Knowledge Center

लार्ज कैप फंड 2026

लार्ज कैप फंड काफी हद तक सुरक्षा देने वाले फंड होते हैं, क्योंकि SEBI के नियमों के अनुसार इस फंड में आपके पैसे का कम से कम 80% हिस्सा देश की सबसे बड़ी कंपनियों में निवेश होता है। आमतौर पर बड़ी कंपनियों में स्थिरता अधिक देखने को मिलती है, इसीलिए यदि आप कम जोखिम के साथ निवेश करना चाहते हैं, तो लार्ज कैप फंड को चुन सकते हैं।

Read more
आज से निवेश करें, सुरक्षित भविष्य पाएं
  • ₹1 करोड़ के लिए निवेश

    सिर्फ 2 मिनट में SIP शुरू करें
  • 100% ऑनलाइन, जीरो पेपरवर्क

    150+ फ़ंड उपलब्ध बिना किसी पेपरवर्क
  • 18% तक का CAGR

    निशुल्क एक्सपर्ट सलाह
Insurance + Investment
Invest ₹10K/month & Get 

₹1 Crore* Tax-Free

प्लान  ₹1,000/महीने से शुरू
+91
Secure
We don’t spam
View Plans
Please wait. We Are Processing..
Your personal information is secure with us
प्लान देखें पर क्लिक करके आप सहायता प्राप्त करने और हमारी प्राइवेसी पॉलिसी और शर्तों से सहमत होते हैं। #For a 55 year on investment of 20Lacs #Discount offered by insurance company

लार्ज कैप फंड क्या है?

लार्ज कैप फंड बाजार में पैसे निवेश करने का एक जरिया है, जिससे निवेशक अपना पैसा देश की टॉप 100 सबसे बड़ी कंपनियों के शेयरों में निवेश कर सकते हैं। इस फंड की मदद से आप लंबे समय तक निवेश करके 10-12% अनुमानित रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही, लार्ज कैप म्यूचुअल फंड में अन्य फंड की तुलना में जोखिम भी कम होता है।

लार्ज कैप फंड में निवेश करने के फायदे

नीचे लार्ज कैप फंड के फायदे दिए गए हैं:

  • सुरक्षित रिटर्न की संभावना - लार्ज कैप म्यूचुअल फंड में लंबी अवधि तक निवेश करने से शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव आने के बाद भी सुरक्षित रिटर्न मिलने की अधिक संभावना होती है।
  • बाजार का जोखिम कम - यह फंड देश की बड़ी कंपनियों में निवेश करता है, जिनकी रैंकिंग 1-100 के बीच में होती है। इसी वजह से लार्ज कैप में पैसा डूबने का खतरा कम होता है।
  • विविधीकरण के साथ निवेश - लार्ज कैप फंड में SIP की मदद से विभिन्न कंपनियों में निवेश किया जा सकता है, जैसे HDFC, TCS और Reliance आदि। इन कंपनियों के अलग-अलग शेयरों में निवेश करके विविधीकरण का लाभ उठाया जा सकता है।

लार्ज कैप निवेश के लिए कौन-से फंड अच्छे हैं?

2026 में आपके लिए निम्न फंड में निवेश करना बेहतर हो सकता है:

Fund Name AUM Return 3 Years Return 5 Years Return 10 Years Minimum Investment Return Since Launch
Axis Large Cap Fund Direct-Growth ₹31,375.66 Crs 8.21% 5.04% 12.04% ₹100 13.13%
HDFC Large Cap Fund Direct-Growth ₹39,933.37 Crs 7.99% 9.88% 11.89% ₹100 12.6%
Axis Large Cap Fund Regular-IDCW ₹31,375.66 Crs 7.26% 4.05% 10.82% ₹100 11.03%
ICICI Prudential Large Cap Fund Direct-Growth ₹80,206.20 Crs 9.73% 10.2% 13% ₹100 14.06%
Nippon India Large Cap Fund Direct-IDCW ₹54,133.66 Crs 10.02% 12.19% 13.72% ₹100 14.65%

Updated as of 29 September 2026

लार्ज कैप म्यूचुअल फंड में किसे निवेश करना चाहिए?

