Knowledge Center

म्यूचुअल फंड बेंचमार्क

म्यूचुअल फंड में बेंचमार्क का उपयोग फंड के प्रदर्शन को जानने और अन्य फंड्स से तुलना करने के लिए किया जाता है। सभी फंड का एक तय बेंचमार्क होता है, जैसे लार्ज कैप के लिए निफ्टी 50 है। इससे आपको ये पता चलता है कि आपके फंड का औसत प्रदर्शन कैसा रहा है और फंड ने अच्छा काम किया या खराब। आइए जानते हैं कि म्यूचुअल फंड में बेंचमार्क की जांच कैसे कर सकते हैं।

Read more
आज से निवेश करें, सुरक्षित भविष्य पाएं
  • ₹1 करोड़ के लिए निवेश

    सिर्फ 2 मिनट में SIP शुरू करें
  • 100% ऑनलाइन, जीरो पेपरवर्क

    150+ फ़ंड उपलब्ध बिना किसी पेपरवर्क
  • 18% तक का CAGR

    निशुल्क एक्सपर्ट सलाह
Insurance + Investment
Invest ₹10K/month & Get 

₹1 Crore* Tax-Free

प्लान  ₹1,000/महीने से शुरू
+91
Secure
We don’t spam
View Plans
Please wait. We Are Processing..
Your personal information is secure with us
प्लान देखें पर क्लिक करके आप सहायता प्राप्त करने और हमारी प्राइवेसी पॉलिसी और शर्तों से सहमत होते हैं। #Discount offered by insurance company

म्यूचुअल फंड में बेंच मार्क क्या है?

म्यूचुअल फंड बेंचमार्किंग, फंड प्रदर्शन जाँचने का एक तरीका है, जिससे आपको ये जानने में मदद मिलती है कि आपके फंड ने कैसा प्रदर्शन किया है। जैसे मान लीजिए आपका फंड 12% रिटर्न दे रहा है, लेकिन जाँचने पर बेंचमार्क 14% आ रहा है, तो फंड का प्रदर्शन कमजोर माना जाएगा।

यदि कोई म्यूचुअल फंड आपके बेंचमार्क से अधिक रिटर्न प्रदान कर रहा है, तो फंड का प्रदर्शन बेहतर माना जाएगा और उसे आउटपरफॉर्म कहा जाता है। वहीं फंड का प्रदर्शन खराब होने पर उसे अंडरपरफॉर्मिंग माना जाता है।

SIP में बेंच मार्क का क्या उपयोग होता है?

नीचे म्यूचुअल फंड बेंचमार्किंग के मुख्य उपयोग बताए गए हैं:

  • फंड प्रदर्शन जाँचने के लिए - SIP में किसी फंड का प्रदर्शन चेक करने के लिए आप बेंचमार्किंग का उपयोग कर सकते हैं। अगर आपके फंड का रिटर्न बेंचमार्क से अधिक है, तो फंड का प्रदर्शन अच्छा माना जाता है।
  • जोखिम मापने के लिए - बेंचमार्क की मदद से आप जान सकते हैं कि बाजार के उतार-चढ़ाव में उच्च रिटर्न पाने के लिए फंड ने कितना जोखिम लिया है।
  • फंड के बीच तुलना - आप एक ही कैटेगरी के अलग-अलग फंड की तुलना बेंचमार्क से करके पता कर सकते हैं कि आपका पैसा सही जगह निवेशित है या किसी अन्य फंड में शिफ्ट करना चाहिए।

म्यूचुअल फंड के प्रदर्शन को बेंच मार्क से कैसे जाँचे?

नीचे म्यूचुअल फंड के प्रदर्शन को बेंचमार्क से समझने के लिए दिए गए स्टेप्स का पालन करें:

  • बेंचमार्क पता करें - SIP में हर फंड का एक आधिकारिक बेंचमार्क इंडेक्स तय होता है। आप उस इंडेक्स के अनुसार /फंड के पिछले प्रदर्शन को जाँच सकते हैं।
  • एक ही अवधि रखें - बेंचमार्क और फंड के रिटर्न की तुलना करते समय निवेश की अवधि को समान रखना आवश्यक होता है।
  • TRI का उपयोग करें - म्यूचुअल फंड को जब कंपनियों से डिविडेंड मिलता है, तो फंड मैनेजर उस पैसे को वापस निवेश कर देते हैं, जिससे आपकी NAV बढ़ जाती है। इससे फंड और इंडेक्स की निष्पक्ष और वास्तविक तुलना हो पाती है।

इसके बारे में और जानें : म्यूचुअल फंड्स के बारे में और जानें

निष्कर्ष

म्यूचुअल फंड में निवेश करते समय केवल रिटर्न देखना काफी नहीं होता, बल्कि यह जानना भी बेहद जरूरी है कि आपके फंड ने बाज़ार की तुलना में कैसा प्रदर्शन किया है। इसी समस्या के लिए बेंचमार्क पैमाने का उपयोग किया जाता है। यदि आपका फंड अपने तय बेंचमार्क को लगातार आउटपरफॉर्म कर रहा है, तो इसका मतलब है कि आपका पैसा सही जगह लगा है और अगर अंडरपरफॉर्मिंग है, तो फंड का प्रदर्शन खराब माना जाता है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  • म्यूचुअल फंड में बेंचमार्क क्या होता है?

    म्यूचुअल फंड बेंचमार्क एक ऐसा तय मानक होता है, जिसका उपयोग फंड के प्रदर्शन को जाँचने के लिए किया जाता है। अगर आपका म्यूचुअल फंड अपने निर्धारित इंडेक्स से ज्यादा रिटर्न देता है, तो उस फंड के प्रदर्शन को सफल माना जाता है।
  • म्यूचुअल फंड में बेंचमार्क का उदाहरण क्या है?

    म्यूचुअल फंड में अगर आप किसी लार्ज-कैप फंड में निवेश करते हैं, तो उसका बेंचमार्क आमतौर पर Nifty 50 होता है। वहीं दूसरी ओर, स्मॉल-कैप फंड्स के प्रदर्शन को मापने के लिए Nifty Smallcap 250 इंडेक्स को मानक के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।
  • बेंचमार्क क्या होता है in hindi?

    बेंचमार्क को हिंदी में आसान शब्दों में कहें तो यह एक ऐसा पैमाना तय करता है जिससे आप पता कर सकते हैं कि आपका फंड सही तरीके से प्रदर्शन कर रहा है या नहीं।
Claude
top
Close
Download the Policybazaar app
to manage all your insurance needs.
INSTALL