Knowledge Center

म्यूचुअल फंड में YTD रिटर्न क्या है

आपके फंड ने साल की शुरुआत 1 जनवरी से लेकर वर्तमान दिनांक तक कितना लाभ और नुकसान दिया है, उसी को YTD रिटर्न कहते हैं। यह रिटर्न सीधे तौर पर आपकी NAV के घटने या बढ़ने पर निर्भर करता है। जैसे यदि पहले आपकी NAV ₹100 थी और अब ₹120 है, तो आपका YTD रिटर्न 20% हुआ। आइए इसे फॉर्मूला की मदद से समझते हैं।

Read more
आज से निवेश करें, सुरक्षित भविष्य पाएं
  • ₹1 करोड़ के लिए निवेश

    सिर्फ 2 मिनट में SIP शुरू करें
  • 100% ऑनलाइन, जीरो पेपरवर्क

    150+ फ़ंड उपलब्ध बिना किसी पेपरवर्क
  • 18% तक का CAGR

    निशुल्क एक्सपर्ट सलाह
Insurance + Investment
Invest ₹10K/month & Get 

₹1 Crore* Tax-Free

प्लान  ₹1,000/महीने से शुरू
+91
Secure
We don’t spam
View Plans
Please wait. We Are Processing..
Your personal information is secure with us
प्लान देखें पर क्लिक करके आप सहायता प्राप्त करने और हमारी प्राइवेसी पॉलिसी और शर्तों से सहमत होते हैं। #For a 55 year on investment of 20Lacs #Discount offered by insurance company

YTD रिटर्न का मतलब क्या होता है?

YTD रिटर्न को Year-to-Date Return कहते हैं। इससे आप यह जान पाते हैं कि आपके फंड ने वर्ष के पहले दिन 1 जनवरी से लेकर आज के दिन तक कितना अधिक या कम रिटर्न बनाया है, जिससे बाजार के प्रदर्शन की जानकारी मिलती है। यदि आपके फंड का मूल्य बढ़ा है, तो आपको फ़ायदा हुआ है और कम हुआ है तो यह नेगेटिव होता है। आइए जानते हैं कि अपने फंड के YTD रिटर्न को कैसे कैलकुलेट कर सकते हैं।

YTD रिटर्न कैसे कैलकुलेट होता है?

YTD रिटर्न कैलकुलेट करने के लिए आपको YTD सूत्र का इस्तेमाल करना पड़ेगा। साथ ही, इस बात का ध्यान रखें कि यह गणना साल के पहले दिन 1 जनवरी के अनुसार ही की जाती है।

मान लीजिए आपने 1 जनवरी 2026 को किसी कंपनी के म्यूचुअल फंड में ₹10,000 लगाए। तो आपकी कुल इन्वेस्टमेंट ₹10,000 हुई। अब आज की तारीख 30 जुलाई 2026 को आपके पैसे की वैल्यू बढ़कर ₹11,500 हो गई। यहाँ आपको 7 महीनों में ₹1,500 का फायदा हुआ।

YTD Return % = [(वर्तमान वैल्यू-शुरुआती वैल्यू)/शुरुआती वैल्यू]*100

  • = [(11500-10000)/10000]*100
  • = [1500/10000]*100
  • = 15%

म्यूचुअल फंड में YTD की आवश्यकता क्या है?

म्यूचुअल फंड SIP में YTD रिटर्न की आवश्यकता आपके फंड के अच्छे और बुरे प्रदर्शन को समझने के लिए होती है। नीचे वाईटीडी रिटर्न की मुख्य उपयोगिता और महत्व बताए गए हैं:

  • वर्तमान समय का प्रदर्शन - आपके फंड ने साल की शुरुआत से लेकर अब तक कैसा प्रदर्शन किया है, ये जानने के लिए आप YTD रिटर्न फॉर्मूले का उपयोग कर सकते हैं।
  • फंड रिटर्न की तुलना - YTD रिटर्न की मदद से आप म्यूचुअल फंड की तुलना दूसरे फंड से आसानी से कर सकते हैं व रिटर्न प्रतिशत के आधार पर तय कर सकते हैं कि किस फंड का प्रदर्शन अच्छा रहा है।
  • फंड मैनेजमेंट प्रतिक्रिया - साल के पहले दिन से वर्तमान समय तक आपके फंड मैनेजर ने बाजार के उतार-चढ़ाव पर क्या प्रतिक्रिया दी है, इसकी जानकारी भी YTD से मिलती है।
  • बेहतर योजना के लिए - आप जब अपने फंड के प्रदर्शन को वर्तमान समय के हिसाब से मापते हैं, तो भविष्य के लिए बेहतर SIP प्लान चुनने की समझ बनती है।
  • विशेष अवधि रिटर्न - आप केवल वर्तमान समय का ही नहीं बल्कि 1 जनवरी से लेकर बीते हुए महीनों के समय तक का प्रदर्शन भी निकाल सकते हैं।

इसके बारे में और जानें : म्यूचुअल फंड्स के बारे में और जानें

निष्कर्ष

YTD रिटर्न की गणना करके आप जान सकते हैं कि साल की शुरुआत से लेकर अब तक आपके फंड का प्रदर्शन मुनाफे में गया है या नहीं। इससे आपको भविष्य के लिए बेहतर प्लानिंग करने में मदद मिलती है। जैसे मान लीजिए आपने YTD रिटर्न निकाला और अपने फंड में 20% का लाभ पाया। अब ऐसे में आप स्टेप-अप SIP करके अपना निवेश बढ़ा सकते हैं और अधिक रिटर्न बना सकते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  • YTD और 1 साल के रिटर्न में क्या अंतर है?

    YTD रिटर्न की मदद से आप साल के पहले दिन से लेकर बीत चुके या वर्तमान समय तक के फंड प्रदर्शन की जानकारी निकालते हैं। वहीं 1 साल के रिटर्न में फंड के 12 महीने का रिटर्न प्रदर्शन चेक होता है।
  • म्यूचुअल फंड में YTD क्या है?

    म्यूचुअल फंड में YTD का मतलब ईयर-टू-डेट रिटर्न से होता है। यानी साल के पहले दिन 1 जनवरी से लेकर वर्तमान तक आपके फंड ने कैसा रिटर्न दिया है, इसकी जानकारी आप इससे निकाल सकते हैं।
  • YTD निकालने का सूत्र क्या है?

    YTD रिटर्न निकालने के लिए आप वाईटीडी फॉर्मूले का उपयोग कर सकते हैं, जो कि नीचे दिया गया है:
    • YTD Return % = [(वर्तमान वैल्यू-शुरुआती वैल्यू)/शुरुआती वैल्यू]*100
  • YTD का हिंदी में क्या अर्थ है?

    वाईटीडी रिटर्न को हिंदी में ‘वर्ष की शुरुआत से अब तक का रिटर्न’ कहते हैं। इससे आप वर्ष की शुरुआत से लेकर अब तक के रिटर्न का प्रदर्शन जान सकते हैं, जिसकी गणना NAV मूल्य के आधार पर की जाती है।

*All savings are provided by the insurer as per the IRDAI approved insurance plan.
*Tax benefit is subject to changes in tax laws. Standard T&C Apply
++Source - Google Review Rating available on:- http://bit.ly/3J20bXZ
˜The insurers/plans mentioned are arranged in order of highest to lowest first year premium (sum of individual single premium and individual non-single premium) offered by Policybazaar’s insurer partners offering life insurance investment plans on our platform, as per ‘first year premium of life insurers as at 31.03.2025 report’ published by IRDAI. Policybazaar does not endorse, rate or recommend any particular insurer or insurance product offered by any insurer. For complete list of insurers in India refer to the IRDAI website www.irdai.gov.in
^^The information relating to mutual funds presented in this article is for educational purpose only and is not meant for sale. Investment is subject to market risks and the risk is borne by the investor. Please consult your financial advisor before planning your investments.

Claude
top
Close
Download the Policybazaar app
to manage all your insurance needs.
INSTALL