आइए जानते हैं, लार्ज कैप फंड में किसे निवेश करना चाहिए:

  • नए निवेशकों को - यदि आप एक नए निवेशक हैं, तो लार्ज कैप फंड में निवेश करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है क्योंकि इसमें स्टॉक डाउन जाने पर भी खतरा कम रहता है।
  • लंबी अवधि के निवेशकों के लिए - लंबे समय तक निवेश करने से रिटर्न में सुरक्षा तो बढ़ती ही है, साथ में कंपाउंडिंग का भी पूरा लाभ मिल पाता है।
  • महंगाई को मात देने के लिए - लार्ज कैप फंड में लंबी अवधि तक निवेश करने से रुपी कॉस्ट एवरेजिंग का बेहतरीन लाभ लिया जा सकता है, जिससे बढ़ती महंगाई को मात दी जा सकती है।
  • कम जोखिम के लिए - बाजार में गिरावट आने का जोखिम कम लेने के लिए लार्ज कैप अधिक बेहतर है, क्योंकि लार्ज कैप से जुड़ी कंपनियां अधिकतर स्थिर रहती हैं।

इसके बारे में और जानें : म्यूचुअल फंड्स के बारे में और जानें

निष्कर्ष

लार्ज कैप SIP अन्य कैप फंड जैसे मिड कैप और स्मॉल कैप फंड की तुलना में कम जोखिम वाले होते हैं। इस फंड में मजबूत और स्थिर रहने वाली कंपनियों में आपका पैसा लगाया जाता है, जिसमें कम से कम 10-12% अपेक्षित रिटर्न की कल्पना की जा सकती है। वर्तमान में कई लार्ज कैप फंड जैसे एक्सिस लार्ज कैप फंड और निप्पॉन लार्ज कैप फंड को चुन कर आप म्यूचुअल फंड में निवेश शुरू कर सकते हैं। वहीं अगर आपने SIP के माध्यम से लार्ज कैप फंड में निवेश किया है तो आप SIP कैलकुलेटर से मैच्योरिटी का अनुमान लगा सकते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  • क्या अभी लार्ज कैप फंड में निवेश करना अच्छा है?

    वर्तमान मार्केट के उतार-चढ़ाव को देखते हुए, लार्ज कैप फंड में निवेश करना एक बेहतरीन और सुरक्षित विकल्प साबित हो सकता है।
  • लार्ज कैप या फ्लेक्सी कैप, कौन सा बेहतर है?

    आमतौर पर कम जोखिम और स्थिर रिटर्न के लिए लार्ज कैप बेहतर है, जबकि अधिक रिटर्न के लिए फ्लेक्सी कैप अच्छा माना जाता है। साथ ही, अगर आप एक ही फंड में लार्ज, मिड और स्मॉल कैप तीनों का लाभ चाहते हैं, तो फ्लेक्सी कैप चुनना ज्यादा फायदेमंद होता है।
  • लार्ज कैप इंडेक्स फंड क्या है?

    लार्ज कैप इंडेक्स फंड एक ऐसा म्यूचुअल फंड है, जो सीधे निफ्टी 50 या सेंसेक्स जैसे बड़े मार्केट इंडेक्स को ट्रैक करता है।
  • लार्ज कैप म्यूचुअल फंड कैसे चुनें?

    बेहतर लार्ज कैप फंड चुनने के लिए सबसे पहले फंड का पिछले 3 से 5 सालों का पुराना रिकॉर्ड और उसके वर्तमान फंड मैनेजर का अनुभव जरूर देखें। साथ ही, कोशिश करें कि जो फंड आपने चुना है, उसका एक्सपेंस रेशियो कम हो। इससे कम खर्च में अधिक रिटर्न प्राप्त किया जा सकता है।

*All savings are provided by the insurer as per the IRDAI approved insurance plan.
*Tax benefit is subject to changes in tax laws. Standard T&C Apply
++Source - Google Review Rating available on:- http://bit.ly/3J20bXZ
˜The insurers/plans mentioned are arranged in order of highest to lowest first year premium (sum of individual single premium and individual non-single premium) offered by Policybazaar’s insurer partners offering life insurance investment plans on our platform, as per ‘first year premium of life insurers as at 31.03.2025 report’ published by IRDAI. Policybazaar does not endorse, rate or recommend any particular insurer or insurance product offered by any insurer. For complete list of insurers in India refer to the IRDAI website www.irdai.gov.in
^^The information relating to mutual funds presented in this article is for educational purpose only and is not meant for sale. Investment is subject to market risks and the risk is borne by the investor. Please consult your financial advisor before planning your investments.

Claude
top
Close
Download the Policybazaar app
to manage all your insurance needs.
INSTALL