मिड कैप म्यूचुअल फंड क्या है?

मिड कैप फंड एक ऐसा म्यूचुअल फंड है, जिसके जरिए आप मध्यम आकार की कंपनियों में निवेश कर सकते हैं। ये फंड अधिकतर उन कंपनियों में निवेश करते हैं, जो न ही ज्यादा बड़ी होती हैं और न ही छोटी होती हैं, लेकिन भविष्य में 12-15% रिटर्न देने की क्षमता रखती हैं। यदि आप 5 साल से अधिक निवेश करना चाहते हैं, तो मिड कैप म्यूचुअल फंड बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।

Read more
आज निवेश करें, सुरक्षित भविष्य पाएं
  • ₹1 करोड़ के लिए पहला कदम लें

    सिर्फ 2 मिनट में SIP शुरू करें
  • 100% ऑनलाइन, जीरो पेपरवर्क

    150+ फंड विकल्प उपलब्ध
  • 18% CAGR तक का रिटर्न देने वाले फंड

    बिना अतिरिक्त शुल्क के विशेषज्ञों की सहायता

Top performing plans˜ with High Returns**

Invest ₹10K/month & Get ₹1 Crore returns*

+91
Secure
We don’t spam
View Plans
Please wait. We Are Processing..
Your personal information is secure with us
By clicking on "View Plans" you agree to our Privacy Policy and Terms of use #For a 55 year on investment of 20Lacs #Discount offered by insurance company
Get Updates on WhatsApp

मिड कैप फंड कौन-से होते हैं?

मिड कैप फंड का मतलब उन कंपनियों से होता है, जो SEBI के अनुसार, मार्केट कैप में 101 से 250 तक की रैंक में आती है। ये फंड आपके कुल निवेश का कम से कम 65% हिस्सा बाजार की उभरती हुई मिड कैप कंपनियों के शेयर में लगाते हैं, जिससे लंबी अवधि में बड़ा रिटर्न कमाया जा सकता है। साथ ही, अगर आप SIP की मदद से बाजार में प्रति माह निवेश करते हैं, तो मार्केट का जोखिम भी कम किया जा सकता है।

मिड कैप निवेश के लिए कौन-से फंड अच्छे हैं?

म्युचुअल फंड निवेश करने के लिए निम्न फंड बेहतर साबित हो सकते हैं:

Fund Name AUM Return 3 Years Return 5 Years Return 10 Years Minimum Investment Return Since Launch
Motilal Oswal Midcap Fund Direct-Growth ₹37,473.87 Crs 22.12% 23.86% 18.14% ₹500 22.19%
Invesco India Mid Cap Fund Direct-Growth ₹13,766.86 Crs 25.69% 21.64% 19.95% ₹100 21.21%
HDFC Mid Cap Fund Direct-Growth ₹100,858.31 Crs 19.42% 20.96% 17.87% ₹100 20.38%
Axis Midcap Direct Plan-Growth ₹33,803.00 Crs 18.1% 14.67% 17.86% ₹100 18.8%
ICICI Prudential Mid Cap Direct Plan-Growth ₹7,845.63 Crs 24.35% 19.62% 17.76% ₹5,000 19.64%

Updated as of 31 August 2026

मिड कैप फंड के फायदे और नुकसान

मिड कैप फंड के मुख्य फायदे और नुकसान नीचे बताए गए हैं:

  1. फायदे

    • उच्च रिटर्न की क्षमता - ये फंड तेजी से बढ़ती मध्यम आकार की कंपनियों में निवेश करते हैं, जिससे इनमें कम समय में उच्च रिटर्न कमाने की क्षमता रहती है।
    • विविधीकरण का लाभ - मिडकैप में पैसा लगाने से आपका निवेश अलग-अलग सेक्टर्स में बंट जाता है। इससे यदि किसी एक सेक्टर में गिरावट आ जाती है, तो दूसरे निवेश से भरपाई की जा सकती है।
    • लंबी अवधि में बेहतर रिटर्न - अगर आप 5 से 7 साल तक के लिए मिड कैप म्यूचुअल फंड में निवेशित रहते हैं, तो ये फंड आपको कंपाउंडिंग का बेहतरीन लाभ दे सकते हैं, जिसे आप निवेश से पहले ही एसआईपी कैलकुलेटर की मदद से पता कर सकते हैं।
  2. नुकसान

    • अल्पकालिक नुकसान की संभावना - यदि आप कम समय के लिए मिड कैप में निवेश करते हैं, तो बाजार के उतार-चढ़ाव से रिटर्न में नुकसान हो सकता है।
    • लिक्विडिटी का खतरा - जब बाजार में बड़ी गिरावट आती है, तब मध्यम आकार की कंपनियों के शेयरों को तुरंत सही कीमत पर बेचना काफी मुश्किल होता है।
    • लार्ज कैप की तुलना में - लार्जकैप के मुकाबले मिडकैप कंपनियों में रिटर्न की सुरक्षा कम होती है, और बाजार का जोखिम भी बना रहता है।

मिड कैप म्यूचुअल फंड में कब निवेश करना चाहिए?

