना होना आदि शामिल हैं। हालांकि निवेश की बेहतर समझ आपको इन नुकसानों से बचा सकती है। अपने बजट और लक्ष्य के अनुसार सही फंड मैनेजर चुन सकते हैं। साथ ही, गिरावट के समय अधिक यूनिट्स खरीद कर लंबे समय में कंपाउंडिंग का लाभ भी प्राप्त कर सकते हैं। वहीं अगर आप म्यूचुअल फंड में एक साथ बड़ी रकम लगाने से बचना चाहते हैं तो आप SIP के माध्यम से भी इसमें निवेश कर सकते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  • क्या म्यूचुअल फंड में पैसा डूब सकता है?

    हाँ, म्यूचुअल फंड में पैसा पूरी तरह डूबने की संभावना बेहद कम होती है, लेकिन बाजार के उतार-चढ़ाव के कारण आपके निवेश की वैल्यू कम हो सकती है। इसीलिए बिना रिसर्च किए किसी भी फंड में निवेश न करें।
  • म्यूचुअल फंड में नुकसान कब होता है?

    मुचल फंड में नुकसान तब होता है, जब शेयर बाजार में गिरावट आती है या आपके फंड मैनेजर द्वारा चुनी गई कंपनियां खराब प्रदर्शन करती हैं।
  • म्यूचुअल फंड में पैसा कब तक रखना चाहिए?


    म्यूचुअल फंड में बेहतर रिटर्न पाने के लिए निवेश को कम से कम 3 से 5 साल तक बनाए रखना सही माना जाता है। इससे कंपाउंडिंग का यानी रिटर्न पर रिटर्न का लाभ भी अधिक प्राप्त किया जा सकता है।
capital guarantee

Mutual Fund Articles

Recent Articles
Popular Articles
म्युचुअल फंड में कितना ब्याज मिलता है?

18 Aug 2026

म्यूचुअल फंड से मिलने
Read more
एसबीआई म्यूचुअल फंड कैलकुलेटर

18 Aug 2026

एसबीआई म्यूचुअल फंड
Read more
ICICI Prudential BSE 500 Momentum Value 50 Index Fund

10 Aug 2026

The ICICI Prudential BSE 500 Momentum Value 50 Index Fund is an
Read more
Best Dividend Yield Mutual Funds

03 Aug 2026

Dividend yield mutual funds invest in established, profit-making
Read more
Bajaj Life Nifty 200 Value 30 Index Fund
  • 15 Jul 2026
  • 1375
Bajaj Life has launched the Nifty 200 Value 30 Index Fund, a market-linked plan built on the value investing
Read more
Mutual Funds
  • 23 Sep 2025
  • 8901
A mutual fund is a financial product that collects money from multiple investors and invests it in a variety of
Read more
Axis Max India Sector Leaders Opportunities Fund
  • 29 Jul 2026
  • 988
India's growth story isn't powered by one sector, it's the banks, IT majors, auto makers, energy giants and FMCG
Read more
Axis Max Life India Consumption Opportunities Fund
  • 15 Oct 2025
  • 4116
Axis Max Life India Consumption Opportunities Fund is a newly launched fund (NFO) focusing on India’s
Read more

*All savings are provided by the insurer as per the IRDAI approved insurance plan.
*Tax benefit is subject to changes in tax laws. Standard T&C Apply
++Source - Google Review Rating available on:- http://bit.ly/3J20bXZ
˜The insurers/plans mentioned are arranged in order of highest to lowest first year premium (sum of individual single premium and individual non-single premium) offered by Policybazaar’s insurer partners offering life insurance investment plans on our platform, as per ‘first year premium of life insurers as at 31.03.2025 report’ published by IRDAI. Policybazaar does not endorse, rate or recommend any particular insurer or insurance product offered by any insurer. For complete list of insurers in India refer to the IRDAI website www.irdai.gov.in
^^The information relating to mutual funds presented in this article is for educational purpose only and is not meant for sale. Investment is subject to market risks and the risk is borne by the investor. Please consult your financial advisor before planning your investments.

Claude
top
Close
Download the Policybazaar app
to manage all your insurance needs.
INSTALL