Knowledge Center

SBI म्यूचुअल फंड में निवेश कैसे करें?

SBI म्यूचुअल फंड में निवेश करके आप लॉन्ग टर्म में लगभग 12-16% का रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं। SBI म्यूचुअल फंड में आपके पैसे लंबी अवधि में कंपाउंडिंग का फायदा उठाकर तेज़ी से बढ़ते हैं, और मैच्योरिटी तक बड़ा कॉर्पस बन जाता है। SBI म्यूचुअल फंड में कई तरह से निवेश किया जा सकता है, हालांकि सबसे पहले KYC करना जरूरी है। इसके बाद आप SBI योनो ऐप से आसानी से निवेश शुरू कर सकते हैं।

Read more
आज से निवेश करें, सुरक्षित भविष्य पाएं
  • ₹1 करोड़ के लिए निवेश

    सिर्फ 2 मिनट में SIP शुरू करें
  • 100% ऑनलाइन, जीरो पेपरवर्क

    150+ फ़ंड उपलब्ध बिना किसी पेपरवर्क
  • 18% तक का CAGR

    निशुल्क एक्सपर्ट सलाह
Insurance + Investment
Invest ₹10K/month & Get 

₹1 Crore* Tax-Free

प्लान  ₹1,000/महीने से शुरू
+91
Secure
We don’t spam
View Plans
Please wait. We Are Processing..
Your personal information is secure with us
प्लान देखें पर क्लिक करके आप सहायता प्राप्त करने और हमारी प्राइवेसी पॉलिसी और शर्तों से सहमत होते हैं। #Discount offered by insurance company

SBI म्यूचुअल फंड में निवेश कैसे शुरू करें?

SBI म्यूचुअल फंड में निवेश करने के दो तरीके हैं:

  1. चलिए निवेश करने की प्रक्रिया को समझें

    • स्टेप 1 - सबसे पहले KYC पूरी करें, आप SBI म्यूचुअल फंड की आधिकारिक वेबसाइट और किसी भी सर्टिफाइड ऐप पर अपना PAN, आधार और वीडियो KYC करके इसे पूरा कर सकते हैं। यह बिल्कुल फ्री और ऑनलाइन होता है।
    • स्टेप 2 - इसके बाद निवेश के लिए प्लैटफॉर्म चुनें आप SBI MF की वेबसाइट, SBI योनो ऐप या थर्ड पार्टी ऐप से निवेश कर सकते हैं।
    • स्टेप 3 - इसके बाद प्लैटफॉर्म में म्यूचुअल फंड या इन्वेस्टमेंट के सेक्शन में जाकर म्यूचुअल फंड स्कीम और निवेश का तरीका चुनें।
    • स्टेप 4 - नेट बैंकिंग या UPI से पेमेंट करें, यदि SIP के माध्यम से निवेश कर रहे हैं, तो पहली पेमेंट के बाद ऑटो डेबिट एक्टिवेट करें, इससे हर महीने अपने आप SIP अमाउंट आपके खाते से काट ली जाएगी।

SBI म्यूचुअल फंड में SIP शुरू करके कितना फंड बनाया जा सकता है?

यहां एक टेबल में उदाहरण की सहायता से बताया गया है कि SBI म्यूचुअल फंड से कितना फंड बनाया जा सकता है:

मंथली SIP अमाउंट अवधि अनुमानित वार्षिक रिटर्न मैच्योरिटी अमाउंट
₹5,000 10 साल 14% ₹12,46,462
₹10,000 10 साल 14% ₹24,92,923
₹15,000 10 साल 14% ₹37,39,385
₹20,000 10 साल 14% ₹49,85,846

यहां उदाहरण में जो रिटर्न दिखाया गया है, यह कोई फिक्स रिटर्न नहीं है। एसआईपी में रिटर्न पूरी तरह से बाजार के प्रदर्शन पर निर्भर करता है। बाजार अगर अच्छा प्रदर्शन करता है तो आपको 14% से ज्यादा रिटर्न भी मिल सकता है, लेकिन अगर बाजार अस्थिर रहता है तो रिटर्न कम भी हो सकता है।

इसके बारे में और जानें : म्यूचुअल फंड्स के बारे में और जानें

निष्कर्ष

SBI म्यूचुअल फंड मे निवेश करना बहुत आसान है, आप SBI योनो ऐप, SBI MF की वेबसाइट और किसी भी थर्ड पार्टी ऐप जैसे गूगल पे, फोन पे और पेटीएम से निवेश कर सकते हैं। निवेशकों के पास SBI म्यूचुअल फंड में निवेश करने के दो तरीके होते हैं या तो आप एकमुश्त रूप से निवेश कर सकते हैं, या फिर SBI SIP के माध्यम से निवेश किया जा सकता है। SBI MF ने औसतन 12-16% का रिटर्न दिया है, जिससे आप बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं। निवेश करने से पहले निवेशकों को KYC कराना बहुत जरूरी है, ऐसे में सबसे पहले अपनी KYC पूरी कर लें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  • SBI म्यूचुअल फंड कितना रिटर्न देता है?

    भारतीय स्टेट बैंक का म्यूचुअल फंड लंबी अवधि में औसतन 12-16% का रिटर्न दे सकता है, हालांकि यह रिटर्न आपके द्वारा चुने गए फंड और बाजार के प्रदर्शन पर निर्भर करता है।
  • SBI म्यूचुअल फंड में निवेश कैसे करें?

    SBI म्यूचुअल फंड में एकमुश्त और SIP के माध्यम से निवेश किया जा सकता है। निवेशक SBI MF की वेबसाइट, SBI योनो ऐप और थर्ड पार्टी ऐप जैसे गुगल पे और पेटीएम से निवेश शुरू कर सकते हैं। निवेश शुरू करने से पहले KYC कराना बहुत जरूरी है।
  • क्या एसबीआई म्यूचुअल फंड में SIP की जा सकती है?

    हाँ, एसबीआई म्यूचुअल फंड में आप आसानी से SIP के माध्यम से रेगुलर इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं।
  • SBI का सबसे अच्छा म्यूचुअल फंड कौन सा है?

    SBI का सबसे अच्छा म्यूचुअल फंड वह होगा जो आपके वित्तीय लक्ष्य और जोखिम क्षमता के अनुरूप होगा। इसकी कोई एक परिभाषा नहीं हो सकती है। कुछ निवेशक होंगे जिनके लिए स्थिर और कम रिटर्न वाले फंड अच्छे होंगे, वहीं किसी के लिए हाई रिस्क, हाई रिटर्न वाले फंड अच्छे होंगे। ऐसे में इसकी परिभाषा निवेशक खुद तय करते हैं।
Claude
top
Close
Download the Policybazaar app
to manage all your insurance needs.
INSTALL