मिड कैप फंड में इन मामलों में निवेश करना फायदेमंद हो सकता है:

  • अनुभवी निवेशकों को - यदि आपको निवेश करते हुए कुछ साल हो चुके हैं और आपको बाजार के उतार-चढ़ाव की बेहतर समझ है, तो मिड कैप फंड आपके लिए बेस्ट साबित हो सकता है।
  • अधिक जोखिम क्षमता उठाने वालों को - वे निवेशक जो भारी जोखिम उठा सकते हैं, उनके लिए मिड कैप म्यूचुअल फंड अच्छा विकल्प है।
  • लंबे समय तक निवेश करने वालों को - जब आपका लक्ष्य कम से कम 5 से 7 साल तक के लिए पैसा लगाने का हो, तब मिड कैप से बड़ा रिटर्न बनाया जा सकता है।
  • तेजी से पोर्टफोलियो बनाने के लिए - यदि आप अपने पोर्टफोलियो को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो मिड कैप के साथ SIP करें। इससे आपका पैसा तेजी से बढ़ता है।

इसके बारे में और जानें : म्यूचुअल फंड्स के बारे में और जानें

निष्कर्ष

मिड कैप फंड में जोखिम तो होता है, लेकिन इसमें निवेश करने से लार्ज कैप से अधिक रिटर्न बनाया जा सकता है। साथ ही, आप इसमें अलग-अलग सेक्टर से जुड़ी कंपनियों में निवेश करके विविधीकरण का लाभ ले सकते हैं। मिड कैप म्युचुअल फंड में निवेश करने से पहले एक बेहतरीन फंड चुनें और ध्यान रखें कि एक अच्छा फंड चुनना आपकी निवेश अवधि, फंड मैनेजर और फंड के पिछले सालों के प्रदर्शन पर निर्भर करता है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  • क्या मिडकैप में निवेश करना अच्छा है?

    अगर आप 5 से 7 साल तक के लिए निवेश करना चाहते हैं, तो मिडकैप में निवेश करना एक बेहतरीन विकल्प है। हालांकि, इसमें लार्जकैप के मुकाबले बाजार के उतार-चढ़ाव का जोखिम थोड़ा ज्यादा होता है।
  • मिड कैप या लार्ज कैप, कौन सा बेहतर है?

    लार्जकैप फंड आपके पोर्टफोलियो को मजबूती और स्थिरता देते हैं, जबकि मिडकैप फंड आपके निवेश को तेजी से बढ़ाने में मदद करते हैं। आपके लिए बेहतर यह होगा कि आप दोनों फंड में निवेश करें, इससे मिड कैप के अधिक रिटर्न और लार्ज कैप के सुरक्षित रिटर्न दोनों का लाभ मिल सकता है।
capital guarantee

Mutual Fund Articles

Recent Articles
Popular Articles
म्यूचुअल फंड में फोलियो नंबर

27 Aug 2026

फोलियो नंबर सभी
Read more
फ्लेक्सी कैप फंड क्या है

27 Aug 2026

फ्लेक्सी कैप फंड एक
Read more
नो लोड फंड

27 Aug 2026

नो-लोड फंड में यूनिट्स
Read more
हाइब्रिड फंड क्या है

27 Aug 2026

हाइब्रिड म्यूचुअल फंड
Read more
टॉप 10 म्यूचुअल फंड
  • 05 Aug 2026
  • 176
आपके लिए सबसे टॉप म्यूचुअल फंड वहीं हैं, जो
Read more
लंपसम कैलकुलेटर
  • 29 Jul 2026
  • 64
लंपसम कैलकुलेटर एक ऑनलाइन गणना टूल है, जो
Read more

*All savings are provided by the insurer as per the IRDAI approved insurance plan.
*Tax benefit is subject to changes in tax laws. Standard T&C Apply
++Source - Google Review Rating available on:- http://bit.ly/3J20bXZ
˜The insurers/plans mentioned are arranged in order of highest to lowest first year premium (sum of individual single premium and individual non-single premium) offered by Policybazaar’s insurer partners offering life insurance investment plans on our platform, as per ‘first year premium of life insurers as at 31.03.2025 report’ published by IRDAI. Policybazaar does not endorse, rate or recommend any particular insurer or insurance product offered by any insurer. For complete list of insurers in India refer to the IRDAI website www.irdai.gov.in
^^The information relating to mutual funds presented in this article is for educational purpose only and is not meant for sale. Investment is subject to market risks and the risk is borne by the investor. Please consult your financial advisor before planning your investments.

Claude
top
Close
Download the Policybazaar app
to manage all your insurance needs.
INSTALL